461001
नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर धूमधाम से हुआ महाकाली का विसर्जन
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम शहर में नवरात्रि और दशहरा के बाद भी शहर में ग्यारस के दिन मूर्तियों के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट पर देर रात तक मूर्तियों के विसर्जन के दौरान पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहे। शहर के जुुमेराती स्थित नगर सेठानी कहलाने वाली माता महाकाली का विसर्जन ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 5 बजे सेठानी घाट पर पूरे धूमधाम के साथ किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरिद्वार में 100 साल की दादी के साथ कांवड़ यात्रा, पोते बने प्रेरणा
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़/हरिद्वार हरिद्वार में कांवड़ के साथ दिखा संस्कारों का अनोखा दृश्य, 100 साल की दादी को कांवड़ में बैठाकर ले गए दो पोते। सावन में गंगाजल लेने पहुंचे शिवभक्तों के बीच दादी के प्रति पोतों का प्रेम बना आकर्षण का केंद्र, कंधों पर कांवड़ और उसमें विराजमान दादी। दोनों पोतों ने दादी को अपने साथ कांवड़ यात्रा पर ले जाने का लिया संकल्प, बोले—दादी को कंधे पर उठाना हमारे लिए बोझ नहीं, बल्कि प्यार और सम्मान है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए दोनों पोते, रास्ते में लोगों ने भी इस अनोखी कांवड़ को देखकर की सराहना। 100 साल की दादी को कांवड़ में साथ लेकर निकले पोते की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बने।0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट ने ज्योति सोनी को जमानत दी: जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप केस में राहत
Chhindwara, Madhya Pradesh:जहरी ने कफ सिरप कांड: मुख्य आरोपी डॉ प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति सोनी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत छिंदवाड़ा जिले के बहुचर्चित जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड की मुख्य आरोपी और कफ सिरप की जिला सप्लायर ज्योति सोनी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए ज्योति सोनी की जमानत याचिका मंजूर कर ली है .गौरतलब है कि ज्योति सोनी मुख्य आरोपी डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी हैं और जिला स्तर पर कफ सिरप सप्लाई का काम देखती थीं. इस मामले में पुलिस जांच के दौरान कुल 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारियां की गई थीं, जिसमें पहली गिरफ्तारी 5 अक्टूबर को हुई थी.इससे पहले जबलपुर हाईकोर्ट से दो अन्य सह-आरोपियों, एमआर सतीश वर्मा और केमिकल सप्लायर शैलेश पांड्या को भी जमानत मिल चुकी है. सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के साथ ही अब इस पूरे आपराधिक प्रकरण का अदालती ट्रायल 10 अगस्त से विधिवत शुरू होने जा रहा है.0
0
Report
खरगोन के सिरवेल महादेव झरने में तेज बारिश के बीच भक्तों की भीड़
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले में तेज बारिश के साथ प्राकृतिक सौंदर्य भी देखते ही बन रहा है। सतपुड़ा की पर्वतमालाों के सिरवेल महादेव का झरना अपने रौद्र रूप के साथ बह रहा है। झरने का रौद्र रूप भी मनमोहक लग रहा है। बारिश में इस प्राकृतिक सौंदर्य एवं झरने को देखने खरगोन, खंडवा, मालवा के इंदौर सहित सैलानी सीमावर्ती महाराष्ट्र के जलगांव, भुसावल, बुरहानपुर से भी पहुंचते हैं। यहां सिरवेल महादेव में गुफा में भोलेनाथ बैठे उनके दर्शन को श्रद्धालु सावन माह एवं बारिश के चलते पहुंचते हैं। फिलहाल तेज बारिश एवं झरने के रौद्र रूप को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चलते शिवलिंग गुफा के दर्शन पर रोक लगा दी है। खूबसूरत झरने को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। सावन माह में सतपुड़ा की हरी भरी सुरम्य वादियों में बहता है झरना।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर: कलेक्टर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर सुधारों के संकेत दिए
