461223
शासकीय स्कूल में ताला तोड़ LCD, 4 कंप्यूटर सहित अन्य सामग्री हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा की उपनगरी बानापुरा में गुरूवार-शुक्रवार दरम्यानी रात शासकीय नेहरू स्मृति विद्यालय की कंप्यूटर लैब से ताला तोड़ चोरों ने 65 इंच की LCD TV, 4 कंप्यूटर सेट सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पूरे मामले का पता तब चला जब स्कूल खोला गया तो लैब सहित अन्य कमरों का ताला टूटा हुआ मिला। जिसके बाद प्राचार्य अशोक सोनिया ने इसकी जानकारी सिवनी मालवा थाने में दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी उषा मरावी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची तथा घटना स्थल का निरिक्षण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जिले में मूसलाधार बारिश ने किसानों और गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी
Kondagaon, Chhattisgarh:लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिले में मौसम ने करवट ली है। दोपहर से जिले के कई इलाकों में रुक-रुककर मूसलाधार बारिश हो रही है। अचानक हुई बारिश से जहां किसानों की चिंता कुछ कम हुई है, वहीं भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को भी राहत मिली है। दरअसल, पिछले लंबे समय से जिले में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी। खेतों में खड़ी फसलों को बारिश की जरूरत थी और बारिश के अभाव में फसलों पर संकट गहराने लगा था। ऐसे में आज दोपहर से शुरू हुई बारिश किसानों के लिए राहत की खबर लेकर आई है। रुक-रुककर हो रही बारिश से खेतों में पानी पहुंच रहा है और सूखने की कगार पर पहुंच रही फसलों को नई जिंदगी मिलने की उम्मीद जगी है। बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर भी राहत और खुशी देखने को मिल रही है। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी मौसम मेहरबान रहा तो फसलों की स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। वहीं, बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम सुहाना होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहता है या नहीं।0
0
Report
जेडीयू के नाम बदलाव: जनता दल नीतीश प्रस्ताव पर जमा खान का समर्थन
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल जेडीयू का नाम बद्दलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने के प्रस्ताव का समर्थन जमा खान ने कहा— नीतीश कुमार का कद बड़ा, विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का नाम बद्दलकर 'जनता दल (नीतीश)' करने की चर्चा के बीच बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने इस प्रस्ताव का पुरजोर समर्थन किया है। जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताते हुए जमा खान ने कहा कि वे इस फैसले के साथ हर तरह से मजबूती से खड़े हैं। एक साक्षात्कार के दौरान जब उनसे जेडीयू का नाम बदलने और मंत्री श्रवण कुमार द्वारा इसके समर्थन किए जाने पर सवाल पूछा गया, तो जमा खान ने कहा— "हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जी ने जो प्रस्ताव रखा है, हम उसका पूर्ण समर्थन करते हैं। हम अपने नेता को दिलो-दिमाग से मानते हैं। नीतीश कुमार जी ने बिहार के सम्मान को पूरे देश और दुनिया में बढ़ाने का अभूतपूर्व काम किया है। उनके जैसे नेता के लिए हम जो भी काम करें, वह कम ही पड़ेगा।" वहीं, राजद (RJD) और विपक्षी दलों द्वारा 'जनता दल का अस्तित्व समाप्त होने' के दावों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षियों का काम केवल विरोध करना है। वे कभी सरकार या मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की तारीफ नहीं कर सकते। जमा खान ने तंज कसते हुए कहा— "अगर हम सोने की ईंटें भी लगवा देंगे, तब भी विरोधी अच्छा नहीं कहेंगे। जनता सब जानती है और हम अपने नेता के काम और विचारों के साथ पूरी निष्ठा से खड़े हैं। वन टू वन-मंत्री जमा खान0
