461771
पिपरिया विधायक ने बचाई छात्रा की जान, कराया अस्पताल में इलाज
Sohagpur, Madhya Pradesh:माखननगर में एक छात्रा को स्कूल जाते समय एक युवक ने लिफ्ट दी, लेकिन स्कूल के पास न रुकने पर छात्रा ने बाइक से छलांग लगा दी। घायल छात्रा को पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने देखा और तुरंत अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। विधायक ने चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली और कार्रवाई शुरू कर दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुलिस-समाज के बीच विश्वास बढ़ाने वाली राजनांदगांव की नई पहल
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव पुलिस ने समाज और पुलिस के बीच भरोसे का रिश्ता मजबूत करने की दिशा में एक अभिनव पहल की शुरुआत की है। 'पहल' नाम से शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वास, संवाद और समाधान के माध्यम से आम लोगों को पुलिस से जोड़ना है। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में हुआ, जहां समाज के विभिन्न वर्गों को सम्मानित भी किया गया।राजनांदगांव पुलिस लाइन स्थित डीआरजी भवन में आयोजित कार्यक्रम में ट्रैफिक मित्र, कोटवार, जनप्रतिनिधि और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए। पुलिस विभाग ने डीआरजी भवन को विद्यार्थियों के लिए कोचिंग सेंटर के रूप में विकसित किया है, जहां युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने वाले ट्रैफिक मित्रों, गांवों में पुलिस और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाने वाले کوटवारों तथा कोचिंग सेंटर में पंजीयन कराने वाले छात्रों का सम्मान किया गया। इसके अलावा वर्ष 2025 से अब तक अपराध मुक्त रहने वाली जिले की 160 ग्राम पंचायतों के सरपंछों को भी सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव पुलिस की यह पहल एक सकारात्मक और दूरदर्शी प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस तरह के नवाचार पुलिस की सामाजिक छवि को मजबूत करेंगे और जनता तथा पुलिस के बीच विश्वास का वातावरण तैयार होगा।राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि 'पहल' केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि पुलिस और समाज के बीच मजबूत साझेदारी की दिशा में उठाया गया कदम है। उनका कहना है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना और लोगों के साथ संवाद स्थापित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।विश्वास, संवाद और समाधान के मंत्र के साथ शुरू हुई 'पहल' से उम्मीद की जा रही है कि पुलिस और आम जनता के बीच दूरी कम होगी तथा समाज की सहभागिता से अपराध नियंत्रण और सामाजिक विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।0
0
Report
हाथरस में शराबी युवकों ने पिस्टल लहरा कर वीडियो वायरल किया
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक शराब के नशे में एक आइस्क्रीम की दुकान पर पिस्टल लहराते हुए दिख रहे हैं। यह घटना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, देर रात कार सवार कुछ युवक आइस्क्रीम खाने के लिए दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान वे शराब के नशे में धुत दिखाई दिए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवकों में से एक ने पिस्टल निकालकर लहराई और कथित तौर पर दुकानदार से मजाकिया लहजे में कहा, "मेरी प pistल लेकर मुझे गोली मार दो।" बताया जा रहा है कि आइस्क्रीम दुकानदार अपने प्रतिष्ठान के प्रचार और रिव्यू के लिए वीडियो बना रहा था, तभी यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद यह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गया है। लोग सार्वजनिक स्थान पर हथियार के इस तरह के प्रदर्शन पर सवाल उठा रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद यह स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन हुआ है। सार्वजनिक स्थान पर हथियार का प्रदर्शन और शराब के नशे में ऐसा व्यवहार कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी प्रश्नचिह्न लगा रहा है। इस संबंध में कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि वीडियो की जांच में कोई तथ्य सामने आते हैं, तो नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
