icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रहमतपुर डांडिया नाइट का उद्घाटन ई. रोहित चौधरी ने किया

Munger, Bihar:रहमतपुर मुंगेर के असरगंज प्रखंड के रहमतपुर खेल मैदान में देर शाम डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और डांडिया की मधुर धुनों के बीच महिलाओं, युवतियों और परिवारों ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री के बड़े भाई ई. रोहित चौधरी ने फीता काटकर किया। आयोजन में सुल्तानगंज, शंभूगंज, शाहकुंड, तारापुर, संग्रामपुर और हवेली खड़गपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। डांडिया की धुन पर प्रतिभागियों ने पारंपरिक अंदाज में नृत्य कर उत्सव का आनंद उठाया। एंकर विद्या रॉय ने अपनी शानदार आवाज और प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया। पूरे मैदान में देर रात तक उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में युवाओं के साथ महिलाओं और कपल की भी अच्छी भागीदारी रही। मुख्य अतिथि ई. रोहित चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारा बढ़ाने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का विस्तार होना चाहिए, ताकि बच्चे, युवा और परिवार एक साथ आकर सामाजिक मेलजोल को बढ़ावा दे सकें। नवरात्र में व्रत और उपवास के साथ उत्साहपूर्वक उत्सव मनाने की परंपरा भी समाज को जोड़ती है। आयोजक सौरव कुमार ने बताया कि असरगंज में पहली बार इतने बड़े स्तर पर डांडिया नाइट का आयोजन किया गया है। इसके लिए लंबे समय से तैयारी की जा रही थी। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन के साथ एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर देना है। वहीं, प्रिन्सी साह ने कहा कि असरगंज में पहली बार इस तरह का आयोजन होने से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। आयोजन को पारिवारिक माहौल में संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में महिला और पुरुष बाउंसरों के साथ स्वयंसेवकों को तैनात किया गया था। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असरगंज थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
0
0
Report

सरकारी उपेक्षा से जूझता वैष्णवी माता गढ़देवी मंदिर, विकास कब मिलेगा?

