icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ऊना-धर्मशाला NH पर दिलवां के पास कार-पिकअप की भीषण टक्कर, 5 घायल

Una, Himachal Pradesh:उपमंडल अंब के तहत ऊना-धर्मशाला एनएच पर दिलवां पंचायत के पास मंगलवार को कार और पिकअप वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार एक व्यक्ति वाहन में बुरी तरह फंस गया, जिसे बड़ी मुश्किल से लोगो की मददसे कार को काटकर बाहर निकाला गया। घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है जानकारी के मुताबिक पिकअप स्वार श्रद्धालु धार्मिक स्थल से माथा देककर वापस आ रहे थे इस दौरान दिलवा में पहुंचते ही कार और पिकअप मे यह हादसा हो गया है पिकअप स्वार अमृतसर के बताये जा रहे है स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकल गया और घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है हादसा इतना जबरदस्त था की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने इस हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और अपनी कार्रवाई में जुट गई है
0
0
Report

शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने के भीतर धरना दिया

SKSHIV KUMARJust now
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता खाने के अंदर घुस गए और धरने पर बैठकर थाने के अंदर ही जमकर सरकार के खिलाफत बाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ता अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष को थाने में बैठाये जाने से नाराज थे। आज शाम को अल्पसंख्यक मोर्चा मशाल जुलूस निकालने जा रहा था। फिलहाल भारी हंगामा के बाद अधिकारियों के पहुंचने पर ही कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के अंदर से धरने से उठे। इस दौरान थाने के अंदर अफरा तफरी का माहौल रहा। दरअसल थाना सदर बाजार पुलिस ने आज कांग्रेस के जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शाहिद अंसारी को घर से उठा लिया था। आज अल्पसंख्यक मोर्चा शाम को मसाल जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जा रहा था। कार्यकर्ता के पकड़े जाने किस से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता सदर बाजार थाने के अंदर घुस गए और अंदर ही धरने पर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस के आला अफसरो के आने के बाद ही मामला शांत किया जा सका इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म किया।
0
0
Report
Advertisement

निषाद आरक्षण पर मंत्री निषाद का वार: एजेंडा और वादे अभी लागू करवाएं

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा: निषाद समुदाय के लिए आरक्षण की अपनी मांगा पर उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा, "निंदक नियरे राखिए, वर्दी कुटी छवाय, बिन पानी, साबुन बिना, निर्मल करे सुभाय। मैं सच्चा दोस्त हूं और सच बोलता हूं। जो जातियां देश के प्रति वफ़ादार रहीं और देश के लिए लड़ीं, उनका आरक्षण दूसरों को दे दिया गया। इससे SP और कांग्रेस को झटका लगा। BJP को क्यों नुकसान हो?...जब CM MP थे, तो उन्होंने कई बार यह मुद्दा उठाया था। अब, वे सत्ता में हैं, तो उन्हें अपना एजेंडा और वादे लागू करने चाहिए। हम समाज के हिमायती हैं...BJP 45 सीटें हार गई थी। यह पक्का करने के लिए कि इसे बाद में जीत में बदला जा सके, उनके मुद्दों को हल किया जाना चाहिए...
0
0
Report

सीएम भजनलाल शर्मा की VC से अटल सेवा केंद्र में युवाओं-महिलाओं में उत्साह

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर कस्बे के अटल सेवा केंद्र में सीएम भजनलाल शर्मा की वीसी में सुरक्षा सखियाँ और युवाओं ने लिया भाग, सीएम भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए प्रदेश की सुरक्षा सखियों और युवाओं से किया सीधा संवाद, उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और युवा कल्याण से जुड़ी जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं पर की विस्तृत चर्चा की, वीसी में सीओ राजेंद्र सिंह उज्ज्वल, थानाधिकारी भंवराराम चौधरी, स्थानीय सुरक्षा सखियां सहित तमाम नागरिक रहे मौजूद, मुख्यमंत्री की इस पहल से प्रदेश के युवाओं और महिलाओं में उत्साह का माहौल。
0
0
Report
Advertisement

रतलाम औद्योगिक थाना क्षेत्र में गले पर बोतल से हमला, युवक गंभीर घायल

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र में विवाद के दौरान एक युवक के गले पर कांच की बोतल से वार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में समीर नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में नाबालिग युवती अकेली थी। इसी दौरान समीर नाम का युवक वहां पहुंच गया। सूचना मिलने पर युवती के पिता भी घर पहुंचे, जहां युवक से उनका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान युवती के पिता ने कांच की बोतल तोड़कर समीर के गले पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