धार्मिक सजा पर विवाद: गैसपुरा ने भगवंत मान के खिलाफ साजिश के आरोप लगाए
Khanna, Punjab:ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਧਾਰਮਿਕ ਸਜ਼ਾ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਦਾ ਵਿਰੋਧ, ਵਿਧਾਇਕ ਮਨਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਨੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੂੰ ਸੁਣਾਈ ਗਈ ਧਾਰਮਿਕ ਸਜ਼ਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਿਆਸੀ ਵਿਵਾਦ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪਾਇਲ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਮਨਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਨੇ ਇਸ ਫੈਸਲੇ ਦਾ ਤਿੱਖੇ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਿੱਚ ਵਿਰੋਧ ਕਰਦਿਆਂ ਇਸ ਪਿੱਛੇ ਸਿਆਸੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਹੋਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਹਨ。 ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਵਿਧਾਇਕ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਫੈਸਲਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਨਿੰਦਣਯੋਗ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸਨੂੰ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਕਦੇ ਵੀ ਸਵੀਕਾਰ ਨਹੀਂ ਕਰੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਜਥੇਦਾਰ ਬਾਦਲ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਇਸ਼ਾਰਿਆਂ 'ਤੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸੇ ਕਾਰਨ ਅਜਿਹੇ ਫੈਸਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਧਾਰਮਿਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਨੂੰ ਸਿਆਸਤ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਰਹਿ ਕੇ ਕੰਮ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ。 ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਖਾਲਸਾ ਰਾਜ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਉਸੇ ਕੜੀ ਤਹਿਤ ਭਾਜਪਾ ਅਤੇ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਮਿਲ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸਾਜਿਸ਼ ਰਚੀ ਹੈ。 ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਚੁਣੇ ਹੋਏ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਹਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਇਸ ਫੈਸਲੇ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਸਵੀਕਾਰ ਨਹੀਂ ਕਰਦੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸੰਗਤ ਅਤੇ ਲੋਕ ਇਸ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਸਮਝਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸਮੇਂ ਆਉਣ 'ਤੇ ਇਸ ਦਾ ਢੁੱਕਵਾਂ ਜਵਾਬ ਦੇਣਗੇ。 ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਨੇ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਨਤਾ ਵਿਕਾਸ ਅਤੇ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ਨਾਲ ਖੜ੍ਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਅਜਿਹੀਆਂ ਸਿਆਸੀ ਚਾਲਾਂ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਧਿਆਨ ਅਸਲ ਮੁੱਦਿਆਂ ਤੋਂ ਨਹੀਂ ਹਟਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ। ਬਾਈਟ - ਮਨਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਿਆਸਪੁਰਾ MLA0
0
Report
Advertisement
सतना में युवक कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय घेरने की कोशिश; पानी कैनन से हालात शांत
