जामनी सरोवर स्थित हनुमान मंदिर में महाआरती का आयोजन
Sohagpur, Madhya Pradesh:सोहागपुर के जमनी सरोवर स्थित हनुमान मंदिर में प्रति मंगलवार और शनिवार श्री कीर्तन और महा आरती का आयोजन किया जाता है आज मंगलवार को मंदिर में विशेष महा आरती और श्री राम कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने आज मंगलवार रात 10 बजे बताया कि इस मंदिर में हनुमान जी की बहुत ही सिद्ध प्रतिमा स्थापित है इस हनुमान मंदिर में पिछले 35 वर्षों से लगातार श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ चल रहा है। भजन मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा रहता है। इस मंदिर में मांगी गई मनोकामना पूरी होती है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
