icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजभवन मार्च पर बड़ा बयान: बिहार की कानून-व्यवस्था पर असर?

Patna, Bihar:लोकेशन पटना राजद विधायक भाई वीरेंद्र का बयान तेजस्वी यादव के द्वारा 19 अगस्त को एक-47 मामले पर राजभवन मार्च पर कहा बिल्कुल हम सभी लोग विधायक सांसद सभी लोग राजभवन मार्च करेंगे राजपाल को बताएंगे राजपाल को ज्ञापन सौंपेंगे कि इस पूरे मामले में जिम्मेदारी तय कीजिए और बड़ी कार्रवाई कीजिए। एक-47 और असाल्ट हथियार के धरना प्रदर्शन जुलूस के दौरान पुलिसकर्मियों के द्वारा लेकर जाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के राज पुलिस मुख्यालय के फैसले पर उन्होंने कहा कि देर से ही सही लेकिन इस तरह का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा भाजपा कोटे किसी के मंत्रियों के साथ बैठक को लेकर कहा हमने भी देखा है यह मीटिंग चल रही है समझ जाइए गुल खिलाने का संभावना है जो इस वेल नहीं है आखिर जदयू के मंत्रियों को कोई नहीं बुलाया गया इसके पीछे सीधा मामला है यह लोग कुछ ना कुछ भूल खिलाने वाले हैं अपनी एजेंडा को हो सकता है लेकर के मीटिंग कर रहे हो और इसीलिए के मंत्रियों को नहीं बुलाया गया। हालत देख लीजिए क्या है जदयू के मंत्री नहीं है भाजपा के मंत्री हैं और मीटिंग हो गई मतलब सीधा है कि कहीं ना कहीं जो इस वेल नहीं है बिहार में हो नहीं लगातार अपराध की घटना और हाजीपुर में चर्चित ठेकेदार रामनरेश राय की हत्या पटना में युवक को गोली मारी बेगूसराय में युवक को गोली मारे जाने की घटना पर उन्होंने कहा कुछ नहीं बिहार में ध्वस्त हो गया है कानून व्यवस्था हम लगातार मुख्यमंत्री कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री जी आपके पुलिस वाले जमीन खरीदने में लगे हैं इसीलिए हत्याएं हो रही है आप पूरे मामले की जांच कराया पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई कीजिए बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहींरह गई है बाइट — भाई वीरेंद्र, राजद, विधायक
0
0
Report

ओवैसी ने हापुड़ कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया

Hapur, Uttar Pradesh:एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की अदालत पहुंचे. ओवैसी यहां अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य गवाह के रूप में अपना बयान दर्ज कराने आए थे. आपको बता दें कि ​पूरा मामला 3 फरवरी 2022 का है. उस समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार चल रहा था. ओवैसी मेरठ में चुनावी कार्यक्रम खत्म करने के बाद दिल्ली की ओर लौट रहे थे. ​इसी दौरान हापुड़ जिले के छिजारसी टोल प्लाजा के पास उनके काफिले पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं. इस घटना में ओवैसी की गाड़ी पर गोलियों के निशान भी मिले थे, हालांकि वह पूरी तरह सुरक्षित रहे थे. ​घटना के बाद स्थानीय पुलिस और जांच एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की थी. जांच के दौरान पुलिस ने सचिन शर्मा और शुभम नाम के दो आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया था. ​इसके बाद से यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है. इसी न्यायिक प्रक्रिया के तहत गुरुवार को असदुद्दीन ओवैसी अपना अधिकारिक बयान और गवाही दर्ज कराने के लिए अदालत में पेश हुए. ​ओवैसी के आगमन को देखते हुए हापुड़ कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे. ​अदालत में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ओवैसी सुरक्षा घेरे के बीच वापस रवाना हो गए.
0
0
Report
Advertisement

