461881
पचमढ़ी की धूपगढ़ चोटी पर्यटकों के लिए फिर से खोली गई
Pachmarhi, Madhya Pradesh:सतपुड़ा की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़, जहां से पर्यटक शानदार सनसेट और सनराइज का आनंद लेते हैं, अब पर्यटकों के लिए फिर से खोली गई है। हाल ही में भूस्खलन के कारण धूपगढ़ बंद था, लेकिन वन विभाग ने बताया कि सड़क की मरम्मत के बाद अब चोटी खुल गई है। विभाग ने पर्यटकों से निवेदन किया है कि वे व्यू प्वाइंट पर किसी भी प्रकार की पॉलीथिन या प्लास्टिक की बोतलें न लाएं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पावापुरी में राज्यपाल के महावीर मंदिर दर्शन से विश्व शांति का संदेश
Pariaunna, Bihar:गवर्नर न्यूज नालंदा नालंदा पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया अपने परिवार के साथ पावापुरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जैन धर्म के प्रमुख तीर्थस्थलों पर दर्शन-पूजन किया और भगवान महावीर के संदेशों को विश्व शांति के लिए प्रासंगिक बताया। राज्यपाल के आगमन पर जीविका दीदियों ने फूलों से उनका और उनके परिवार का स्वागत किया।इसके बाद निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सलामी दी गई। स्वागत कार्यक्रम के बाद राज्यपाल का काफिला श्वेतांबर मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे समवशरण मंदिर पहुंचे और भगवान महावीर के दर्शन किए। अंत में राज्यपाल अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध जल मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।राज्यपाल ने कहा कि भगवान महावीर की निर्वाणस्थली पावापुरी की पावन धरती लगभग 2600 वर्षों से अहिंसा, शांति और मानवता का संदेश देती आ रही है। यहीं भगवान महावीर ने तपस्या और साधना की तथा अपने साधु-संतों को लगभग 48 घंटे तक लगातार देशना दी। उनके जीवन का अंतिम पड़ाव भी यही धरती बनी।उन्होंने कहा कि पावापुरी केवल जैन समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए महत्वपूर्ण है। भगवान महावीर के पाँच सिद्धांत अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह आज भी विश्व शांति का मार्ग दिखाते हैं। अगर दुनिया इन सिद्धांतों को अपनाए, तो हिंसा और अशांति को कम करने में मदद मिल सकती है। उनका संदेश 'जियो और जीने दो' आने वाले समय में भी विश्व शांति के लिए प्रेरणा देता रहेगा。0
0
Report
फर्रुखाबाद में 30 मिनट में खोया बैग लौटाने पर पुलिस की सराहना
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में मंदिर दर्शन कर लौट रहा दंपती का खोया बैग 30 मिनट में ही पुलिस नेroi 30 मिनट में बैग बरामद कर दंपती को वापस लौटा दिया गया। बैग में मोबाइल, नकदी, आधार कार्ड, कपड़े और अन्य जरूरी सामान थे। सूचना मिलने पर सर्विलांस और कादरीगेट थाना पुलिस की टीम सक्रिय हुई और सीसीटीवी फुटेज के सहारे ई-रिक्शा का पता लगाकर बेगरामद कर लिया गया। दंपती ने वापस मिलने के बाद फतेहगढ़ पुलिस का आभार जताया।0
0
Report
कोटा एक्सप्रेसवे हादसे के बाद सुरक्षा नियमों की कड़ी जांच का निर्देश
Jaipur, Rajasthan:कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 जिंदगियां लीलने वाले हादसे के बाद सरकार एक्शन मोड में है। अब हादसे की वजह के साथ एक्सप्रेसवे की सुरक्षा इंतजामों और जिम्मेदारों की लापरवाही की भी जांच होगी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने हाईलेवल बैठक बुलाई और बैरियर की तकनीकी जांच तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। साथ ही हाईवे के कैमरों को पुलिस थानों और अभय कमांड सेंटर से जोड़ने तथा एम्बुलेंस के रिस्पॉन्स टाइम में सुधार के निर्देश भी दिए गए। 5 बिंदुओं पर निर्देश: 1) हादसे की विस्तृत जांच और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय होगी; 2) बैरियर की तकनीकी जांच—मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई; 3) कैमरों का इंटीग्रेशन—हाईवे और एक्सप्रेसवे के कैमरे पुलिस थानों और अभय कमांड सेंटर से जोड़े जाएंगे; 4) एम्बुलेंस रिस्पॉन्स टाइम—पुलिस और एम्बुलेंस के पहुंचने के समय की समीक्षा; 5) घायलों का इलाज—सभी घायलों को निःशुल्क और नियमानुसार उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य सचिव ने एनएचएआई, पुलिस और एम्बुलेंस सेवाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाए जाने के निर्देश भी दिए। 17 अक्टूबर को भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही ट्रैवलर बस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी; वाहनों के लेन और बैरियर को तोड़ते हुए नाले में गिर गया, जिसमें 8 मौतें और 16 घायलों की सूचना है। वहीं कोटा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली गई और सभी घायलों को समुचित उपचार तथा नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करनी के निर्देश दिए गए। बैठक में परिवहन, एनएचएआई, यातायात और सड़क सुरक्षा से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