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, विभिन्न वार्ड, डायलिसिस यूनिट, धनवंतरी मेडिकल स्टोर, नशा मुक्ति केंद्र, जिला पुनर्वास केंद्र, अस्पताल किचन और निर्माणाधीन मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली तथा डॉक्टरों को मानवीय व्यवहार और गुणवत्तापूर्ण उपचार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान तीन-चार डॉक्टर अनुपस्थित मिले, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए तत्काल फोन पर जवाब-तलब किया और भविष्य में समय पर उपस्थित रहने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर इलाज और सम्मानजनक व्यवहार मिलना चाहिए। ओपीडी में अपेक्षाकृत कम मरीज पहुंचने पर चिंता व्यक्त करते हुए नेत्र और दंत विभाग को स्कूलों एवं कॉलेजों में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।वार्ड निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भर्ती मरीजों से आत्मीयता से मुलाकात की। आपातकालीन वार्ड में भर्ती एक बुजुर्ग महिला का हालचाल पूछते हुए उन्होंने कहा, अम्मा, कैसे हो... सब ठीक हो जाएगा।कलेक्टर ने चिकित्सकों से कहा कि जिला अस्पताल में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं, आवश्यकता केवल उनके बेहतर उपयोग और मरीजों का विश्वास जीतने की है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का लाभ सभी पात्र मरीजों तक पहुंचाने तथा जिनके कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड तत्काल बनवाने के निर्देश भी दिए। बाइट–संजय अग्रवाल कलेक्टर बिलासपुर0
0
Report
दमोह के मझगवां हंसराज में जमीनी विवाद से खूनी संघर्ष, दो घायल
Damoh, Madhya Pradesh:मझगवां हंसराज में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष की खबर है यहां बीती रात दो लोगों को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा गया और दोनों घायलों को दमोह के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दरअसल मझगवा हंसराज में इलाके के पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह जिला पंचायत सदस्य साहिल सिंह का अपने ही परिवार में जमीनी विवाद चल रहा है, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह का उन के भाई स्वर्गीय चन्दन सिंह की बहु से जमीनी विवाद चल रहा है, आरोप है कि पूर्व सांसद अपने भाई की बहू की जमीन को हथियाना चाहते है और आए दिन विवाद के हालात बनते है, बीती रात चंदन सिंह की बहू की जमीन को ठेके पर लिए दो लोगों के साथ बस स्ट Stand पर जमकर मारपीट की गई और दो लोग घायल हुए। घायलों के मुताबिक इलाके के नामचीन गुंडे और उसके साथियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है और इन गुंडों को पूर्व सांसद चन्द्रभान सिंह आई मौजूदा जिला पंचायत सदस्य साहिल सिंह का संरक्षण है और उन्हीं के जमीनी विवाद की वजह से उन पर हमला हुआ है। फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है ऐसे कुम्हारी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
कुलगाम आतंकी हमले में सारंगढ़ बिलाईगढ़ के घायल मजदूर की दर्दनाक मौत
Saiki, Bihar:ब्रेकिंग न्यूज़ सारंगढ़ बिलाईगढ़। जम्मू कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के एक घायल मजदूर की दर्द नाक मौत हो गई है , मृतक का नाम भूपेंद्र भैना है पिता दशरथ भैना उम्र 28 वर्ष , घर में उनका एक 2साल का बेटा , उनकी बहन और दादी रहती है बिलाईगढ़ थाना के ग्राम पंचायत छुईहा का निवासी है , जो अपने परिवार का पालन पोषण करने जम्मू कश्मीर कमाने खाने गए हुए थे।।0
0
Report
Advertisement
कांधला जंगल में कबड्डी खिलाड़ी की गोली से मौत, जांच जारी
