461001
नर्मदापुरम में नगरपालिका द्वारा वार्डों में कर वसूली शिविर का आयोजन
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम के वार्ड नंबर 14 में नगरपालिका द्वारा कर वसूली, ईकेवाईसी, और जनसमस्या निवारण के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। 29 अगस्त से शुरू हुए इस शिविर में नागरिक अपनी कर जमा, ईकेवाईसी और अन्य समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले ने बताया कि आगामी शिविर 5 सितंबर को वार्ड 15 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, 19 सितंबर को वार्ड 21-22 रसूलिया में आयोजित किए जाएंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सहारनपुर के बिहारीगढ़ में बोलेरो-ट्रक भिड़ंत, चालक गंभीर घायल
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में शेरपुर अड्डे के पास देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। छुटमलपुर की ओर से आ रही बोलेरो पिक-अप अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिक-अप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सीट व स्टेयरिंग के बीच फंस गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिहारीगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। घायल चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।0
0
Report
हापुड़ में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग सड़कों पर उतरे
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में चिलचिलाती गर्मी और उमस के बीच हो रही बिजली कटौती ने देर रात लोगों के सब्र का इम्तिहान ले लिया. कई दिनों से चल रही अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से तंग आकर बीती रात स्थानीय लोगों ने दिल्ली रोड स्थित बिजली सबस्टेशन का घेराव कर दिया. आक्रोशित लोगों ने सबस्टेशन परिसर में ही विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. हापुड़ में दिल्ली रोड बिजली घर पर देर रात भारी संख्या में कॉलोनीवासी इकट्ठा हो गए. आसमान से बरसती आग और उस पर बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से इलाके में लगातार ट्रिपिंग हो रही है और घंटों तक बत्ती गुल रहती है. वोल्टेज इतना कम है कि न तो पंखे हवा दे रहे हैं और न ही कूलर काम कर रहे हैं. इस भयंकर तपिश में घरों के अंदर बैठना मुश्किल हो चुका है. सबसे ज्यादा परेशानी मासूम बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है. गुस्साए प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने टोल-फ्री नंबर से लेकर सबस्टेशन तक कई लिखित शिकायतें दीं, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी. आखिरकार परेशान होकर उन्हें आधी रात को सड़कों पर उतरना पड़ा. सबस्टेशन पर बढ़ते बवाल और प्रदर्शन की खबर मिलते ही बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर दौड़े-भागे पहुंचे. अधिकारियों ने किसी तरह मोर्चा संभाला और आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की. विभाग की तरफ से कहा गया कि रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के कारण ट्रांसफार्मरों और सिस्टम पर लोड अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गया है. इसी ओवरलोडिंग की वजह से बार-बार तकनीकी गड़बड़ी आ रही है और ट्रिपिंग हो रही है. हालांकि, अधिकारियों ने जनता को भरोसा दिलाया है कि अतिरिक्त लोड की इस समस्या का जल्द ही समाधान खोज लिया जाएगा और तकनीकी कमियों को दूर करके बिजली व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाया जाएगा. अधिकारियों के आश्वासन के बाद फिलहाल तो लोग शांत होकर घरों को लौट गए, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि हर साल गर्मी आने से पहले मेंटेनेंस के नाम पर किए जाने वाले दावों की हवा पहली ही गर्मी में क्यों निकल जाती है.0
0
Report
अमरोहा के मुरादपुर में दबंगों ने घर पर फायरिंग, CCTV रिकॉर्ड में कैद
