461771
सोहागपुर में पर्युषण पर्व के समापन पर जिनवाणी पालकी शोभायात्रा
Sohagpur, Madhya Pradesh:जैन समाज ने बुधवार को दस दिवसीय पर्युषण पर्व के समापन पर जिनवाणी पालकी शोभायात्रा का आयोजन किया। यह शोभायात्रा जैन चैत्यालय से भक्ति भजनों के साथ निकाली गई और नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जैन मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य पंडित नीलेश और समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह जिनवाणी की आरती की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बस्सी में शांतिपूर्ण मतदान, कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Dudu, Rajasthan:लोकेशन बस्सी विधानसभा - बस्सी पंचायतीराज चुनाव 2026, क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा मतदान, जिला कलेक्टर संदेश नायक पहुंचे बस्सी, खोखावाला व बांसखोह स्थित मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बस्सी SDM दीपक सिंह समेत कई अधिकारी रहे मौजूद。0
0
Report
औंगारी धाम: आस्था का केंद्र, लाखों श्रद्धालुओं की पूजा का स्थल
Pariaunna, Bihar:बिहार के नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखंड स्थित प्राचीन औंगारी सूर्यधाम लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र है। यहाँ भगवान सूर्यनारायण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बिहार ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य की आराधना करता है, उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं। यही वजह है कि इस पवित्र धाम में सालों भर भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बारह सूर्यदेवों में औंगार सूर्यदेव के नाम पर ही इस पवित्र स्थल का नाम औंगारी धाम पड़ा है। यहां की धार्मिक महत्ता सदियों पुरानी बताई जाती है। मंदिर के पुजारी के अनुसार श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं को लेकर यहां पहुंचते हैं और मन्नत पूरी होने पर दोबारा भगवान सूर्य के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दिल्ली और बिहार के सभी जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। औंगारी सूर्यधाम सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लाखों लोगों की अटूट आस्था, विश्वास और श्रद्धा का प्रतीक बन चुका है। भगवान सूर्य के प्रति भक्तों की यही अगाध श्रद्धा इस प्राचीन धाम की पहचान है। छठव्रती खरना का प्रसाद बनाना भी शुरू कर दिया है और देर शाम तक यही प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा।0
0
Report
बिहार के गया में छठ महापर्व: 21 श्रद्धालुओं को नि:शुल्क प्रसाद और सेवा
Gaya, Bihar:लोक आस्था और सूर्य उपासना के महान पर्व छठ की छटा इन दिनों चारों तरफ बिखरी हुई है। व्रतियों की अटूट आस्था और पवित्रता के इस महापर्व पर जहाँ हर कोई अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार भगवान भास्कर की आराधना में लीन है, वहीं समाज में कुछ ऐसी मिसालें भी पेश की जा रही हैं जो मानवता और सेवा भाव का बेहतरीन उदाहरण हैं। ऐसा ही एक प्रेरणादायक आयोजन बिहार में श्री श्री दुर्गा मंदिर एवं शनि मंदिर समिति द्वारा किया जा रहा है। बिहार के गयाजी शहर के हाते गोदाम में श्री श्री दुर्गा मंदिर एवं शनि मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में लोक आस्था के इस महापर्व छठ का सामूहिक आयोजन वर्ष 2024 से लगातार किया जा रहा है। मंदिर समिति की इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य उन जरूरतमंद और समर्पित व्रतियों की सहायता करना है, जो आर्थिक तंगी या अन्य कारणों से अकेले अपने दम पर इस कठिन व्रत को करने में असमर्थ होते हैं। इस व्यवस्था के तहत हर साल छठव्रतियों को पूरी तरह निःशुल्क सेवा प्रदान की जाती है। पूजा-पाठ से लेकर छठ व्रत में उपयोग होने वाली सभी आवश्यक सामग्रियां मंदिर समिति की ओर से उपलब्ध कराई जाती है। खास बात यह है कि सभी छठव्रती एक ही