जालोर में मदन राठौड़ के दौरे के विरोध के दौरान कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी
Jalore, Rajasthan:जालोर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जालोर दौरे के दौरान जिला कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मदन राठौड़ के काफिले के सामने नारेबाजी भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं, पार्षदों और अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में नगर परिषद सभापति बंशीलाल माली, उपसभापति मुमताज अली सैय्यद, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुंपावत, पार्षद बसंत सुथार, लक्ष्मण साखला, भंवरलाल मेघवाल, दिलीप सुंदेशा और जालम सिंह चारण सहित अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद जिला कलेक्ट्रेट के बाहर राजनीतिक माहौल गरमा गया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन किया, वहीं पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की। घटना को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।0
0
Report
जोधपुर के सूरसागर में पत्थरबाज़ी: कार के शीशे टूटे, पुलिस मौके पर
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर सूरसागर क्षेत्र में एक कार गैरेज के आसपास पत्थर बाज़ी, पत्थर बाज़ी के कारणों का अभी तक पता नहीं चला। कार के टूटे हुए शीशे। कुछ लोग पत्थरबाज़ी कर रहे हैं। सूचना के बाद सूरसागर पुलिस मौके पर पहुँच रही है।0
0
Report
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में दशहरे की शोभायात्रा व यातायात व्यवस्था पर चर्चा
Didwana, Rajasthan:बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर भूपेंद्र शर्मा ने की, जबकि मकराना सीओ विक्की नागपाल व थाना अधिकारी पंकज कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने को लेकर चर्चा की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा ने आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक में दशहरे के अवसर पर भगवान श्री चारभुजा नाथ की शोभायात्रा की व्यवस्थाओं, यातायात सुचारू रखने तथा त्योहारों के दौरान शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही से होने वाली परेशानियों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इस संबंध में चर्चा हुई। पंचायत चुनावों को देखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। बैठक में ठाकुर मोहन सिंह चौहान, पार्षद महेश पुजारी, पूर्व पार्षद घनश्याम सोनी, समाजसेवी विनीत मुच्छाल, बिरधा राम नायक, मुन्नालाल पुजारी, अशोक व्यास सहित सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
अवलेशपुर लठिया आखरी एसीपी रोहनिया अवधेश की सक्रियता से दुर्गा पंडालों और विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा
Varanasi, Uttar Pradesh:रोहनिया / वाराणसी। दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसीपी रोहनिया अवधेश द्वारा अपने सर्किल क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। एसीपी अवधेश ने सर्किल रोहनिया के विभिन्न विसर्जन स्थलों और दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों को चेक किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित आयोजकों को एंट्री-एग्जिट, भीड़ नियंत्रण, अग्नि सुरक्षा उपाय और मूर्ति सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए। एसीपी रोहनिया अवधेश की क्षेत्र में लगातार सक्रियता की वजह से जनता में सुरक्षा का भाव है। विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और पुलिस बल की मुस्तैदी से श्रद्धालुओं की यात्रा भी सुरक्षित और सुगम हो रही है। रोहनिया सर्किल में दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की यात्रा भी सुरक्षित और सुगम हो रही है, जिससे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में उत्सव संपन्न हो रहा है। आयोजकों ने भी पुलिस के इस सहयोग की सराहना स्थानीय लोगों और पूजा समितियों ने एसीपी की इस सक्रिय कार्यशैली की सराहना की है।0
0
Report
मैनपुरी- बिना ड्राइवर के चलने लगी इलेक्ट्रिक कार, वीडियो वायरल।
