461771
सोहागपुर में सम्मान समारोह में विधायक विजयपाल सिंह ने शिक्षकों के ऊपर की पुष्प वर्षा
Sohagpur, Madhya Pradesh:सोहागपुर के सनफ्लावर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अशासकीय शिक्षण संगठन द्वारा आयोजित समारोह में विधायक विजयपाल सिंह ने शिक्षकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी और नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लता यशवंत पटेल ने विकासखंड के 39 शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बीआरसी राकेश रघुवंशी सहित अन्य जन शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। समाजसेवी और स्कूल संचालक भी इस समारोह में उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ी, दोपहर में धूप से गर्मी; मौसम विभाग का नया अपडेट
Chhindwara, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में मौसम के मिजाज कुछ सर्द तो कुछ गर्म ,सुबह और शाम को ठंड तो दिन में गर्म मध्य प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय भीषण चक्रवाती तूफान अकवान (Akvan) को लेकर देश के पूर्वी तटीय राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, लेकिन मध्य प्रदेश में इसका सीधा असर दिखाई देने की संभावना नहीं है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र के अनुसार, 19 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. कहीं भी बारिश या आंधी-तूफान की चेतावनी जारी नहीं की गई है. 19 नवंबर को राजधानी भोपाल में आसमान मुख्यतः साफ रहने और हल्की धुंध छाए रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और अन्य जिलों में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा. IMD के 18 नवंबर को जारी मौसम बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कटनी जिले के करौंदी में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शहडोल के कल्याणपुर में 9 डिग्री और उमरिया में 10.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ. वहीं, अधिकतम तापमान के मामले में गुना 32.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा. खंडवा में 32.1 डिग्री और खरगोन में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.0
0
Report
गन्ना मूल्य पर फैसला न होने से किसानों में निराशा, विनीत त्यागी ने मांगा 600 रुपये प्रति क्विंटल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। 18 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में गन्ना मूल्य को लेकर कोई घोषणा नहीं होने से किसानों को निराशा हाथ लगी है। किसानों को उम्मीद थी कि इस बैठक में गन्ना मूल्य बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, लेकिन ऐसा नहीं होने पर अब किसानों की ओर से गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग उठाई जा रही है। किसान विनीत त्यागी ने डीएसएम शुगर मिल मंसूरपुर प्रबंधन से किसानों के हित में प्रति क्विंटल गन्ने पर उचित बोनस घोषित करने की मांग की है। विनीत त्यागी का कहना है कि गन्ना किसान और शुगर इंडस्ट्री एक-दूसरे के पूरक हैं। किसान और मजदूर दिन-रात मेहनत करके वह कच्चा माल तैयार करते हैं, जिससे शुगर मिलें चीनी, मोलासेस, प्रेसमड, खोई और बिजली सहित अनेक उत्पाद तैयार कर अच्छा कारोबार करती हैं। उन्होंने इन उत्पादों के बाजार मूल्य और मिल के खर्च का हवाला देते हुए कहा कि किसानों को उनके गन्ने का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उनका सवाल है कि जब शुगर इंडस्ट्री का कारोबार और मुनाफा बेहतर स्थिति में है तो कच्चा माल तैयार करने वाले किसान और मजदूर आर्थिक संकट से क्यों जूझ रहे हैं। विनीत त्यागी ने कहा कि वह योगी और मोदी सरकार के प्रशंसक हैं, लेकिन किसानों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना जाना चाहिए। किसानों को कैबिनेट बैठक से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन गन्ना मूल्य पर कोई फैसला नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। साथ ही शुगर मिल प्रबंधन को अपनी ओर से बोनस की घोषणा करनी चाहिए। यह केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि किसानों और मजदूरों की मेहनत का सम्मान भी होगा। उन्होंने मिल प्रबंधन से सकारात्मक पहल कर किसानों को राहत देने की अपील की। आपको बता दे की 18 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें कुल 31 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से 30 को मंजूरी दी गई और एक प्रस्ताव वापस ले लिया गया। किसानों को कहना है कि कैबिनेट की बैठक में हमें काफी उम्मीद थी की गन्ने का रेट बढ़ेगा लेकिन हमें निराशा ही हाथ लगी0