प्रांगण में सामूहिक रूप से एकजुट होकर पूरी निष्ठा के साथ इस महापर्व को संपन्न करते हैं, जिससे एक अद्भुत और सामाजिक सौहार्द का माहौल बनता है। इस बार के छठ महापर्व के शुभ अवसर पर समिति के सहयोग से कुल 21 छठव्रतियों को निःशुल्क छठ व्रत कराया जा रहा है। व्रतियों में इसको लेकर भारी उत्साह और भगवान सूर्य के प्रति अगाध श्रद्धा देखने को मिल रही है। छठ पूजा के दूसरे दिन यानी खरना के पावन अवसर पर आज सभी 21 छठव्रती भगवान भास्कर को भोग लगाने के लिए प्रसाद बनाने में पूरी तल्लीनता से जुट गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के निर्धारित स्थलों पर पूर्ण शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। व्रती पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान के लिए चना की दाल, अरवा चावल का भात, गुड़ की खीर और अन्य प्रकार के पारंपरिक प्रसाद और व्यंजन तैयार कर रहे हैं। इस दौरान पूरे वातावरण में छठी मइया के गीत और मंत्रोच्चार गूंज रहे हैं, जिससे पूरा परिवेश भक्तिमय हो गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष का कहना है कि उनकी यह कोशिश है कि कोई भी श्रद्धालु अपनी आर्थिक स्थिति के कारण इस महान व्रत से वंचित न रहे। समिति के इस सहयोगात्मक और सेवाभावी कार्य की क्षेत्र में चहुंओर सराहना हो रही है और यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बनता जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
सांगोद में सड़क निर्माण धीमा, दिनभर जाम और धूल से लोग परेशान
Kota, Rajasthan:सांगोद कोटा धीमी गति से रोड निर्माण से नगरवासी परेशान, जल्द काम पूरा कराने की मांग. एक तरफ की खुदी हुई सड़क, वन-वे से निकल रहा ट्रैफिक, दिनभर जाम की बनी रहती स्थिति. सांगोद (कोटा) एंकर — सांगोद नगर में मिनी सचिवालय और बपावर रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य की काफी धीमी गति से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि पुराने रोड को तोड़कर निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन ठेकेदारों की लापरवाही से काम कछुआ गति से चल रहा है। इससे आए दिन ट्रैफिक जाम लग रहा है। वहीं उड़ती धूल से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। खुदी सड़क के कारण वाहन चालक गिरकर घायल भी हो रहे हैं। आगामी समय पर शादी-विवाह और खेती की तैयारियों के चलते ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ने से समस्या और गंभीर हो गई है। उन्होंने ठेकेदारों को जल्द निर्माण पूरा करने के लिए पाबंद करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे。0
0
Report
बांसवाड़ा पंचायत चुनाव के चौथे चरण में भारी मतदान, प्रशासन ने बनाए सख्त इंतजाम
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के तहत शनिवार को मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जिले की 8 पंचायत समितियों के 684 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ इंद्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में 4,000 से अधिक पुलिस जवान तैनात हैं, वहीं करीब 4,000 से अधिक मतदान कर्मी चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत यादव स्वयं विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। dोपहर 1:00 बजे तक जिले में कुल 37.89% मतदान दर्ज किया गया है। पंचायत समिति वार आंकड़ों पर नजर डालें तो छोटी सरवा में सर्वाधिक 50.44% और डूंगरा छोटा में 50.34% मतदान हो चुका है। इसके अलावा बांसवाड़ा पंचायत समिति में 47.66%, सज्जनगढ़ में 47.26%, सरेड़ी बड़ी में 40.96%, अरथुना में 38.82%, गढ़ी में 37.55% तथा कुशलगढ़ पंचायत समिति में 35.29% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इन 8 पंचायत समिति के 140 वार्ड और 22 जिला परिषद वार्ड के प्रत्याशीयों की किस्मत आज दाव पर लगी है0
0
Report
श्रीगंगानगर के लालगढ़ में शांतिपूर्ण मतदान; शिक्षा-चिकित्सा और सड़कों के मुद्दे पर वोट
