461771
तेज बारिश से पलकमति नदी उफान पर, जोखिम में लोग पार कर रहे नदी का रपटा
Sohagpur, Madhya Pradesh:पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण पलकमति नदी उफान पर आ गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। बावजूद इसके लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पर बने रपटे को पार कर रहे हैं। शाम को कई लोग मोटरसाइकिल, पैदल और अन्य वाहनों से बेधड़क इस रपटे को पार करते नजर आए।
हालांकि, सुरक्षा के लिए नगर सैनिकों की ड्यूटी यहां लगाई गई थी पर उन्होंने किसी को रोकने का प्रयास नहीं किया जो चिंताजनक है। इस लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NDPP प्रतिनिधिमंडल Aloochi Bagh के नागरिकों के मुद्दों के समाधान के लिए LG से मुलाकात
Srinagar, Uttarakhand:A delegation of the National Democratic People's Party (NDPP), accompanied by the residents of Aloochi Bagh, called on the Hon'ble Lieutenant Governor of Jammu & Kashmir, Shri Manoj Sinha, to discuss various civic issues and public grievances affecting the local community. During the meeting, the delegation highlighted the problems being faced by the residents of Aloochi Bagh and requested the Hon'ble Lieutenant Governor to take appropriate measures for their early resolution. The Hon'ble Lieutenant Governor patiently heard the concerns of the delegation and assured them that the matter would be thoroughly examined. He stated that the administration would first obtain a detailed report on the issues raised and would take all necessary and appropriate action in accordance with the findings. On behalf of the National Democratic People's Party, Provincial President Mr. Iqbal Shantu presented a memorandum regarding the STP (Sewage Treatment Plant) issue to the Hon'ble Lieutenant Governor. He also presented a party memento as a token of respect and appreciation. The National Democratic People's Party expressed confidence that the genuine concerns of the residents of Aloochi Bagh would receive due attention and that the administration would take timely and effective steps to address the issues in the larger public interest.0
0
Report
Azamgarh: DM की कड़ी कार्रवाई, बंजर सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh DM के आदेश पर बंजर भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, शिकायत के बाद नायब तहसीलदार के नेतृत्व में चला अभियान। शिकायत के अनुसार ग्राम निवासी गोविन्दपुर के कल्पनाथ ने बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष की। शिकायत में बताया कि गाटा संख्या 65 मि., रकबा 0.460 हेक्टेयर, जो बंजर खाते की सरकारी भूमि है, जिसपर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार प्रकाश ने गैर-आवासीय छप्पर बना रखा था, मलखा निषाद द्वारा नया पिलर और दीवार का निर्माण कराया जा रहा था, जबकि राजेश ने करकट रखकर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया था। प्रशासन की ओर से पूर्व में निर्माण एवं कब्जा न करने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर बंजर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवा दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित अतिक्रमणकर्ता भूमिहीन श्रेणी में नहीं आते। प्रकाश और मलखा निषाद के पास लगभग ढाई-ढाई बीघा कृषि भूमि तथा गांव में पक्का आवास है, जबकि राजेश के पास लगभग एक बीघा कृषि भूमि और पक्का आवास उपलब्ध है। प्रशासन ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
हरिपुर में यमुना की 21 फुट प्रतिमा से धार्मिक पर्यटन की नई पहचान
