461223
दुर्गानवमी पर सिवनी मालवा में कलश यात्रा, शीतला माता मंदिर से शुरू हुआ चल समारोह
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:दुर्गानवमी के अवसर पर सिवनी मालवा के प्राचीन शीतला माता मंदिर से शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे मां दुर्गा का चल समारोह और कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में युवक-युवतियां बाजे-ढोल की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे, जबकि महिलाएं और युवतियां जवारा कलश सिर पर लिए चल रही थीं। इस दौरान सड़कों और गलियों में भीड़ जुट गई, जो जवारा दर्शन के लिए आई थी। नगर में यह समारोह धार्मिक उत्साह का प्रतीक बना रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टोंक पुलिस ने चतुर्थ चरण मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए कड़ी तैयारी शुरू की
Tonk, Rajasthan:राजस्थान पंचायतीराज चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने को लेकर टोंक पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक टोंक ने चुनाव ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की। ब्रीफिंग के दौरान चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को निष्पक्षता, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए, ताकि चतुर्थ चरण का मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।0
0
Report
मालपुरा चुनाव प्रचार गरम, कांग्रेस ने परिवर्तन के बूते जीत का भरोसा जताया
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) पंचायती राज के अंतिम चरण के चुनाव को लेकर आज प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस नेताओं ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. मालपुरा टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे घासीलाल चौधरी ने आज पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सिंधौलिया, दडावट, डोकरिया, मोरला, बागड़ी सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में जनसभाओं का आयोजन कर कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में विकास के नाम पर क्षेत्र में कुछ भी नहीं हुआ है वैसे में मतदाताओं ने परिवर्तन का मानस बना लिया है 2028 में प्रदेश में भी परिवर्तन की लहर चलेगी तथा कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी。0
0
Report
दिव्या मित्तल पहुंचीं हत्या के शिकार गेंदालाल बिंद के घर, परिजनों से की मुलाकात
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:दिव्या मित्तल पहुंचीं हत्या के शिकार गेंदालाल बिंद के घर, परिजनों से की मुलाकात मिर्जापुर : जिगना थाना क्षेत्र के दुबरहा गांव में पत्थर से सिर पर हमला कर युवक की हत्या के मामले में गुरुवार को पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल मृतक के घर पहुंचीं। उन्होंने विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी मृतक गेंदालाल बिंद (45) के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। गेंदालाल का शव बुधवार शाम शराब की दुकान के पास सिवान में मिला था।0
0
Report
Advertisement
मृत छात्र प्रिंस के परिजनों से मिलने पहुंची पूर्व IAS दिव्या मित्तल
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: सेमरी गांव में मृत छात्र प्रिंस के परिजनों से मिलने पहुंची पूर्व IAS दिव्या मित्तल,दिव्या मित्तल ने मृत छात्र प्रिंस के परिजनों से घर जाकर किया मुलाकात,इस दौरान पुलिस की कार्यशैली से नाराज दिखे मृत छात्र के परिजन,परिजनों का आरोप फोन करने पर बेरूखी से बात करते है अधिकारी,पूर्व डीएम दिव्या मित्तल ने परिजनों को बधाया ढांढस, हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन0
0
Report
बृजमनगंज: कंधों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलीं मां भद्रकाली, जयकारों से गूंज उठा पूरा नगर,