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के सबसे बड़े गांव लालगढ़ में शांतिपूर्ण मतदान जारी, शिक्षा-चिकित्सा और सड़कों के मुद्दों पर मतदाताओं ने किया मतदान श्रीगंगानगर। पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के तहत जिले में मतदान जारी है। श्रीगंगानगर जिले के सबसे बड़े गांव लालगढ़ में भी मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। मतदान करने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, हवाई पट्टी और सड़कों जैसे स्थानीय विकास के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वोट किया है। कुछ मतदाताओं ने कहा कि प्रदेश में इस समय डबल इंजन की सरकार है और इसी राजनीतिक परिस्थिति को ध्यान में रखकर उन्होंने अपना मतदान किया है। इधर, एडिशनल एसपी रघुवीर शर्मा ने भी लालगढ़ सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उम्मीद है कि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोतरी होगी बाईट ASP रघुवीर शर्मा0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा चाकचौबंद, डीएसपी ने निरीक्षण किया
Hanumangarh, Rajasthan:खबर हनुमानगढ़ से हैं,पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत जारी मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने आज हनुमानगढ़ टाउन पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पुलिस अधिकारी ने चोहिलांवाली, मैनावाली, नोरंगदेसर एवं मटोरियावाली ढाणी सहित विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस जाप्ते एवं चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित करवाने, मतदान प्रक्रिया के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के निर्देश दिए。0
0
Report
रामसिंहपुर, श्री गंगानगर में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: पुलिस को मिले अहम सुराग, गिरफ्तारी जल्द
Sri Ganganagar, Rajasthan:राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर इलाके में रेलवे पटरियों पर हुए ब्लास्ट के मामले में श्री गंगानगर पुलिस को अहम सुराग लगे हैं। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले को लेकर जिला पुलिस हरिशंकर की टीम को विशेष सुराग हाथ लगे हैं। पूरे मामले को लेकर प्रो.आईपीएस नितिन चौधरी की टीम आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
नAMS: अस्पताल में प्रसूता की मौत पर परिजनों का भारी आक्रोश; डॉक्टर रीना मंगल पर लापरवाही के आरोप
Kota, Rajasthan:निवाई, शहर में स्थित णमोकार हॉस्पिटल की डॉक्टर रीना मंगल की लापरवाही का आरोप. निर्दिष्ट विवरण के अनुसार प्रसूता महिला की मौत हुई है। शिवाजी कॉलोनी निवासी संजू सेन की डिलीवरी के बाद मृत्यु की घटना सामने आई है। परिजनों ने डॉक्टर रीना मंगल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पूर्व में भी अस्पताल में गंभीर लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं। परिजनों में भारी आक्रोश है और डॉ रीना मंगल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। शहर मे स्थित णमोकार हॉस्पिटल के अंदर प्रसूता की मौत को लेकर परिजनों का फूटा गुस्सा। परिजनों ने बच्ची को जन्म देने के बाद लगातार ब्लडिंग महसूस की जिसे तुरंत ही डॉक्टर रीना मंगल ने महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान महिला की मृत्यु हो गई जिसे लेकर सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष णमोकार हॉस्पिटल में एकत्रित हो गए। घटना को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है। णमोकार हॉस्पिटल के संचालक रीना मंगल मौके से फरार हो गईं। वहीं महिला ने चिकित्सालय में तोड़फोड़ की। परिजनों ने दो दिन की जन्मी दूध मई बच्ची को लेकर अस्पताल के बाहर बैठे हुए हैं। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा और थाना अधिकारी घासीराम जाप्ते के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। परिजन चिकित्सा व्यवस्था व लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। णमोकार हॉस्पिटल में पहले भी ऐसे कई केस लापरवाही के आ चुके हैं लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई सुध नहीं ली। प्रसूता संजू सेन पत्नी रवि सेन की मृत्यु होने पर लगातार प्रदर्शन जारी है。0