Shamli, Uttar Pradesh:खिलाड़ी की हत्या जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के ग्राम नाला के जंगल में कबड्डी खिलाड़ी एक युवक को गोली लगने से मौत हो गई। मृतक रमाला थाना क्षेत्र के गांव ककड़ीपुर निवासी था और कबड्डी खिलाड़ी होने के साथ फसलों में दवाई स्प्रे करता था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक मोहना उप मोनू (उम्र 22), पुत्र सुरेंद्र, शनिवार सुबह लगभग 5:15 बजे अपने घर से गांव नाला में मजदूरों को लेने के लिए निकला था। देर होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शव किसान परविंदर के गन्ने के खेत के पास रजवाहे की पटरी पर मिला। परविंदर ने सूचना दी। मौके पर कांधला थाना पुलिस पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षकSumit Shukla, क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार और भारी बल ने स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम भी आई और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने कहा कि वह सुबह घर से नौकरों को लेने के लिए गया था और नौकर रखने की बात कर रहा था। मृतक कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी था; स्टेट और नेशनल लेवल पर प्रतिभा दिखा चुका है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है और अग्रिम कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
लखीमपुर खीरी: जमीनी विवाद में महिला की चाकू से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के गोला कोतवाली क्षेत्र के सहसपुर गांव में जमीन के विवाद में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मामला लगभग दो साल पुराना बताया जा रहा है, जिसमें गांव के ही दबंग प्रेमी ने महिला से जमीन छीन ली थी। इसके बाद मामला पुलिस और अदालत पहुंचा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा समय से कार्रवाई न किए जाने से दबंगों के हौसले बुलंद थे और अंततः उसने महिला की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम कराया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। वहीं पुलिस के अनुसार महिला का प्रेमी मृतक थे और लड़की तीन महीने पहले ही किसी अन्य से शादी कर चुकी थी; ससुराल से कुछ दिन पहले ही वह मायके आई थी. इसके बाद गांव में रहने वाले उसके प्रेमी ने रात में मौका पाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।0
0
Report
57 करोड़ के प्लांट से कीड़े युक्त पानी, अंता में पेयजल संकट कायम
Baran, Rajasthan:खबर : अंता (बारां) 57 करोड़ के प्लांट से आ रहा मटमैला कीड़े युक्त पानी, आए दिन प्लांट खा रहा हिचकोले, प्लांट बना आमजन के लिए मुसीबत. बारां जिले के अंता में 57 करोड़ की लागत से शुद्ध पेयजल को लेकर लगाया गया प्लांट आमजन के लिए मुसीबत बना हुआ है। शुद्ध पेयजल के नाम पर आए दिन आमजन को कीड़ो युक्त मटमैला पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। अफसोस अधिकारियों द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिसका खामियाजा आमजन को भुगतने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बताओ कि 42 गांवों सहित कस्बे में पेयजल सप्लाई करने वाला नागदा बलदेवपुरा प्लांट लंबे समय से हिचकोले खा रहा है—कभी कर्मचारियों द्वारा वेतन नहीं मिलने के कारण प्लांट को ठप्प कर दिया जाता है तो कभी क्लोरिन खत्म हो जाने से आमजन को मटमेला पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। दूसरी ओर 2017 में शुरू हुई नागदा बलदेवपुरा पेयजल योजना से प्रतिदिन 70 लाख लीटर पीने के पानी की जलापूर्ति की जाती है जिसमें से अंता कस्बे को प्रतिदिन 29 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है, परन्तु कई दिनों से यह पेयजल योजना आमजन के लिए मुसीबत बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
डायल-112 ने 55 किमी 40 मिनट में युवक को अस्पताल पहुँचाकर जान बचाई
