461881
मध्य प्रदेश पुलिस का "मैं हूं अभिमन्यु" अभियान, महिलाओं की सुरक्षा पर जोर
Pachmarhi, Madhya Pradesh:राज्य में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा और घरेलू हिंसा को रोकने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने "मैं हूं अभिमन्यु" अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत बस स्टैंड, दुर्गा पंडालों और चौराहों पर "मैं हूं अभिमन्यु" शुभंकर के कटआउट लगाकर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। पचमढ़ी थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पुरुषों को जागरूक करना है ताकि वे महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार रोकने के लिए आगे आएं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सहारनपुर: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर पर जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना बड़गांव क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सुफियान त्यागी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बड़गांव पुलिस ने उस्मान, हसीब, शाकिब, राकिब और सालिम को अंबेहटा मोहण गांव स्थित ईदगाह के पास से दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा, एक चाकू और तीन दरातियां बरामद हुई हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।0
0
Report
जयशंकर ने Lao PDR के डिप्टी पीएम के साथ MoU पर हस्ताक्षर— VISUALS
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: EAM S JAISHANKAR SIGNS MoU WITH LAO PDR DEPUTY PM & FOREIGN MINISTER THONGSAVANH PHOMVIHANE / VISUALS0
0
Report
कोटपूतली की श्री कृष्णा कंस्ट्रक्शन: तीन दशक का मजबूत भरोसा और उत्कृष्ट निर्माण
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली: श्री कृष्णा कंस्ट्रक्शन कम्पनी: तीन दशक की मेहनत और विश्वास की मिसाल। वर्ष 1996 में श्री सुभाष यादव एवं श्री शम्भूदयाल शर्मा द्वारा स्थापित श्री कृष्णा कंस्ट्रक्शन कम्पनी आज क्षेत्र की प्रतिष्ठित निर्माण कंपनियों में अपनी पहचान बना चुकी है। लगभग 30 वर्षों की सफल साझेदारी, ईमानदारी, गुणवत्ता और अथक मेहनत के बल पर कम्पनी ने निर्माण क्षेत्र में एक मजबूत मुकाम हासिल किया है। कम्पनी ने अपने कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए ग्राहकों का विश्वास अर्जित किया है। वर्तमान में कम्पनी का संचालन नई पीढ़ी के रूप में मोहित यादव एवं रोहित शर्मा द्वारा किया जा रहा है, जो आधुनिक तकनीक और नवाचार के साथ कम्पनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। श्री कृष्णा कंस्ट्रक्शन कम्पनी का कार्यक्षेत्र कोटपूतली, पावटा, शाहपुरा, खेतड़ी, झुंझुनूं और अलवर सहित कई क्षेत्रों तक फैला हुआ है। गुणवत्ता, भरोसा और उत्कृष्ट निर्माण कार्य ही कम्पनी की सफलता की पहचान हैं।0
0
Report
Advertisement
अजमेर: गुरु-शिष्य रिश्ते में 16 वर्षीय छात्रा के साथ यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग के आरोप
Ajmer, Rajasthan:गुरु और शिष्य का पवित्र रिश्ता अजमेर में फिर से शर्मसार हो गया... दरगाह थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस के समक्ष उसी के अंग्रेजी शिक्षक की घिनौनी करतूत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है... थाना पुलिस के मुताबिक पीढ़िया ने बताया कि आरोपी पिछले 2 वर्ष से उसके साथ अनैतिक संबंध बना रहा था... जब वह 16 वर्ष की थी.. बाद में उसने शादी का वायदा किया और उसके जिस्म को रौंदता रहा.. जब पीड़िता को आरोपी कुकर्मी के बारे में पता चला की उसने अन्य और छात्राओं से इस तरह के घिनौने संबंध बना रखे हे तो उसने विरोध किया जिस पर आरोपी ने उसके घर पर आकर उसे उसके बनाए गए आपत्तिजनक फोटो से ब्लैक मेल किया.. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दुराचारी की तलाश शुरू कर दी है..0
0
Report
मोतिहारी के फर्जी कोर्ट आर्डर से दाखिल-खारिज घोटाला: राजस्व कर्मी arrested