Chapra, Bihar:बिहार के सारण में एक ऐसा धार्मिक स्थल, जहां लोगों की गहरी आस्था है... जहां की ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यताएं सदियों से लोगों को आकर्षित करती हैं... लेकिन आज वही स्थल सरकारी उपेक्षा का शिकार है। बनियापुर प्रखंड के कराह पंचायत में स्थित वैष्णवी माता गढ़देवी मंदिर... जहां स्थानीय लोग भगवान श्रीराम के आगमन से लेकर माता सती की पौराणिक कथा तक की मान्यताएं बताते हैं। करीब डेढ़ दशक पहले मंदिर परिसर की घेराबंदी तो कराई गई, लेकिन सौंदर्यीकरण और विकास की योजनाएं आज भी अधूरी हैं। यह तस्वीर है सारण जिले के बनियापुर प्रखंड की, जहां कराह और इब्राहिमपुर गांव की सीमा पर स्थित है वैष्णवी माता गढ़देवी का प्राचीन धार्मिक स्थल। स्थानीय लोगों की आस्था का यह बड़ा केंद्र है। हरपुर, कराह, भूमिहारा और इब्राहिमपुर समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोग मांगलिक कार्यों की शुरुआत माता की पूजा-अर्चना से करते हैं। शादी-विवाह के मौके पर नवदंपती भी माता का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। लेकिन विडंबना देखिए... जिस स्थल पर लोगों की इतनी गहरी आस्था है, उसके विकास और संरक्षण की योजनाएं आज भी अधूरी पड़ी हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि भगवान श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण के साथ ताड़का वध और अहिल्या उद्धार के बाद इसी मार्ग से जनकपुर गए थे। मान्यता है कि जनकपुर جاتے समय भगवान श्रीराम ने भी यहां माता की पूजा-अर्चना की थी। स्थानीय लोग हरपुर कराह नाम को भी इसी प्राचीन मार्ग से जुड़ी मान्यता के आधार पर देखते हैं। वहीं, एक अन्य धार्मिक मान्यता के अनुसार, यहां माता सती की नाक गिरी थी, जिसके बाद इस स्थल पर माता का प्राकट्य हुआ। हालांकि, इन मान्यताओं की ऐतिहासिक पुष्टि के लिए प्रमाणिक शोध और पुरातात्विक अध्ययन की जरूरत है। गढ़देवी मंदिर में माता की सातों बहनों की पिंडी स्वरूप में पूजा-अर्चना की परंपरा है। शारदीय नवरात्र के दौरान यहां विशेष पूजा होती है, जबकि चैत्र नवरात्र में भी भक्तों की भीड़ जुटती है। कार्तिक महीने में यहां मेला भी लगता है। नवरात्र के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय हो जाता है। दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं। लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी बुनियादी व्यवस्थाओं और मंदिर परिसर के समुचित विकास का इंतजार अब भी खत्म नहीं हुआ है। मंदिर के संरक्षण की दिशा में वर्ष 2007 में पहल हुई थी। तत्कालीन कला एवं संस्कृति मंत्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की पहल पर बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से मंदिर परिसर की चारदीवारी का निर्माण कराया गया था। फिलहाल मामला लोकसभा में भी गुंजा है, जिसके बाद एक बार फिर लोगो की उम्मीद जगी है local लोगों के अनुसार, उस समय कला-संस्कृति और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया था। इसे पालकालीन गढ़ से जोड़कर देखा गया और इसके संरक्षण तथा सौंदर्यीकरण की रूपरेखा तैयार किए जाने की बात कही गई थी। सवाल यह है कि जिस स्थल पर हर साल नवरात्र और अन्य अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, वहां सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी क्यों हो रही है? मंदिर परिसर का समुचित विकास क्यों नहीं हो पा रहा है? और वर्षों पहले तैयार की गई संरक्षण तथा सौंदर्यीकरण की योजना आखिर किस फाइल में दबकर रह गई? बनियापुर की गढ़देवी माता का यह स्थल सिर्फ पूजा-अर्चना का केंद्र नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की आस्था और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़ा है। जरूरत है कि प्रशासन इस स्थल का सर्वेक्षण कराए, इसकी ऐतिहासिकता का प्रमाणिक अध्ययन हो और लंबित विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए। अब देखना होगा कि सरकार और जिला प्रशासन इस प्राचीन आस्था स्थल की सुध कब लेते हैं... या फिर गढ़देवी माता का यह परिसर इसी तरह सरकारी उपेक्षा का शिकार बना रहेगा।
0
0
Report

आगरा के कालिंदी विहार में तेज डीसीएम ने चार युवतियों को रौंदा, एक की मौत

Agra, Uttar Pradesh:आगरा के कालिंदी विहार में तेज रफ्तार डीसीएम का कहर सड़क किनारे पैदल चल रही चार युवतियों को डीसीएम ने रौंदा हादसे में 22 वर्षीय खुशबू जुरैल की मौत, दो युवतियां गंभीर मृतका खुशबू अपनी बहन भूमि और सहेलियों के साथ आई थी डीसीएम के साथ घिसटती चली गई खुशबू, गाड़ी के नीचे फंसी राहगीरों ने युवती को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गंभीर हालत में रेफर खुशबू ने रास्ते में तोड़ा दम हादसे के बाद लोगों ने डीसीएम चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में हुआ हादसा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
0
0
Report
Advertisement

नवादा रेलवे कॉलोनी में दुर्गा पूजा पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