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर में देर रात दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते किसान सतेन्द्र उर्फ सोनू के घर पर चढ़ाई कर फायरिंग दी जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर में देर रात दबंगों द्वारा एक घर पर चढ़ाई कर फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना गजरौला पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सतेन्द्र उर्फ सोनू निवासी गांव मुरादपुर के मुताबिक बुधवार रात करीब 10:15 बजे दो गाड़ियों में सवार होकर 10 से 15 युवक उसके घर पहुंचे। आरोप है कि युवक अवैध हथियारों से लैस थे और आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने घर के बाहर फायरिंग की और बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। तहरीर में एक गाड़ी का नंबर यूपी 13 सीआर 5724 बताया गया है, जबकि दूसरी सफेद रंग की स्कॉर्पियो बताई गई है जिसका नंबर स्पष्ट नहीं हो सका। तहरीर में कोशिन्द्र पुत्र समरपाल, अभिषेक पुत्र नरेंद्र निवासी मुरादपुर और नत्थू पुत्र रणवीर निवासी किशनपुर जिला बुलंदशहर समेत अन्य अज्ञात युवकों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
सीपरी ओवरब्रिज के पास बस डिवाइडर पर चढ़ी; 50 यात्री सुरक्षित, मदद तक नहीं पहुँची
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जब शिवपुरी रोड मसीहा गंज के पास सवारियों से भरी एक प्राइवेट स्लीपर बस डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, वरना 50 यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। यात्रियों का आरोप है कि हादसे के चार घंटे बाद भी बस संचालक या प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं पहुंची। यात्री सुबह से ही दूसरी बस या व्यवस्था का इंतजार कर रहे हैं। यह हादसा सुबह करीब पांच बजे सीपरी ओवर ब्रिज से उतरते समय हुआ। बताया जा रहा है कि बस गोरखपुर से राजस्थान के कोटा जा रही थी। और बस तेज गति में थी। ओवर ब्रिज से उतरते समय बगल में दूसरी गाड़ी चल रही थी। साइड न मिलने पर बस अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के वक्त बस में करीब 50 सवारियां सो रही थीं। अचानक झटका लगने से कई यात्री सीट से गिर गए। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बस यात्रियों ने बताया अब तक कोई मदद के लिये नहीं आया और न आगे जाने की कोई व्यवस्था की गई। हम यहीं फंसे हुए हैं।0
0
Report
हमीरपुर वीडियो से कानून व्यवस्था पर सवाल, हथियार धारी डांस वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला वीडियो आया सामने, हाथों में हथियार लेकर DJ की धुन पर थिरकते नजर आए हथियार धारी लोग, मुलायम पुत्र ही राज करेगा यूपी के सिंघासन पर गाने पर हथियार लहराते हुए बनाई रील, हथियारों के साथ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी, जलालपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है वायरल वीडियो.0
0
Report
बेमेतरा के भीनपुरी में अवैध खनन के विरोध पर परिवार पर हमला
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा के भीनपुरी गांव में अवैध खनन का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि उत्खनन रोकने की बात कहने पर दबंगों ने युवक और उसके पिता को गांव में दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा। इतना ही नहीं, मोबाइल और नगदी छीनने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामला बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम भीनपुरी का है, जहां कोमल साहू और उनके पिता ने गांव के आम रास्ते में हो रहे अवैध उत्खनन का विरोध किया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी चाकेंद्र वर्मा अपने 15 से 20 साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने जमकर मारपीट की और करीब 30 हजार रुपये व मोबाइल भी छीन लिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव जमीनी विवाद को लेकर एक युवक पर हुआ हमला जिला अस्पताल में चल रहा है युवक का इलाज
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के विजय खेड़ा रूपऊ गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी नगेंद्र कुमार पुत्री मालती पर गांव के ही पड़ोसी रज्जन लाल और रोहित ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। पीड़ित पक्ष के मुताबिक विवाद के दौरान आरोपियों ने नगेंद्र कुमार पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।0
0
Report
राजौरी गार्डन में सीवरयुक्त पानी से लोग बीमार, साफ पानी नहीं मिला