0
Report
भरतपुर में 71वीं राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभंकर और संगीत का लोकार्पण
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की जा रही 71वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के तहत एक भव्य समारोह में प्रतियोगिता के आधिकारिक शुभंकर (मैस्कॉट) का अनावरण और चैंपियनशिप संगीत (थीम म्यूजिक) का लोकार्पण किया गया।0
0
Report
Advertisement
जालौन में निर्माणाधीन सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दो मासूम सहेलियों की मौत,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में निर्माणाधीन सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दो मासूम सहेलियों की मौत, खेलते समय पैर फिसलने से पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरीं दोनों बच्चियों की डूबने से दर्दनाक मौत, दोनों बच्चियों की मौत से परिवारों में मची चीख-पुकार, पूरे गांव में पसरा मातम, घर से 200 मीटर दूर खेल रही थीं दोनों सहेलियां 8 वर्षीय निक्की और 7 वर्षीय पूर्वी, हादसे के दौरान मौके पर मौजूद अन्य बच्ची ने ग्रामीणों को दी सूचना, आनन-फानन में दोनों बच्चियों को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, डॉक्टरों ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों बच्चियों को किया मृत घोषित, पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से खोदे गए थे गड्ढे, खुदाई से निकली मिट्टी सड़क चौड़ीकरण के लिए डाली गई थी, खेतों का पानी भरने से जानलेवा बने सड़क किनारे के गड्ढे, सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के करमेर-इटौरा मार्ग स्थित तगारेपुर गांव का मामला।0
0
Report
ED ने आरजेडी MLC सुनील सिंह से आठ घंटे की पूछताछ पूरी की
Patna, Bihar:ब्रेकिंग पटना प्रकाश सिन्हा आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह से ED की 8 घंटे तक पूछताछ。 पूछताछ खत्म होने के बाद सुनील सिंह ED कार्यालय से निकले。 मीडिया के सवालों से बचते हुए पिछले दरवाजे से बिना कुछ बोले हुए रवाना。0
0
Report
पलवल के विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने स्थापना दिवस पर गजेंद्र फोगाट की प्रस्तुतियां
Palwal, Haryana:पलवल स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय अपना आठवां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर हरियाणा के मशहूर कलाकार एवं हरियाणा सरकार में ओएसडी गजेंद्र फोगाट विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को हरियाणा की संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया। गजेंद्र फोगाट विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पद पर भी कार्यरत हैं। जी मीडिया से विशेष बातचीत के दौरान गजेंद्र फोगाट ने कहा कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से जुड़े जयकारे लगाना उनके लिए एक अलग और यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कई विश्वविद्यालय हैं, लेकिन श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने उन्हें अपने परिवार का हिस्सा बनाया है। ऐसे में उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि वे विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें ऐसा मंच उपलब्ध कराने में योगदान दें, जहां उनकी कला और हुनर को पूरी दुनिया सुन सके। युवाओं को नशे से दूर रखने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार खेल, शिक्षा और विभिन्न जागरूकता अभियानों के माध्यम से लगातार युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है। वह स्वयं भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गीतों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके कई गीत युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए गजेंद्र फोगाट ने अपने अंदाज में गीत की दो पंक्तियां भी सुनाईं। उन्होंने कहा, "सारा हरियाणा नायब सैनी ने दिल से चहावै से।"0