Nawada, Bihar:नवादा रेलवे कॉलोनी में मां दुर्गा का पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पट खुलने के साथ ही पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं। दुर्गा पूजा को लेकर रेलवे कॉलोनी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रेलवे कॉलोनी की दुर्गा पूजा की सबसे खास बात यह है कि यहां आज भी पुरानी परंपराओं और रीति-रिवाजों को पूरी श्रद्धा के साथ निभाया जाता है। पूजा के दौरान बंगाली परंपरा की झलक देखने को मिलती है। यहां महिलाएं खुद मां दुर्गा के पारंपरिक भक्ति गीत गाती हैं। महिलाओं के सामूहिक स्वर में गाए जाने वाले माता रानी के गीत पूजा के माहौल को और भी भक्तिमय बना देते हैं। इस परंपरा के माध्यम से स्थानीय महिलाएं अपनी आस्था और संस्कृति को जीवंत बनाए हुए हैं。 इस संबंध में चंद्रिका यादव ने बताया कि यहां षष्ठी पूजा के दिन ही बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार मां दुर्गा का पट खोल दिया जाता है। इसी परंपरा के तहत पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं के लिए मां के दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाता है। उन्होंने बताया कि यहां पूजा का आयोजन पुराने रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाता है। महिलाएं खुद माता के भक्ति गीत गाती हैं और पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना में हिस्सा लेती हैं। पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडाल में पहुंचने लगी। भक्त मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते नजर आए। वहीं, माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। रेलवे कॉलोनी की यह दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि पुरानी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी माध्यम है। आधुनिकता के दौर में भी यहां बंगाली रीति-रिवाज, महिलाओं के पारंपरिक भक्ति गीत और पुराने पूजा विधान लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यही वजह है कि मां दुर्गा के दर्शन के साथ-साथ यहां की परंपराओं को देखने के लिए भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहता है।
0
0
Report

वैशाली: स्मैक की खेप के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार; हीरोइन, नकद बरामद

Hajipur, Bihar:वैशाली पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने कंट्रोल रूम में मिली इनपुट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्मैक की खेप के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत 7 से 8 लाख रूपये आंकी जा रही है। एसएसपी ने बताया कि कंट्रोल रूम के 9031686471 नंबर पर सूचना मिली थी कि सराय थाना क्षेत्र स्थित डालडा फैक्ट्री के पास मादक पदार्थ की खरीद बिक्री की जा रही है जिसके लालगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने सराय थाना की पुलिस के साथ छापेमारी की जहाँ से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया जिनके पास से 21.900 ग्राम हेरोइन और 22 हजार 900 रुपया बरामद किया वहीं पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद की है। एसएसपी ने कहा मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है ऐसे नेटवर्क को चलाने बड़ी मछलियों को भी चिन्हित किया जा रहा है जिनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

रतलाम के नमकीन कारखानों में गंदगी, खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्टॉक सीज किया

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के जावरा में खराब खाद्य पदार्थ खाने के बाद 3 साल के बच्चे की मौत के मामले के बीच अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमकीन कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है。 रतलाम के नमकीन क्लस्टर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो नमकीन फैक्ट्रियों की जांच की, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं。 बालाजी नमकीन पर हुई, जहां गंदगी के बीच नमकीन तैयार किया जा रहा था। साफ-सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली, वहीं पाम ऑयल के इस्तेमाल को लेकर भी सैंपल लिए गए। इसके अलावा दूसरे नामों के पैकिंग रैपर भी मिले, जिनसे जुड़े रजिस्ट्रेशन दस्तावेज मौके पर नहीं मिले。 वहीं एक औऱ नमकीन फ़ेक्ट्री लवीज फूड में इससे भी बड़ी गड़बड़ी सामने आई। यहां बच्चों के फ्राइम्स की अलग अलग नाम की खाद्य पदार्थों की पैkिंग मिली, जिन पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट तक दर्ज नहीं थी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने संचालक पंकज मोतियानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बड़ी मात्रा में स्टॉक सीज किया है。 अब विभाग की कार्रवाई के बाद सवाल है—आखिर बिना जरूरी जानकारी वाली पैकिंग बाजार तक कैसे पहुंच रही थी? यदि इस बेनामी पैकेजिंग के खाद्य पदार्थ से किसी की तबियत बिगड़ती तो कार्रवाई किस पर होती, फिलहाल स्टॉक सीज कर दिया गया है औऱ आगे की कार्रवाई जारी है
0
0
Report

पुरानी रंजिश के विवाद में युवक की मौत, चार गिरफ्तार

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया गया है। जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवां निवासी जयकिशन Bते 15 अक्टूबर को मुहम्मदपुर गांव में सामान खरीदने गया था। उसने अपनी बाइक संदीप कुमार के दरवाजे पर खड़ी कर दी थी। इस पर संदीप की मां ने विरोध जताया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि संदीप अपने छोटे भाई के साथ श्यामदेउरवां कस्बे में गया था। इसी दौरान जयकिशन ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ उन्हें घेर लिया और रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना में संदीप और उसके छोटे भाई को गंभीर चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष से जयकिशन भी घायल हो गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी परतावल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद संदीप और उसके भाई की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान संदीप कुमार की मौत हो गई। उसके भाई शिवम कुमार की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई बताई जा रही है। संदीप की मौत की खबर के बाद घर में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि 16 अक्टूबर को जयकिशन, अमित, राज और विजयपाल को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