0
Report
महाने नदी पार करने के लिए मोगलचक स्कूल के बच्चों को रस्सा-पीपा से खतरा
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के एकडंगा पंचायत स्थित मोगलचक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को स्कूल जाने के लिए रस्सी के सहारे लोहे के पीपा पर नदी पार करना पड़ता है। मोगलचक प्राथमिक विद्यालय के पास महाने नदी है, जो हर साल बाढ़ में उफान पर रहती है। आजादनगर दलितों की बस्ती से कई बच्चे महाने नदी पार कर स्कूल में पढ़ने आते हैं। बच्चे घर से समय पर स्कूल के लिए निकलते हैं, लेकिन महाने नदी पार करने में रोज देर हो जाती है। कभी लोहे का पीपा नदी के दूसरी तरह लगा होता है, तब उन्हें काफी देर तक पीपा के इस तरफ आने का इंतजार करना पड़ता है। फिर बच्चे रस्सी खींचकर लोहे के पीपा से महाने नदी पार कर स्कूल जाते हैं। कई बार बच्चे लोहे का पीपा नदी में अनबैलेंस होने पर धारा में गिर भी चुके हैं। बच्चों को रोज जान जोख़िम में डालकर रस्सी के सहारे नदी पार करना पड़ता है। कई बच्चे नदी पार करने में जोखिम के कारण स्कूल जाना छोड़ देते हैं। रस्सी खींचकर नदी पार करने से कई बच्चों के हाथ घायल भी हो जाते हैं। अब तो स्कूल की छात्राएं भी सरकार से महाने नदी पर पुल की मांग कर रही हैं। बाइट नदी पार करते छात्र स्थानीय ग्रामीण आदर्श आनंद, प्रभारी, प्राथमिक विद्यालय, मोगलचक पीटीसी0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में बाढ़ से बचाव उपायों से राहत, कैंप-शेल्टर और राहत किट जारी
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश | डिविजनल कमिश्नर राजेश कुमार कहते हैं, "अयोध्या में बाढ़ से बचाव के पिछले उपायों से इस बार जिले को काफी राहत मिली है। नदी के किनारे कटाव और गांवों के डूबने जैसी घटनाओं में कमी आई है... हालांकि पानी का लेवल खतरे के निशान से ऊपर चला गया है, लेकिन तीन तहसीलों के कुछ खास गांव प्रमुख रूप से प्रभावित हैं; वहां कैंप और शेल्टर बनाए गए हैं, और जानवरों के लिए भी व्यवस्था की गई है... हर कोई अलर्ट है और स्थिति पर नज़र रख रहा है। प्रभावित परिवारों को राहत किट बांटी गई हैं; लगभग 7,500 किट दी गई हैं। हमारे पास सभी ज़रूरी इंतजाम हैं और अगर आगे कोई ज़रूरत पड़ी तो हम तैयार हैं। फसल के नुकसान के बारे में, एक सर्वे किया जाएगा, और नतीजों के आधार पर सही कार्रवाई की जाएगी।"0
0
Report
जयपुर नगर निगम चुनाव के बीच फर्जी मतदान के आरोप, बूथ-23 में हंगामा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।नगर निगम चुनाव के बीच फर्जी मतदान के आरोप। वार्ड-62 के जगतपुरा टीलावाला में मतदान को लेकर हंगामा। बूथ नंबर-23 पर फर्जी वोटिंग का आरोप, प्रत्याशियों ने जताई आपत्ति। 3 निर्दलीय और कांग्रेस प्रत्याशी ने दी शिकायत। सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी लिखित शिकायत। शिकायत में 150 शिफ्टेड वोटर्स के नाम पर फर्जी वोट डाले जाने का आरोप। प्रत्याशियों ने बूथ की वोटिंग प्रक्रिया पर उठाए सवाल। फर्जी मतदान के आरोप के बाद बूथ पर हुआ हंगामा। प्रत्याशियों ने लिखित शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की।0
0
Report
हरि नगर स्पेशल स्टाफ ने जुए के अड्डे पर चौदह गिरफ्तार
Delhi, Delhi:दिल्ली के हरीनगर में स्पेशल स्टाफ की रेड 2लाख 80 हजार के साथ 14 जुआरी रंगे हाथ पकड़े गए ताश की गड्डिया भी बरामद राजेश शर्मा पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ ने हरि नगर में गैर-कानूनी जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया और चौदह जुआरी को दो लाख 80 हजार कैश के साथ रंगे हाथ पकड़ा है।और मौके से ताश की गड्डिया भी बरामद की है।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में गैर-कानूनी जुए की गतिविधियों के खिलाफ लगातार चल रही ड्राइव के तहत, स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर राजेश मौर्य की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी किसुंदर नाम का एक आदमी अपने साथियों के साथ हरि नगर ए ब्लॉक में एक गैर-कानूनी जुआ रैकेट चला रहा है।