श्रीरामलीला महोत्सव में मेघनाद वध का मंचन, पुतला दहन
Budhni, Madhya Pradesh:दशहरा मैदान में श्रीरामलीला महोत्सव के दौरान मेघनाद वध की लीला का मंचन हुआ। लीला में दिखाया गया कि कुम्भकरण के वध के बाद चिंतित रावण ने अपने पुत्र इंद्रजीत (मेघनाद) को युद्ध में भेजा। वहां श्रीलक्ष्मण से उसका घनघोर युद्ध हुआ जिसमें मेघनाद ने कई अस्त्र-शस्त्र और ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया लेकिन श्रीराम की कृपा से वह असफल रहा और अंत में श्रीलक्ष्मण के बाणों से वीरगति को प्राप्त हुआ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