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार यानी 'हरिपुर' से आस्था और विकास की एक बहुत बड़ी और सुखद तस्वीर सामने आ रही है। लंबे समय से जिस पल का इंतजार स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को था, वो इंतजार अब खत्म हो गया है। देवभूमि के हरिपुर में यमुना नदी के तट को भव्य रूप देने के लिए, गुजरात से चलकर मां यमुना की एक बेहद विशाल और विहंगम प्रतिमा हरिपुर पहुंच चुकी है। VO - 01 : चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऐतिहासिक क्षेत्र हरिपुर में आस्था का एक नया अध्याय जुड़ गया है। लंबे इंतजार के बाद, यमुना घाटों को भव्य और दिव्य रूप देने के लिए मां यमुना की विशाल प्रतिमा गुजरात से सीधे हरिपुर-कालसी पहुंच चुकी है। प्रतिमा के पहुंचते ही स्थानीय लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर नजर आया। लोक पंचायत के सदस्यों ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां यमुना की अगवानी की, विशेष पूजा-अर्चना की और उसके बाद क्रेन की मदद से इस भारी-भरकम प्रतिमा को बेहद सावधानी से ट्रक से नीचे उतारा गया。 Bाइट: भारत चौहान सामाजिक कार्यकर्ता VO - 02 : तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि यमुना नदी के किनारे बने पुराने पुल के पिलर पर इस दिव्य प्रतिमा को स्थापित करने के लिए ढांचागत तैयारियां इस वक्त युद्धस्तर पर चल रही हैं। इस ऐतिहासिक पहल को लेकर लोक पंचायत के पदाधिकारी भारत चौहान का कहना है कि यमुना घाटों के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने का जो सपना सालों पहले देखा गया था, वह अब हकीकत में बदल रहा है। कुछ ही दिनों में यहाँ श्रद्धालुओं को मां यमुना की 21 फुट ऊंची विहंगम प्रतिमा के दर्शन होंगे, जो दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों और भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगी। FINAL VO : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण यानी एमडीडीए के मुताबिक, 15 जुलाई के बाद इन नवनिर्मित यमुना घाटों का विधिवत लोकार्पण कर दिया जाएगा। इसी भव्य समारोह के दौरान लोक पंचायत की इस ऐतिहासिक 21 फीट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण होगा। स्थानीय जनता और क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने इसे हरिपुर के विकास, धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक उत्थान के लिए एक मील का पत्थर बताया है, जो आने वाले समय में देवभूमि के गौरव को और बढ़ाएगा।0
0
Report
Advertisement
खैरथल तिजारा में मकान बंटवारे को लेकर भाइयों के परिवार में मारपीट, तीन घायल
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़ बास पुलिस थाना क्षेत्र खानपुर मेवान गांव में बंटवारे के करार को लेकर दो भाइयों के परिवार में झगड़ा हो गया जिसमें एक भाई के परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के लिए रेफर किया गया जानकारी अनुसार खानपुर मेवान में कल्लू पुत्र चाव खान ने अपने बड़े भाई समसुद्दीन से मकान बंटवारे का हिस्सा दो लाख रुपए में लिया और 6 महीने का करार दिया कि 6 महीने में रुपए दे दिए जाएंगे और रुपए नहीं दिए तो मकान खाली करना पड़ेगा। इसी बात को लेकर 6 महीने के से ऊपर 3 महीने और हो गए जब समसू ने कल्लु से करार के मुताबिक मकान खाली करने को कहा उसने इंकार कर दिया। इस मकान में मुर्गी पकड़ने का एक पिंजरा रखा हुआ था आज समशु शाम को जैसे ही मुर्गी पकड़ने की पिंजरे को लेने गया तो कल्लू और समसू में कहानी सुनी हो गई और कहासुनी इतनी हो गई की समसू और इसके परिवार के मज्जर, रहीस और जुनैद ने आकर अपने भाई फरूक और कल्लू तथा कल्लू की पत्नी सबीला के साथ लाठी डंडों कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी, फरूक , कल्लू और सबीला के सिर में चोट लगी जिन्हें तुरंत किशनगढ़ बास अस्पताल ले जाया गया वहां से अलवर के लिए रेफर कर दिया गया सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली0
0
Report
कारगिल शहीद श्योदानाराम की 27वीं पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पण
