Narmadapuram - खंडस्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन, अलग-अलग विभागों के 18 शिकायती आवेदन हुए प्राप्त
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा तहसील के ग्राम खपरिया में मंगलवार को खंडस्तरीय जनसुनवाई का आयोजन सुबह 11 बजे से किया गया. आयोजित जनसुनवाई में आसपास के ग्रामों से आये लोगों द्वारा अपनी शिकायत अधिकारीयों को बताई. जिनमें से कुछ समस्याओं का तत्काल निराकरण कर दिया गया. वहीं 18 शिकायतें अलग- अलग विभागों की प्राप्त हुई है. उनका निराकरण करने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारीयों को दिए गए है. एसडीएम सरोज सिंह परिहार ने बताया की आज ग्राम खपरिया के ग्राम पंचायत भवन में में खंडस्तरीय जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