कांग्रेस टिकट के लिए ऑनलाइन पोर्टल से दावेदारी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू करेगी

Jaipur, Rajasthan:निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस का महामंथन, दावेदारों को पोर्टल पर करना होगा आवेदन आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर राजस्थान कांग्रेस में बैठकों का दौर तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज जयपुर स्थित पीसीसी वार रूम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सहप्रभारी चिरंजी राव, पूनम पासवान राजस्थान से जुड़े एआईसीसी पदाधिकारी शामिल हुए।बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों को लेकर चुनावी रणनीति, स्थानीय मुद्दों और जिलों से मिले फीडबैक पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी ने स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जिताऊ उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी मंथन किया।कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर 27 जिलों के जिलाध्यक्षों, विधायक एवं विधायक प्रत्याशियों, सांसद एवं सांसद प्रत्याशियों, जिला प्रभारी-सहप्रभारी, जिला प्रमुख, महापौर तथा अग्रिम संगठनों और विभागों-प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्षों के साथ अलग-अलग चरणों में बैठकें की गईं।कांग्रेस ने नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव में टिकट की दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए नया फॉर्मूला तैयार किया है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से ऑनलाइन पोर्टल और क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसके माध्यम से टिकट के इच्छुक कांग्रेसजन अपनी दावेदारी दर्ज करा सकेंगे।ऑनलाइन आवेदन में दावेदार से उसके राजनीतिक अनुभव और पार्टी में सक्रियता से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी। इसमें यह बताना होगा कि वह कब से पार्टी में सक्रिय है और किन-किन पदों पर रहकर संगठन के लिए काम कर चुका है।इसके साथ ही पूर्व में नगर निकाय या पंचायत चुनाव लड़ने की जानकारी भी देनी होगी।दावेदारों से यह भी पूछा जाएगा कि संबंधित चुनाव में उनकी जीत का आधार क्या है और स्थानीय स्तर पर उनके पक्ष में कौन से राजनीतिक एवं सामाजिक समीकरण काम कर सकते हैं।प्रदेश कांग्रेस के अनुसार पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदनों को जिलेवार संबंधित जिलाध्यक्षों के पास भेजा जाएगा। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर और वरिष्ठ नेता स्थानीय स्तर पर रायशुमारी कर दावेदारों के नामों पर विचार करेंगे।हालांकि टिकट के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन पर्याप्त नहीं होगा। दावेदारों को ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ संबंधित जिलों में ऑफलाइन आवेदन भी करना अनिवार्य होगा।कांग्रेस नेतृत्व का फोकस स्थानीय फीडबैक, संगठन में सक्रियता, राजनीतिक अनुभव और चुनाव जीतने की क्षमता के आधार पर प्रत्याशियों का चयन करने पर है। माना जा रहा है कि इन बैठकों और आवेदन प्रक्रिया के जरिए पार्टी आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर मजबूत उम्मीदवारों का पानल तैयार करेगी。
0
0
Report

जयपुर के शिव मंदिर में सावन का अलौकिक श्रृंगारोत्सव

Jaipur, Rajasthan:जयपुर महादेव का विशेष श्रृंगार चंदेश्वर महादेव श्रृंगार किया गया हीरा पथ सेक्टर 6 महादेव मंदिर में आयोजन स्थानीय निवासियों ने किया आयोजन भोलेनाथ का किया गया दुग्धाभिषेक श्रावण माह में भगवान भोलेनाथ की आराधना की जा रही है। मानसरोवर में एक मंदिर में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भगवान शिव का अलौकिक श्रृंगार किया गया। मानसरोवर के सेक्टर 6, हीरापथ स्थित श्री राघवेन्द्र सरकार एवं शिव चमत्कारेश्वर हनुमान मंदिर में विशेष श्रृंगार झांकी सजाई गई। सावन सेवा परिवार द्वारा भगवान भोलेनाथ का चंदेश्वर महादेव श्रृंगार किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मंदिर में भगवान शिव के इस अलौकिक रूप के दर्शन किए।
0
0
Report
Advertisement

अजीतगढ़ अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद 10 घंटे हंगामे के बाद समझौता

