icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खूँटी में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म: दो गिरफ्तार

Khunti, Jharkhand:खूँटी में दो नाबालिग लड़कियों के साथ चार लोगों ने बारी बारी से मुँह काला करने का मामला सामने आया है. घटना सोमवार रात की बतायी जा रही है. घटना के बाद मंगलवार को वापस खूँटी छोड़ दिया गया. पीड़िताओं के लिखित बयान के आधार पर मंगलवार को महिला थाना में मामला दर्ज हुआ. त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों ही लड़के नाबालिग बताये जा रहे हैं. उन्होंने अन्य दो दोस्तों के साथ मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में ले जाकर रातभर रखा और रातभर दुष्कर्म करके दूसरा दिन मंगलवार को खूँटी ले जाकर छोड़ दिया. मिली जानकारी के अनुसार, एक लड़की खूँटी नगर पंचायत क्षेत्र में डेरा पर रहती है और मुख्य आरोपी दो लड़कों का परिचित मित्र है. मिली जानकारी के अनुसार, तीनों ही पीड़िता नाबालिग बताये जा रहे हैं. उनमें से दो के साथ चार दोस्तों ने रातभर दुष्कर्म किया. इस घटना को लेकर पीड़िता व उसके परिजनों द्वारा मंगलवार को मामला दर्ज कराया गया. फिर मेडिकल कराया गया. साथ ही, त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है. वहीं अन्य दो लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
0
0
Report

सतना के 220 केवी यार्ड में चोरी के इरादे से घुसी महिलाएं पकड़ी गईं

Satna, Madhya Pradesh:सतना के 220 केवी यार्ड में चोरी के इरादे से घुसी महिलाएं पकड़ी गईं। घटना सुबह 6:30 बजे की है, जब तीन महिलाएं कॉपर कंडक्टर और केबल चोरी करने के इरादे से सीधे 33 हजार वोल्ट वाले हाईटेंशन यार्ड में घुस गईं। उन्हें अंदाजा नहीं था कि 33 केवी लाइन को छूना भी नहीं पड़ता, 2 फीट पास जाते ही करंट खींच लेता है और शरीर राख हो जाता है। साथ ही एक भी तार कटता तो जोरदार आर्क-फॉल्ट से पूरा 220 केवी उपकेंद्र ट्रिप हो जाता और सतना-सितपुरा से जुड़े आधे शहर की बिजली घंटों के लिए ठप्प हो जाती। ट्रांसफार्मर और ब्रेकर जलने से लाखों का नुकसान भी होता। गनीमत रही कि कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी में उनकी हरकत कैद हो गई। सतर्क गार्ड और शिफ्ट स्टाफ ने तत्काल घेराबंदी कर डायल 112 को बुलाया और तीनों को पकड़कर नागौद थाना पुलिस को सौंप दिया। सीसीटीवी ने चोरी के साथ बड़ा हादसा भी टाल दिया।
0
0
Report
Advertisement

हरदा में काले हिरण की गोली मारकर हत्या, वन विभाग में हड़कंप

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा। हरदा वन परिक्षेत्र के ग्राम सिरकम्बा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा काले हिरण को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से हिरण की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, डायल 112 पर गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां काले हिरण को गोली लगने की पुष्टि हुई। इसके बाद वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मृत हिरण को हरदा लाया गया। वन विभाग द्वारा मृत हिरण का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हो गए हैं। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। डीएफओ ने कहा है कि मामले में आरोपी की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा और जेल भेजा जाएगा। काले हिरण की गोली मारकर हत्या की इस घटना से वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
0
0
Report