Motihari, Bihar:मोतिहारी में इनदिनों कुछ अलग तरह की प्रशासन काम कर रही है। आम लोगों को चाहे जितनी भी परेशानी हो पर भू माफिया हो या गबन कर्ता दोनों को लेकर प्रशासन में बैठे कुछ अधिकारी काफी सॉफ्टसर्नर रहते हैं। अभी आदापुर के मामले में लोगों ने देखा है कि जिस अधिकारी के कलम से गबन की राशि एक वर्ष पूर्व निकाल लिया गया उसी अधिकारी को मामले की जांच की जिम्मेदारी मिली है। ऐसा ही एक अन्य मामले में कफन की राशि में गबन की जांच कल्याणपुर के बीडीओ को दे दिया गया जो खुद कही न कही दोषी है,जो आजतक मामले की जांच नहीं कर सके। अब खुद के गड़बड़ियों की जांच करे भी तो कैसे। अब फिर से ऐसा ही एक मामला से लोग रूबरू हो रहे है जहां फर्जीवाड़े में शामिल राजस्व कर्मचारी को ही एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है और कर्मचारी के रिपोर्ट पर छतौनी थाना में एफआईआर भी दर्ज हो गया है。 *क्या है मामला* मोतिहारी शहर की थाना नंबर 122 खेसरा नंबर 86 की दो जमीन को दाखिल खारिज करवाने के लिए बीबी खातून और साहेब कुरैशी ने मोतिहारी अंचल में आवेदन किया था जो रिजेक्ट हो गया। दाखिल खारिज नहीं होने के बाद एक गिरोह ने दोनों आवेदनकर्ता से मिलकर उनका दाखिल खारिज मोतिहारी अंचल में करवाने का जिम्मा ले लिया। फिर गिरोह के द्वारा मोतिहारी के सदर डीसीएलआर के कोर्ट का दो फर्जी आदेश एक साइबर कैफे में तैयार किया गया। शातिरों ने डीसीएलआर के कोर्ट से पारित दो मुकदमे के नंबर को फर्जी आदेश में लिखा । फर्जीवाड़े वाले आदेश में सदर डीसीएलआर के हस्ताक्षर से लेकर ऑर्डर का फॉर्मेट हो या फ़ॉन्ट सब कुछ सेम टू सेम तैयार किया गया था ताकि किसी को कोई शक न हो।फिर क्या था हल्का के राजस्व कर्मचारी ने अपना रिपोर्ट तैयार किया फिर राजस्व अधिकारी ने दाखिल खारिज करने की अनुशंसा किया फिर सीओ ने दाखिल खारिज कर दिया।यानि फर्जी आदेश पर दाखिल खारिज हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद डीसीएलआर के आदेश पर दाखिल खारिज के लिएस्थल निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देने वाले राजस्व कर्मचारी को ही एफआईआर दर्ज करवाने का आदेश दिया जिसके बाद सवाल उठने लगा है कि अग़र राजस्व कर्मचारी ने स्थल निरीक्षण किया होता तो उन्हें पता चल जाता कि जमीन पर दखल कब्जा है या नहीं ? यह भी पता चल जाता कि जमीन सरकारी या बेतिया राज की है या नहीं? दाखिल खारिज करने से पहले डीसीएलआर कोर्ट के आदेश का सत्यापन तक नहीं किया गया। जाहिर सी बात है अंचल कही न कही प्रभाव में था और पहली गलती राजस्व कर्मचारी का ही है तो ऐसे में एफआईआर का आवेदक राजस्व कर्मचारी का होना प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। डीसीएलआर ने बताया कि सीओ, राजस्व अधिकारी सहित कर्मचारी से स्पष्टीकरण पूछा गया है साथ ही दोनों दाखिल खारिज को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है । एफआईआर दर्ज होने के बाद एक साइबर कैफे से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है पर नियमों को ताक पर रखकर दाखिल खारिज के लिए रिपोर्ट तैयार करने वाले अंचल कर्मी पर नहीं हुई कोई कारवाई。 *Zee मिडिया का सवाल* 1--आखिर डीसीएलआर कोर्ट के आदेश का सत्यापन क्यों नहीं किया गया? 2--पूर्व में दखल कब्जा में विवाद लिखने वाले राजस्व कर्मचारी ने दखल कब्जा के साथ सरकारी या बेतिया राज की भूमि नहीं होने का रिपोर्ट कैसे बना दिया ? 3-- कोर्ट के फर्जी आदेश पर जिस राजस्व कर्मचारी के रिपोर्ट पर हुआ दाखिल खारिज उसे ही कैसे निर्दोष मानकर एफआईआर दर्ज करने वाला बना दिया गया?0
0
Report
बीसीएल का धमाकेदार आगाज़: श्रीसंत-धवन के मुकाबले में रिकॉर्ड पारी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बुधवार को बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) का आगाज हो गया। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने इसका शुभारम्भ किया। पहला मुकाबला श्रीसांत और शिखर धवन की टीमों के बीच खेला गया लीग का उद्घाटन मैच बुधवार को यूपी ब्रिज स्टार्स (यूपीबीएस) और मुंबई मरीन (एमएम) के बीच खेला गया। मुंबई मरीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में मुंबई ने नौ विकेट खोकर 171 रन बनाए, जिससे यूपी ब्रिज स्टार्स को 172 रनों का लक्ष्य मिला। मुंबई की ओर से एन ओझा ने 23 गेंदों में 40 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। ए पठान ने भी 21 गेंदों में 34 रनों का तेज योगदान दिया, जबकि रॉस टेलर 11 गेंदों पर 9 रन बना सके। यूपी ब्रिज स्टार्स के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मुंबई को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। एस ठाकुर और जेमेंडिस ने दो-दो विकेट हासिल کیے। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपीबीएस टीम की शुरुआत भी खराब रही और 54 रन के कुल योग पर उसके दो विकेट गिर गए। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक छोर संभाले रखा और 53 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल थे। वह 136 रन के कुल योग पर आउट हुए। यूपीबीएस की टीम ने यह लक्ष्य 18.4 ओवरों में 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।शानदार पारी के शिखर धवन को प्लेयर और द मैच दिया गया।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में टीजीटी परीक्षा: 4 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए, बायोमेट्रिक मिलान गड़बड़