Brijmanganj, Uttar Pradesh:* बृजमनगंज, महराजगंज।जब नगर की देवी मां भद्रकाली का डोला उठा तो पूरा बृजमनगंज भक्ति में डूब गया। गुरुवार की दोपहर कोल्हुई तिराहे पर स्थापित मां भद्रकाली के दरबार से जब डोला उठा, तो ऐसा लगा जैसे मां खुद अपने भक्तों को आशीर्वाद देने नगर भ्रमण पर निकल पड़ी हों। युवा भक्तों की टोली ने मां के डोले को अपने कंधों पर उठाया। कंधे पर मां का भार नहीं, भक्तों के लिए तो वो सौभाग्य था। हर युवा चाहता था कि मां का डोला एक बार उसके कंधे पर आए और मां का आशीर्वाद उसे मिल जाए। डोला जैसे ही स्टेशन चौराहे से आगे बढ़ा, मछली गली, गल्ला मंडी, धानी चौराहे और स्टेशन रोड पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मशाल की रोशनी में मां का मुखमंडल और भी दिव्य लग रहा था। घरों की छतों से, दुकानों से, गलियों से महिलाएं, पुरुष और बच्चे मां का दर्शन करने के लिए दौड़ पड़े। किसी ने आरती उतारी, किसी ने फूल बरसाए, तो किसी ने हाथ जोड़कर बस इतना कहा - *"मां, अगले साल फिर आना।"* पूरे नगर में सिर्फ एक ही आवाज गूंज रही थी - *जय मां भद्रकाली, जय मां भद्रकाली।* यात्रा में मां भद्रकाली संगठन के कार्यकर्ताओं ने अखाड़े का भी आयोजन किया। युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। वहीं नाटक मंडली की टीम ने धार्मिक नाटक के माध्यम से भक्तों को धर्म और भक्ति का संदेश दिया। लोग नाटक देखकर भावुक हो गए। विदाई की इस बेला में हर आंख नम थी। एक साल तक मां की प्रतिक्षा करने वाले भक्त मां को विदा करते हुए भी यही प्रार्थना कर रहे थे कि मां सब पर अपनी कृपा बनाए रखें, नगर में सुख-शांति बनी रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा स्वयं मौजूद रहकर कमान संभाले रहीं। थाना अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा अपने हमराहियों के साथ पूरे भ्रमण के दौरान साथ चलते रहे। भारी मात्रा में महिला-पुरुष पुलिसकर्मी और अग्निशमन दस्ता वाहन के साथ मौजूद रहा, ताकि मां की यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। अंत में पूरा नगर भक्ति, भावना और मां के जयकारों में डूबा नजर आया।0
0
Report
दुर्ग: उरला रेलवे क्रॉसिंग के पास 3.63 किलो गांजा और पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
Bhilai, Chhattisgarh:दुर्ग की पद्मनाभपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उरला बांध पुल के नीचे रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पोटियाकला निवासी सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.80 लाख रुपये कीमत का 3 किलो 630 ग्राम गांजा, एक पिस्टल मय मैगजीन, 17,500 रुपये नकद और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। Durg: Accused Arrested Near Urla Railway Crossing with 3.63 kg Ganja and Pistol0
0
Report
Advertisement
वासुदेव देवनानी ने दिवंगत जसवंत यादव को श्रद्धांजलि दे शोक संवेदना व्यक्त की
Alwar, Rajasthan:विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने डॉ. जसवंत सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों से मिलकर जताई संवेदना अलवर बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी गुरुवार को अलवर पहुंचे। उन्होंने डॉ. जसवंत सिंह यादव के निवास पर पहुंचे उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गौरतलब है कि बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव का 8 नवंबर को निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से अलवर और बहरोड़ सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों का उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि देने और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन को अलवर और बहरोड़ की राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।0
0
Report
रतलाम- अकोला ब्रॉड गेज रेल प्रोजेक्ट 12 साल देरी, लागत बढ़कर 20,000 करोड़
Khandwa, Madhya Pradesh:देश की बड़ी रेल परियोजनाओं में से एक रतलाम से अकोला ब्रॉड गेज रेल परियोजना अपने तय समय से लगभग 12 साल देरी से चल रही है । 2008 में सैंक्शन हुई यह परियोजना 1400 करोड़ की थी लेकिन अब इसकी संशोधित लागत 20000 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है। इतना समय बीत चुका है। अभी भी लगभग 40% काम बाकी है। रेलवे के अलग-अलग डिविजनों ने टुकड़ों में इसका काम किया है। कुछ टुकड़ों में रेल सुरक्षा आयुक्त की ओर से टेस्टिंग भी हो चुकी है लेकिन कई जगह रेलवे ट्रैक बिछ जाने के बावजूद वहां विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा ओंकारेश्वर से रतलाम के बीच का है जिसमें इंदौर से रतलाम तो पूरा हो चुका है लेकिन ओंकारेश्वर से महू तक का हिस्सा अभी भी अधूरा है। यहां नर्मदा नदी और पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से बड़ी देरी हो रही है। इसी ट्रैक पर जंगल का बड़ा हिस्सा आने की वजह से भी फॉरेस्ट क्लियरैश मिलने में देरी हुई है। ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर पुल के पिलर तो बन गए हैं लेकिन ट्रैक बनाना बाकी है। इससे आगे चोरल के पास पहाड़ी क्षेत्र में सुरंग बनना बाकी है जो रेलवे के लिए बड़ी चुनौती है। यही कारण है कि यह पूरा रेलवे ट्रैक अधूरा ही माना जा रहा है। खंडवा से अमूला खुर्द तक 54 किलोमीटर का ट्रैक 2024 में बन चुका है। अमूला खुर्द से खिड़की तक का 18 किलोमीटर का रेलवे ट्रैक भी सुरक्षा मापदंड पर खड़ा उतरा है। 6 महीने पहले ही इसकी टेस्टिंग हो चुकी है। खंडवा से ओम्कारेश्वर तक रेलवे ट्रैक पूरा हो चुका है जिस पर मेमू ट्रेन चल रही है, लेकिन ओंकारेश्वर से महू तक और खरकी से अकोला तक काम अधूरा पड़ा है। सेंट्रल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य लगातार इस ट्रैक को पूरा करने की मांग करते चले आ रहे हैं इनके उनका मानना है कि यदि यह ट्रैक समय पर पूरा हो जाता है तो यहां से आर्थिक गतिविधियां शुरू होती ही हैं, क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए बड़े शहरों तक आने जाने का सुलभ साधन मिल जाता है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में छठ पूजा कुश्ती दंगल: 60 पहलवान, विजेता को 21 हजार नकद
Hanumangarh, Rajasthan:लोकेशन - हनुमानगढ़ (राजस्थान) हनुमानगढ़ में छठ पूजा महोत्सव रै तहत कुश्ती दंगल-2026 हुयो। श्री छठ पूजा समिति री ओर सूं जंक्शन रै चुंगी नंबर आठ इलाकै में नशा मुक्त हनुमानढ़ अभियान रै तहत ई आयोजन करवायो गयो। ई दंगल में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा अर उत्तर प्रदेश रै करीब 60 पहलवानां नै भाग लियो। दंगल में मक्कासर रै पहलवान सुखा सिंह नै पहळो स्थान हासिल कर 21 हजार रुपया रो नकद इनाम जीत्यो। पंजाब रै जबरा पहलवान दूजै स्थान पर रह्या। पहलवानां नै कुश्ती रा शानदार दांव-पेच दिखाया। मुकाबला देखण खातर शहरवासी अर खेलप्रेमी बड़ी संख्या में पहुंच्या। समिति री ओर सूं लगातार छठी बार ई दंगल करवायो गयो। कार्यक्रम में पधारया अतिथियां नै पहलवानां सूं परिचय लियो अर खेल भावना रै साथ मुकाबला करबा री बात कही। समाजसेवी युधिष्ठर गक्खड़ नै कह्यो कि युवावां नै नशे सूं दूर राखबा खातर इण प्रकार रा खेल आयोजन जरूरी है। उन्हां कह्यो कि दंगल युवावां नै सकारात्मक दिशा देबा अर उनने शारीरिक अर मानसिक रूप सूं मजबूत बणाबा में मददगार साबित होवेला। युवावां नै खेलां में रुचि बढ़ाणी चाइजै। कुश्ती रै माध्यम सूं खिलाड़ी राष्ट्रीय अर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपरी पहचान बणा सकै है।0
0
Report
Advertisement
यशपाल सिंह सिसोदिया का दावा: इंदिरा गांधी की नीतियाँ बनाती थीं परिस्थितियाँ
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया गांधी परिवार को खतरे को लेकर कहा इंदिरा गांधी की नीतियों के कारण बनी थी वैसी परिस्थितियाँ 84 के दंगे हो या इमरजेंसी हो दोनों का जिक्र तो किया गया लेकिन दोष किसका था यह नहीं बताया गया। यहां किताब विवादित है। नरेंद्र मोदी सरकार में में नक्सली और आतंकवाद खत्म हुआ पहले दबाव की राजनीति होती थी अब विकास और प्रभाव की होती है। बाइट यशपाल सिंह सिसोदिया पूर्व विधायक भाजपा0
0
Report
नीतू कंवर सूर्य प्रताप सिंह ने आटोली में सरपंच पदभार ग्रहण किया
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक) लांबा हरि सिंह से हैं जहां ग्राम पंचायत आटोली में नवनिर्वाचित सरपंच नीतू कंवर सूर्य प्रताप सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ कार्यभार ग्रहण किया। सरपंच ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में विकास के आयाम स्थापित करने के साथ योग्य लाभार्थी को जनकल्याणकारी योजना का समय पर लाभ दिलवाने के साथ आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने और पेयजल स्वच्छता का प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गांव में बिना भेदभाव के सभी को साथ लेकर सद्भाव और सौहार्द के साथ विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने उपसरपंच वार्ड पंचों का स्वागत किया और एक दूसरे ने मुंह मीठा कर शुभकामनाएं दी।0
0
Report
अखिलेश यादव के अयोध्या राम मंदिर जाने पर बहस तेज, आस्था या राजनीति?