Sikar, Rajasthan:कारगिल शहीद श्योदानाराम की 27वीं पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर किया नमन। खबर सीकर जिले के लोसल से है जहां पर कारगिल युद्ध के अमर शहीद श्योदानाराम की 27वीं पुण्यतिथि मंगलवार को हरिपुरा स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाई गई। युवा विकास समिति के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान शहीद की वीरांगना भंवरी देवी और परिजनों का विशेष अभिनंदन किया गया। साथ ही, भारतीय सेना में कार्यरत स्थानीय सैनिकों को सम्मानित कर उनके साहस को नमन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद श्योदानाराम का सर्वोच्च बलिदान सदैव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष बीआर हरिपुरा ने बताया कि धोद विधायक गोरधन वर्मा के प्रयासों से गांव के विद्यालय का नामकरण शहीद के नाम पर होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्मारक परिसर में पौधारोपण भी किया गया। शहीद श्योदाना राम ने 7 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में देश के लिए प्राण न्योछावर किए थे। बाइट 01 बीआर हरिपुरा, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका,लोसल0
0
Report
झुंझुनूं: अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, विवाहिता की मौत पर निष्पक्ष जाँच मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं ऑपरेशन के बाद विवाहिता की मौत पर दूसरे दिन भी हंगामा जारी एपेक्स स्काईलाइन अस्पताल के बाहर परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी परिजन तीन सूत्री मांगों पर अड़े, संघर्ष समिति का गठन अस्पताल और डॉक्टर की मान्यता रद्द करने की मांग निष्पक्ष जांच कमेटी गठन की मांग को लेकर धरना जारी कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार कर रहे समझाइश मांगें पूरी नहीं होने तक पोस्टमार्टम नहीं कराने की चेतावनी झुंझुनूं शहर स्थित एपेक्स स्काईलाइन अस्पताल में बच्चेदानी के पास गांठ के ऑपरेशन के बाद विवाहिता की मौत के मामले में दूसरे दिन भी परिजनों और ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण विवाहिता की मौत हुई। मामले को लेकर गठित संघर्ष समिति ने अस्पताल की मान्यता रद्द करने, इलाज करने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी गठित करने सहित तीन प्रमुख मांगें प्रशासन के सामने रखी हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे और न ही धरना समाप्त करेंगे। परिजन और ग्रामीण अस्पताल प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप भी लगा रहे हैं।संघर्ष समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें धरना स्थल से हटाने का प्रयास कर रहा है। वहीं कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से लगातार समझाइश कर रहे हैं और मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। बाइट 01 : परिजन बाइट 02 : परिजन0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में बदमाशों ने मकान कब्जे का प्रयास, पीड़िता ने पुलिस सुरक्षा मांगी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं शहर में दिन दहाड़े बदमाशों ने मकान कब्जे की कोशिश की। घटना झुंझुनूं शहर के मंडावा मोड़ के पास हाउसिंग बोर्ड इलाके की है, जहां करीब पांच गाड़ियों में सवार 20-25 बदमाशों ने मकान में प्रवेश किया, चैनल गेट तोड़ा और अंदर सारा सामान बिखेर दिया। सरियों से हमला कर घर का सामान बाहर फेंकने का आरोप है। पीड़िता सरिता पत्नी स्वर्गीय विकास ने बताया कि वह वर्ष 2008 से दो बेटियों के साथ इस मकान में रह रही हैं और शादी के बाद ससुराल पक्ष के दबाव के कारण मकान के कब्जे की यह घटना हुई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने पहले जमीन बेची और अब मकान को भी कब्जे में लेने की कोशिश की। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान and जांच शुरू कर दी है। इधर, पुलिस ने एक महिला, एक युवती और एक पुरुष को हिरासत में लिया है।0
0
Report
वैशाली: बंद घर से 50 हजार नकद समेत सोना-चांदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Hajipur, Bihar:अगर आप घर बंद कर किसी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वैशाली में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है। कुछ ऐसा ही मामला जिले के पटेढ़ी बेलसर थाना स्थित मौना विशुनपुर गांव से सामने आया है जहाँ सेवानिवृत्त पंचायत सचिव के बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया और घर मे रखा 50 हजार नगद समेत लाखो की चोरी कर ली। सबसे हैरत की बात तो यह है कि सूचना देने के डेढ़ घण्टे बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। सेवानिवृत्त पंचायत सचिव विनय कुमार चौधरी ने बताया कि पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सपरिवार हाजीपुर गए थे इसी बीच चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ कर घर मे रखा 50 हजार रुपया नगद, सोने की एक अंगूठी और चांदी का दस सिक्का सहित कई कागजात चोरी कर लिया जिसकी सूचना उनके भाई ने फोन कर दी। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।0