जानकारी को डेवलप और वेरिफाई करने के बाद, रेडिंग टीम बताई गई जगह पर गई। दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के नियमों के तहत ज़रूरी सर्च वारंट लेने के बाद, टीम ने जगह पर रेड की。 रेड के दौरान, चौदह लोग एक टेबल के चारों ओर बैठे और ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए पाए गए। टेबल पर कैश और ताश के पत्ते पड़े मिले, जबकि वहां मौजूद लोगों के हाथों में भी कुछ ताश के पत्ते मिले।पुलिस को देखकर, लोगों ने ताश के पत्ते और कैश को मिलाकर छिपाने की कोशिश की। हालांकि, सभी चौदह लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने बताया कि वे ताश के पत्तों और कैश का इस्तेमाल करके “FLASH” नाम का एक जुआ खेल रहे थे。 इसके अनुसार, आरोपियों के खिलाफ PS हरि नगर में दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 3/4/9/55 के तहत मामला दर्ज किया गया है。0
0
Report
Advertisement
कटनी के देवरी में तेंदुए की मौत: दो आरोपियों की गिरफ्तारी
Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र के ग्राम देवरी में खेत के पास एक तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुआ तारों में फंसा हुआ मिला, जिसके चलते प्रथम दृष्टया करंट या तार में फंसने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, तेंदुए की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला रीठी वन परिक्षेत्र के ग्राम देवरी का है, जहां खेत के पास एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई पूरी की। डीएफओ गर्भित गंगवाल ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में तेंदुए के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में तेंदुए के तारों में फंसने से मौत की आशंका सामने आई है। अभी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, उनसे और पूछताछ जारी है। वही एक अन्य आरोपी अभी गिरफ्त से फरार है।0
0
Report
रतलाम में गणेश उत्सव: पुलिस ने सुरक्षा कड़ी, 24x7 निगरानी और सीसीटीवी अनिवार्य
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में गणेश उत्सव को लेकर पुलिस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गणेश पंडाल आयोजकों के साथ सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बैठक लेकर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने खास तौर पर गणेश प्रतिमा की स्थापना को लेकर समय का ध्यान रखने को कहा है। निर्देश दिए गए हैं कि रात 7 बजे से पहले ही गणेश प्रतिमा की स्थापना कर ली जाए। वहीं पंडाल में प्रतिमा की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही आयोजकों को पंडाल स्थल पर 24 घंटे एक वॉलेंटियर तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रतिमा की सुरक्षा के साथ किसी भी अप्रिय स्थिति पर तत्काल नजर रखी जा सके। पुलिस ने organisers से सहयोग की अपील की है।0
0
Report
माण्डलगढ़ नगरपालिका में मतदान 69.32% तक पहुँचा, मशीनरी मुस्तैद
Jaipur, Rajasthan:माण्डलगढ़ नगरपालिका में मतदान शांतिपूर्वक और निर्बाध गति से चल रहा मतदान, माण्डलगढ़ के 20 वार्डो में अपराह्न 3 बजे तक 69.32 प्रतिशत हुआ मतदान, 79 प्रत्याशियों के पक्ष में 11135 मे से 7704 वोटरों ने किया मतदान, रिटर्निंग अधिकारी स्वाति झा लगातार ले रही हर बूथ का फीडबैक, नगर पालिका चुनाव को लेकर पूरी चुनावी मशीनरी मुस्तैद0
0
Report
Advertisement
80 वर्षीय केशर देवी की अजीब मांग से बहरोड़ नगर परिषद में चर्चा तेज
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़80 वर्षीय केशर देवी ने अपनी अजीब गरीब मांग रखी उन्होंने कहा कि वोट उसे दें जो मेरी आंख ठीक करवाएगा मेरी आंख खराब हो रही है। लेकिन फिर भी बुजर्ग महिला अपना मत डालने आई है इस अनोखी मांग की बहरोड़ नगरपरिषद में चर्चा बनी हुई है अब देखना ये होगा की इस बुजर्ग महिला की आंखें कौन सही करवा पाता है। किसको इस बुजर्ग महिला पर रहम आता है ये आने वाला समय ही बता पायेगा।0
