icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

औरैया की यूट्यूबर शिवानी कुमारी और अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची की दोस्ती में दरार, सोशल म

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow2m ago
Madhupur, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद की चर्चित यूट्यूबर शिवानी कुमारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई नया वीडियो नहीं, बल्कि अमेरिकी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मार्विन अची के साथ उनका विवाद है। कभी दोस्ती की मिसाल बनकर सोशल मीडिया पर नजर आने वाली इस जोड़ी के बीच अब दरार पड़ती दिखाई दे रही है ,इसके साथ ही साथ शुरू हो गया है सोशल मीडिया पर इन दोनों के आरोप और प्रत्यारोप का दौर । अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची ने वीडियो जारी कर औरैया जनपद की शिवानी पर उन्हें गुमराह करने के आरोप लगाए हैं और दोस्ती खत्म करने का ऐलान कर दिया है। वहीं शिवानी कुमारी ने भी वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। दोनों के बीच शुरू हुई इस जुबानी जंग ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर शिवानी कुमारी के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की। मार्विन ने अपने वीडियो में कई घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए शिवानी पर उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने टेसू झींझी की शादी के इवेंट के दौरान चेहरे पर पेंटिंग (कालिख पोतने) किए जाने के मामले पर भी आपत्ति जताई। मार्विन का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वह सहज नहीं थे। इसके अलावा उन्होंने फर्नांडा के साथ हुई घटना का भी जिक्र करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। वीडियो में मार्विन अची ने साफ शब्दों में शिवानी कुमारी के साथ दोस्ती खत्म होने की बात कही। उनके आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के पुराने वीडियो और साथ बिताए पलों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मार्विन अची के आरोपों पर शिवानी कुमारी ने भी जवाब दिया है। शिवानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो जारी कर पूरे मामले में अपना पक्ष रखा और अपनी बात सामने रखी। इसके बाद दोनों की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। फिलहाल, औरैया की शिवानी कुमारी और अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन अची के बीच दोस्ती में आई इस दरार की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। अब देखना होगा कि यह विवाद यहीं थमता है या आने वाले दिनों में दोनों की ओर से और भी खुलासे सामने आते हैं।
0
0
Report

झांसी रेलवे स्टेशन पर गूंजा सत्यनिष्ठा का संदेश

Praveen BhargavPraveen BhargavFollow6m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत 30 अक्टूबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेलकर्मियों और आमजन को ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिकता एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मंचन झांसी मंडल की विभागीय टीम द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि किसी भी संस्थान की मजबूती और राष्ट्र की समृद्धि के लिए ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा बेहद आवश्यक हैं। प्रत्येक कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करना चाहिए। भ्रष्टाचार से मुक्त कार्य संस्कृति विकसित करने में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के महत्व और इस वर्ष की थीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दैनिक कार्यप्रणाली में नैतिक मूल्यों, ईमानदारी और पारदर्शिता को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए विभागीय टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रेलवे की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं ईमानदारी बनाए रखने में प्रत्येक रेलकर्मी की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने सत्यनिष्ठा को कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री पी.पी. शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) श्री नंदीश शुक्ला, झांसी मंडल के समस्त शाखाधिकारी तथा बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजन के बाद नुक्कड़ नाटक की टीम ने झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर भी प्रस्तुति दी। यहां बड़ी संख्या में यात्रियों ने नुक्कड़ नाटक देखा और कलाकारों के माध्यम से सतर्कता, ईमानदारी तथा भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का संदेश प्राप्त किया। स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य रेल यात्रियों के बीच भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सत्यनिष्ठा एवं नैतिकता का महत्व समझाना था। इस प्रकार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम ने रेलकर्मियों के साथ-साथ यात्रियों को भी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
0
0
Report

चंदौली में चक्रवात से फसल नुकसान, प्रशासन ने नुकसान आकलन कर मुआवजे का भरोसा दिया

Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली चक्रवाती तूफान का असर, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाएं, बारिश से फसलों को नुकसान। जिलाधिकारी ने खुद किया फील्ड का भ्रमण, कई स्थानों पर फसल क्षति का लिया जायजा। जिला मुख्यालय के समीप स्थित गांव में पहुंचकर डीएम ने नुकसान का लिया जायजा। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बौरी गांव का किया निरीक्षण, चक्रवात से धान की फसल के नुकसान का लिया जायजा। फसल नुकसान के आकलन के लिए एसडीएम, तहसीलदार और लेखपालों को दिए निर्देश। गांव-गांव पहुंचकर नुकसान का सर्वे कर रही राजस्व विभाग की टीमें। फसल क्षति, मकान क्षति और पशुहानि पर पर्याप्त मुआवजा दिलाने का प्रशासन ने दिया भरोसा। फिलहाल जिले में केवल फसल क्षति की सूचना, मकान क्षति और पशुहानि का कोई मामला नहीं। जिलाधिकारी बोले—सभी टीमें ग्राउंड पर सक्रिय, नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को दिलाया जाएगा उचित मुआवजा。
0
0
Report
Advertisement