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - चुनाव आते ही अखिलेश यादव को याद आए भगवान رام सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कसा तंज, बोले – देर आए, दुरुस्त आए, भगवान दे सदबुद्धि एंकर - उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियों के बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के अयोध्या स्थित राम मंदिर जाने की चर्चा ने सियासी हलचल तेज कर दी है। इस मुद्दे पर मंडला सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अखिलेश यादव पर तीखा तंज कसा है। कुलस्ते ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव आते ही अखिलेश यादव को सद्बुद्धि आ गई और भगवान राम की याद आने लगी। हालांकि उन्होंने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा – देर आए, दुरुस्त आए। कुलस्ते के इस बयान ने सियासी बयानबाजी को नया रंग दे दिया है। अब सवाल यही है कि क्या भगवान राम के दर्शन की यह पहल आस्था का विषय है या चुनावी राजनीति का नया संदेश? फिलहाल, अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने की चर्चा के बीच कुलस्ते का यह तंज राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बाईट - फग्गन सिंह कुलस्ते - सांसद - मण्डला ।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं नगर परिषद के कर्मचारियों का धरना: एफआईआर नहीं तो सफाई-रोशनी बंद
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर नगर परिषद कर्मचारियों का धरना जारी - FIR नहीं तो कल से सफाई व्यवस्था पूरी तरह बंद - झाड़ू नहीं लगेगी, कचरा नहीं उठेगा, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत भी बंद - पीड़ित कर्मचारी रतनलाल वर्मा बोले- आश्वासन मिले, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई - मंत्रालयिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेश बजाड़ ने प्रशासन पर उठाए सवाल - कर्मचारी नेता कमलेश बोले- जरूरत पड़ी तो आंदोलन जयपुर तक जाएगा - पहले जिले की सभी निकायों, फिर प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी झुंझुनूं नगर परिषद में सिविल ठेकेदार सुभाष जनेवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का धरना लगातार जारी है। गुरुवार को भी कर्मचारियों ने धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आज एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो कल शुक्रवार से नगर परिषद की सफाई, रोशनी व्यवस्था और कार्यालय के सभी कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। इससे शहर की सफाई और सार्वजनिक रोशनी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। कर्मचारियों की ओर से पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 6 नवंबर को नगर परिषद कार्यालय के कक्ष संख्या 6 में ठेकेदार सुभाष जनेवा ने वरिष्ठ सहायक रतनलाल वर्मा, सुशील कुमार सैनी सहित अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच की और धमकी दी। कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार ने राजकीय कार्य में बाधा डाली। इससे पहले 26 और 28 अक्टूबर के घटनाक्रम से जुड़े वीडियो होने का भी दावा किया गया है। ज्ञापन में कार्यालय की लेखा शाखा में बैठकर फाइलों के साथ छेड़छाड़ करने और कर्मचारियों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप भी लगाए गए हैं। कर्मचारियों ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। धरना स्थल पर पीड़ित वरिष्ठ सहायक रतनलाल वर्मा ने कहा कि 6 नवंबर की घटना के बाद से कर्मचारी लगातार धरना दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक केवल आश्वासन मिले हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन देने के बावजूद अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। महिला कर्मचारियों सहित नौ अधिकारी-कर्मचारियों ने भी लिखित शिकायतें दी हैं। वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो शुक्रवार से सफाई, रोशनी और कार्यालय के कामकाज का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद जिले की सभी नगरपालिकाओं को आंदोलन से जोड़ा जाएगा और जरूरत पड़ने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। धरना स्थल पर पहुंचे मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश बजाड़ ने कहा कि यह बेहद विडंबना है कि एक सिविल ठेकेदार के खिलाफ सैकड़ों सरकारी कर्मचारी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन के महामंत्री कमलेश ने कहा कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो शुक्रवार से सफाई व्यवस्था, रोशनी व्यवस्था और पेंडिंग कार्य बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें किसी प्रकार का वहम है तो उसे अपने दिमाग से निकाल देना चाहिए। कमलेश ने बताया कि कलेक्टर से लगातार बातचीत हो रही है और कर्मचारियों को जल्द समाधान की उम्मीद है。0
