Narmadapuram: रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, सांसद माया नारोलिया ने दिए काम समय पर पूरा करने के निर्देश
Narmadapuram, Madhya Pradesh:राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने अपने गृह नगर नर्मदापुरम में अमृत भारत योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन का दौरा कर चल रहे निर्माण कार्यों को देखा और अधिकारियों को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। सांसद ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नर्मदापुरम एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है और यहां का काम अच्छी गुणवत्ता से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर निरीक्षण जरूरी है ताकि विकास कार्य सही ढंग से पूरे हो सकें।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