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ में आयोजित टीजीटी परीक्षा के दौरान 4 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए。 बायोमेट्रिक सत्यापन और दस्तावेज जांच में गड़बड़ी सामने आई। चारबाग, बादशाहनगर, आर्यनगर और अमीनाबाद के परीक्षा केंद्रों पर कार्रवाई हुई। असली अभ्यर्थियों की जगह दूसरे लोग परीक्षा देते हुए पकड़े गए। हुसैनगंज, महानगर, नाका हिंडोला और अमीनाबाद थानों में मुकदमे दर्ज। पकड़े गए आरोपियों में जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज और अंबेडकर नगर के निवासी शामिल। परीक्षा केंद्र प्रशासन ने आरोपियों को तत्काल पुलिस के हवाले किया। बायोमेट्रिक मिलान में फिंगरप्रिंट, फेस आईडी और आधार विवरण मिसमैच पाए गए। बीएनएस की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश-2024 के तहत कार्रवाई शुरू। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने मामले की जांच तेज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की。0
0
Report
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं योगेंद्र चंदोलिया, रमभाई हरजीभाई मोकरिया और राघव चढ़ा पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BJP LEADERS YOGENDER CHANDOLIA, RAMBHAI HARJIBHAI MOKRIYA, RAGHAV CHADHA ARRIVES AT IGI AIRPORT0
0
Report
बहराइच में PWD ठेकेदार की लापरवाही से सड़क चौड़ीकरण पर सवाल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच PWD ठेकेदार का अजब-गजब कारनामा, सड़क किनारे खड़ी रही कार,ठेकेदार करवाते रहे निर्माण, अस्पताल चौराहे से पानी टंकी तक चल रहा सड़क चौड़ीकरण का काम, तकरीबन 50 करोड़ की लागत से हो रहा सड़क चौड़ीकरण का काम, निर्भया कंस्ट्रक्शन कंपनी रहा रही थी सड़क चौड़ीकरण का काम, PWD ठेकेदार की लापरवाही देख उड़े लोगों के होश, PWD ठेकेदार की कार्यशैली पर खड़े हुए सवाल, निगरानी में लगे इंजीनियरिंग व्यवस्था पर भी सवाल, शहर के बीचो-बीच में यह आलम तो ग्रामीण क्षेत्र में क्या होता होगा हाल, बहराइच शहर में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास का मामला, खड़ी कार के टायर गरम तारकोल में बनी सड़क में डूबे, मौके का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में आंधी-तूफान से आम बागानों को 50–60% नुकसान
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में मौसम का कहर: आंधी, तूफान और ओलावृष्टि से आम फसल बर्बाद। साहारनपुर जिसे आम की बेल्ट के रूप में जाना जाता है, इस वर्ष मौसम के उतार-चढ़ाव, तेज आंधी, तूफान और ओलावृष्टि के कारण आम उत्पादकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। बागों में बड़ी मात्रा में आम गिरावट हुई है, जिससे किसानों, बाग स्वामियों और ठेकेदारों में निराशा है। जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने बताया कि इस बार मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण आम और लीची फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। तेज आंधी और तूफान के साथ मौसम में लगातार बदलाव के कारण बागों में रोग एवं कीटों का प्रकोप बढ़ गया है। पिछले 15-20 दिनों के दौरान निरीक्षण में तीतरो, इस्लामनगर, महीनाजपुर आदि क्षेत्रों में 80-90% नुकसान देखने को मिला, जबकि पूरे जिले में औसतन 50-60% नुकसान का अनुमान है। कई जगहों पर तेज तूफान के कारण आम और लीची के पौधे उखड़ गए। पेड़ क्षतिग्रस्त होने से फलों को बचाना मुश्किल रहा। बागों में कच्चे आम जमीन पर गिरते दिखे। सरकार से प्रभावित किसानों, बाग स्वामियों और ठेकेदारों को उचित क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की गई है ताकि आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके। किसान इस समय बेहद चिंतित हैं और राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।0
0
Report
संभल में 12 साल नाबालिग की हत्या की आशंका, शव पेड़ से लटका मिला