बिहार: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की नियुक्ति रद्द, अब नया विज्ञापन जारी होगा

Patna, Bihar:ब्रेकिंग न्यूज़ बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,711 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन रद्द स्वास्थ्य विभाग ने विज्ञापन संख्या 04/2025 से 28/2025 तक के सभी विज्ञापन किए रद्द। चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में सहायक प्राध्यापक (स्पेशियलिटी) के 1,711 पदों पर होनी थी नियमित नियुक्ति। विभाग द्वारा अधियाचना वापस लिए जाने के कारण रद्द हुई नियुक्ति प्रक्रिया। संशोधित अधियाचना के आधार पर नए सिरे से विज्ञापन जारी करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन。 नए विज्ञापन के जरिए फिर से शुरू होगी नियुक्ति की प्रक्रिया。
0
0
Report
Advertisement

पाटन गांव में मतदान का उछाल: बहिष्कार के बाद भारी भीड़ ने रचा रिकॉर्ड

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़। पाटन गांव में दो दिन पहले मतदान बहिष्कार की तस्वीर थी, तो आज सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव में मतदाताओं का उत्साह नजर आ रहा है। फ्लाईओवर की मांग को लेकर जिला परिषद और सिलोरा पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया था। स्थिति यह रही कि एक बूथ पर एक भी वोट नहीं पड़ा, जबकि दूसरे बूथ पर कुल 1848 मतदाताओं में से महज 5 लोगों ने मतदान किया था। लेकिन शुक्रवार को तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आई। सिलोरा पंचायत समिति की 36 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के लिए हो रहे मतदान के तहत पाटन गांव के दोनों मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। दोपहर 3 बजे तक यहां करीब 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। महिला मतदाताओं को उम्मीद है कि गांव की सरकार बनने के बाद उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा。 गौरतलब है कि दो दिन पहले ग्रामीणों के बहिष्कार के दौरान अजमेर सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, विधायक विकास चौधरी, अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधनु, रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार चौधरी और तहसीलदार अंकुर जैन ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की थी, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे थे。 वहीं आज मतदान के दौरान फर्जी मतदान की शिकायतें भी सामने आई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मतदान केंद्रों पर पुलिस का पुख्ता जाब्ता तैनात है। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में मतदान शांतिपूर्ण जारी है।
0
0
Report

UEM विश्वविद्यालय में 26वीं महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन, 150 बॉक्सर हिस्सा

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर UEM यूनिवर्सिटी उदयपुरिया में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 26 वीं महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लगभग 150 महिला बॉक्सर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। इंटरनेशनल टीम में खेल चुके 10 महिला बॉक्सर भी प्रतिभाग कर रही हैं। राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है और इसके सचिव नरेंद्र निर्माण तथा अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। उधर विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे IIIM सिनर्जी समिट में देश के विविध क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने भाग लिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल फाइनेंस और क्वालिटी एक्सीलेंस के बदलते स्वरूप पर चर्चा की गई। समिट के उद्घाटन सत्र में IEM-UEM ग्रुप की चांसलर प्रो. बनानी चक्रवर्ती और ग्रुप के डायरेक्टर प्रो. डॉ. सत्यजीत चक्रवर्ती मौजूद रहे। विश्वविद्यालय ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के साथ शिक्षा, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में संवाद का मंच भी प्रदान किया।
0
0
Report

पिडावा पंचायत समिति के 45 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान; महिलाओं में उत्साह