0
Report
कैमूर में समेकित जांच चौकी मोहनिया पर पुलिस की भारी छापामारी, नौ गिरफ्तार
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर में समेकित जांच चौकी मोहनिया पर पुलिस की बड़ी छापामारी एसपी और एसडीपीओ के नेतृत्व में कार्रवाई, चार सैफ जवानों समेत नौ लोग हुए गिरफ्तार कैमूर जिले के एनएच 19 स्थित समेकित जांच चौकी मोहनिया पर पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कैमूर एसपी शिखर चौधरी और मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्णा के कुशल नेतृत्व में की गई इस छापामारी से हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस विशेष अभियान में मोहनिया थाना की पुलिस टीम भी पूरी तरह सक्रिय रही। सूत्रों के मुताबिक, यह गुप्त छापामारी देर रात करीब 1:00 बजे शुरू हुई, जो सुबह 5:00 बजे तक लगातार चलती रही। इस चार घंटे के कड़े अभियान के दौरान पुलिस ने मौके से कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में चार 'सैफ' के जवान शामिल हैं। इसके साथ ही इस अवैध खेल में कुछ निजी (प्राइवेट) लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। जाँच चौकी पर सुरक्षाकर्मियों और निजी लोगों की मिलीभगत से चल रहे इस मामले को पुलिस बेहद गंभीरता से ले रही है। फिलहाल गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है0
0
Report
Advertisement
बरसात ने कालाडेरा कॉलेज मोड़ पर जलभराव बना दिया, आमजन परेशान
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर कालाडेरा में कॉलेज मोड़ पर जल भराव बना आफत आवागमन में लोगों को रही खासी परेशानी स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी नाराज लोगों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन कालाडेरा पुलिस पहुंची मौके पर पुलिस ने समझाईश कर मामला करवाया शांत बरसात के मौसम में गहरा गड्ढा होने से भर जाता है पानी स्थानीय लोग स्थाई समाधान की कर रहे मांग जयपुर जिले के कालाडेरा कस्बे के कॉलेज मोड़ पर बारिश के बाद हुए जलभराव ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी। सड़क पर गहरे गड्ढे में पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहागरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। समस्या से नाराज स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और जल्द स्थायी समाधान की मांग उठाई। सूचना मिलने पर कालाडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश कर मामला शांत कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में कॉलेज मोड़ पर हर साल यही स्थिति बनती है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे में पानी भर जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के मौसम को देखते हुए जल्द सड़क की मरम्मत कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में आमजन को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।0
0
Report
रामपुरा के चार खंभा क्षेत्र में गैलरी टूटने से बड़ा हादसा टला
Kota, Rajasthan:एंकर कोटा शहर के बेहद भीड़भाड़ वाले रामपुरा चार खंभा क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ एक जर्जर मकान की गैलरी अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि सुबह का वक्त होने के कारण बाजार में आवाजाही कम थी। जिससे मलबे की चपेट में कोई नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही रामपुरा कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से मलबे वाले स्थान के आसपास एहतियात बरती है। व्यस्त इलाका होने के कारण हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन किसी के हताहत न होने से प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।0