शहडोल के छात्रावासों की अव्यवस्थाओं से परेशान छात्र पैदल कलेक्टर से मिलने पहुंचे

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल में छात्रावासों की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का पैदल कलेक्टर से मिलने पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर ब्यौहारी के मॉडल खंडहुली विद्यालय के छात्र करीब 100 किलोमीटर का सफर तय कर शहडोल कलेक्टर से मिलने पैदल निकल पड़े हैं। छात्र रीवा-शहडोल स्टेट हाईवे पर 10 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले छात्रों के बीच विवाद भी हुआ था। आखिर छात्रावास में ऐसी क्या अव्यवस्थाएं हैं कि बच्चों को अपनी समस्याएं लेकर पैदल कलेक्टर के दरवाजे तक पहुंचना पड़ रहा है؟
0
0
Report
Advertisement

15 नवंबर से बिलासपुर के 154 केंद्रों पर धान खरीदी शुरू, किसानों को राहत

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।न्यायधानी बिलासपुर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी 15 नवंबर से जिले के 154 धान खरीदी केंद्रों में किसानों से धान की खरीदी शुरू की जाएगी। इस बार राज्य शासन ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 14 नए धान खरीदी केंद्र भी बनाए हैं। वहीं जिले में करीब 7 लाख 60 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। खरीदी को लेकर बारदाने की व्यवस्था के साथ समितियों तक बारदाना पहुंचाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।धान खरीदी के लिए इस बार जिले में कुल 154 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 14 नए केंद्र शामिल हैं। प्रशासन ने करीब 7 लाख 60 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी के अनुमान के आधार पर अपनी तैयारियां शुरू की हैं। खरीदी प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। नियमानुसार खरीदी के लिए 50 प्रतिशत नए और 50 प्रतिशत पुराने बारदाने की आवश्यकता होगी। इसके लिए समितियों में बारदाना भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक खरीदी केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। धान बेचने में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो उनके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। दूसरे जिले और जिले से लगे दूसरे प्रदेशों से अवैध तरीके से धन आने पर भी पूरी तरह निगरानी रखी जा रही है। 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को लेकर प्रशासन का दावा है कि निर्धारित समय पर सभी केंद्रों में खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी। अब किसानों को धान बेचने के लिए खरीदी शुरू होने का इंतजार है。
0
0
Report

बस्सी मकवाना में भीषण आग, परिवार की जमा-पूंजी राख

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के सागवड़िया क्षेत्र के बस्सी मकवाना गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने एक परिवार की जिंदगीभर की जमा-पूंजी को पलभर में राख कर दिया। आग इतनी विकराल थी कि घर में रखा सामान बचाने का मौका तक नहीं मिला। इस आग में आठ बकरियां और एक भैंस जिंदा जल गईं, वहीं दो वाहन भी आग की भेंट चढ़ गए। घर में रखा अनाज, जेवरात, जरूरी दस्तावेज और घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।सूचना मिलते ही स्थानीय सरपंच मौके पर पहुंचे। उन्होंने पटवारी और बिजली विभाग के लाइनमैन को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया तथा नुकसान की जानकारी ली। सरपंच ने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से उचित आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। भीषण आगजनी के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल है。
0
0
Report
Advertisement