0
Report
Advertisement
अमलोरा गांव में युवक-युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,
Reusa, biswan, Uttar Pradesh:अमित रस्तोगी पत्रकार अमलोरा गांव में युवक-युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी स्थान: रेउसा, जनपद सीतापुर दिनांक: 14 नवंबर 2026, शनिवार जनपद सीतापुर के थाना रेउसा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमलोरा में युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अमलोरा निवासी दिलीप मिश्रा (उम्र लगभग 22 वर्ष), पुत्र रामकुमार मिश्रा तथा रुचि (उम्र लगभग 22 वर्ष), निवासी अमलोरा, रामकुमार मिश्रा के घर के सामने बने हाते पर फांसी लगाकर जान दे दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध होने की चर्चा थी। बताया जा रहा है कि रुचि की शादी करीब चार माह पूर्व पंकज निवासी टेढ़ी पुरवा, जहांगीराबाद के साथ हुई थी। घटना से पहले वह अपने मायके अमलोरा आई हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना रेउसा के प्रभारी निरीक्षक हनुमंत लाल तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। इसके साथ ही जनपद सीतापुर से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खबर लिखे जाने तक रुचि के परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर दिए जाने की सूचना नहीं थी। पुलिस जांच जारी है। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। समाचार रिपोर्टर अमित रस्तोगी पत्रकार आवाज़ NEWS 24×7 रेउसा, सीतापुर0
0
Report
वैशाली: टिंकू हत्या, दो गिरफ्तार, तीन फरार
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ 9 और 10 नवंबर की रात जिस युवक को गोली मारकर अपराधियों ने गायब कर दिया था उसके शव घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर एक निजी तालाब से बरामद कर लिया गया है साथ ही पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए कार सहित इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीन अन्य आरोपी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी शुभांक मिश्रा द्वारा गठित विशेष टीम छापेमारी कर रही है।सबसे खास बात यह है कि इस घटना में शामिल सभी आरोपी मृतक़ विवेक उर्फ टिंकू के दोस्त है। इस बारे में ग्रामीण एसपी ने बताया कि सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रबोधी गांव में 9 और 10 नवंबर की रात सभी एक बगीचे में जमा हुए थे जहाँ आपसी रंजिश में सभी पांचों आरोपियों ने मिलकर टिंकू को गोली मारिा और फिर उसे लेकर फरार हो गए।पुलिस और परिजनों ने टिंकू की हत्या किए जाने का शक था ऐसे में आज टिंकू का शव तालाब से बरामद हुआ तब शक यकीन में बदल गया और यह मामला एक जघन्य हत्याकांड में बदल गया। बता दे कि वारदात के बाद से ही युवक का शव गायब था जिसके कारण मामले का रहस्य लगातार गहराता जा रहा था।पिछले कई दिनों से सराय थाना की पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी हुई थी।पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर खोजबीन कर रही थी।इसी बीच गांव के पोखर में शव मिलने से मामले में नया मोड़ आ गया है।बता दे कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी पीड़ित परिवार से वीडियो कॉल पर बात की थी और हरसंभव मदद का भरोसा दिया था। बहरहाल अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस घटना के फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार करना है ताकि यह पता चल सके कि आखिर दोस्तों ने ही अपने दोस्त और उसके भरोसे का कत्ल क्यों किया।0
0
Report
जयपुर में भजनलाल सरकार का रिपोर्ट कार्ड: विपक्ष को खुली चुनौती