भरतपुर में हर घर तिरंगा: बाइक- साइकिल रैली ने उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Bharatpur, Rajasthan:एंकर- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भरतपुर में गुरुवार को बाइक और साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला कलेक्ट्रेट परिसर से निकली रैली को जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर उत्साह के साथ भाग लिया। रैली जिला कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर बिजली घर चौराहा, मथुरा गेट, चौबुर्जा, श्री बिहारी मंदिर, रेडक्रॉस सर्किल, आरबीएम अस्पताल, सूरजपोल चौराहा और जिला परिषद होते हुए ट्रैफिक चौराहा पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। इस दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। बाइक और साइकिलों पर तिरंगा लेकर शामिल हुए लोगों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया। जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। भरतपुर जिले में पिछले करीब एक सप्ताह से सभी ब्लॉक और उपखंड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज बाइक और साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। उन्होंने भरतपुरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग तिरंगा रैली और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनें। कलेक्टर ने कहा कि तिरंगा रैली केवल प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम तक सीमित नहीं है। आमजन दिन में किसी भी समय अपने स्तर पर भी तिरंगा यात्रा निकाल सकते हैं, लेकिन इस दौरान फ्लैग कोड का पालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बरकरार रखना जरूरी है। उन्होंने जिलेवासियों को आने वाले स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग स्वतंत्रता दिवस को पूरे जोश, उत्साह और गर्मजोशी के साथ मनाएं।
0
0
Report

स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीनगर में सुरक्षा चाकचौबंद, क Kashmir में बड़ी तैनाती

Srinagar, Uttarakhand:स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले श्रीनगर समेत पूरे कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए तीन लेयर वाला, मल्टी-टियर सिक्योरिटी ग्रिड बनाया गया है। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में होगा, जहाँ मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मार्च-पास्ट के दौरान सलामी लेंगे। बख्शी स्टेडियम और उसके आस-पास, सुरक्षा एजेंसियों ने CCTV निगरानी, ​​ड्रोन मॉनिटरिंग, एरिया डोमिनेशन और गाड़ियों की चेकिंग तेज़ कर दी है। J&K पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को भी स्टेडियम के आस-पास अलर्ट पर रखा गया है। 15 अगस्त से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत श्रीनगर में दूसरी संवेदनशील जगहों पर और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जबकि तलाशी और सुरक्षा जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

सहरिया बस्ती में बार-बार फॉल्ट से तीन रात अंधेरा, ग्रामीण व्यवस्था से नाराज़

Baran, Rajasthan:समरानियां(बारां)- बार-बार फॉल्ट से तीन रातों से अंधेरे में सहरिया बस्ती, ग्रामीणों ने ग्रिड स्टेशन पर किया प्रदर्शन बारां के समरानियां कस्बे के पास स्थित रातई गांव की सहरिया बस्ती में पिछले तीन दिनों से बिजली संकट गहराया हुआ है। जर्जर और पुराने तारों के बार-बार टूटने के कारण बस्ती के लोग लगातार तीन रातों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में रात भर बिजली गुल रहने से जहरीले जीव-जंतुओं के पनपने और उनके काटने का खतरा बना रहता है, जिससे बस्ती वासियों में भय और भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी सुबह आकर टूटे हुए तारों को जोड़ तो देते हैं, लेकिन लचर व्यवस्था के कारण रात होते ही फिर से फॉल्ट हो जाता है और बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। विभाग की लगातार लापरवाही से गुस्साए सहरिया बस्ती के ग्रामीणों ने एकत्र होकर बिजली फीडर पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने समस्या का व्यावहारिक समाधान बताते हुए मांग रखी कि यदि बस्ती की विद्युत लाइन को ढिकवानी लाइन से जोड़ दिया जाए, तो इस बार-बार होने वाले फॉल्ट और कटौती से स्थायी निजात मिल सकती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली लाइन को ढिकवानी लाइन से जोड़कर आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड ने कीवी और सेब नीति से किसानों की आय दोगुनी करने का दावा

Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड सरकार द्वारा बागवानी को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कीवी नीति और सेब नीति लाई गई हैं। इन नीतियों के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में क्लस्टर आधारित खेती, उच्च गुणवत्ता वाले पौधे, आधुनिक तकनीक, और कोल्ड स्टोरेज और मार्केटिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। दोनों नीतियों के तहत चल रहे प्रदेश भर में बागवानी को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड का युवा हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर में अपना आर्थिकी चला रहे है। उन्होंने दावा किया कि कीवी उत्पादन में उत्तराखंड नंबर वन होगा लेकिन 2030 तक हिमाचल को सेब उत्पादन के मामले में पीछे छोड़ देगा।
0
0
Report