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में बिना ड्राइवर के इलेक्ट्रिक कार चलने का मामला सामने आया है। कार के अचानक पीछे चलने का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड का है, जहां महिंद्रा कंपनी की इलेक्ट्रिक कार अचानक पीछे की ओर चलने लगी। कार को बिना ड्राइवर के चलता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई। कार स्वामी सौरभ राठौर ने कंपनी से शिकायत करने और न्यायालय जाने की बात कही है। फिलहाल, कार के अचानक चलने की वजह स्पष्ट नहीं है।0
0
Report
गोंडा बैंक घोटाले: गिरफ्तार दो भाइयों के साथ 21.47 करोड़ का मामला
Gonda, Uttar Pradesh:नोट- जो आज दोनों सगे भाई आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं उनके संपत्ति नहीं कुर्क हुई है...बल्कि जो फरार चल रहे है फूल मोहम्मद उसकी कुर्क हुई है। खबर गोंडा से है। जहां यूपी कोऑपरेटिव बैंक बड़गांव शाखा में हुए 21.47 करोड रुपए के बैंक घोटाले के मामले में फरार चल रहे दो सगे भाइयों जय प्रताप सिंह और राज प्रताप सिंह को आज गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। यह दोनों आरोपी बीते 9 महीने से लगातार फरार चल रहे थे। वही इस पूरी घटना में 9 महीने से फरार चल रहे आरोपी फूल मोहम्मद के खिलाफ भी गोंडा नगर कोतवाली पुलिस और सदर तहसील प्रशासन ने भी आज बड़ी कार्रवाई की है। जहां अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आज रविवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 8 लाख रुपए की संपत्तियों को कुर्क किया है। जिसमें गिर्द गोंडा,खिराभा और लक्ष्मणपुर जाट में इनकी अलग-अलग संपत्तियां हैं जिनको कुर्क किया गया है। इस पूरे मामले में तत्कालीन बैंक प्रबंधक,तत्कालीन कैशियर समेत कई आरोपी गिरफ्तार करके जेल भेज चुके हैं अभी भी कई आरोपी इसमें फरार चल रहे हैं। दरअसल बीते 12 जनवरी 2026 को गोंडा के नगर कोतवाली में तहरीर देकर यूपी कोऑपरेटिव बैंक बड़गांव शाखा के शाखा प्रबंधक भुवन चंद्र सती ने तहरीर देकर तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन कुमार पाल,अजय कुमार,तत्कालीन प्रबंधक सुशील गौतम,तत्कालीन सहायक कैशियर पवन कुमार समेत 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप लगाया था कि इन आरोपियों द्वारा लोन वितरण के नाम पर फर्जीवाड़ा वादा करके 21.47 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है। बैंक वितरण की नीति और भारतीय रिजर्व बैंक नाबार्ड द्वारा जो भी नियम बनाए गए थे उन नियमों का भी इन लोगों ने खुलेआम उल्लंघन किया है। यह भी आरोप था कि इन लोगों द्वारा खाता धारकों के साथ मिलकर के एक गिरोह बनाकर 205 खाता धारकों के लोन और बचत खातों के साथ-साथ पांच आंतरिक खातों से कुल 21.47 करोड़ का घोटाला किया है।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में शराब ठेके के पास किसान की हत्या, जांच जारी
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में शराब ठेके के पास 55 वर्षीय किसान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक शनिवार देर शाम खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के आमिलपुर शराब ठेके के पास का है। रामपुर ढपरपुर गांव निवासी बेचेलाल का शव रविवार सुबह करीब सात बजे लोगों ने पड़ा देखा। सूचना मिलने पर उनका बेटा दीपचंद्र मौके पर पहुंचा और पिता को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे दीपचंद्र के मुताबिक, उनके पिता खेती-किसानी करते थे। गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार देर शाम पिता खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन रात में वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह चाचा से शव पड़े होने की जानकारी मिली। बेटे ने जमीन विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बेचेलाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक की पत्नी गिरिजा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके छह बच्चे बताए जा रहे हैं, जिनमें दो बेटियां हैं। मौदरवाजा थाना अध्यक्ष अजब सिंह के मुताबिक, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हसनपुर मंच पर यूट्यूबर चढ़ा, चंद्रशेखर आजाद ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में चंद्रशेखर आजाद के संबोधन के दौरान मंच पर चढ़ा यूट्यूबर, चंद्रशेखर आजाद ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, कहां हमें याद है कि अतीक अहमद और उसके भाई को पत्रकार के बीच में आकर गोली मार दी थी अमरोहा जनपद के हसनपुर में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण के मंचीय संबोधन के दौरान उस समय हलचल मच गई, जब एक यूट्यूबर मंच पर चढ़ गया। घटना के बाद चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सरकार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। उन्होंने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकार के भेष में आए हमलावरों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस बीच मंच पर पहुंचे यूट्यूबर को नीचे उतार दिया गया। घटना के दौरान मंच पर अचानक हुई इस गतिविधि से अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा और मंच पर लोगों के पहुंचने को लेकर यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया। संबोधन चंद्रशेखर आजाद रावण0