0
Report
दिल्ली के तिगड़ी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, पैसे के लेनदेन पर आरोपी ने गोली चलाई
दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। 48 वर्षीय देवेंद्र गुप्ता की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। देवेंद्र गुप्ता चक्की की दुकान चलाते थे और साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। परिजनों के मुताबिक हत्या का आरोपी उन्हें एक परिचित ने बुलाया था, जिसके बाद हमला किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घटना की गंभीरता को देखते हुए ACP अमलेश्वर राय और SHO तिगड़ी के नेतृत्व में टीम बनाकर तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच के अनुसार मृतक और आरोपी के बीच रुपये के लेनदेन का मामला था—मृतक ने आरोपी से पैसे उधार लिए थे लेकिन वे लौटाए नहीं गए; इसी बात से नाराज होकर गुरुवार देर रात गोली चली।0
0
Report
चूरहट अस्पताल में ऑक्सीजन और 108 एंबुलेंस के इंतजाम पर सवाल
Sidhi, Madhya Pradesh:सांस के लिए तड़पता रहा मासूम, परिजनों ने अस्पताल और 108 एंबुलेंस की व्यवस्था पर उठाए सवाल; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सीधी। जिले के चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 6 वर्षीय आदिवासी बैगा बालक रोहित बैगा की रीवा ले जाते समय मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की हालत गंभीर होने के बावजूद चुरहट अस्पताल में ऑक्सीजन उपलब्ध होने के बाद भी उसे लगाने के लिए ऑक्सीजन मास्क नहीं मिल सका। वहीं, 108 एंबुलेंस में भी पर्याप्त ऑक्सीजन व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल पहुंचा था बच्चा जानकारी के अनुसार कैमोर पहाड़ क्षेत्र निवासी रोहित बैगा की गुरुवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने पर उसकी मां मुन्नी बैगा उसे इलाज के लिए चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचीं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप- ऑक्सीजन मास्क नहीं मिला परिजनों के मुताबिक, रेफर किए जाने के दौरान बच्चे को ऑक्सीजन देने की जरूरत थी, लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन उपलब्ध होने के बावजूद ऑक्सीजन मास्क नहीं मिल सका। परिजनों का आरोप है कि मास्क की तलाश की गई, लेकिन व्यवस्था नहीं हो पाई। इसके बाद मशीन से सीधे ऑक्सीजन देने का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई। इस दौरान बच्चे की हालत लगातार गंभीर होती गई। 108 एंबुलेंस की व्यवस्था पर भी सवाल इसके बाद बच्चे को रीवा ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस बुलाई गई। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस में भी ऑक्सीजन मास्क अथवा पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी। बताया गया कि गंभीर हालत में बच्चे को चुरहट से रीवा ले जाया गया, लेकिन रीवा पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की मां मुन्नी बैगा का आरोप है कि अगर समय पर ऑक्सीजन और एंबुलेंस की बेहतर व्यवस्था मिल जाती, तो शायद उसके बेटे की जान बच सकती थी। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल इस घटना ने चुरहट अस्पताल के साथ-साथ जिले में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा की आपातकालीन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन जैसी जीवनरक्षक सुविधा और समय पर एंबुलेंस उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर गंभीर हालत में पहुंचे बच्चे को आवश्यक आपातकालीन सुविधा समय पर क्यों नहीं मिल सकी? CMHO ने एंबुलेंस व्यवस्था खराब होने की बात कही मामले में CMHO डॉ. अशोक खरे ने बताया कि एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर पहले भी शिकायतें और पत्राचार किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मामले को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा और घटना में जिम्मेदारी तय की जाएगी। बड़ा सवाल- जवाबदेह कौन? 6 साल के मासूम की मौत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन उपलब्ध थी, तो ऑक्सीजन मास्क क्यों नहीं मिला? और जब बच्चे को गंभीर हालत में रेफर किया गया, तो 108 एंबुलेंस में जरूरी ऑक्सीजन व्यवस्था की जांच क्यों नहीं हुई? मासूम की मौत ने एक बार फिर सीधी की स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
सीएम ओमर अब्दुल्ला ने शीटल देवी को PARA सीरीज 2026 गोल्ड पर बधाई दी
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omer Abdullah congratulated Para Archer Ms. Sheetal Devi on winning the Gold Medal at the World Archery Para Series 2026, Stage III. He said her remarkable achievement of winning Gold in the Women’s Compound Individual Event and Bronze in the Compound Mixed Team Event is a proud moment for the entire nation, and wished her continued success in all her future endeavours.0
0
Report
डीआईजी ने फरियादी को कुर्सी पर बैठाकर सुनी समस्या, साइबर सेल का उन्नयन निर्देश
Alirajpur, Madhya Pradesh:अलीराजपुर जिले के जोबट थाने में आयोजित 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान' के دوران पुलिस का एक संवेदनशील और जन-हितैषी चेहरा देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे डीआईजी रघुवंश सिंह भदोरिया ने पुलिसिया रौब से हटकर एक मिसाल पेश की। उन्होंने फरियादियों को अपने पास कुर्सी पर बिठाकर बेहद आत्मीयता से उनकी समस्याएं और आवेदन सुने। कार्यक्रम के दौरान साइबर ठगी से जुड़े एक मामले में डीआईजी ने तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए। साइबर अपराधों पर बात करते हुए उन्होंने कहा: "पहले साइबर सेल की सुविधा केवल जिला स्तर पर उपलब्ध होती थी, लेकिन अब बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए हर थाने में साइबर सेल की व्यवस्था कर दी गई है, ताकि आम जनता की शिकायतों का तुरंत समाधान हो सके।"0
0
Report
जामताड़ा SIR मतदाता सूची में विसंगतियाँ, घोटाले की आशंका और जांच की मांग
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा जिले में चल रहे SIR के मतदाता सूची में कथित विसंगतियों पर सवाल खड़े हुए हैं। जिससे SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और घोटाले की आशंका जताई जा रही है। जामताड़ा जिले में 5 अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में एक ऐसा मामला आया है जो सवाल खड़े करती हैं। सूची के मुताबिक कई जगह गृह संख्या 0 दर्ज है, लेकिन जिले में ऐसा कोई भी मतदाता नहीं है जिसका मकान नहीं है. जबकि SIR से पहले पूरे जिले में घरों की संख्या अंकित की गई थी. आखिर मकान संख्या अंकित होने के बावजूद सूची में दर्ज क्यों नहीं की गई. इसके अलावे भाग संख्या 243 के मकान संख्या एक में 54 मतदाता के नाम उल्लेख है जो अलग-अलग जाति और समुदाय, जिसमें आदिवासी, मुस्लिम और हिंदू मतदाता शामिल हैं. ऐसे मामले सिर्फ एक नहीं है बल्कि कई मकान संख्या में अनेक मतदाताओं के नाम दर्ज हैं. मामला को लेकर भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इन विसंगतियों से SIR की प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं और जानबूझकर गड़बड़ी किए जाने की आशंका है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है। मामले को लेकर जिले के उपयुक्त आलोक कुमार दुबे ने कहा कि यह मामला संज्ञान में आया है और इसके लिए एक जांच कमेटी की गठन की गई है जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई भी की जाएगी उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी चीफ इलेक्टरल अफसर को भी दी गई है.0
0
Report
Advertisement