0
Report
Advertisement
रेत माफिया की गुंडागर्दी: ट्रैक्टर ट्राली छुड़ा भागे, कर्मी घायल
Sheopur, Madhya Pradesh:रेत माफिया की सरेआम गुंडागर्दी, रेत से भरा ट्रैक्टर ट्राली छुड़ा ले गए माफिया, श्योपुर शहर से लगे मेडिकल कॉलेज के सामने की घटना, एक कर्मी को लगी चोट, टीम की कार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, चलते ट्रैक्टर से रेत को सड़क पर खाली कर भागा रेत माफिया, बंदूकों का डर भी नहीं रोक पाया ट्रैक्टर, श्योपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना0
0
Report
लोनी बॉर्डर में नकाबपोश बदमाशों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर मकान कब्जाने आरोप
Ghaziabad, Uttar Pradesh:लोनी बॉर्डर इलाके में 4 नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर एक मकान में पहुंचे और महिला के साथ छेड़छाड़ की। घटना दोपहर में दिनदहाड़े हुई और आरोप मकान कब्जाने का है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है। घटना से जुड़ा 1 सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है。 सीसीटीवी0
0
Report
दीपक बैज ने ईश्वर साहू के डांस पर तंज, जनता की चिंता छोड़ ठुमके विधायक
एंकर: मनेंद्रगढ़ पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने वोट बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा विधायक ईश्वर साहू के लड़कियों के साथ डांस करने को लेकर निशाना साधा। दीपक बैज ने कहा कि किसी विधायक को सार्वजनिक जगह पर इस तरह का अश्लील डांस करना शोभा नहीं देता। उन्होंने आरोप लगाया कि एक मंत्री भी विधायक को डांस करने के लिए उकसा रहे हैं। दीपक बैज ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में महंगाई चरम पर है, किसानों का रकबा काट दिया गया है, लेकिन विधायकों को इन समस्याओं की चिंता नहीं है। आम जनता की चिंता छोड़कर विधायक ठुमके लगाने में मस्त हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक्सीडेंटल विधायकों से इससे ज्यादा उम्मीद भी नहीं की जा सकती। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय जायसवाल की एनिवर्सरी को लेकर भी दीपक बैज ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कल विनय जायसवाल की एनिवर्सरी है, वे अपनी एनिवर्सरी में डांस करेंगे। अगर उनके पास समय होता तो वे भी उनके साथ डांस करने जरूर पहुंचते।0
0
Report
Advertisement
भिंड में थानेदार की दबंगई CCTV वायरल, CM ने कार्रवाई के संकेत दिए
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- खाकी की हनक या कानून का रौब! भिंड में थाना प्रभारी की दबंगई का CCTV वायरल, SP ने किया लाइन अटैच। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सख्त रुख से पुलिस महकमे में हलचल। एंकर-जिस खाकी वर्दी पर आम आदमी की सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी है, जब उसी वर्दी में बैठे अधिकारी अपनी मर्यादा भूलने लगें, तो सवाल उठना लाजिमी है। मध्य प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के अमर्यादित व्यवहार के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। सिवनी में पुलिस के आला अधिकारियों पर लगे गंभीर आरोपों के बाद अब भिंड में भी खाकी की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। ताजा मामला भिंड जिले के मौ थाने का है। यहां थाना प्रभारी रघुवीर मीणा का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के मामले में एक पक्ष को थाने बुलाया गया था। इसी दौरान थाना प्रभारी उस पक्ष के लोगों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते कैमरे में कैद हुए हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने थाना प्रभारी रघुवीर मीणा को लाइन अटैच कर दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि महज दो दिन पहले सिवनी में एडिशनल एसपी, एसडीओप और टीआई पर होटल में ठहरे एक कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी देने के आरोप सामने आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। लगातार सामने आ रहे ये मामले police की वर्दी, उसकी जिम्मेदारी और जनता के प्रति जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव का संदेश अब बिल्कुल स्पष्ट है—पुलिस की वर्दी किसी को मनमानी करने का अधिकार नहीं देती। कानून का पालन कराने वालों को खुद भी कानून और मर्यादा के दायरे में रहना होगा। क्योंकि खाकी की असली ताकत उसका रौब नहीं, बल्कि जनता का भरोसा है। और जिस दिन यह भरोसा टूटता है, उस दिन पूरी व्यवस्था सवालों के घेरे में आ जाती है।0