Jhalawar, Rajasthan:पिडावा (झालावाड़) झालावाड़ जिले के पिड़ावा पंचायत समिति के 45 ग्राम पंचायतो में सरपंच व वार्ड पंच के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। दोपहर 3 बजे तक 58.73% मतदान हो चुका है। एसडीएम दिनेश कुमार मीणा ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि सभी 45 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए है। पिड़ावा पंचायत समिति क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायत में दोपहर 1 तक 58.73 प्रतिशत मतदान हो चुका है। 1 लाख 56 हजार से ज्यादा मतदाताओं में से करीब 82 हजार मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। ग्राम पंचायत माथनिया व हिम्मतगढ़ में दो दृष्टि बाधित महिलाओं ने भी मतदान किया है। इस चुनाव में महिलाओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी-लंबी कतारे देखने को लगी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में फा बैनेदिक बारला हमले का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के ज्वलंत मुद्दा रहा फा बैनेदिक बारला पर किये गये जानलेवा हमले के चौथा आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह चौथा हमलावर भी उसी विद्यालय का पूर्ववर्ती छात्र है और ईसाई समुदाय का ही निकला, जिसके पास से 17000/- रुपए भी बरामद होने की बात पुलिस द्वारा बतायी गयी है। खूँटी में फा बैनेदिक बारला पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में चक्का जाम कर दिया गया था और हाथों में पट्टा लिये गैर ईसाईयों और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की गयी थी। जिसमें इसाईयों पर हमला करना बंद करें, धर्मगुरुओं पर हमला करना बंद करें। यह मामला पूरे झारखण्ड में तुल पकड़नेवाला था और पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मामला का उद्भेदन सही सही हो गया और वैमनस्यता बढ़ने से बच गया। वहीं अनुसंधान के अंतिम आरोपी को भी गिरफ्तार किये जाने पर धर्मप्रान्त के विकर जनरल फा. बिशु बेंजामिन आईंद ने प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
0
0
Report

दिल्ली में इंडिया अलायंस रैली से व्यापारी चिंता, दीपावली में नुकसान का डर

New Delhi, Delhi:1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया अलाइंस की रैली को लेकर व्यापारी चिंतित और आक्रोशित व्यापारियों का साफ कहना कि अगर इसी तरह धरने प्रदर्शन और रैलियां चलती रही तो व्यापारियों को भी लाठी लेकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा एस ए आर को लेकर इंडिया एयरलाइंस के द्वारा 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का आयोजन किया जा रहा है ऐसे समय में जब त्योहारों का सीजन है दीपावली बिल्कुल नजदीक है तब इस रैली को लेकर व्यापारी वर्ग खास तौर पर चिंतित और परेशान और आक्रोशित है व्यापारिक लगातार इस रैली के विरोध में है और इसको रद्द करने की मांग कर रहे हैं व्यापारियों का साफ कहना है की लगातार हो रही दिल्ली धरने प्रदर्शन की वजह से पहले ही व्यापारियों को काफी नुकसान हो चुका है और ऐसे में जब दीपावली का त्योहार बिल्कुल नजदीक है जैसे में रैली का आयोजन करना व्यापारियों के हित में नहीं है व्यापारी लगातार चिंतित परेशान और आकर्षित है व्यापारियों ने साफ कर दिया है कि अगर इसी प्रकार से रैली धरने प्रदर्शन होंगे तो व्यापारियों को भी लाठी लेकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा
0
0
Report
Advertisement

टोडरा गांव में लेपर्ड हमला: महिला गंभीर घायल, क्षेत्र में दहशत

Sawai Madhopur, Rajasthan:जिले में वन्यजीव के हमले की एक और घटना सामने आई है। यहां करवा चौथ की रात फलोदी रेंज के टोडरा गांव में लेपर्ड के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, टोडरा गांव निवासी संध्या बैरवा करवा चौथ की रात चंद्र दर्शन करने के लिए अपने घर के आंगन में खड़ी हुई थीं। इसी दौरान घात लगाकर बैठे वन्यजीव ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गईं। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पास में मौजूद अन्य लोगों ने शोर-शराबा किया, जिसके बाद वन्यजीव वहां से भाग गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायल महिला को तत्काल सवाई माधोपुर के सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती करवाया गया है। फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में महिला का उपचार जारी है। घटना के बाद टोडरा गांव सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है।
0
0
Report

राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा हमला; बीजेपी ने लोकतंत्र पर निशाना साधा

Begun, Rajasthan:रायपुर भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी की प्रेसवार्ता सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं, लोकतंत्र की जननी भी है भारत की आर्थिक प्रगति रोकने के लिए षड्यंत्र का लगाया आरोप राहुल गांधी की कार्यशैली और आचरण पर उठाए सवाल EVM मैनेज है तो SIR पर सवाल क्यों? भ्रामक प्रचार कर देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प पूरा हुआ नक्सलवाद छत्तीसगढ़ से समाप्त हो गए, लेकिन दिमागी नक्सल दिल्ली में स्थापित हो गए वैश्विक संकट के बीच भारत प्रभावशाली शक्ति के रूप में उभर रहा है राहुल गांधी का उद्देश्य भारत की धर्म और संस्कृति को नष्ट करना कांग्रेस के पास विपक्ष और सत्ता में भी अराजक मॉडल राहुल गांधी अज्ञात यात्रा में जाते हैं, उसके बाद आकर अराजक माहौल बनाते हैं राहुल गांधी जनता को पप्पू समझने की कोशिश न करें
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top