सिद्धार्थनगर में BSA कार्यालय के बाबू से रिश्वत माँगने का वीडियो वायरल

Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर में BSA कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप, वीडियो वायरल。 वरिष्ठ सहायक मनीष उपाध्याय का कथित रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में。 वायरल वीडियो में काम कराने के बदले 20 हजार रुपये मांगने का दावा。 बाबू के कथित बयान से मचा हड़कंप—“20 हजार में BSA और SDI का भी हिस्सा है।” वीडियो में फाइल लाने पर काम कराने की बात कहते सुनाई देने का दावा。 अधिकारियों के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप से शिक्षा विभाग पर उठे सवाल。 मामले को लेकर निष्पक्ष जांच और संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग。
0
0
Report
Advertisement

47 साल की साँतरागाछी पूजा: बाहन थीम में जीवजगत और पर्यावरण का संदेश

Howrah, West Bengal:সাঁতরাগাছি দক্ষিণ রায় তলা পুজো।এবার ৪৭ বছরে পা দিল। এ বছরের ভাবনা ‘বাহন’। শক্তির সঙ্গে বাহনের সম্পর্ক ঠিক কোথায়, সেই প্রশ্নকে সামনে রেখেই সাজানো হচ্ছে মণ্ডপ। এখানে বাহন বলতে শুধু যানবাহন নয়, বরং গোটা জীবজগৎকে বহন করে চলা নানা উপাদান ও সত্তাকে বোঝানো হয়েছে। মণ্ডপে দেখা যাবে, কীভাবে উদ্ভিদ গোটা প্রাণীজগতের অস্তিত্ব রক্ষায় গুরুত্বপূর্ণ ভূমিকা নেয়।মৌমাছির মাধ্যমে তুলে ধরা হয়েছে বাস্তুতন্ত্রের ভারসাম্য রক্ষায় তার অবদান। প্রতীকী নৌকার মাধ্যমে ফুটিয়ে তোলা হয়েছে ভবনদী পারাপারের ভাবনা।সর্বপরি মানুষ কিভাবে তাদের দায়িত্ব বহন করে চলেছে সেটাও বোঝানো হয়েছে।মণ্ডপের শেষ প্রান্তে দেবীর পায়ের নীচে অসুরের মধ্যে প্রকাশ পাবে মানুষের অন্তরের আসুরিক প্রবণতা।
0
0
Report
0
0
Report

आसनसोल के रंग कारखाने में भीषण आग, दमकल के दो इंजन मौके पर

Asansol, West Bengal:ষষ্ঠীর সন্ধ্যায় আসানসোলে রং কারখানায় ভয়াবহ আগুন, ঘটনাস্থলে দমকলের দু’টি ইঞ্জিন দুর্গাপুজোর ষষ্ঠী। শহরের বিভিন্ন পুজো মণ্ডপে দর্শনার্থীদের ভিড় জমতে শুরু করেছে। উৎসবের আবহের মধ্যেই এ বার আগুন লাগার ঘটনায় চাঞ্চল্য ছড়াল আসানসোলে। আসানসোল উত্তর থানার অন্তর্গত মনোহরবহাল এলাকার একটি রং কারখানায় ভয়াবহ আগুন লাগে। খবর পেয়ে দ্রুত ঘটনাস্থলে পৌঁছয় দমকল বাহিনী। আগুন নিয়ন্ত্রণে আনার জন্য কাজ শুরু করেছে দমকলের দু’টি ইঞ্জিন। কারখানায় আগুন লাগার খবর ছড়িয়ে পড়তেই এলাকায় উদ্বেগ ছড়ায়। কারণ, ওই এলাকায় রয়েছে আরও একাধিক কারখানা। ফলে আগুন যাতে আশপাশের কারখানাগুলিতে ছড়িয়ে পড়তে না পারে, তা নিয়ে সতর্ক হয়ে যান সংশ্লিষ্ট কারখানার কর্মী ও মালিকেরা। পরিস্থিতির দিকে নজর রাখছে পুলিশ প্রশাসনও। দুর্গাপুজোর ষষ্ঠীর দিন শহরের বিভিন্ন প্রান্তে যখন মানুষের ঢল নামতে শুরু করেছে, তখনই এই অগ্নিকাণ্ডের ঘটনায় ব্যস্ততা বেড়েছে পুলিশ ও দমকল বাহিনীর। যুদ্ধকালীন তৎপরতায় আগুন নিয়ন্ত্রণে আনার চেষ্টা চালাচ্ছেন দমকলকর্মীরা。 তবে কী কারণে আগুন লাগল, আগুনে কারখানার কতটা ক্ষয়ক্ষতি হয়েছে এবং এই ঘটনায় কেউ হতাহত হয়েছেন কি না, তা এখনও স্পষ্ট নয়। আগুন সম্পূর্ণ নিয়ন্ত্রণে আসার পরই পরিস্থিতি সম্পর্কে আরও বিস্তারিত তথ্য জানা যাবে。
0
0
Report
Advertisement