Jaipur, Rajasthan:BabulalDhayal जयपुर तीसरी वर्षगाँठ पर भजनलाल सरकार करेगी रिपोर्ट कार्ड जारी पूर्ववर्ती सरकार और अपनी सरकार की तुलनात्मक रिपोर्ट होगी जारी सीएम भजनलाल शर्मा ने आज फिर कहा हम जो कहते हैं वो पूरी ताकत से करके दिखाते हैं सीएम का विधानसभा में दिया हुआ रिप्लाई भी जमकर हो रहा शेयर जिसमें सीएम ने विपक्ष को दी थी इस मुद्दे पर खुलकर चुनौती0
0
Report
Advertisement
अमेरिका में ऐतिहासिक ग्राउंड स्टॉप:पुरानी तकनीक की वजह से हजारों उड़ानें रद्द, यात्रियों का बुरा हाल
Amauli, Uttar Pradesh:शिंगटन/नई दिल्ली। शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को अमेरिकी आकाश में एक ऐसी घटना घटी जो पिछले 25 सालों में बहुत कम देखने को मिली। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने पूरे देश में सभी प्रस्थान उड़ानों पर अचानक ग्राउंड स्टॉप लगा दिया। इसका मतलब था कि अमेरिका के किसी भी एयरपोर्ट से कोई भी विमान उड़ान नहीं भर सकता। यह आदेश लगभग 3:54 बजे पूर्वी समय (भारतीय समय के अनुसार रात) पर जारी किया गया और करीब साढ़े चार से पांच घंटे तक लागू रहा। एफएए ने इसे “असाधारण परिस्थितियों और सुरक्षा कारणों” से जोड़ा। बाद में ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी सीन डफी ने स्पष्ट किया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर्स में रडार और कम्युनिकेशन सिस्टम में अस्थिरता आ गई थी। पुराने स्विच और राउटर डेटा के बोझ से ओवरलोड हो गए और असंगत जानकारी देने लगे। सिस्टम को पूरी तरह बंद नहीं किया गया, लेकिन सुरक्षा के लिए सभी प्रस्थान उड़ानों को रोक दिया गया। हवा में पहले से उड़ रहे हजारों विमान सुरक्षित रूप से उतरे। होमलैंड सिक्योरिटी ने साइबर अटैक या किसी एआई गड़बड़ी से इनकार किया। यह ग्राउंड स्टॉप 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के बाद सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी ठहराव माना जा रहा है। 2023 में भी एक संक्षिप्त घटना हुई थी, लेकिन इस बार का प्रभाव कहीं ज्यादा व्यापक रहा। फ्लाइटरडार24 और फ्लाइटअवेयर के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 10,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द या देरी से प्रभावित हुईं। डेल्टा और अमेरिकन एयरलाइंस ने 2,200 से ज्यादा उड़ानें रद्द कीं, यूनाइटेड ने करीब 1,800 और साउथवेस्ट ने लगभग 1,400। शनिवार को भी सैकड़ों उड़ानें प्रभावित रहीं। कुछ एयरपोर्ट पर विमान गेट के इंतजार में पांच घंटे से ज्यादा खड़े रहे। यात्रियों का हाल बेहाल हो गया। बड़े एयरपोर्ट जैसे अटलांटा, शिकागो ओ’हेयर, लॉस एंजिल्स, सिएटल और मियामी में टर्मिनल भरे पड़े थे। लोग सामान के इंतजार में घंटों खड़े रहे, स्क्रीन पर हर जगह “डिलेड” या “कैंसल्ड” दिख रहा था। कई यात्री रात भर एयरपोर्ट पर फंसे रहे। थैंक्सगिविंग हॉलिडे सीजन नजदीक होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। एयरलाइंस को क्रू और विमानों को दोबारा व्यवस्थित करने में कई दिन लग सकते हैं। भारत पर भी इसका असर पड़ा। एयर इंडिया ने यात्रियों को चेतावनी दी कि अमेरिका जाने वाली उड़ानों में व्यवधान संभव है। यूरोप से आने वाली कुछ उड़ानों पर भी अस्थायी रोक लगी। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने भी अमेरिका के लिए सेवाएं प्रभावित होने की बात कही। भारतीय यात्री जो अमेरिका जा रहे थे या वहां से लौट रहे थे, उन्हें अपनी यात्रा की स्थिति एयरलाइन से लगातार चेक करने की सलाह दी गई। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका का एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम बहुत पुराना है। नई तकनीक जोड़ने की कोशिशों के दौरान पुराने हिस्से ओवरलोड हो गए। सेक्रेटरी डफी ने खुद स्वीकार किया कि सिस्टम “अत्यधिक पुराना” है और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा हो सकती है। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि थैंक्सगिविंग तक स्थिति सामान्य हो जाएगी, लेकिन पूरी रिकवरी में समय लगेगा। यह घटना आधुनिक विमानन की कमजोरियों को उजागर करती है। हजारों उड़ानें, लाखों यात्री और वैश्विक सप्लाई चेन कुछ घंटों की तकनीकी गड़बड़ी से प्रभावित हो सकते हैं। अमेरिका में पुरानी बुनियादी ढांचे की समस्या लंबे समय से चर्चा में है। अब सवाल यह है कि क्या इस घटना के बाद एयर ट्रैफिक सिस्टम के आधुनिकीकरण में तेजी आएगी।0
