icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोदी के 25 साल: नैनीताल में सेवा ज्योति यात्रा से 2047 का संकल्प तेज

Haldwani, Uttarakhand:एंकर : हल्द्वानी में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष का सार्वजनिक जीवन पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया, कार्यक्रम में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और दायित्वधारी मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना और उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं देश के विकास में उनके योगदान को लेकर चर्चा की।
0
0
Report

हाइड्रोजन ट्रक पलटने के बाद नगर ने सुरक्षा कड़े कदम उठाने की मांग

Thane, Maharashtra:कुडूस हायड्रोजन अपघात - अपडेट चालता बॉम्ब रस्त्यावर? नागरिक संतप्त 13 सिलेंडर लीक - वॉल लीकेज 160 सिलेंडर शेतात सुरक्षित ठेवले शहरात झाला असता तर मोठा स्फोटच धोकादायक वाहतुकीवर बंदी घाला - नागरिकांची मागणी भिवंडी-वाडा महामार्गावर कुडूसजवळ हायड्रोजन ट्रक पलटी होण्याच्या घटनेवर आता नागरिकांनी संतप्त प्रतिक्रिया दिली आहे. सुरक्षिततेची काळजी न घेता एवढ्या मोठ्या प्रमाणात हायड्रोजनची वाहतूक करणे म्हणजे चालता बॉम्ब रस्त्यावरून नेण्यासारखे असल्याची टीका होत आहे. काल रात्री घडलेला हा अपघात जर भर शहरात, गर्दीच्या वेळी किंवा वाहतुकीदरम्यान झाला असता तर मोठी दुर्घटना घडली असती आणि अनेक निष्पाप लोकांचे जीव गेले असते, असे नागरिकांचे म्हणणे आहे. त्यामुळे प्रशासनाने अशा अत्यंत ज्वलनशील आणि धोकादाय अ वायूच्या वाहतुकीवर कडक बंधने घातली पाहिजेत, अशी मागणी जोर धरू लागली आहे. दरम्यान, या अपघाताबद्दल एक महत्त्वाची अपडेट समोर आली आहे. या ट्रकमध्ये एकूण मोठ्या प्रमाणात सिलेंडर होते. त्यापैकी 13 सिलेंडरमध्ये वॉल लीकेज आढळून आले आहे. हे 13 सिलेंडर अत्यंत धोकादायक असल्याने त्यांना तातडीने सुरक्षित ठिकाणी हलवण्यात आले आहे. तर उर्वरित सुमारे 160 सिलेंडर सध्या जवळच्याच एका शेतामध्ये सुरक्षितपणे टाकून ठेवण्यात आले आहेत. त्यांच्यापासून सध्या कोणताही धोका नाही, अशी माहिती सूत्रांनी दिली आहे. मात्र जोपर्यंत कंपनीची टीम येऊन हे सिलेंडर पूर्णपणे सुरक्षित करत नाही, तोपर्यंत पोलीस प्रशासन घटनास्थळावर नजर ठेवून आहे.
0
0
Report

बीकानेर में ज्योति यात्रा: मेघवाल का सकारात्मक राजनीति और विकसित भारत का संदेश

Bikaner, Rajasthan:सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के तहत निकला ज्योति जुलूस केंद्रिय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मेडिकल कॉलेज से थामी ज्योति, मेडिकल कॉलेज से नांगणेची माता मंदिर तक निकाली जा रही ज्योति यात्रा; यात्रा में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक हुए शामिल। अर्जुनराम मेघवाल ने सकारात्मक राजनीति और विकसित भारत के संकल्प पर रखी बात। बीकानेर में सेवा ज्योति यात्रा तथा विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के तहत ज्योति जुलूस निकाला गया; मेडिकल कॉलेज से केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ज्योति थामी, जिसके बाद यात्रा नांगणेची माता मंदिर के लिए रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास, विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, बिहारीलाल विश्नोई, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अनुभव और सकारात्मक राजनीति को लेकर भी बात रखी; उन्होंने कहा कि सकारात्मक राजनीति से ही समाज का निर्माण संभव है, साथ ही विकसित भारत की कल्पना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प पर अपनी बात रखी। बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के वर्षों को लेकर चलाए जा रहे संकल्प अभियान के तहत इस आयोजन के जरिए विकसित भारत का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है; यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
0
0
Report
Advertisement

बाड़मेर में विकसित भारत संकल्प सभा: पीएम मोदी के मार्गदर्शन पर कर्मचारियों ने संकल्प लिया

Noida, Uttar Pradesh:बाड़मेर में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन विकसित भारत संकल्प सभा के तहत बुधवार को बाड़मेर मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत एवं चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन सुना। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सेवा और संकल्प की यात्रा को लेकर कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने और इसे सिद्धि तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। सभा के दौरान प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा से जुड़े कार्यों पर भी चर्चा की गई।
0
0
Report