Satna, Madhya Pradesh:सतना में आज युवक कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म निरस्त होने और नीट पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। भरहुत नगर स्थित कार्यालय की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने 100 मीटर पहले ही बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। इससे भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से तीखी झूमाझटकी हुई। बेकाबू होती स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी कार्यालय में डटे रहे। हालांकि, पुलिस की सूझबूझ और सटीक रणनीति के कारण दोनों गुटों में टकराव टल गया और स्थिति नियंत्रण में रही।0
0
Report
निवाड़ी रेलवे स्टेशन पर जेबकटे की पकड़, भीड़ में हंगामा, वीडियो वायरल
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले में सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच निवाड़ी रेलवे स्टेशन पर उस समय हंगामा मच गया, जब एक जेबकतरे को यात्रियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर पीटा, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामले को कराया शांत, बताया जा रहा है की भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे ने एक यात्री की जेब से नकदी पार कर दी थी, लेकिन यात्रियों की सतर्कता से जेबक्टर बच नहीं सका, मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी तलाशी ली, जिसमें चोरी किए गए रुपए बरामद होने का दावा किया गया, घटना के दौरान स्टेशन परिसर में काफी देर तक अफरा तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा, यात्रियों का आरोप है की इतनी भीड़ होने के बावजूद भी रेलवे पुलिस मौके पर नजर नहीं आई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं, वही घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।0
0
Report
फागी में बिजली टीम पर हमला, थला पंचायत प्रशासक समेत आरोपी
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) बिजली कर्मचारियों पर हमला करने का मामला आया सामने। थला पंचायत के प्रशासक सहित अन्य लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप। बिजली लाइन सुधारने पहुंची बिजली निगम की टीम पर हमला कर किया लहुलुहान। चितौड़ा फीडर इंचार्ज रमेश चौधरी ने रेनवाल मांजी थाने में केस दर्ज कराया। माधोराजपुरा पंचायत समिति के थला गांव में बिजली संबंधी शिकायतों के बाद लाइन को ठीक करने पहुंची थी टीम। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल। पंचायत के प्रशासक राजेंद्र प्रसाद और परिजनों पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला करने का लगाया आरोप। राजकार्य में बाधा डालने और गाली-गलौज का भी लगाया आरोप। हमले में फीडर इंचार्ज की आंख, पीठ और पैरों में आई गंभीर चोटें। रेनवाल मांजी थाने में केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।0
0
Report
Advertisement
भरतपुर के बागड़ फील्ड में झाड़ियों से युवक का शव, मौत अभी रहस्य
Bharatpur, Rajasthan:Anchor intro भरतपुर के बयाना कस्बे के बागड़ फील्ड के सामने स्थित पुरानी बगीची की झाड़ियों में सोमवार शाम करीब 6.30 बजे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास खून फैला होने और संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत होने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत शराब के नशे में दीवार से गिरकर होना लग रही है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रामावतार गुर्जर पुत्र धर्मसिंह निवासी पूंठपुरा थाना गढ़ी बाजना के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस अब नअधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बागड़ फील्ड मैदान के पास कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर दीवार के बगल में झाड़ियों में पड़े एक शव पर पड़ी। बच्चों ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिराम कुमावत, सीओ देवेंद्र जाखड़ तथा थानाधिकारी रामगिलास गुर्जर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार सुबह