461223
NVDA के अधिकारियों का रास्ता रोक बनाया बंधक, 5 घंटे तक फंसे रहे अधिकारी
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा तहसील के ग्राम लही में मंगलवार दोपहर मोरंड-गंजाल नदी पर बनने वाले डैम के लिए जंगल में वृक्षों की रीकाउंटिंग करने गए एनवीडीए के अधिकारीयों सहित वन विभाग के लोगों का आदिवासी ग्रामीणों ने भाजी नदी के पुल पर रास्ता रोक बंधक बना लिया। सभी अधिकारी अपनी गाड़ी में लगभग 5 घंटे तक बैठे रहे, वही पुल के दोनों और आदिवासी महिला पुरुष रास्ता रोक सड़क पर बैठे रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एटा एडजी जोन ने कांवड़ यात्रा के लिए सख्त निर्देश देकर व्यवस्था चाक-चौबंद की
Etah, Uttar Pradesh:एटा पहुंचे एडीजी जोन आगरा एसके भगत, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश, कांवड़ मार्गों का अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, बैठक के दौरान ADG एस के भगत, डीएम अरविंद सिंह, SSP डॉ. इलामारन जि, SP सिटी श्वेताभ पांडेय, SP क्राइम योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद, एटा कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक।0
0
Report
अयोध्या में जलस्तर बढ़ने पर डीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के बीच जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने रुदौली तहसील के कैथी माझा और सोहावल विकासखंड के मांझा कला क्षेत्र का नाव से दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर प्रभावित परिवार तक समय पर सभी जरूरी सुविधाएं पहुंचाई जाएं। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था करने, अध्ययन हेतु फर्नीचर उपलब्ध कराने और राहत शिविरों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और पर्याप्त लाइफ जैकेट सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। कैथी माझा में सोलर लाइट व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और राहत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने के निर्देश दिए।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर शिव भक्त कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा, पुलिस कर्मियों द्वारा शिव भक्तों पर की गई पुष्प वर्षा, पुष्प वर्षा के दौरान शिव चौक बम बम भोले के जयकारों से गूंजा, पुष्प वर्षा के साथ कांवड़ियों को फल भी वितरित किए, दुर दराज से आए शिव भक्तों ने पुलिस प्रशासन की की प्रशंसा, मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा။0
0
Report
Advertisement
कांवड़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण, मुज़फ्फरनगर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर श्रावण मास की कावड़ यात्रा शुरू हो गई है. कावड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रहा है. इसी के चलते एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा पहले कावड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया व अपने पुलिस कर्मियों और अन्य विभाग के अधिकारीयों का रिस्पांस टाइम का टेस्ट लेते हुए दो अलग-अलग सूचनाओं दी जिस पर पुलिस व अन्य विभाग के कर्मचारी तीन से चार मिनट के बीच मौके पर पहुंच गए और समस्या का निस्तारण किया. वही एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा कांवड़ मार्ग पर बनी अस्थाई थाने चौकियो का निरीक्षण किया और कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो उसको लेकर दिशा निर्देश दिए. मुज़फ्फरनगर जनपद मे कांवड़ मार्ग पर 3 अस्थाई थाने 19 चौकिया व 14 वॉच टावर बनाये गए है जिससे पुलिस निगरानी कर रही है.0
0
Report
SP ने सड़कों पर उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था को किया सुधारा—यातायात नियम कड़ाई से लागू
Barmer, Rajasthan:एसपी उतरे सड़कों पर यातायात व्यवस्था जांची बाड़मेर शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट शुक्रवार को स्वयं सड़कों पर उतरे और शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों तथा अधिक यातायात वाले मार्गों का दौरा कर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। अचानक हुए इस निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में भी सतर्कता देखने को मिली。 