0
Report
गाजीपुर में गोवंश तस्करों पर पुलिस का बड़ा हमला: 18 गोवंश बरामद, तीन गिरफ्तार
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पंजाब से बिहार जा रहे गोवंश तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में पंजाब के शातिर तस्कर को लगी गोली, घायल, तीन गिरफ्तार, 18 गोवंश बरामद मौके से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस भी बरामद इस बात की पुष्टि एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने की भांवरकोल थाना क्षेत्र में पुलिस और गोवंश तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पंजाब का शातिर तस्कर घायल पुलिस की गोली से सुखदीप कुमार के बाएं पैर में लगी गोली, घायल अवस्था में सीएचसी मोहम्मदाबाद में कराया गया भर्ती पुलिस ने घायल तस्कर समेत कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, तीनों पंजाब के लुधियाना जिले के निवासी पंजाब से दो डीसीएम में गोवंश लादकर बिहार ले जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा तस्करों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से की फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल दोनों डीसीएम से कुल 18 गोवंश बरामद, गोवंश तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय और चौकी इंचार्ज विपिन कुमार सिंह की टीम की कार्रवाई, तस्करों के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस गाजीपुर में गोवंश तस्करों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। भांवरकोल थाना क्षेत्र में आधी रात पुलिस और गोवंश तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पंजाब से दो डीसीएम में गोवंश लादकर बिहार ले जा रहे तस्करों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पंजाब के एक शातिर गो-तस्कर के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल तस्कर समेत कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से दो डीसीएम, 18 गोवंश और अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। इस बात की पुष्टि एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि गाजीपुर पुलिस अपराधियों और गोवंश तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में भांवरकोल थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब नंबर की डीसीएम में गोवंश लादकर तस्कर पक्खनपुर के रास्ते बिहार की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने रसूलपुर मोहम्मदाबाद-भरौली मार्ग पर घेराबंदी कर एक डीसीएम को पकड़ लिया। तलाशी में नौ गोवंश बरामद हुए और चालक को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में चालक ने खुलासा किया कि एक दूसरी डीसीएम भी पीछे से आ रही है, जिसमें नौ और गोवंश लदे हैं। इसके बाद पुलिस ने दूसरी डीसीएम को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल को तत्काल सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा गया। पुलिस ने इस कार्रवाई में दर्शन सिंह, पवन कुमार और सुखदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। तीनों पंजाब के लुधियाना जनपद के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे पंजाब से गोवंश लादकर बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों डीसीएम से कुल 18 गोवंश बरामद किए हैं। इसके अलावा एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
जालौन में जहरीले सांप ने बुजुर्ग को काटा, हालत गंभीर
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में घर में लेटे बुजुर्ग को जहरीले सांप ने काटा, जहरीले सांप द्वारा हाथ मे काटने से बुजुर्ग की हालत बिगड़ी, हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, जिला अस्पताल उरई में डॉक्टरों की देखरेख में बुजुर्गों का उपचार जारी, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा गांव का मामला。0
0
Report
Advertisement