0
Report
सीहोर में कर्ज के दबाव के कारण तिहरा हत्या, उधार चुकाने के विवाद में मौत
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर सीहोर- महज दो लाख रुपये का कर्ज ब्याज चुकाने का दबाव और फसल में हिस्सेदारी का विवाद उधारी के इसी बोझ से छुटकारा पाने के लिए एक शख्स ने ऐसी खूनी साजिश रची कि पूरा परिवार ही मौत के घाट उतार दिया। कर्ज देने वाले को रास्ते से हटाने के लिए उसकी पत्नी और बेटे को भी नहीं बख्शा। कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। सीहोर जिले के बुधनी के कोरी मोहल्ले में हुए इस सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, कर्जदार जगदीश बारेला ने अपने साथी अनिल भिलाला के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की तफ्तीश में जो कहानी सामने आई, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। आरोपी जगदीश बारेला ने राकेश मीणा से करीब दो लाख रुपये उधार लिए थे। इस रकम को ब्याज सहित लौटाना था। इतना ही नहीं, कर्ज चुकता होने तक फसल में से भी हिस्सा देने की बात थी। इसी आर्थिक दबाव से छुटकारा पाने के लिए जगदीश ने अपने साथी अनिल भिलाला के साथ मिलकर पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रच डाली। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कुछ पैसों का लालच देकर इस खूनी साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई। 16 नवंबर की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच दोनों राकेश मीणा के घर पहुंचे। बातचीत के बहाने दरवाजा खुलवाया और फिर घर के भीतर मौत का खूनी खेल शुरू हो गया। आरोपियों ने अपने साथ लाई कुल्हाड़ी से राकेश मीणा, उनकी पत्नी राधा और बेटे अश्विन के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। एक ही रात में हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। तीन हत्याओं के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश भी की। मृतक का मोबाइल फोन टॉयलेट में डालकर पानी बहा दिया, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके। 18 नवंबर की सुबह बुधनी के वार्ड क्रमांक 12 स्थित कोरी मोहल्ले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पड़ोसी हेमराज मेहरा ने राकेश मीणा के घर से बकरियों की आवाज सुनी। हेमराज अपने घर के बाहर दातुन कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर राकेश के घर की गैलरी में फैले खून पर पड़ी। अनहोनी की आशंका हुई तो वे अंदर पहुंचे। लेकिन वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। राकेश मीणा, उनकी पत्नी राधा और बेटा अश्विन मृत अवस्था में पड़े थे। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल डायल-112 के जरिए पुलिस को सूचना दी गई। तिहरे हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से अहम साक्ष्य जुटाए। इसके बाद मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस की लगातार जांच और कार्रवाई के बाद महज 36 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों जगदीश बारेला और अनिल भिलाला को गिरफ्तार कर लिया गया।0
0
Report
जालौन में लापरवाह बिजली विभाग ने लाइनमैन की जान ले ली: करंट से दर्दनाक मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही ने छीनी लाइनमैन की जान, पोल पर चढ़े संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत, शटडाउन लेकर बिजली के पोल पर लाइन ठीक करने चढ़ा था लाइनमैन, अचानक विद्युत सप्लाई चालू होने से तारों में चिपका संविदाकर्मी बुरी तरह झुलसा, हादसे में 25 वर्षीय लाइनमैन नीतू कुशवाहा की मौके पर हुई मौत, मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज उरई भेजा, मौके पर एसडीएम कालपी, सीओ कालपी और आटा थाना पुलिस मौजूद, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी के पास का मामला।0
0
Report
Advertisement