नवादा: लापता व्यवसायी सुबोध कुमार की तलाश तेज, अपहरण की जांच जारी

Nawada, Bihar:नवादा नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के व्यवसायी सुबोध कुमार पिछले एक सप्ताह से लापता हैं। उनके अचानक गायब होने से परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई है, वहीं जिले के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र पुरानी बाजार के कारोबारियों के बीच भी डर और बेचैनी का माहौल कायम हो गया है। व्यवसायी की पत्नी सुमन कुमारी ने पति के लापता होने को लेकर नगर थाना में लिखित आवेदन दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि सुबोध कुमार का घर दुकान से महज 500 मीटर की दूरी पर ठाकुरबाड़ी के पास स्थित है। घटना वाले दिन वह रात करीब 8:15 बजे घर पहुंचे थे और पत्नी से कहा था कि 15 मिनट में वापस आ जाएंगे। इसके बाद वह घर से निकल गए, लेकिन तीन घंटे बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटे। पति के नहीं लौटने पर पत्नी सुमन कुमारी को चिंता हुई। उन्होंने फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया और रिश्तेदारों तथा परिचितों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आखिरकार उन्होंने पुलिस से शिकायत की。 मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय कुमार मुन्ना व्यवसायी के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से पूरी जानकारी ली और उन्हें हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से भी बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि सांसद विवेक ठाकुर ने भी वरीय अधिकारियों से बात की है। व्यवसायी की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को व्यवसायी का अंतिम लोकेशन मिर्जापुर इलाके में मिला है। वहीं एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि पुलिस सभी संभावित स्थानों का लोकेशन खंगाल रही है। व्यवसायी का अंतिम लोकेशन घर से करीब दो किलोमीटर दूर मिर्जापुर इलाके में मिला है। इसके बाद से मोबाइल का कोई लोकेशन नहीं मिल रहा है। आसपास के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इधर, पत्नी सुमन कुमारी ने प्रशासन से पति की जल्द खोजबीन कर सुरक्षित बरामदगी की अपील की है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी व्यवसायी का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है。
0
0
Report

सतना में मिलावटी मिठाइयों पर शिकंजा: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Satna, Madhya Pradesh:सतना त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाइयों पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। मंगलवार को सतना शहर के पंजाबी मोहल्ले में फूड विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। मौके पर एसडीएम राहुल सिलाडिया, सीएसपी मनीष त्रिपाठी सहित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौजूद रही। टीम ने पंजाबी मोहल्ले में संचालित मिठाई दुकानों और कारखानों पर छापा मारा। जांच के दौरान मौके से करीब साढ़े 4 क्विंटल मिल्क केक, खोवे से बनी बर्फी और अन्य मिठाइयां जप्त की गईं। प्रारंभिक जांच में मिठाइयों के मानक स्तर पर खरा न उतरने की आशंका है। अमृत लाल नागदेव अंबू पिता स्व. ईश्वर दास नागदेव उम्र 69 वर्ष निवासी पंजाबी मोहल्ला के यहां से मिल्क केक और खोवा बर्फी का बड़ा स्टॉक बरामद हुआ है। फिलहाल खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है। सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि मिलावटी खाद्य सामग्री की सूचना तत्काल प्रशासन को दें。
0
0
Report
Advertisement

सुल्तानपुर Encounter: खनन माफियाओं से मुठभेड़, मुख्य आरोपी घायल

Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर की नगर कोतवाली पुलिस की आज सुबह खनन माफियाओं से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी साथ ही दो अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है दो दिन पहले इन सभी के खिलाफ नगर कोतवाली में राजस्व टीम पर हमला करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी ने बताया कि 2 दिन पहले रामनगर इमलिया गांव में खंड माफिया द्वारा उसे समय राज्यों से टीम पर हमला किया गया था जब एसडीएम सदर के निर्देश पर राजस्व टीम खनन होने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची थी इस समय खनन माफियाओं ने नायब तहसीलदार और दो अन्य लेखपालों के साथ जमकर मारपीट की थी जिसमें नायब तहसीलदार का पैर टूट गया था और दो अन्य लेखपाल भी घायल हो गए थे इस मामले में दो एफआईआर नगर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी तभी से आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही थी आज सुबह मुखबिर की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने इन लोगों की घेराबंदी शुरू की पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी आरोपियों के ऊपर फायर किया जिसमें मुख्य आरोपी राहुल सिंह के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया साथ ही उसके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इन सभी के पास से एक कैटल पिस्टल 32 बोर एक आदत जिंदा कारतूस एक आदत खोखा कारतूस वह एक आदत स्कॉर्पियो कर बरामद हुई है घायल आरोपी राहुल सिंह के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं पुलिस ने खनन में प्रयोग किए जाने वाली डंपर और ट्रैक्टर आदि को भी बरामद कर लिया है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top