चाकदह के मेघबाड़ी ईको रिज़ॉर्ट में दुर्गा पूजा का तीसरा वर्ष उद्घाटन

Ranaghat, West Bengal:তৃতীয় বর্ষে পদার্পণ মেঘবাড়ি ইকো রিসোর্টের দুর্গাপুজো, ষষ্ঠীর সন্ধ্যায় উদ্বোধন করলেন বিধায়ক বঙ্কিম ঘোষ শারদোৎসবের আনন্দে মেতে উঠেছে গোটা বাংলা। আর সেই উৎসবের আবহে দুর্গাপুজোর তৃতীয় বর্ষে পদার্পণ করল নদিয়ার চাকদহের মেঘবাড়ি ইকো রিসোর্টের পুজো। ষষ্ঠীর সন্ধ্যায় আনুষ্ঠানিকভাবে এই পুজোর শুভ উদ্বোধন করেন চাকদহের বিধায়ক বঙ্কিম ঘোষ। প্রকৃতির অপরূপ সৌন্দর্যে ঘেরা মেঘবাড়ি ইকো রিসোর্ট গড়ে উঠেছে নদিয়ার চাকদহের জগদীশপুর এলাকায় প্রায় ১৮ বিঘা জমির উপর। প্রাকৃতিক পরিবেশ ও মনোরম আবহের মেলবন্ধনে তৈরি এই রিসোর্ট ইতিমধ্যেই এলাকার মানুষের কাছে আকর্ষণের অন্যতম কেন্দ্র হয়ে উঠেছে। শুধু অবসরযাপনই নয়, দুর্গাপুজো থেকে শুরু করে বিভিন্ন সামাজিক ও পারিবারিক অনুষ্ঠান আয়োজনের ক্ষেত্রেও গুরুত্বপূর্ণ ভূমিকা পালন করছে এই রিসোর্ট। প্রতিবছর দুর্গাপুজো উপলক্ষে এখানে আয়োজন করা হয় নানা অনুষ্ঠান, যা উৎসবের আনন্দকে আরও বাড়িয়ে তোলে। পুজোর দিনগুলিতে রিসোর্টের মনোরম পরিবেশে এক অন্যরকম শারদোৎসবের স্বাদ পান দর্শনার্থীরা। এবার তৃতীয় বছরে পা রেখে মেঘবাড়ি ইকো রিসোর্টের দুর্গাপুজোকে ঘিরেও তৈরি হয়েছে বাড়তি উৎসাহ। ষষ্ঠীর সন্ধ্যায় উদ্বোধনের মধ্য দিয়ে শুরু হয়েছে এবারের পুজোর আনুষ্ঠানিক পথচলা। ঐতিহ্য, উৎসবের আবহ এবং প্রাকৃতিক পরিবেশের মেলবন্ধনে মেঘবাড়ি ইকো রিসোর্টের এই পুজো চাকদহের শারদোৎসবের আকর্ষণে নতুন মাত্রা যোগ করেছে。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top