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। 3 दिन से लापता 12 साल के नाबालिग का शव दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे के पीछे जंगल में पेड़ से लटका मिला। नाबालिग की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने की आशंका। पुलिस की सूचना पर दिल्ली पहुंचे परिजन नाबालिग का शव लेकर गांव पहुंचे। नाबालिग की संदिग्ध हत्या से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नाबालिग के शव को चौराहे पर रखकर पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए... नाबालिग की मौत के लिए पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। परिजनों ने रिश्तेदार पर नाबालिग की हत्या का आरोप लगाया। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ दीपक तिवारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराकर शव को चौराहे से हटवाया। बहजोई थाना क्षेत्र की पाठकपुर पुलिस चौकी इलाके का मामला। बाइट ..परिजन व ग्रामीण0
0
Report
आजमगढ़ के निजी हड्डी अस्पताल में इलाज के नाम पर लापरवाही से युवक की मौत
Azamgarh, Uttar Pradesh:निजी हड्डी अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। पुलिस ने स्थिति को संभाला। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने रुपये जमा कराने के बाद भी लापरवाही की। जनपद आजमगढ़ में शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लछिरामपुर स्थित एक निजी हड्डी अस्पताल में आज एक युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। परिजनों का कहना है कि विरोध के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें धमकी दी और कहा गया कि चाहिए तो जो जांच करवानी हो करवाओ। दूसरी ओर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटना की जानकारी के अनुसार मऊ जिले के दोहरीघात थाना क्षेत्र के पौंस गांव निवासी 20 वर्षीय गोलू यादव आज बुधवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 301 के पास ट्रक के पहिए से गिट्टी निकाल रहा था। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले मंडलीय/जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखी गई और उसे लछिरामपुर स्थित विजय सुपर स्पेशलिस्ट हड्डी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसका इलाज शुरू किया गया। परिजनों का आरोप है कि सुबह से इलाज चल रहा था और लगभग 10 बजे तक मरीज की हालत सामान्य बताई जा रही थी, लेकिन फिर दोपहर बाद अस्पताल स्टाफ ने खून की कमी होने की बात कही। परिजन खून की व्यवस्था में लग गए। कुछ ही समय बाद अस्पताल प्रशासन ने मौत की सूचना दे दी। परिजनों ने अस्पताल पर कई गंभीर आरोप लगाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: मालवीय नगर पुलिस स्टेशन से DCP-ADCP छुट्टी पर, visuals जारी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DCP & ADDITIONAL DCP LEAVES FROM MALVIYA NAGAR POLICE STATION / VISUALS0
0
Report
युवती ने गहरे पानी में छलांग दी, पुलिसकर्मी की बहादुरी से बची उसकी जिंदगी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग फतेहपुरसीकरी में युवती ने गहरे पानी में लगाई छलांग गहरे पानी में छलांग लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने बिना देर किए अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में लगाई छलांग, युवती को सुरक्षित बाहर निकाल तत्काल भेजा अस्पताल, स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तत्काल उपचार के लिए भेजा अस्पताल, जहाँ उसका इलाज चल सिपाही की बहादुरी और तत्परता से युवती की बची जान, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी,0
0
Report
शाहजहांपुर में मुठभेड़: दो बदमाश गोली लगे, एक सिपाही घायल
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है। आज शाहजहांपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है। पुलिस मुठभड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। गिरफ्तार किए गए बदमाश इलाके में लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल सदर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में हुई महिला की सोने की चैन की लूट के मामले में शामिल दो बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिसके बाद सदर बाजार पुलिस ने कैंट क्षेत्र में घेराबंदी करके जब बदमाशों की गिरफ्तारी करने की कोशिश की, तभी दोनों बदमाश बाइक से जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उत्तराखंड के रहने वाले अकरम और रफीक के पैर में गोली लगी है। बदमाशों की गोली से एक सिपाही मामूली रूप से जख्मी हुआ है। मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाश इलाके में लगातार महिलाओं से लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।0
0
Report
Advertisement