निरीक्षण के दौरान एसपी चुनाराम जाट ने यातायात पुलिस अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात जवानों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने रेलवे स्टेशन के बाहर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, ऑटो एवं टैक्सी संचालन, सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण, यातायात के दबाव तथा आमजन की आवाजाही का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अव्यवस्थित पार्किंग यातायात में बाधा नहीं बननी चाहिए। एसपी ने कहा कि शहर में बढ़ते वाहनों की संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाजार क्षेत्र, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित निगरानी रखी जाए तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित स्थान पर वाहन पार्क करने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मौके पर मौजूद नागरिकों से भी बातचीत कर यातायात संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। कई स्थानों पर पुलिस अधिकारियों को तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी साझा जिम्मेदारी है। यदि आमजन नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटनाओं में कमी आएगी और शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम बनेगी। बाड़मेर पुलिस द्वारा समय-समय पर ऐसे निरीक्षण किए जाते रहे हैं, लेकिन पुलिस अधीक्षक का स्वयं सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लेना आमजन के बीच चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि लोगों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात उपलब्ध कराया जा सके। बाइट _ चूना राम जाट एसपी0
0
Report
किशनगंज के चेयरमैन पर महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला दर्ज
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के पौवाखाली थाना क्षेत्र की एक महिला को नशा खिलाकर पौवाखाली नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया के द्वारा महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का सनसनीखा मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता पौवाखाली थाना क्षेत्र के नयागंज गांव की रहने वाली है। महिला अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांगने गयी हुई थीं। पीड़िता ने बताया कि 28 जुलाई की रात उसकी बेटी से जुड़े विवाद में पंचायती कराने के नाम पर उसे, उसके पति और बेटी को एक वाहन में बैठकर बेटी का ससुराल के लिए रवाना हुआ। वही चैयरमैन के पति अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया ने बीच रास्ते में उसके पति को गुटखा में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया जिससे वो बेहोश हो गया। जिसके बाद महिला को किशनगंज के एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। चैयरमैन पति ने पहले बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसमें सफल न होने पर बेटी को दूसरे कमरे में भेज दिया और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला के द्वारा विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीड़िता ने पौवाखाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। किशनगंज प्रभारी एसपी ने बताया है कि महिला की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। गौरतलब है कि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया पर यह पहला आरोप नहीं है। पहले भी उन पर हर्ष फायरिंग और शराबबंदी वाले बिहार में उनके नाम प्लेट वाली गाड़ी से शराब तस्करी जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर जेल से दुष्कर्म के आरोपी की फरारी, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर जेल से शुक्रवार सुबह दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपित के फरार होने से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। खेत में काम करने के लिए गए बंदियों के साथ गया आरोपित अन्य कैदियों के साथ वापस नहीं लौटा और जेल में गिनती के दौरान उसके फरार होने का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें अलर्ट हो गईं। जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ भी जिला जेल पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। आखिर जेल की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई... गोरखपुर जिला कारागार से शुक्रवार सुबह एक ऐसा मामला सामने आया जिसने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बांसगांव थाना क्षेत्र के सरसोपार निवासी विपिन कुमार, जो अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद था, जेल परिसर के खेत में काम करने के दौरान फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब नौ बजे उसे अन्य बंदियों के साथ खेत में काम के लिए भेजा गया था। काम खत्म होने के बाद जब सभी बंदी वापस जेल परिसर लौटे और उनकी गिनती की गई, तब विपिन कुमार गायब मिला। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल शाहपुर थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और अन्य पुलिस टीमों को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदारों और करीबियों से पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि जिले के रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और संभावित ठिकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जेल में बंद अपने परिजनों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे लोगों में भी अफरा तफरी मच गई। कैदी के भागने की खबर जंगल में आग की तरह फैलने के बाद जेल गेट के बाहर बड़ी संख्या में लोग जूट गए थे。 पुलिस के अनुसार विपिन कुमार को 18 जुलाई को बांसगांव थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। बाद में पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई थी। ऐसे गंभीर मामलों के आरोपी का जेल से फरार होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ जिला कारागार पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण किया और जेल अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। फरार बंदी की तलाश के लिए जिलेभर में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। साथ ही जीआरपी और आरपीएफ को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि आरोपी जिले से बाहर न निकल सके। जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि फरार बंदी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि फरार आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक गंभीर आपराधिक मामले का आरोपित जेल परिसर से कैसे फरार हो गया? क्या सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही हुई या फिर यह किसी बड़ी चूक का नतीजा है? इन सभी पहलुओं की जांच जारी है और पूरे मामले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।0
0
Report
बलरामपुर में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन: 403 सीटों पर तैयारी का दावा
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे। नगर क्षेत्र स्थित यूपीटी होटल में आयोजित संगठनात्मक बैठक में उन्होंने देवीपाटन मंडल और जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिले, विधानसभा, मंडल तथा भाईचारा कमेटियों से जुड़े करीब 300 पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के बाद जी मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि बलरामपुर में आयोजित बैठक का उद्देश्य पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करना, संगठन को अधिक सक्रिय बनाना और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना था। उन्होंने कहा कि पार्टी गांव-गांव तक अपनी विचारधारा पहुंचाने और नए लोगों को जोड़ने के अभियान को तेज करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व तथा राष्ट्रीय कोर कमेटी के मार्गदर्शन में आजाद समाज पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर मजबूती से तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 45 प्रभारियों की पहली सूची जारी कर यह संदेश दिया है कि आजाद समाज पार्टी चुनावी मैदान में पूरी गंभीरता के साथ उतर रही है। उनका कहना था कि अभी तक अन्य प्रमुख दलों ने इस प्रकार की सूची जारी नहीं की है, जबकि आजाद समाज पार्टी ने सबसे पहले संगठनात्मक तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पार्टी उत्तर प्रदेश की राजनीति में मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी। 45 प्रभारियों की सूची में स्वर्ण समाज के प्रतिनिधित्व को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी समाज या वर्ग के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति पार्टी की विचारधारा को स्वीकार करेगा और संगठन के साथ कार्य करना चाहेगा, उसका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में सभी वर्गों को उचित अवसर देने की नीति अपनाई जाएगी। गठबंधन के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि फिलहाल पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने और स्वतंत्र रूप से चुनावी तैयारी करने में जुटी है। यदि भविष्य में पार्टी हाईकमान किसी गठबंधन का निर्णय लेता है तो उत्तर प्रदेश इकाई उसका पूरी निष्ठा के साथ पालन करेगी। हालांकि, वर्तमान समय में गठबंधन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को और अधिक गति देने का आह्वान किया।0
0
Report