0
Report
भिवंडी में बारिश से पेड़ गिरने का क्रम, जैन मंदिर के सामने हादसा टला
Thane, Maharashtra:भिवंडी: झाड पडण्याचा सिलसाला सुरूच, जैन मंदिरासमोर मोठा हादसा टळला; दोन वाहने क्षतिग्रस्त.. भिवंडीत सलग सुरू असलेल्या पावसाच्या पार्श्वभूमीवर झाडं पडण्याच्या घटना थांबायला तयार नाहीत. मंगळवारी सकाळी सुमारे 12 वाजता छत्रपती शिवाजी महाराज चौकातील जैन मंदिरासमोर रस्त्याच्या कडेला उभं असलेलं एक मोठं झाड अचानक कोसळलं. झाड पडल्याने रस्त्याच्या कडेला उभी असलेली एक ॲक्टिवा आणि एक मोटारसायकल पूर्णपणे क्षतिग्रस्त झाली. दिलासादायक बाब म्हणजे घटनेच्या वेळी झाडाखाली कोणतीही व्यक्ती नव्हती, त्यामुळे मोठा अनर्थ टळला. घटनेनंतर घटनास्थळी स्थानिक नागरिकांची गर्दी झाली. माहिती मिळताच संबंधित विभागाची टीम घटनास्थळी पोहोचली आणि वाहतूक सुरळीत व्हावी यासाठी झाड हटवण्याचं काम सुरू केलं. सलग पडणाऱ्या पावसामुळे शहरात झाडं पडण्याच्या घटना वाढल्या आहेत. अशा परिस्थितीत प्रशासनाने नागरिकांना खराब हवामानात मोठ्या झाडांखाली वाहने उभी न करण्याची आणि अनावश्यकपणे बाहेर न पडण्याची विनंती केली आहे.0
0
Report
Advertisement
बिजली करंट हादसे पर हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा; सुनवाई 23 जुलाई
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बिजली के करंट से मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत के मामले ने अब न्यायिक मोड़ ले लिया है, जिस पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट्स का स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार और बिजली वितरण कंपनी के एमडी को नोटिस जारी कर तलब किया है। हाई कोर्ट ने स्पष्ट रूप से पूछा है कि इस तरह के जानलेवा हादसों को रोकने के लिए विभाग के पास वर्तमान में क्या सुरक्षा नीति है और उसका पालन क्यों नहीं हो रहा है? मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने ऊर्जा सचिव और बिजली कंपनी के एमडी को व्यक्तिगत रूप से शपथ पत्र पेश करने का निर्देश दिया है। अब इस संवेदनशील मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को नि र्धारित की गई है।0
0
Report
अमरोहा में झमाझम बारिश से गर्मी चुक गई, किसान खुश
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में मेघों की मेहरबानी, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली बड़ी राहत अमरोहा जनपद में कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे अमरोहा जनपद के लोगों को मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। सुबह से आसमान में छाए काले बादलों के बीच शुरू हुई बारिश ने पूरे जिले का मौसम खुशनुमा बना दिया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मौसम पूरी तरह बदल गया। लोग घरों से निकलकर ठंडी फिजाओं का आनंद लेते नजर आए, जबकि बच्चों ने भी बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। उनका कहना है कि समय पर हुई बारिश धान, गन्ना और अन्य खरीफ फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी। हालांकि, कुछ निचले इलाकों और मुख्य सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद अधिकांश लोगों ने बारिश को राहत भरी सौगात बताया। मौसम में आए इस बदलाव से पूरे अमरोहा जनपद में गर्मी का असर काफी कम हो गया और लोगों ने लंबे समय बाद सुहाने मौसम का आनंद लिया।0
0
Report
नरसिंहपुर पुलिस ने गुम मोबाइल ट्रेस कर 175 फोन लौटाए, मूल्य लगभग 40 लाख
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में प्रभावी कार्यवाही करते हुए सीईआईआर पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक, द्वारा लगभग 40 लाख कीमत के 175 मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द किए गए अपने गुम मोबाइल वापस प्राप्त कर मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नरसिंहपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। कई नागरिकों ने बताया कि उन्हें अपने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस की तत्परता एवं तकनीकी दक्षता के कारण उनके मोबाइल सुरक्षित वापस मिल सके。0
0
Report
Advertisement