Delhi, Delhi:पॉश कॉलोनी राजौरी गार्डन के लोग भीषण गर्मी में सीवर युक्त गंदा पानी पीने को मजबूर. कई लोग हो चुके बीमार. लाखों का टैक्स देने वाले कोठियों में रहने वाले लोग पिछले एक महीने से गंदे पानी को लेकर परेशान. कई शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समस्या का हल. राजधानी दिल्ली में एक तरफ भीषण गर्मी का प्रकोप है वहीं दूसरी तरफ राजौरी गार्डन विधानसभा के पॉश कॉलोनी J7 में रहने वाले लोगों को इस भीषण गर्मी में सीवर युक्त पीने का गंदा पानी सप्लाई हो रहा है जिसके चलते कई लोग बीमार पड़ चुके है. राजौरी गार्डन का पॉश इलाका है और यहां के लोग कोठियों में रहते है और कई लाखों का सरकार को टैक्स पे करते हैं उसके बावजूद इनको साफ पानी नहीं मिल रहा. उनके घरों में पिछले एक महीने से अधिक समय से गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है. कभी काला पानी तो कभी सफेद और कभी गलती से साफ पानी आ भी जाए तो उसमें इतनी गंदी बदबू आती है कि पीना तो दूर वह अपनी किसी काम का नहीं होता है. लोग जलबोर्ड के अधिकारियों को गंदे पानी की शिकायत कई बार कर चुके. लेकिन गंदे सीवर युक्त पानी की समस्या का हल नहीं हुआ. एक तरफ मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा जी लगातार राजौरी गार्डन विधानसभा में सीवर पानी की पाइपलाइनों को लेकर विकास कार्यों में जुटे हुए है लेकिन जलबोर्ड के अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा दिल्ली सरकार और दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ता है. लोगो का कहना है कि इलाके में पानी की समस्या काफी पुरानी थी जिसकी लगातार शिकायत करने के बावजूद महीने भर पहले पानी की नई पाईप लाइन जैसे तैसे डाली गई लेकिन जलबोर्ड और ठेकेदार की लापरवाही के चलते पानी की पाइप लाइन डालने के बाद से एक दिन भी घर में साफ पानी नहीं आया है. जब जल बोर्ड के अधिकारियों को शिकायत की जाती है तो ना वह सुनते और उल्टा नंबर ब्लॉक कर देते हैं .लोगों का कहना है वे लाखों का टैक्स भरते हैं कहने के लिए करोड़ों की कोठी है लेकिन उन्हें साफ पानी नहीं मिल पा रहा है ऐसे में एक महिला तो इतनी नाराज हो गई उसने कहा कि गंदा पानी पिलाकर मार रहे हैँ उन्होंने कहा कि हम एक उम्मीद में आम आदमी पार्टी को हटाकर बीजेपी को लाये और हमारे कैबिनेट मंत्री लगातार विकास कार्य कर रहे है उनकी क्या गलती. सरासर गलती जलबोर्ड की और ठेकेदार की जो जो ऐसी लेबर को काम क्यों देते है जिसको कार्य सही करने की बजाय खराब कर देते है. यहां के लोग कई लाखों का पानी खरीद कर पी चुके है और कई लोग गंदा पानी पीकर बीमार भी हो चुके है. लोगों में जलबोर्ड के अधिकारियों के प्रति काफी रोष है. राजौरी गार्डन पॉश कॉलोनी के लोगो के साथ वाक थ्रू0
0
Report
उदयपुर के घंटाघर में देर रात गोलीबारी-चाकूबाजी, 6 बदमाश फरार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में देर रात घंटाघर थाना इलाके में हुई फायरिंग और चाकूबाजी का सीसीटीवी वीडियो आया सामने। बाइक सवार बदमाशों ने किस तरह से वारदात को अंजाम दिया ये सब वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। तीन बाइक पर सवार हो कर आए बदमाशो ने युवकों पर फायरिंग और चाकूबाजी की। इसके बाद वे फरार हो गए। घायल युवकों का इलाज जारी हे तो वहीं पुलिस बदमाशों की जगह जगह तलाश कर रही है। आपको बता दे देर रात घंटाघर थाना इलाके में बागड़ गली में बैठे युवकों पर 3 बाइक सवार हों कर आए 6 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर और चाकूबाजी कर घायल कर दिया था।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर के मूंगफली तेल मिल में आग, सामान जल गया, जनहानि नहीं
Bikaner, Rajasthan:नोखा, बीकानेर भामटसर गांव के मूंगफली तेल मिल में लगी आग,मिल में रखा सामान जल गया, देशणोक व नोखा की फायर फाइटर पहुंची आग बुझाने, आग लगने से मची अफरा तफ़री, तेल मिल में लगी आग लगाने का खुलासा नहीं गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई,0
0
Report
Bulldozer model now nationwide: Mini gun factory razed in Sahibganj