0
Report
नौतनवा में पेड़ पर 20 फीट अजगर, लोग डर गए, वन विभाग देरी से पहुंचा
Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के नौतनवा कस्बे में पेड़ से लिपटा मिला एक विशालकाय अजगर लोगों में मचा हड़कंप है। नौतनवा थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर में एक पेड़ पर अजगर दिखाई देने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि अजगर की लंबाई करीब 20 फीट है। विशालकाय अजगर को देखने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है सूचना देने के घंटों बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची जिससे नाराजगी है। लोग मांग कर रहे हैं कि रेस्क्यू टीम तत्काल भेजी जाए ताकि अजगर को सुरक्षित पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।0
0
Report
Advertisement
मंडला में नर्मदा किनारे अवैध शराब अड्डों पर छापा; 70 लीटर कच्ची शराब जब्त
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - नर्मदा किनारे अवैध शराब अड्डों पर छापा मंडला में आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम खुड़िया में नर्मदा नदी के किनारे दबिश देकर 70 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई, जबकि 1150 किलो महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने के उपकरण भी नष्ट किए गए। आबकारी टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चार प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई। जब्त शराब और नष्ट लाहन की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 25 हजार 500 रुपये बताई गई है。0
0
Report
दमोह के कुम्हारी में नरकंकाल मिलने से सनसनी, शव की पहचान नरेंद्र बर्मन के रूप में
Damoh, Madhya Pradesh:कपड़े पहने नरकंकाल के रूप में मिला युवक का शव.. एंकर/ दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक नरकंकाल मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। दरअसल कुम्हारी पुलिस को सूचना मिली थी कि मुख्य सड़क से कुछ अंदर जंगल के क्षेत्र में एक शव पड़ा हुआ है और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि शव कंकाल में बदल गया है जबकि उसके पास ही एक बाइक खड़ी हुई है, पुलिस ने जांच पड़ताल की तो शव की शिनाख्त कटनी जिले के बहोरी बाकल निवासी नरेंद्र बर्मन के रूप में हुई है, नरेंद्र एक हफ्ते अपनी ससुराल कुम्हारी थाना क्षेत्र के हिनौती आया था और लापता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं आगे की जांच में पुलिस जुटी है कि आखिर नरेंद्र इस जगह पर कैसे पहुंचा उसने आत्महत्या की है या फिर ये हत्या की वारदात है।0
0
Report
दमोह में दशहरा: रावण दहन की तैयारी पूरी, सुरक्षा चाक चौबंद
Damoh, Madhya Pradesh:कल होगा परम्परागत रावण दहन, तैयारियों का जायजा लिया प्रशासनिक टीम ने. दमोह में दशहरा से एक दिन पहले नवमी पर रावण दहन किए जाने की परंपरा है और इस परंपरा के तहत कल नवमी यानी सोमवार की रात रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दमोह के तहसील ग्राउंड पर भव्य रूप से होने वाले रावण दहन को लेकर व्यापक तैयारिया की जा रही है और यहां हजारों की संख्या में लोग आयेंगे लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक चौबंद रखा गया है। आकर्षक आतिशबाजी के साथ राम रावण युद्ध इस आयोजन की विशेषता होती है और यहां देश के अलग अलग हिस्सों से लोग रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने आते है। इस बार प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद विधायक सहित तमाम जनप्रतिधियों और गणमान्य जनों को आमंत्रित किया गया है जो कि इसमें शामिल होंगे। व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस, राजस्व फारेस्ट सहित नगरीय निकाय के अफसरों और रामजी सेवा समिति के सदस्यों ने मैदान पर जायजा लिया और आयोजन को भव्य बनाने की बात कही।0
0
Report
Advertisement