Panna, Madhya Pradesh:जहर खाया फिर होश आया कि जिंदा रहना है सल्फास खाने के बाद युवक ने डायल-112 से मांगी मदद। लोकेशन के आधार पर खोजकर पुलिस ने 40 मिनट में लगभग 55 किलोमीटर से युवक को समय पर पहुँचाया अस्पताल。 पन्ना जिले के थाना सिमरिया अंतर्गत हरदुआ चौकी पुलिस एवं डायल-112 टीम ने समय रहते गंभीर अवस्था में पड़े युवक को अस्पताल पहुँचाया, जिससे उसकी जान बच गई । दरअसल डायल-112 कंट्रोल रूम, भोपाल से सूचना प्राप्त हुई कि हरदुआ चौकी क्षेत्र में एक युवक ने (जहरीला पदार्थ) सल्फास खा लिया है। और सलफास खाने के बाद उसकी मरने की इच्छा खत्म हो गई और उसने तुरंत स्वयं डायल-112 पर कॉल कर सहायता मांगी थी, किंतु उसकी स्थिति इतनी गंभीर थी कि वह स्पष्ट रूप से अपनी बात भी नहीं बता पा रहा था。 सूचना मिलते ही हरदुआ चौकी पुलिस एवं डायल-112 टीम ने कॉल की लोकेशन के आधार पर खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम पड़रिया मोड़ के समीप पहुँची, जहाँ एक युवक सागौन के पेड़ के नीचे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसके पास मोटरसाइकिल खड़ी थी तथा घटनास्थल पर सल्फास की गोलियाँ भी बिखरी हुई थीं। युवक के मुँह से झाग निकल रहा था और उसकी हालत अत्यंत गंभीर थी。 स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 के पायलट देवेंद्र कुशवाह एवं सैनिक विनोद द्विवेदी ने युवक को वाहन में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई के लिए रवाना हुये। टीम ने लगभग 55 किलोमीटर की दूरी मात्र 40 मिनट में तय कर युवक को समय पर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने तत्काल उपचार प्रारम्भ किया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया。 उपचार के उपरांत युवक की पहचान भूपेंद्र बर्मन, पिता कृपाल बर्मन, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बौधा, थाना सिमरिया, जिला पन्ना के रूप में हुई। चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से उसकी हालत में सुधार है और वह अब खतरे से बाहर है।0
0
Report
आनंद जिले में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश, बोरसद में ओवरफ्लो और जलभराव
Anand, Gujarat:એન્કર : આણંદ જિલ્લામાં સતર્કતા વધારી રહેલ વરસાદી માહોલ યથાવત્ રહ્યો છે. છેલ્લા 24 કલાક દરમિયાન બોરસદ તાલુકામાં 234 मીમી એટલે કે 9.21 ઇંચ વરસાદ નોંધાતા જનજીવન પ્રભાવિત બન્યું છે. ભારે વરસાદને પગલે વીરસદ ગામનું મુખ્ય તળાવ બીજી વખત ઓવરફ્લો થયું છે. જેના કારણે ગામના મુખ્ય રસ્તાઓ পানিમાં ગરકાવ થઈ ગયા છે. સામે આવેલા આકાશી દૃશ્યોમાં સમગ્ર ગામમાં ચારે طرف જયળબંબાકાર જોવા મળી રહ્યું છે. ભારે વરસાદથી જનજીવન પર અસર, લોકો સતર્ક રહેવા અપીલ0
0
Report
NH-709 हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉला भिड़ंत, दो घायल—ट्रॉला चालक फरार
Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी-लोहारू मार्ग पर सड़क हादसा. अनाज से भरे ट्रॉले ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मारी. ईंटों से भरे ट्रैक्टर को टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्रॉले के आगे फंस गया और दोनों वाहन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए. ट्रॉला दुर्घटना के बाद पलट गया, जिससे सड़क पर चने की बोरियां और अनाज बिखर गया. कुछ समय के लिए राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया. हादसे में ट्रैक्टर पर दो युवक सवार थे जो घायल हुए. ग्रामीणों व राहगीरों ने मदद कर घायलों को पिलानी अस्पताल पहुँचाया. प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर मंड्रेला क्षेत्र का बताया गया है, चालक लोहारू का निवासी बताया गया है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. आवाज़ तेज होने के कारण आसपास के गांवों तक सुनाई दी. पुलिस मौके पर पहुँचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया. स्थानीय लोगों के अनुसार संभव वजह टायर फटना भी हो सकती है, पर რადგან कारण अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों घायलों का उपचार जारी है और फरार ट्रॉला चालक की तलाश हो रही है.0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार में 100 साल की दादी के साथ कांवड़ यात्रा, पोतों ने किया सम्मान
