461223
धूमधाम से मनाया जा रहा जन्माष्टमी पर्व: राधा कृष्णा समिति ने निकाली भगवान कृष्ण की शोभायात्रा
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा सहित पूरे देश में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे राधा कृष्णा समिति के नेतृत्व में विशाल वाहन रैली देव स्थल भीलट से निकाली गई। इसमें समस्त हिन्दू समाज के लोग वाहन रैली निकालकर भीलट देव से उपनगरी बानापुरा होते हुए सिवनी मालवा पहुंचे। जहाँ से पैदल शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में डीजे, बाजे की धुन पर युवतियां, महिलायें, पुरुष थिरकते हुए चल रहे थे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नरसिंहपुर के समनापुर में फूड प्वाइजनिंग से 37-38 बच्चे अस्पताल में भर्ती
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 37 से 38 बच्चे समनापुर प्राथमिक शाला में फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए नरसिंहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। पीड़ित बच्चों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बच्चों के बेहतर और त्वरित इलाज के सख्त निर्देश दिए हैं।0
0
Report
वाराणसी पहुंचे अखिलेश यादव, एयरपोर्ट के बाहर समर्थकों ने किया स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी पहुंचे अखिलेश यादव का एयरपोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत0
0
Report
डुमरियागंज में आधार कार्ड न बनने से दिव्यांग रामसूरत ने वॉटर टैंक पर प्रदर्शन
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में आधार कार्ड न बनने से नाराज बेदौला निवासी दिव्यांग रामसूरत वॉटर टैंक पर चढ़ा डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कन्या इंटर कॉलेज स्थित वॉटर टैंक पर चढ़ा दिव्यांग व्यक्ति। तीन महीने से आधार कार्ड नहीं बनने का लगा रहा आरोप। लगातार दौड़ाए जाने और सुनवाई नहीं होने से नाराज है दिव्यांग। दिव्यंग की मांग- सहज जनसेवा केंद्र संचालक हर्ष को मौके पर बुलाया जाए, तभी नीचे उतरूंगा। डुमरियागंज पुलिस दिव्यांग रामसूरत को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी। हर्ष को बुलाने की मांग पर अड़ा दिव्यांग, मौके पर मचा हड़कंप।0
0
Report
Advertisement
नोखा के जांगलू गांव की ढाणी में भीषण आग, आशियाना जलकर राख
Bikaner, Rajasthan:नोखा से खबर जांगलू की ढाणी में भीषण आग, जलकर खाक हुआ आशियाना आग की चपेट में आने से ढाणी में भारी नुकसान, सब कुछ जलकर राख आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए, लेकिन तब तक सामान और ढाणी जलकर खाक घटना की सूचना पर भाजपा जिला महामंत्री कैलाश विश्नोई पहुंचे मौके पर कैलाश विश्नोई ने एसडीएम, तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारियों से की बात पीड़ित परिवार को तत्काल राहत और उचित सहायता पहुंचाने की उठाई मांग0
0
Report
स्वीप के अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने को निम्बाहेड़ा में रैली और जागरूकता अभियान
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर – पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में निम्बाहेड़ा ब्लॉक स्वीप टीम की ओर से जावदा गांव में रैली निकाली गई। वहीं रंगोली और नारों के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह राजावत, बीडीओ फूलचंद सोनी, सीबीईओ शशि कुमार उपाधाय, सीडीपीओ दिलीप सिंह राठौड़, एसीबीईओ रविन्द्र सिंह सिसोदिया, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर हीरालाल लौहार, हरीश तानान, बंशीलाल सुथार और अरुण खटीक सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
जेन-जी के साथ 80 पार दादी ने मतदान केंद्र पर लोकतंत्र की भागीदारी निभाई
Dholpur, Rajasthan:जेन-जी संग बुजुर्ग ने निभाई लोकतंत्र में भागीदारी धौलपुर में पंचायती राज चुनाव के दौरान लोकतंत्र की बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई, जहां एक जेन-जी युवती अपनी 80 पार बुजुर्ग दादी का हाथ थामे मतदान केंद्र तक पहुंची। यह नजारा धौलपुर के नयागांव बूथ का है। लाठी के सहारे चल रही बुजुर्ग महिला की आंखों में वोट डालने का ऐसा उत्साह था कि वहां मौजूद हर कोई उन्हें देखता रह गया। पोती के एक हाथ में दादी का हाथ और दूसरे में वोटर पर्ची थी। बूथ पर दोनों एक साथ कतार में लगीं और गांव की सरकार बनाने में अपनी भागीदारी निभाई। इस मार्मिक क्षण को जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने खुद तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - जेन-जी के साथ अस्सी पार बुजुर्ग की जमीनी लोकतंत्र में भागीदारी दादी ने कहा, मैं हर चुनाव में वोट डालती हूं, यह मेरा अधिकार है। पोती बोली, दादी के अनुभव और हमारी ऊर्जा से ही गांव बदलेगा। दो पीढ़ियों के संगम की यह तस्वीर पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है0
0
Report
Advertisement
नजफगढ़ गोदाम से गायों के अवशेष मिले, चार संदिग्ध हिरासत में; अवैध निर्माण ध्वस्त
New Delhi, Delhi:दिल्ली के नजफगढ़ में एक गोदाम में गौकशी किए जाने की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर गौ रक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और गोदाम का पता लगाकर रेड की। इसके बाद दिल्ली पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बतायागया है कि गोदाम के एक कमरे से गायों के कटे हुए कई अवशेष बरामद हुए। इसकी जानकारी फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान गोदाम के कंपाउंड में खड़ी एक गाड़ी में भी लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए द्वारका जिले के डीसीपी सहित कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस चार संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई है। वहीं, आज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उस जगह पर बने अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया, जहां कथित तौर पर गौकशी की जा रही थी। प्रशासन का कहना है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बरामद अवशेषों की भी जांच कराई जा रही है。0