युवक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामावतार अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। थानाधिकारी रामगिलास गुर्जर ने बताया कि युवक का शव एक दीवार के नीचे पड़ा मिला। घटनास्थल पर कांच के टूटे हुए टुकड़े भी बिखरे हुए थे। आशंका है कि युवक शराब के नशे में दीवार से नीचे गिरा और कांच पर गिरने से उसकी कोहनी में चोट लगी, जिससे खून बहा और उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक को दोपहर के समय अस्पताल परिसर में भी लावारिस हालत में नशे की स्थिति में घूमते हुए देखे जाने की जानकारी मिली है। हालांकि युवक की मौत हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए और जांच तेज कर दी है。0
0
Report
Kota में राहुल गांधी का NEET विरोध संवाद: युवाओं में उत्साह बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व सीएम अशोक गहलोत का एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि कोटा में 17 जून को NEET पेपर लीक के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi विद्यार्थियों से संवाद करने आ रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं में बड़ा जोश है एवं बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं। इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं के उत्साह को देखकर भाजपा पूरी तरह बौखला गई है और कोटा सांसद एवं लोकसभा स्पीकर के कार्यालय से फोन कर कोचिंग, पीजी और गेस्ट हाउस संचालकों को धमकाया जा रहा है कि उनके यहाँ से कोई विद्यार्थी इस कार्यक्रम में न जाए। स्पीकर जैसे गरिमामयी पद पर विराजमान व्यक्ति को ऐसी सोच नहीं रखनी चाहिए। विद्यार्थियों के साथ नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा के संवाद की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को रोकने का ऐसा प्रयास निंदनीय है।0
0
Report
बिहार के कोचिंग विवाद में सीबीआई जांच हेतु मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया
Noida, Uttar Pradesh:सर्वविदित है कि विगत दिनों पहले बिहार की राजधानी स्थित दो कोचिंग संस्थानों के आपसी विवाद उपरांत कथित रूप से मारपीट तोडफोड़ एवं गोलीबारी की घटना घटित हुई जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए तथा कोचिंग संचालक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदेहास्पद स्थिति में नेपाल में मृत्यु होने की खबर फैलने के बाद यह मामला और गंभीर हो चुका है। इस मामले में सरकार और राज्य पुलिस की कार्यशैली और निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लग रहे है। मुख्यमंत्री से पत्र लिख अनुरोध किया है कि जनभावना को देखते हुए इस मामले को C.B.I के सुपुर्द कर दिया जाए जिससे कि इसकी निष्पक्ष, प्रभावी एवं गहराई से जांच हो सके तथा जांचोपरांत दोषी आरोपियों पर समुचित विधिसंगत कार्रवाई सुनिश्चित हो।0
0
Report
Advertisement
जीवाजी विश्वविद्यालय के परिणाम में गड़बड़ी, अभाविप ने कुलगुरु के नाम ज्ञापन सौंपा
Morena, Madhya Pradesh:जीवाजी विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही: परीक्षा देने के बाद भी छात्रों को किया 'अनुपस्थित', अभाविप ने कुलगुरु के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरैना ने जीवाजी विश्वविद्यालय प्रशासन की बड़ी लापरवाही को उजागर करते हुए छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। परीक्षा देने के बावजूद छात्र-छात्राओं को रिजल्ट में 'अनुपस्थित' दर्शाए जाने के विरोध में आज अभाविप कार्यकर्ताओं ने जीवाजी विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु महोदय के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा और परिणाम जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की। हाल ही में जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा बीए और बीएससी तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। जो विद्यार्थी उपस्थित