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़/हरिद्वार हरिद्वार में कांवड़ के साथ दिखा संस्कारों का अनोखा दृश्य, 100 साल की दादी को कांवड़ में बैठाकर ले गए दो पोते। सावन में गंगाजल लेने पहुंचे शिवभक्तों के बीच दादी के प्रति पोतों का प्रेम बना आकर्षण का केंद्र, कंधों पर कांवड़ और उसमें विराजमान दादी। दोनों पोतों ने दादी को अपने साथ कांवड़ यात्रा पर ले जाने का लिया संकल्प, बोले—दादी को कंधे पर उठाना हमारे लिए बोझ नहीं, बल्कि प्यार और सम्मान है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए दोनों पोते, रास्ते में लोगों ने भी इस अनोखी कांवड़ को देखकर की सराहना। 100 साल की दादी को कांवड़ में साथ लेकर निकले पोतों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बने।0
0
Report
रायसेन के संदीपनी स्कूल में बसों की कमी से छात्र-छात्राएं सप्ताह में सिर्फ तीन दिन पढ़ाई
Raisen, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उदयपुरा संदीपनि विद्यालय में स्कूल बसों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इस साल लगभग 2800 बच्चों का दाखिला हुआ, जिनमें से करीब 1700 ने स्कूल बस की सुविधा मांगी। लेकिन विद्यालय के पास महज 16 बसें हैं, जबकि एक बस में 55-60 बच्चे बैठते हैं, यानी इन 16 बसों से करीब 1000 ही बच्चों का सफर संभव है। बाकी 700 बच्चों के लिए स्कूल ने एक नया निर्देश जारी किया—the बसों के अभाव के कारण अब छात्र और छात्राएं बारी-बारी से एक दिन छोड़कर स्कूल आएंगे। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यदि कोई छात्र निजी साधन से रोज आना चाहे, तो वह आ सकता है, पर सरकारी भरोसे के बच्चों के लिए एक अकादमिक मॉडल लागू किया गया है—जो पाठ सोमवार को लड़कों को पढ़ाया जाएगा, वही पाठ मंगलवार को लड़कियों के लिए दोहराया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने शासन से अतिरिक्त बसों की मांग की है ताकि जब बसें आएँगी तो सभी बच्चे रोज बुलाए जा सकें। सवाल है कि इतने बड़े स्कूल की एडमिशन संख्या के बावजूद परिवहन व्यवस्था पहले क्यों नहीं की गई, क्या तीन दिन की हफ्ते पढ़ाई निजी स्कूलों के बच्चों से प्रतिस्पर्धा कर पाएगी, और यह फरमान सिर्फ बसों की कमी की कहानी नहीं, बल्कि प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलता सच है:0
0
Report
अबूझमाड़ के ओरछा में बाढ़ के बाद ग्रामीण सुरक्षित अपने घर लौटे
Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र स्थित ओरछा मुख्यालय में लगातार तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण साप्ताहिक बाजार में पहुंचे अंदरूनी गांवों के ग्रामीण फंस गए। बुधवार को बाजार में अपनी जरूरत का सामान खरीदने और कृषि उपज बेचने आए ग्रामीण तेज बारिश और उफनते नदी-नालों के चलते वापस अपने गांव नहीं लौट सके। मजबूरन उन्हें ओरछा मुख्यालय में ही रुककर मौसम सामान्य होने का इंतजार करना पड़ा। तीन दिनों बाद बारिश थमने और नदीपारा नाले का जलस्तर घटने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की। नदी के दोनों किनारों के बीच मजबूत रस्सी बांधी गई, जिसके सहारे एक-एक कर ग्रामीणों को सावधानीपूर्वक नाला पार कराया गया। इस दौरान पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करते रहे, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। इस राहत कार्य के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष नरेश कोर्राम, ओरछा ग्राम पंचायत के सरपंच तथा प्रशासनिक अमला लगातार मौके पर मौजूद रहा। सभी ने मिलकर ग्रामीणों को सुरक्षित उनके गांवों की ओर रवाना कराया। जनपद अध्यक्ष नरेश कोर्राम ने बताया कि साप्ताहिक बाजार में आए दूरस्थ गांवों के ग्रामीण बुधवार से ही भारी बारिश और बाढ़ के कारण ओरछा मुख्यालय में फंसे हुए थे। शुक्रवार को जलस्तर कम होने के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से नदीपारा नाले पर रस्सी बांधकर सुरक्षित मार्ग तैयार किया गया, जिससे ग्रामीण बिना किसी जोखिम के अपने घरों तक पहुंच सके। प्रशासन की इस त्वरित पहल और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक संभावित हादले को टालते हुए अबूझमाड़ के ग्रामीणों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने में सफलता मिली।0
0
Report
Advertisement
