Back
Hoshangabad461771blurImage

MP News: नगर परिषद की सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, वेतन मिलने के बाद काम पर लौटे

Reetesh Sahu
Jun 07, 2025 09:19:51
Sohagpur, Madhya Pradesh

सोहागपुर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें पिछले तीन माह से नगर परिषद द्वारा वेतन नहीं दिया गया है। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पूरे सोहागपुर नगर में गंदगी का अंबार फैल गया था जगह-जगह कचरा के ढेर लगे हुए थे। नगर परिषद के प्रभारी CMO एवं तहसीलदार रामकिशोर झरबडे ने शुक्रवार को कर्मचारियों को वेतन देने का आश्वासन दिया था वहीं कर्मचारियों ने बताया कि उनके खाते में शुक्रवार शाम को ही एक माह वेतन आ गया था। प्रशासन द्वारा अन्य मांगों का बाकी का वेतन जल्द देने के आश्वासन पर आज सुबह हड़ताल खत्म कर दी गई।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|