Sahibganj, Jharkhand:Anchor Intro :- योगी के बुलडोजर मॉडल अब देश के सभी राज्यों में पहुँचने लगे. बुलडोजर मॉडल यूपी से महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल होते हुए अब झारखण्ड आ पहुंचा. साहिबगंज जिले में पहली बार किसी आपराधिक घटना के बाद जिला प्रशासन ने बुलडोजर की कार्यवाही की हैं. साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के केंदुआ आमगाछी में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। साहिबगंज जिले में बीते 8 मई को रांगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया था. जिसको लेकर बुधवार को साहिबगंज पुलिस ने जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और जिस घर से 8 मई को 18 अर्धनिर्मित हथियार, मशीनें व हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ था, उसे पूरी तरह जमींदोज कर दिया। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री से बने हथियार बिहार और बंगाल तक सप्लाई किए जाते थे। इससे पहले संयुक्त छापेमारी में साहिबगंज और बिहार पुलिस ने मुंगेर जिले के काशी बाजार थाना क्षेत्र निवासी परवेज इस्लाम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसकी निशानदेही पर ही पुलिस फैक्ट्री तक पहुंची। कार्रवाई के दौरान पूरे घर और बाउंड्री वॉल को गिरा दिया गया ताकि दोबारा वहां गैरकानूनी गतिविधियां संचालित न हो सकें। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध हथियार कारोबार और अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए राहत की सांस ली।0
0
Report
रतलाम कनेरी मार्ग दुर्घटना: 1 की मौत, ग्रामीणों ने चक्का-ज़ाम किया, पुलिस मौके पर
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम - कनेरी मार्ग पर दुर्घटना में 1 की मौत, ग्रामीणों और परिजनों ने किया चक्का-जाम, पुलिस मौके पर, थाना दीनदयाल नगर का मामला0
0
Report
Advertisement
मारवाड़ जंक्शन के ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों के खिलाफ बड़े अभियान शुरू
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन, पाली आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए मारवाड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान मारवाड़ जंक्शन के आउवा गांव में पकड़े गए दर्जनों आवारा कुत्ते क्षेत्र में लगातार आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ रही थी घटनाएं, नगर पालिका मारवाड़ जंक्शन के टीम द्वारा पकड़े गए दो दर्जन आवारा कुत्ते मारवाड़ के समस्त 51 ग्राम पंचायत में चलाया जाएगा आवारा कुत्तों के लिए अभियान पकड़े गए आवारा कुत्तों को रबीज का वैक्सीनेशन के बाद छोड़ा जाएगा सुरक्षित क्षेत्र में बीते महीने मारवाड़ क्षेत्र में 15 जगहों पर कुत्तों की काटने से की हो चुकी घटनाएं ।0
0
Report
झारखंड के जिलों में मौसम बदला, रांची में गर्मी के साथ बारिश की संभावना
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के सभी जिले में मौसम का अलग अलग रुप देखने को मिल रहा है, राजधानी रांची में सूरज की तपिश , गर्म हवा और उमस जारी है। वहीं पलामू चतरा और गढ़वा में 21,22और 23 मई को भी लू चलने की संभावना के कारण तापमान में होगी बढ़ोतरी। जबकि रांची में 22 मई को दोपहर बाद बादल छाने तेज हवा चलने, और बज्रपात के साथ बारिश की संभावना0
0
Report
उन्नाव में लूट की वारदातों से हड़कंप, दो थानाध्यक्ष निलंबित, बदमाशों पर एक लाख का इनाम
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव जिले के अचलगंज और बीघापुर थाना क्षेत्रों में लगातार हुई लूट की घटनाओं ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। सुनसान रास्तों पर सक्रिय शातिर बदमाशों ने राहगीरों को निशाना बनाते हुए दो बाइकें लूट लीं, जबकि कई अन्य लोगों से भी लूट का प्रयास किया गया। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ितों के साथ मारपीट की, जिसमें दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश देर रात सुनसान मार्गों पर घात लगाकर खड़े रहते थे और राहगीरों को रोककर उनसे नकदी, मोबाइल और वाहन लूट लेते थे। लगातार बढ़ती घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने कड़ा रुख अपनाया। लापरवाही मानते हुए बीघापुर थानाध्यक्ष राजपाल और अचलगंज थानाध्यक्ष ब्रजेश शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही फरार शातिर लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस ने आरोपियों पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। जिलेभर में संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। वहीं, लगातार हो रही वारदातों से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।0
0
Report
Advertisement