सरदारशहर में अवैध देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, हथियार तस्करी की छानबीन शुरू
Churu, Rajasthan:सरदारशहर पुलिस का बड़ा एक्शन: खेजड़ी के पेड़ के नीचे पिस्टल बेचने की फिराक में खड़े युवक को दबोचा, अवैध देसी कट्टा बरामद। असल कार्रवाई के अनुसार आरोपी कथित रूप से हथियार बेचने की तैयारी में था; जेल-आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसकी तलाशी में एक अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि हथियार कहाँ से आया था, किसे बेचने की योजना थी और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क हो सकता है। इस कार्रवाई में प्रमुख भूमिका निभाने वालों में एएसआई प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल नंदलाल डूडी और कांस्टेबल रामप्रताप शामिल थे।0
0
Report
Advertisement
एम्बुलेंस नहीं मिलने से शव ई-रिक्शा से घर गया; अस्पताल ने जांच आश्वासन दिया
Munger, Bihar:पोस्टमार्टम के चार घंटे बाद भी गिड़गिड़ाने के बाद भी नहीं मिला शव वाहन, परिजन शव को ई रिक्शा में बांधकर ले गए घर।इस मामले का वीडियो वायरल , सिविल सर्जन ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह जिले मुंगेर सदर अस्पताल से लापरवाही और मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।यहां सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले बरियारपुर के कल्याणपुर निवासी पिंटू दास के शव को घर तक पहुंचाने के लिए उनके परिजनों को चार घंटे बाद भी एम्बुलेंस नहीं मिला।जिसकी वजह से परिवार ने 15 सौ रुपए में एक ई रिक्शा को भाड़े पर लेकर पॉलीथिन में लपेटे शव को ई रिक्शा के एक सीट पर सिर और दूसरे सीट पर पैर रख कमर के हिस्से को मोटी रस्सी के सहारे टांग कर पोस्टमार्टम हाउस से करीब तीस किलोमीटर दूर अपने गांव ले गए।शव के पैर का हिस्सा रिक्शे से बाहर निकला हुआ देख लोग स्वास्थ्य विभाग को कोस रहे थे।वहीं इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल शामपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर - हवेली खड़गपुर मुख्य मार्ग के लङुई के समीप बुधवार को दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में दो धपरी गांव निवासी बिट्टू कुमार और सूरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी जबकि गंभीर रूप से घायल पिंटू दास ने इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उसकी मौत हो गई।वहीं मौत के बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब eight बजे पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।वहीं परिजन 102 नंबर डायल कर कई बार शव वाहन की मांग की लेकिन स्वास्थ्य विभाग से सिर्फ आश्वासन मिलता रहा।आरोप है कि इस दौरान परिजन कई बार अस्पताल प्रशासन से एम्बुलेंस की गुहार लगाया रहा लेकिन किसी ने उसपर ध्यान नहीं दिया।वहीं थक हारकर परिजनों ने एक ई रिक्शा को किसी तरह 15 सौ रुपए भाड़े पर तैयार किया और शव को लेकर अपने गांव गए। वहीं इस मामले में मुंगेर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि हमारे पास दो शव वाहन है।इसी घटना में दो युवकों की मौत हुई थी जिसको लेकर दोनों शव वाहन चले गए थीं जिसकी वजह से लेट हुआ है।जिसकी वजह से उनके परिजन प्राइवेट वाहन से लेकर गए जो काफी दुखद और खेदजनक है।हम इसकी जांच करवा रहे हैं और भविष्य में इस तरह की घटना का पुनरावृत्ति नहीं हो। बाइट - डॉ राजू सिविल सर्जन सदर अस्पताल मुंगेर0
0
Report
जेपीएससी परीक्षाओं में धांधली, छात्रों ने ED-CBI से जांच की मांग
Ranchi, Jharkhand:जेपीएससी और जेएसएससी जैसी संस्थाओं के द्वारा झारखंड में ली जा रही परीक्षा और परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर बीते कई दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं इसी क्रम में आज शाम अल्बर्टा एका चौक पर कैंडल मार्च निकाला इस मार्च में सैकड़ो की संख्या में छात्र मौजूद रहे छात्रों में खासा आक्रोश भी था छात्रों की मांग है कि जेपीएससी परीक्षा में हुई धांधली की जांच जिस तरह से सीआईडी कर रही है उसे पर छात्रों का यकीन नहीं है इसलिए सबसे पहले इस जांच की जिम्मेदारी प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके छात्रों ने साफ किया कि उन्हें किसी भी राजनीतिक दल से कोई मतलब नहीं वे छात्र हैं और उनका आंदोलन राजनीतिक मंचों से परे है0
0
Report
नालंदा: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तीन बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक बचा