उत्तराखंड में एप्पल मिशन, पॉलिहाउस और कीवी-ड्रैगन फ्रूट उत्पादन पर निर्देश

Dehradun, Uttarakhand:देहरादून में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सर्किट हाउस में एप्पल मिशन, पॉलीहाउस और वित्तीय वर्ष 2026-27 की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य उद्यान अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने अधिकारियों को सेब की अति सघन बागवानी मिशन के तहत 2026-27 के बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने और सेब उत्पादक किसानों के लंबित भुगतान एक सप्ताह में निपटाने के सख्त निर्देश दिए। गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में कीवी और ड्रैगन फ्रूट उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। अधिक से अधिक किसानों को इन फसलों और मौन पालन से जोड़कर प्रशिक्षण व योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इसके साथ मुख्य उद्यान अधिकारी और विभागीय अधिकारियों को एक हफ्ते के भीतर निलंबित कार्य की सूचना विभाग के डायरेक्टर को देंगे। उन्होंने पॉलीहाउस निर्माण में तेजी लाने और सभी योजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा किसानों को समय पर बीज और योजनाओं का लाभ मिलना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
0
0
Report
Advertisement

एसपी अभिषेक सेकर से मुलाकात के बाद कुल्लू में नशे और सुरक्षा पर चर्चा

Kullu, Himachal Pradesh:नगर परिषद कुल्लू की टीम ने नवनियुक्त एसपी अभिषेक सेकर से मुलाकात की और शहर में आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। नगर परिषद कुल्लू की महिला पार्षदों ने शहर में बढ़ती नशे की समस्या सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान शहर में पुलिस की रात्रि पेट्रोलिंग बढ़ाने और कुल्लू पुलिस की गश्त को तेज करने के लिए भी सुझाव रखे गए। नगर परिषद कुल्लू की उप प्रधान ने जानकारी देते हुए कहा कि एसपी कुल्लू ने नगर परिषद की मांगों को सुना और एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है ताकि तमाम पार्षद अपनी समस्याएं उनके साथ व्हाट्सएप के माध्यम से साझा कर सके वही सकारात्मक तरीके से सभी पार्षदों की बात को भी सुना गया और हर संभव समाधान करने का भी आश्वासन एसपी कुल्लू की ओर से नगर परिषद की टीम को दिया गया है
0
0
Report

परमिंदर सिंह गोल्डी ने चटौली-खिजरावाद सड़क का उद्घाटन किया, लागत 12 करोड़

Kurali, Punjab:ਕੁਰਾਲੀ:-ਚੇਅਰਮੈਨ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੋਲਡੀ ਨੇ ਚਟੌਲੀ ਤੋਂ ਖਿਜਰਾਵਾਦ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਸੜਕ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ। 12 ਕਰੋੜ ਰੁ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਹੋਵੇਗੀ ਤਿਆਰ ਇਹ ਸੜਕ। Kurali:-ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਯੂਥ ਐਂਡ ਸਪੋਰਟਸ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਐਂਡ ਵੈਲਫੇਅਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੋਲਡੀ ਵੱਲੋਂ ਚਟੌਲੀ ਤੋਂ ਖਿਜਰਾਵਾਦ ਨੂੰ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਸੜਕ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕਰਕੇ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸੜਕ ਦੀ ਹਾਲਤ ਬੇਹਦ ਖਸਤਾ ਸੀ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਲੋਕ ਇਸ ਸੜਕ ਨੂੰ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਇਸ ਸੜਕ ਲਈ ਲਗਭਗ ਪੰਜ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਪਾਸ ਹੋਏ ਸਨ ਜੋ ਕਿ ਕਾਫੀ ਘੱਟ ਸਨ ਇਸ ਕਰਕੇ ਦੁਬਾਰਾ ਇਸਦਾ ਟੈਂਡਰ ਲਗਾ ਕੇ 12 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਪਾਸ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਹਨ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਸੜਕ ਹੁਣ ਹੋਰ ਵੀ ਖੁੱਲੀ ਅਤੇ ਮਜਬੂਤ ਬਣੇਗੀ। ਪਰ ਚਰਚਾ ਇਹ ਵੀ ਰਹੀ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਲਕਾ ਖਰੜ ਦੀ ਵਿਧਾਇਕਾ ਮੈਡਮ ਅਨਮੋਲ ਗਗਨ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਇਸ ਸੜਕ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਆਪਣੇ ਤੌਰ ਤੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇੱਕੋ ਸੜਕ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਦੋ ਵਾਰ ਹੋਣ ਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚਰਚਾ ਹੁੰਦੀ ਰਹੀ। ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top