0
Report
स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य सम्मानित
Bahraich, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति ने अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंटकर किया अभिनंदन रुपईडीहा, बहराइच। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने पर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, जिला बहराइच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य को समिति की वार्षिक सेवा पथ पुस्तक 'दर्पण', अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति के जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौधन एवं नगर सचिव राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नगर पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चेयरमैन के प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही नगर के विकास और स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया। इस मौके पर रुपईडीहा पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष बनारस गिरी, पत्रकार संजय कुमार गुप्ता, शकील अहमद, इरशाद हुसैन, संतोष कुमार मिश्रा, सिद्धनाथ गुप्ता, रमेश कुमार मिश्रा, केशव कुमार गुप्ता, चेक पोस्ट इमीग्रेशन में तैनात उपनिरीक्षक आशुतोष दुबे, संगठन मंत्री केसरी प्रसाद सोनी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।0
0
Report
राजनांदगांव के बसंतपुर में 20 एकड़ अतिक्रमण मुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बसंतपुर क्षेत्र में करीब 20 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह वही जमीन है, जिसे कभी कुष्ठ रोगियों के उपचार और पुनर्वास के उद्देश्य से विदेशी क्रिश्चियन संस्था को शासन द्वारा लीज पर दिया गया था। लेकिन समय के साथ यहां इलाज की व्यवस्था बंद हो गई और अब इस बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। दरअसल, शहर के बसंतपुर क्षेत्र में वर्ष 2005 से 2020 तक इस भूमि का उपयोग कुष्ठ रोगियों के इलाज के लिए किया जाता था। और विदेशी क्रिश्चयन संस्था को लीज पर मिली जमीन पर उनके द्वारा कुष्ठ रोगियों के इलाज और पुनर्वास किया जाता था लेकिन यहां रहने वाले कुष्ठ रोगियों और उनके बच्चों के उपचार एवं पुनर्वास की व्यवस्था अन्य स्थानों पर कर दी गई। इसके बाद यह भूमि खाली हो गई। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने यहां के भवनों पर कब्जा कर them किराए पर देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, खाली पड़ी जमीन को खेती और मछली पालन के लिए भी किराए पर दिए जाने की जानकारी सामने आई। मामलो की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर द्वारा भूमि की जांच कराई गई और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर के आदेश के बाद अब जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। राजनांदगांव एसडीएम गौतम पाटिल ने बताया कि कलेक्टर के आदेश के बाद करीब 20 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से उन लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, जिन्होंने इस जमीन पर कब्जा कर भवनों और खाली भूमि का निजी उपयोग शुरू कर दिया था। अब देखना होगा कि अतिक्रमण हटाने के बाद इस बेशकीमती सरकारी जमीन का उपयोग शासन किस उद्देश्य के लिए करता है। जिला प्रशासन ने यहां निवासरत परिवारों को अन्यत्र जगहों पर विस्थापित करने की कार्यवाही भी शुरू कर दी है। बाइट। गौतम पाटिल SDM किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव0
0
Report
Advertisement