थे उनको अनुपस्थित दर्शाए गया है प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मुरैना के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने 'वेब डिजाइनिंग' और 'भूगोल' (Geography) तृतीय वर्ष की परीक्षा में नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज कराई थी। छात्रों के पास परीक्षा देने के पुख्ता प्रमाण और उपस्थिति पत्रक भी मौजूद हैं। इसके बावजूद, विश्वविद्यालय प्रबंधन की घोर लापरवाही के कारण परीक्षा परिणाम में इन छात्रों को अनुपस्थित दिखाए हैं , जिससे छात्रों का भविष्य पर अंधकार है。 प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस मुरैना में आंदोलन और ज्ञापन किया जिसमें विद्यार्थी परिषद ने जीवाजी विश्वविद्यालय पर आरोप लगाए साथ ही विद्यार्थी परिषद ने नारेबाजी कर कुलगुरु के नाम प्रधानमंत्री कॉलेज एक्सीलेंस के प्राचार्य को ज्ञापन दिया जिला संयोजक सोम शर्मा ने कहा कि अगर जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम ठीक नहीं होता है तो विद्यार्थी परिषद जिले भर में आंदोलन करेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी0
0
Report
उज्जैन में नया एडिशनल एसपी करणवीर सिंह ने पदभार संभाला, महाकाल के दर्शन से शुरूआत
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन बालाघाट से स्थानांांतरित होकर आए IPS अधिकारी करणवीर सिंह ने उज्जैन में एडिशनल एसपी का पदभार संभाल लिया है। अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत करने से पहले वह विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार पहुंचे। यहाँ उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और सफलता का आशीर्वाद लिया। मीडिया से चर्चा करते हुए नवागत आईपीएस अधिकारी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की विशेष कृपा और इच्छा के बिना अवंतिका नगरी उज्जैन में आना किसी के लिए भी संभव नहीं है। उनकी मर्जी से ही उन्हें यहाँ सेवा करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह बाबा ने उन्हें अपनी शरण में बुलाकर आशीर्वाद दिया है, उसी भावना के साथ वह पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता जनता के बीच रहकर पूरी ईमानदारी से जनसेवा करना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना होगी。0
0
Report
उज्जैन में बहू ने ससुर-जेठ-पति पर निर्मम पिटाई का आरोप दर्ज कराया
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन बहू के साथ ससुर, जेठ व पति ने की निर्मम तरीके पिटाई, थाने में दर्ज कराई शिकायत。 उज्जैन,/महिदूर महिदपुर तहसील के बड़े टेंट व्यवसायी बाबू भाई मुल्तानी की पुत्र वधू ने अपने पति, जेठ व ससुर के खिलाफ लगातार मारपीट करने व घर से निकालने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए थाना राघवी में शिकायत दर्ज कराई है, घटना पांच दिन पहले की है, मारपीट की घटना का वीडियो वायरल होते ही जगोटी सहित क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। फरियादी रूकसाना बी पति फिरोज मुल्तानी ने बताया कि उनके साथ मारपीट का सिलसिला तीन साल से चल रहा है, पांच दिन पहले मेरे कमरे में आकर ससुर बाबू पिता एहमद, जेठ रफीक पिता बाबू व पति फिरोज कुंए पर व घर से बाहर जाने को लेकर लकड़ी व नल की छड़ी से मारपीट की, बीच बचाव करने आए पुत्र रेहान व बेटी फिजा को भी पीटा गया। फरियादी के पुत्र रेहान ने बताया कि उनके दादाजी का चरित्र ठीक नहीं है उनका आचरण व व्यवहार महिलाओं के प्रति अमर्यादित रहता है, उनके गलत आचरण को लेकर घर में लंबे समय से विवाद होते रहे हैं दो साल पहले मेरी मां की इतनी पिटाई की गई थी कि उसके हाथों में फैक्चर हो गया था तब समाज के वरिष्ठ लोगों द्वारा समझोता कर मामला दबा दिया था। फरियादी रूकसाना व उसके बच्चों ने बताया कि पांच दिन पहले निर्मम ढंग से मारपीट की जानकारी सुसनेर निवासी भाई शाहरूख को दी गई तब उसने आकर थाना राघवी में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना राघवी में फरियादी की रिपोर्ट पर ससुर बाबू मुल्तानी पिता एहमद व पति फिरोज पिता बाबू के खिलाफ बीएन एस धारा 115(2) 296 351(3)3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है। जांच अधिकारी ने बताया कि फरियादी का मेडिकल कराया गया है व मौके का मुआयना कर कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