Pariaunna, Bihar:नालंदा: मानपुर थाना क्षेत्र के सिंगथु टाडापर गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार तीन बच्चों को कुचल दिया। इस घटना में चार वर्षीय ऋषिकेश कुमार और पंकज कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक बच्चे ने खेतों में गिर कर अपनी जान बचाई। तीनों बच्चे टाडापर सिंगथु ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे तभी खेत जुताई कर रहे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। घटना से दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीसरे की बाल-बाल जान बची। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। सीओ ने बताया कि तीनों बच्चे साइकिल से पढ़ने जा रहे थे। पीड़ित परिवार को मुआवजे की राशि प्रावधान के अनुसार जल्द उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी- बिजली चोरों का वीडियो वायरल, विद्युत विभाग की टीम पर किया हमला
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। विद्युत टीम पर हमले का मामला मोनोब्लॉक कंधे पर रखकर भागने का लाइव वीडियो आया सामने दबंग बिजली चोरो का मोनोब्लॉक कंधे पर रखकर भागने का वीडियो हुआ वायरल जांच को गई विद्युत टीम पर हुआ है हमला लाइनमैन समेत दो लोगों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा चोरी से मोनोब्लॉक चला रहे थे दबंग लाठी डंडों से विद्युत विभाग की टीम पर किया हमला टीम पहुंचने पर कंधे पर मोनोब्लॉक रखकर भागे बिजली चोर घटना में दो विद्युत कर्मियों को आई चोटें विभाग के अधिकारियों ने थाना किसनी पहुंचकर दी घटना की तहरीर थाना किसनी के विक्रमपुर गांव की घटना0
0
Report
एफडीए की जांच से सरकारी कैंटीनों में स्वच्छता मानकों पर निगरानी कड़ी
Mumbai, Maharashtra:सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों की कैंटीनों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता की जांच के लिए फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कुछ दिनों पहले एफडीए की टीम ने मंत्रालय स्थित कैंटीन का निरीक्षण किया. यह कार्रवाई बॉम्बे हाई कोर्ट के उस टिप्पणी के बाद की जा रही है, जिसमें अदालत ने कहा था कि केवल निजी होटल और रेस्तरां ही नहीं, बल्कि सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों की कैंटीनों की भी नियमित जांच की जाए। जाँच के बाद एफडीए ने हाई कोर्ट में अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि मंत्रालय की कैंटीन में लगभग 98 प्रतिशत स्वच्छता मानकों का पालन किया जाता है। हालांकि, इस रिपोर्ट पर हाई कोर्ट ने सवाल उठाते हुए एफडीए को कड़ी फटकार लगाई थी और स्वच्छता व हाइजीन के मुद्दे पर अधिक प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद शुक्रवार को एफडीए अधिकारियों के साथ कोर्ट ने कुछ वकीलों को भी जांच के लिए भेजा था। वहीं, कैंटीन प्रशासन का कहना है कि वे नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखते हैं और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाता। उनके अनुसार, एफडीए की टीम ने निरीक्षण किया है और वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। जबकि कैंटीन में पहुंचे ग्राहकों ने बताया की आज कैंटीन में सब कुछ बदला बदला सा लग रहा है इसके पहले इतनी साफ़ सफ़ाई और खाने में गुणवत्ता नहीं थी।0
0
Report
ऑटो सब्सक्रिप्शन से पैसे कैसे कटते हैं? सावधानी जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:आज कल ऑटो सब्सक्रिप्शन से पैसा कटना एक आम बात हो गयी है कई बार ऐसा होता है की आपको जानकारी नहीं रहती और आपके मोबाइल से पैसे कट जाते हैं दरसल मुंबई में एक ऐसी घटना आई जिसमें एक महिला के पैसे कट रहे थे उसके बेटे ने जब इसकी जानकारी दी तो महिला को जानकारी नहीं थी कि उसके पैसे कट रहे हैं साइबर एक्सपर्ट साक्षर दुग्गल का कहना है कि ऐप्स में 7 दिन या 14 दिन का फ्री ट्रायल रहता है और उसके बाद आपने यदि मैंडेट दिया रहता है तो आपके पैसे काटना शुरू हो जाते हैं और नोटिफिकेशन भी पैसे कटने के बाद आता है लेकिन इसमें ऐप को परमिशन आप अपनी तरफ से दिए रहते हैं क्योंकि आप उसमें अपना क्रेडिट कार्ड नंबर डालते हैं या डेबिट कार्ड नंबर डालते हैं या यूपीआई के जरिए आप उसकी लिंक करते हैं तब जाकर के आपके पैसे काटना शुरू हो जाते हैं साक्षर दुग्गल साइबर expert अब इस को ही ले लीजिए आयुषी पैसे से वकील है उन्होंने एक अप का सब्सक्रिप्शन लिया था और उसके बाद वह भूल गयी थी इसके बाद उनके पैसे काटने शुरू हो गए 3 महीने बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनके पैसे कट रहे हैं फिर उसके बाद वह प्ले स्टोर में जाकर के और उसका सब्सक्रिप्शन बंद की बाइट : आयुषी ( केस study)0
0
Report
Advertisement