जोधपुर डिस्कॉम ने सौरकरण से रिकॉर्ड कायम किया; MD भंवरलाल को स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड सम्मान

Jaipur, Rajasthan:कृषि फीडरों के सौरकरण पर जोधपुर डिस्कॉम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जोधपुर डिस्कॉम को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड से नवाजा गया है, डिस्कॉम के MD डॉक्टर भंवरलाल को सम्मानित किया गया है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने जोधपुर डिस्कॉम के इस कीर्तिमान के लिए MD भंवरलाल को बधाई दी। कुसुम-A और C की संयुक्त प्रगति में राजस्थान ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसमें जोधपुर डिस्कॉम ने 3,821 मेगावाट क्षमता के 1,663 सौर संयंत्र शुरू कर नया रिकॉर्ड कायम किया है; कृषि फीडरों के सौरकरण से 1.50 लाख से अधिक कृषि पंप लाभान्वित हुए हैं। योजना के माध्यम से राजस्थान में लगभग 21,693 करोड़ रुपए का बड़ा निवेश भी आया है。
0
0
Report

मोहनगढ़ में पुलिसकर्मी की आत्महत्या: परिवार ने गिरफ्तारी की मांग के साथ धरना दिया

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर के मोहनगढ़ के जीरो आरडी पर इंदिरा गांधी नहर में छलांग लगाकर तनावपूर्ण परिस्थितियों में आत्महत्या करने वाले पुलिसकर्मी अनिरुद्ध सिंह की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। परिजनों ने मोहनगढ़ थाने के सामने धरना शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि मामले में नामजद आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए; गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिचित धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। ADSP वीरेंद्र सिंह के साथ PTM थाना व नाचना थाना की पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मृतक पर Constable के पद पर आबूरोड सदर थाने में तैनात रहने के बारे में सूचना है। बताया गया है कि आत्महत्या से पहले मृतक ने अपनी गाड़ी में बैठकर एक वीडियो बनाया था जिसे उसने परिजनों को भेजा। वीडियो में उसने ससुराल पक्ष पर लंबे समय से प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इसके बाद इंदिरा गांधी नहर के मोहनगढ़ परिसर में स्थित क्षेत्र पर उसने छलांग लगा दी। परिवार में कोहराम मचा है और वे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबाव डाल रहे हैं। धरना मोहनगढ़ थाने के सामने जारी है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

सेवा संकल्प यात्रा पर राजनीतिक बयानबाजी, बेरोजगारी पर बहस तेज

Patna, Bihar:सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने तंज कसा कहा कि पूरा बिहार डूबा हुआ है और यह लोग 100 करोड़ का दिया जला रहे थे बिहार की स्थिति क्या है नौजवानों की स्थिति क्या है और यह लोग इतने पैसे खर्च कर कार्यक्रम कर रहे हैं एक करोड़ नौकरी और रोजगार का वादा किया था सरकार बने कई महीने हो चुके हैं अब तक कितना नौकरी और रोजगार दिया गया… भारतीय जनता पार्टी सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करती है। वही जनता दल यूनाइटेड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में बिना छुट्टी लिए काम किया है देश के लिए वह लगातार काम कर रहे हैं ऐसे में उनके 25 वर्ष कार्यकाल के पूरे हुए हैं और इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है प्रधानमंत्री के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई। चन्दन सिंह JDU प्रवक्ता… कांग्रेस ने कहाँ की प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हुए, उसमें सुनते हैं बीजेपी ने सेवा संकल्प यात्रा निकाली है। मुझे तो लगता है कि प्रधानमंत्री जी का जो कृत्य रहा है, उसमें राजनीति की उनकी यह अंतिम यात्रा है। अब आगे प्रधानमंत्री जी चलने वाले नहीं हैं, क्योंकि उनके पास देश को बताने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए भांति-भांति का हथकंडा अपना करके और मार्केटिंग अपनी कर रहे हैं।
0
0
Report