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर अजीतगढ़ अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद 10 घंटे हंगामा, धरना-तोड़फोड़ के बाद बनी सहमति एंकर: श्रीमाधोपुर के अजीतगढ़ उप जिला अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत के मामले में करीब 10 घंटे चले धरना-प्रदर्शन और गतिरोध के बाद प्रशासन व परिजनों के बीच सहमति बन गई। सांवलपुरा के दमपुरा निवासी दौलत जीवनदया की प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से हालत बिगड़ गई थी। जयपुर रेफर करने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और रात से ही धरने पर बैठ गए। परिजनों ने डॉ. विजय सैनी को निलंबित कर हत्या का मामला दर्ज करने, गिरफ्तारी, एक करोड़ रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। वार्ता विफल होने के बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए मुख्य गेट के शीशे तोड़ दिए। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। बाद में एसडीएम सौरभ भांबू और नीमकाथाना डिप्टी सुशील मान की मौजूदगी में वार्ता हुई। सहमति के तहत डॉ. विजय सैनी को एपीओ कर जयपुर मुख्यालय भेजा गया, जांच के लिए कमेटी गठित की गई, जो तीन दिन में रिपोर्ट देगी। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से मुआवजे की अनुशंसा, एक सदस्य को संविदा पर नौकरी और अस्पताल के रिक्त पदों को दो महीने में भरने का आश्वासन भी दिया गया। इसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया।
0
0
Report

जोधपुर स्टोन क्रशर मामले में सात गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। मथानिया थाना क्षेत्र में 25 जुलाई को स्टोन क्रशर पर हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में जोधपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह आरोपी हैं, जबकि एक नाबालिग को दस्तयाब कर बाल न्यायालय में पेश किया गया है। जोधपुर पुलिस की डीसीपी मनीष चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में कुछ बदमाश दो गाड़ियों में सवार होकर स्टोन क्रशर परिसर में पहुंचे और वहां मारपीट करते हुए नजर आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस, साइबर टीम और डीएसटी की विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने राजस्थान के अलग-अलग जिलों के साथ ही अन्य राज्यों में भी आरोपियों की तलाश में दबिश दी। लगातार की गई कार्रवाई के बाद मथानिया थाना पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। डीसीपी ने बताया कि मामले में तीन से चार अन्य मुख्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के आपराधिक रिकॉर्ड और हिस्ट्रीशीटर होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस अब सभी आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि खंगालने के साथ ही घटना के पीछे के पूरे नेटवर्क और वारदात के कारणों की जांच कर रही है।
0
0
Report

उमरैण में सड़क काम की धीमी रफ्तार के खिलाफ युवाओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया

Alwar, Rajasthan:सड़क निर्माण की धीमी गति से नाराज उमरैण के युवा, पंचायत समिति के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू अलवर जिले के उमरैण क्षेत्र में सड़क निर्माण की धीमी गति को लेकर युवाओं में आक्रोश है। नटनी का बारा से ढाई पैड़ी तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में देरी के विरोध में उमरैण के युवाओं ने पंचायत समिति के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है。 स्थानीय लोगों के अनुसार उमरैण-अलवर एनएच-248ए से नटनी का बारा होते हुए ढाई पैड़ी तक सड़क निर्माण का कार्य करीब दो साल से चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। सड़क निर्माण की धीमी गति के चलते मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं निर्माण कार्य के दौरान उड़ने वाली धूल से आसपास के लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है。 धरने पर बैठे युवाओं का आरोप है कि दो साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सड़क का करीब 60 प्रतिशत से अधिक काम अभी भी बाकी है। युवाओं ने मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और सड़क का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए。 धरनारत युवाओं का कहना है कि सड़क निर्माण शुरू हुए दो साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन काम की रफ्तार बेहद धीमी है। यदि प्रशासन ने जल्द ही निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी。 फिलहाल युवाओं ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक सड़क निर्माण की गति नहीं बढ़ती और काम को जल्द पूरा करने की ठोस पहल नहीं होती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में महिला डॉक्टर की हत्या: दहेज के कारण मौत का आरोप

Noida, Uttar Pradesh:मेरठ, UP: एक महिला डॉक्टर की लाश उसके घर पर मिली। मृतका के परिवार वालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। मृतका के पिता जगदेव सिंह कहते हैं, "खुशाली की हत्या हुई है; मैं इसे हत्या मानता हूँ। मेरी बेटी बहुत बहादुर और अच्छी इंसान थी। वह कर्ज के जाल में फंस गई थी। उसके ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। वह दबाव नहीं झेल पाई या असल में क्या हुआ, यह जांच का विषय है। मुझे पुलिस प्रशासन पर भरोसा है; वे अपनी जांच कर रहे हैं। नतीजा तो जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन मुझे पुलिस और जांच प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है कि मुझे न्याय मिलेगा... खुशाली की शादी 14 जनवरी को हुई थी, और जनवरी से लेकर हाल तक कोई दिक्कत नहीं हुई थी। उसके और उसके पति के बीच कुछ हुआ था; तभी मुझे स्थिति के बारे में पता चला, जिसमें उसके नाम पर लिए गए लोन भी शामिल थे। मेरठ, UP: मृतका के भाई का कहना है, "दहेज की वजह से उसकी जान चली गई। मैं पुलिस प्रशासन और बाकी सभी से बस इतना ही कह सकता हूं कि हमें न्याय चाहिए, और हमें सिस्टम पर भरोसा है। हमारे पास जो भी सबूत थे, हमने पुलिस को सौंप दिए हैं।
0
0
Report