बालाघाट हत्याकांड: पत्नी समेत 4 गिरफ्तारी, 2 अभी फरार
बालाघाट के किन्ही गांव की रहने वाली एयर होस्टेस वर्षा तुरकर हत्याकांड में महाराष्ट्र की गोंदिया पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए संदेही मित्र नितेश अग्रवाल की पत्नी मोना अग्रवाल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंधों से परेशान होकर वर्षा की हत्या की साजिश रची गई थी। इसके लिए कुणाल कुंभलकर के माध्यम से शाहरुख पठान को 13 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वर्षा की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टोयोटा आई-कनेक्ट ऐप के जरिए उसकी कार की जीपीएस लोकेशन ट्रैक की थी। लोकेशन के आधार पर आरोपी बोंडरानी गांव के जंगल में शिव मंदिर के पास पहुंचे, जहां चाकू से वार कर वर्षा की निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात में कुल छह आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। महाराष्ट्र के गोंदिया पुलिस की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार चारों आरोपियों को दवनीवाड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश और मामले की आगे की जांच में जुटी है। वही आरोपी पत्नी और उसके पति के मोबाइल कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है। गोरख भामरे, एसपी गोंदिया। पुलिस के अनुसार, बोंडरानी जंगल में महिला की चाकू मारकर हत्या की गई थी। इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए स्थानीय अपराध शाखा गोंदिया की टीम ने व्यापक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसके साथ ही आरोपियों की गतिविधियों और कार के GPS लोकेशन के आधार पर पुलिस ने घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ीं। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी पत्नी मोना अग्रवाल (41) सहित शाहरुख पठान, कुणाल कुंभलकर और इमरान शेख को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। 13 लाख रुपये की कथित सुपारी, 200 सीसीटीवी कैमरों की जांच और कार GPS से मिले सुरागों ने इस हत्याकांड की परतें खोल दी.0
0
Report
Huge controversy in Tonk's PiplU Panchayat election as son makes serious allegations
Tonk, Rajasthan:टोंक में पीपलू पंचायत समिति चुनाव से जुड़ा बड़ा विवाद! कांग्रेस प्रत्याशी रुकमा देवी के बेटे ने लगाए गंभीर आरोप! वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस प्रत्याशी हैं रुकमा देवी! बेटे कन्हाराम बैरवा ने जारी वीडियो में उठाए सवाल! कांग्रेस नेता रामविलास चौधरी सहित पांच लोगों पर आरोप! माता-पिता को दस दिन पहले साथ ले जाने का दावा! बेटे का आरोप, कई दिनों से नहीं हो पा रही माता-पिता से बात! पिता से दो मिनट बातचीत कराकर फोन काटने का आरोप! माता-पिता को घर नहीं भेजने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी! आरोपों पर कांग्रेस नेताओं के जवाब का इंतजार! थाने पहुंचा परिवादी कारवाही का कर रहा मांग0
0
Report
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कानपुर देहात में विपक्ष पर निशाना
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात कानपुर देहात पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम आवास पर कार्यक्रम में हुए शामिल। 34वें भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन एवं श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में की शिरकत। मंच से अवधी भाषा में किया संबोधित, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना। बोले- योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास को नई पहचान दी। चंदा चोरी के आरोपों पर पलटवार, बोले- निहत्थे रामभक्तों पर गोली चलवाने वाली सपा आज सनातन संस्कृति का दिखावा क्यों कर रही? सपा नेताओं को दी नसीहत- भगवान राम के चरणों में नाक रगड़कर मांगे माफी। बोले- भारत माता को डायन और बाबा साहब को भूमाफिया कहने वालों को यूपी की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। बोले- हजार आजम खान हों या ओवैसी, यूपी में कानून व्यवस्था और विकास नंबर वन, जनता भाजपा के साथ, तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार। बाईट - ब्रजेश पाठक ( डिप्टी सीएम यूपी )0
0
Report
Advertisement