कोटपूतली में मोदी के 25 वर्ष सुशासन पर सेवा ज्योति कार्यक्रम का आयोजन

Jaipur, Rajasthan: District KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा - KOTPUTLI रिपोरटर - AMIT YADAV @amitktp888 लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो.....कोटपूतली...... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन एवं सेवा कार्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कोटपूतली नगर परिषद पार्क में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा ज्योति कार्यक्रम एवं सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद ज्योति मशाल पदयात्रा भी निकाली गई। भाजपा जिला कोटपूतली-बहरोड़ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए निर्देश दिए गए थे। पार्टी की जिला बैठक में जिला परिषद के टिकटार्थियों को 200 तथा पंचायत समिति के टिकटार्थियों को 100 सदस्यों के साथ कार्यक्रम में पहुंचने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन कार्यक्रम स्थल पर राजनीतिक कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी नजर आए। पुरे जिले से कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की अपेक्षा स्कूली विद्यार्थियों की भीड़ अधिक दिखाई दी गई केवक आगे की दीर्घा मे केवल एक दो विधायक व पार्टी के पदाधिकारी सहित कुछ अन्य कार्यक्रता नजर आये। जिसे लेकर आयोजन की चर्चा की जा रही है। भाजपा की ओर से कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश पहले ही जारी किए गए थे। साथ ही संबंधित मंडलों से जिला परिषद एवं पंचायत समिति के टिकटार्थियों को भी कार्यक्रम की सूचना देने के लिए कहा गया था। कार्यक्रम के दौरान सुशासन और सेवा कार्यों के 25 वर्ष पूरे होने का संदेश दिया गया। इसके बाद ज्योति मशाल पदयात्रा आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता बहुत कम नजर आये और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

गांधीनगर में युवती से मिलने पर विवाद, एयरगन से फायर व आत्महत्या का प्रयास

Bhopal, Madhya Pradesh:देर रात गांधीनगर इलाके में विवाद युवक ने युवती से मिलने पहुंचे मचाया उत्पात युवती से मिलने से इंकार करने पर युवक ने एयरगन से किया फायर घटना के बाद युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास घायल और आरोपी तीनों डाक्टर आरोपी राजगढ़ का रहने वाला, एक युवती सूरत गुजरात की रहने वाली तीनों निजी मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट रात करीबन डेढ़ बजे की घटना, युवती अपने दोस्तों के साथ खाना खाकर लौटी थी तभी युवक उसके घर पहुंचा और बातचीत के दौरान किया फायर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ किया धारा 307 के तहत मामला दर्ज गांधी नगर थाना पुलिस कर रही मामलें की जांच
0
0
Report

झज्जर DFO कार्यालय के पास सरकारी बिल्डिंग में हुक्का-ताश का वीडियो वायरल

Jhajjar, Haryana:सरकारी कार्यालय में हुक्का-ताश की महफिल, वीडियो वायरल DFO कार्यालय की नाक के नीचे ऑफिस टाइम में हुक्के की गुड़गुड़ाहट; सरकारी बिल्डिंग में ताश की बाजी की भी चर्चा, हर सप्ताह उपले मंगाए जाने की बात झज्जर। जिला फॉरेस्ट ऑफिस (DFO) कार्यालय के नजदीक स्थित सरकारी बिल्डिंग में ऑफिस टाइम के दौरान हुक्का चलने और ताश की बाजी लगने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जिला फॉरेस्ट कार्यालय के आसपास स्थित सरकारी बिल्डिंग में कार्यालय समय के दौरान ही हुक्का चलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। हुक्के के लिए हर सप्ताह कार्यालय में ही उपले (गोसे) मंगाए जाने की बात भी सामने आई है। करीब 7 रुपये प्रति उपले के हिसाब से बोरा भरकर उपले सरकारी बिल्डिंग में पहुंचाए जाने की चर्चा है। सरकारी भवन में ताश की बाजी भी हुक्के के साथ-साथ सरकारी बिल्डिंग में ताश की बाजी लगने की बात भी सामने आई है। जिला मुख्यालय से सटी इस सरकारी बिल्डिंग में ऐसी गतिविधियां चलने की चर्चा के बीच अब वायरल वीडियो ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है। मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यह गतिविधियां जिला फॉरेस्ट कार्यालय के आसपास सरकारी परिसर में होने की बात सामने आई है। एक ओर फॉरेस्ट विभाग से जुड़े अधिकारी पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश देते हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी भवन में हुक्का जलने का वीडियो सामने आने से निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो वायरल, जिम्मेदारी पर सवाल वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि यदि सरकारी कार्यालय में ऑफिस टाइम के दौरान हुक्का और ताश की बाजी चल रही थी, तो संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई? DFO कार्यालय के नजदीक यह गतिविधियां चलती रहीं तो निगरानी कौन कर रहा था? सवाल यह भी है कि सरकारी भवन का इस्तेमाल इस तरह की गतिविधियों के लिए कैसे हो रहा है और यदि मामला सही पाया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी किस अधिकारी की तय होगी। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर उठे इन सवालों का जवाब संबंधित विभाग के अधिकारियों से अपेक्षित है।
0
0
Report

तेज हवा में सड़क पर गिरा रेस्टोरेंट का बोर्ड, बाइक सवार महिला की मौत

Dipu RawatDipu RawatFollow3m ago
J. Janul Abden Urf Jainp, Uttar Pradesh:परतावल /महराजगंज। गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर बुधवार को तेज हवा के चलते महाराजा रेस्टोरेंट का प्रचार बोर्ड अचानक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान बाइक से गुजर रही महिला बोर्ड की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सुभावती देवी (56) निवासी लक्ष्मीपुर जलहिया के रूप में हुई है। बताया गया कि सुभावती देवी अपने बेटे दुर्विजय के साथ गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से दवा कराकर बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान परतावल-गोरखपुर मार्ग पर महाराजा रेस्टोरेंट का प्रचार बोर्ड तेज हवा के कारण अचानक बाइक के ऊपर गिर गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसका बेटा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