एजेंट के धोखे से बेलारूस जेल में 7 महीने बिताकर रोहित भारत लौटा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा निवासी रोहित करीब 7 महीने बेलारूस की जेल में रहने के बाद अपने घर लौट आया। बेहतर भविष्य की तलाश में 9 अक्टूबर को विदेश गए रोहित ने बताया कि एक एजेंट ने उसे सीधे मोल्दोवा भेजने का वादा किया था, लेकिन धोखे से दुबई, रूस और फिर बेलारूस के रास्ते डोंकी रूट पर भेज दिया। रोहित के मुताबिक, एजेंट विजय शर्मा ने उससे लाखों रुपए लेने के बावजूद उसे अवैध रास्ते से यूरोप पहुंचाने की कोशिश की। दुबई से रूस और फिर बेलारूस के जंगलों में ले जाकर पाकिस्तानी डोंकर के हवाले कर दिया गया। वहां उससे डॉलर छीन लिए गए और पैसे नहीं मिलने पर मारपीट, धमकियां तथा भूखा रखने जैसी यातनाएं दी गईं। माइनस 4 डिग्री तापमान में तंबू में रहने को मजबूर किया गया। खाने के नाम पर सिर्फ ब्रेड और पैकेटबंद गोमांस दिया जाता था। बाद में डोंकर ने उसे लातविया बॉर्डर पार करवाने की कोशिश की, जहां सेना ने पकड़ लिया। रोहित का आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और वापस बॉर्डर पार फेंक दिया गया। कई दिनों तक भटकने के बाद वह फिर बेलारूस पहुंचा, जहां डोंकर ने पुलिस को सूचना देकर उसे गिरफ्तार करवा दिया। कोर्ट के आदेश पर उसे बेलारूस की जेल भेज दिया गया। करीब 7 महीने बाद भारतीय दूतावास की मदद से इमरजेंसी पासपोर्ट बना और परिवार ने टिकट भेजकर उसे वापस भारत बुलाया। रोहित के पिता मनोज कुमार ने बताया कि बेटे को विदेश भेजने के लिए उन्होंने प्लॉट बेच दिया और कर्ज भी लिया। उनका आरोप है कि एजेंट ने करीब 11 लाख रुपए ठग लिए। अब परिवार आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिलेगा.0
0
Report
कल कृष्णनगर स्टेशन पर हटाने के नोटिस के विरोध में CPM और हाकरों की मিছিল
Krishnanagar, West Bengal:আগামীকাল 16 তারিখ ডেড লাইন কৃষ্ণনগর স্টেশন এলাকায় হকারদের সরে যাওয়ার নোটিশ দিয়েছে রেল কর্তৃপক্ষ, আগামীকাল তোলার আগে হকার উচ্ছেদের প্রতিবাদে সিপিএমের এবং হকারদের মিছিল প্রতিবাদ কৃষ্ণনগর স্টেশন এলাকায় হল সন্ধ্যে 6 টার সময়।0
0
Report
अरामबाग में 71 वर्षीय तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या: भाजपा समर्थित आरोपियों पर शिकंजा
Arambag, West Bengal:আরামবাগঃ১৫ জুন বাড়ি থেকে ডেকে নিয়ে গিয়ে বৃদ্ধ তৃণমূল কর্মীকে পিটিয়ে খুনের অভিযোগ উঠল বিজেপি আশ্রিত দুষ্কৃতী দের বিরুদ্ধে। সোমবার সন্ধ্যার আগে পুরশুড়া كেলেপাড়ায় এই ঘটনাকে কেন্দ্র করে ব্যাপক চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে। পুলিশ জানিয়েছে মৃতের নাম শেখ শাহ আলম(৭১)। পরিবারের সদস্যদের অভিযোগ, দীর্ঘদিন ধরেই শেখ শাহ আলম তৃণমূল কংগ্রেসের সঙ্গে যুক্ত ছিলেন। তবে তিনি কখনও সক্রিয়ভাবে দল করেননি। এদিন বিকেলে স্থানীয় কয়েকজন বিজেপি কর্মী তাঁকে ঘর থেকে বাইরে আসতে বলেন। তারপর বাড়ির কাছেই বাঁশ, ইট, বঁটি দিয়ে তাঁকে পেটাতে থাকে। শাহ আলমের স্ত্রী ও বউমা বাঁচাতে গেলে তাঁদেরও মারধর করা হয় বলে অভিযোগ। পরিবারের লোকজন ওই বৃদ্ধ তৃণমূল কর্মীকে উদ্ধার করে আরামবাগ মেডিকেল কলেজ হাসপাতালে নিয়ে এলে চিকিৎসক মৃত বলে ঘোষণা করেন। এরপরই মৃতের পরিবার অভিযুক্তদের শাস্তির দাবিতে সরব হয়। যদিও এব্যাপারে পুরশুড়ার বিজেপি বিধায়ক বিমান ঘোষের দাবি, বিজেপি সুশাসনে বিশ্বাস করে। বিজেপি এই কাজ করতে পারে না। যদি বিজেপি কর্মীদের বিরুদ্ধে এই অভিযোগের সত্যতা মেলে তাহলে আইন আইনের পথেই চলবে। দোষীদের রেয়াত করা হবে না।0
0
Report
Advertisement