मेरठ से गिरफ्तार संदिग्ध जफर: जैश-ए-मोहम्मद से संपर्क की जांच तेज

Purnia, Bihar:उत्तर प्रदेश एटीएस की ओर से मेरठ से गिरफ्तार किए गए बैसा प्रखंड के रायबेर पंचायत के मीरगंज गांव निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद जफर उर्फ मोहम्मद जहीर को लेकर स्थानीय स्तर पर जांच तेज हो गई है। जफर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध रखने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को रौटा पुलिस और एसएसबी की टीम उसके घर पहुंची और परिवार के लोगों से करीब से पूछताछ की। रौटा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी के जवान जफर के घर पहुंचे। टीम ने परिवार से उसकी पढ़ाई, मेरठ-बुलंदशहर में रहने, मधेपुरा में काम करने और पिछले कुछ महीनों में उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। सुरक्षा एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि जफर किन लोगों के संपर्क में था और मेरठ जाने के बाद उसकी गतिविधियां क्या थीं。 गांव के मदरसे से शुरू हुई पढ़ाई, मेरठ में ली मौलवी की डिग्री परिजनों के अनुसार मोहम्मद जफर की शुरुआती पढ़ाई गांव के ही मदरसे में हुई थी। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के मेरठ-बुलंदशहर इलाके के एक मदरसे में पढ़ाई करने चला गया। वहां उसने मौलवी की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान वह समय-समय पर अपने गांव आता-जाता रहता था। पढ़ाई पूरी करने के बाद जफर वापस गांव लौट आया। परिजनों के मुताबिक मई 2026 में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद वह मधेपुरा चला गया। वहां एक मदरसे में बच्चों को पढ़ाने का काम करने लगा。 एक महीने पहले चंदा जुटाने मेरठ गया था परिवार के मुताबिक जफर करीब एक महीने पहले चंदा जुटाने के सिलसिले में मेरठ गया था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एटीएस का आरोप है कि जफर मदरसे की आड़ में चंदा जुटाता था और कथित तौर पर यह पैसा जैश-ए-मोहम्मद तक पहुंचाया जाता था। उस पर जिहाद के नाम पर लोगों को भड़काने का भी आरोप लगाया गया है। मीडिया रिपोर्टों में एटीएस की जांच के हवाले से जफर के मोबाइल और सोशल मीडिया गतिविधियों से पाकिस्तानी जिहादी नेटवर्क से संपर्क की बात भी सामने आई है। कुछ रिपोर्टों में क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पाकिस्तान पैसे भेजे जाने का दावा किया गया है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच अभी जारी है। परिवार बोला- 10 से 12 हजार रुपये थी कमाई परिजनों ने पूछताछ में बताया कि जफर की कमाई करीब 10 से 12 हजार रुपये प्रतिमाह थी। हालांकि वह नियमित रूप से घर पर पैसे नहीं भेजता था। परिवार के मुताबिक शादी के समय उसने घरवालों को करीब 50 से 60 हजार रुपये दिए थे। जफर चार भाइयों और सात बहनों में सातवें नंबर पर है। परिवार के लोगों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके गांव आने-जाने, बाहर रहने के दौरान संपर्क में रहने वाले लोगों और मेरठ जाने की वजह से जुड़ी जानकारी भी ली。 सुरक्षा एजेंसियां अब संपर्कों की कर रहीं जांच मेरठ में गिरफ्तारी के बाद मीरगंज गांव में पुलिस और एसएसबी की टीम के पहुंचने से मामला चर्चा में आ गया है। सुरक्षा एजेंसियां अब जफर के संपर्कों, उसके मोबाइल और दूसरे माध्यमों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही हैं। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किन लोगों के संपर्क में था और उसके मेरठ तथा मधेपुरा में रहने के दौरान उसकी गतिविधियां क्या थीं। फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही जफर के खिलाफ लगे आरोपों और उसके कथित नेटवर्क से जुड़े तथ्यों की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top