जेपी नड्डा ग्रेटर नोएडा दौरे में 2047 के विकास संकल्प के साथ मशाल रवाना

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में पहुचें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ,बीजेपी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत बीजेपी के सेवा संकल्प के तहत चलाए जा रहे सेवा ज्योति यात्रा में की शिरकत इस दौरान पीएम मोदी के द्वारा लाइव संबोधन को सभी ने सुनकर लिया संकल्प देश को 2047 तक विकसित करने का लक्ष्य बीजेपी नेताओ ने लिया संकल्प केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मशाल यात्रा को गुर्जर सांस्कृतिक शोध संस्थान के लिए किया रवाना इस दौरान प्रभारी मंत्री नोएडा सांसद और विधायक समेत अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे मौजूद ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोमार्ट में सेवा संकल्प ज्योति यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बाइट… ब्रजेश सिंह प्रभारी मंत्री बाइट…धीरेंद्र ठाकुर जेवर विधायक
0
0
Report

इटारसी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री क्षेत्र में तेंदुआ पिंजरे में कैद, दहशत खत्म

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के इटारसी में पिछले 10 से 15 दिनों से तेंदुए की दहशत आखिरकार खत्म हो गई। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया है। बुधवार तड़के करीब 3 से 4 बजे बकरे के लालच में तेंदुआ अस्पताल के पास लगाए गए पिंजरे में जा फंसा। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही वन विभाग और आयुध निर्माणी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इटारसी के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए की दस्तक ने लोगों में दहशत पैदा कर रखी थी। कभी स्कूल के पास तो कभी अस्पताल के आसपास तेंदुए की हलचल दिखाई दे रही थी। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने इलाके में कई जगह पिंजरे लगाए थे। वीओ- वन विभाग द्वारा ट्रैप कैमरों की मदद से उसकी हर गतिविधि और लोकेशन पर भी लगातार नजर रखी जा रही थी। स्कूल और अस्पताल के आसपास लगाए गए पिंजरे में से एक पिंजरा आखिरकार तेंदुए का ठिकाना बन गया। बुधवार तड़के करीब 3 से 4 बजे तेंदुआ बकरे का शिकार करने के लालच में अस्पताल के पास पहुंचा और पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पिंजरे में फंसते ही वन विभाग और आयुध निर्माणी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पिछले कई दिनों से तेंदुए के खौफ में जी रहे आसपास के लोगों ने उसके पकड़े जाने के बाद राहत की सांस ली।
0
0
Report

हजारीबाग में सरकारी जमीन-वन भूमि मामले में निरोधक ब्यूरो ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Hazaribagh, Jharkhand:सरकारी जमीन, वन भूमि और गैरमजरुआ खास किस्म की जमीन को कथित तौर पर अवैध तरीके से हासिल करने, बिक्री करने और गलत तरीके से दाखिल-खारिज कराने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ब्यूरो की हजारीबाग इकाई की ओर से गठित विशेष छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस मामले में हजारीबाग थाना कांड संख्या 11/25, दिनांक 25 सितंबर 2025 को दर्ज किया गया था। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(d) के अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत दर्ज है। तत्कालीन अधिकारियों और भू-माफियाओं पर गंभीर आरोप मामले में तत्कालीन अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक समेत स्थानीय भू-माफियाओं पर वन भूमि, सरकारी जमीन और गैरमजरुआ खास किस्म की जंगल भूमि को कथित रूप से अवैध तरीके से हासिल करने, बेचने तथा गलत तरीके से दाखिल-खारिज कराने के आरोप हैं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस मामले में पहले भी तत्कालीन अंचलाधिकारी समेत अन्य सरकारी पदाधिकारी, भू-माफिया, क्रेता और विक्रेताओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी ब्यूरो की ओर से 7 अक्टूबर 2026 को की गई कार्रवाई में विश्वेश्वर प्रजापति (68), पिता स्वर्गीय महावीर प्रजापति, शंकर प्रजापति (62), पिता स्वर्गीय महावीर प्रजापति और रामगति गुप्ता उर्फ रामगति प्रसाद (61), पिता स्वर्गीय रामेश्वर साव को गिरफ्तार किया गया है। तीनों हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टोला मुकुंदगंज के निवासी बताए गए हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की इस कार्रवाई के बाद जमीन के फर्जीवाड़े और सरकारी भूमि के कथित अवैध हस्तांतरण से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top