0
Report
घर में घुसा अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप,वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के हरीरामपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव निवासी नित्यानंद सिंह के घर में अचानक एक अजगर घुस गया। घर में अजगर दिखाई देने से परिजन और ग्रामीण भयभीत हो गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी सतर्कता के साथ अजगर को पकड़ लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
संत कबीर नगर में बीबीजी राम योजना की फर्जी हाजिरी का बड़ा मामला
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संत कबीर नगर में बीबीजी राम योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिले के पांच ब्लॉकों के बारह ग्राम पंचायतों में श्रमिकों की फर्जी हाजिरी और फर्जी फ़ोटो ग्राफ लगाकर काम कराने की अनियमितता पाई गई है। मामला सामने आने के बाद सीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवक सहित चौबीस लोगों के खिलाफ कार्यवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। जिले में यह फर्जीवाड़ा एमआईएस रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान सामने आया है। 30 अक्टूबर को ग्राम विकास आयुक्त ने वीबी राम जी योजना की समीक्षा की थी। इसमें यह पाया गया कि जिले के बघौली ब्लॉक की 6, मेंहदावल की एक , सांथा ब्लॉक की तीन, नाथनगर की एक और सेमरियावां ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में 17 कार्यों के 37 मस्टर रोल पर एनएमएमएस एप पर श्रमिकों का अपलोड फोटा डुप्लीकेट दिख रहा है। इसके साथ ही मस्टर रोल पर श्रमिकों की हाजिरी भी फर्जी दर्ज की गई थी। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि इन ग्राम पंचायतों में फर्जी हाजिरी लगाकर बीबी राम जी योजना में अनियमितता का बड़ा खेल खेला जा रहा था। योजना में बरती जा रही इस अनियमितता को लेकर ग्राम्य विकास आयुक्त ने सीडीओ को कार्यवाई के निर्देश दिए थे। अब मामले में कार्यवाई करते हुए सीडीओ ने मनरेगा उपायुक्त को इन ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सेवक और मेट सहित 24 लोगों के खिलाफ एक्शन लेने को कहा है। अब इस फर्जीवाड़े में शामिल सचिवों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि और रोजगार सेवकों के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की तलवार लटकी है। कार्यवाई को लेकर जिम्मेदारों में हड़कंप मचा है।0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र की तीन सड़कों के लिए 125 करोड़ से उद्योग-व्यापार में नई गति
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए योगी सरकार ने खजाना खोल दिया है। जिले की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के कायाकल्प के लिए 125 करोड़ 25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर जारी की गई है। इसमें चोपन-कोटा-कोन-खरौंधी मार्ग से लेकर आरएस रोड-कोदरा टोला मार्ग और वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे शामिल हैं। इन सड़कों के मजबूत और बेहतर होने से न सिर्फ औद्योगिक इकाइयों तक पहुंच आसान होगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आम लोगों को भी जर्जर सड़कों और आवागमन की परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत शासन ने सोनभद्र की तीन प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण और सतह सुधार के लिए यह बड़ी धनराशि जारी की है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना है, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही सुगम हो और माल तथा कच्चे माल की ढुलाई में लगने वाला समय और खर्च कम हो सके。 पहली परियोजना में चोपन-कोटा-कोन-खरौंधी मार्ग के 15.84 किलोमीटर हिस्से का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इस पर 41 करोड़ 56 लाख 3 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, आरएस रोड से कोदरा टोला तक 12 किलोमीटर 150 मीटर सड़क के सुधार के लिए 25 करोड़ 83 लाख 76 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। इन दोनों परियोजनाओं के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है。 वहीं, जिले के प्रमुख वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे-5ए को भी बेहतर बनाने की योजना तैयार की गई है। इस मार्ग पर 166.130 किलोमीटर से 184.417 किलोमीटर तक कुल 18.287 किलोमीटर हिस्से का सुदृढ़ीकरण और सतह सुधार कराया जाएगा। इसके लिए 57 करोड़ 85 लाख 10 हजार रुपये जारी किए गए हैं। यह सड़क औद्योगिक गतिविधियों और भारी वाहनों के आवागमन के लिहाज से बेहद अहम है। ऐसे में इसके बेहतर होने से उद्योगों के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और आम नागरिकों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, सोनभद्र की तीन प्रमुख सड़कों पर होने वाला यह निवेश जिले के विकास को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है। बेहतर सड़कें होंगी तो उद्योगों को विस्तार मिलेगा, व्यापार को गति मिलेगी और आम लोगों کا سفر भी आसान होगा। अब इन परियोजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और निर्माण कार्य धरातल पर शुरू होने का इंतजार है。0
0
Report
आजम खान के समर्थन में सैकड़ों युवाओं का कुशीनगर में प्रदर्शन
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - सपा नेता आजम खान के समर्थन में सैकड़ों मुस्लिम समाज के युवा - बार-बार जेल भेजने और प्रताड़ित करने का सरकार पर लगाया आरोप - कैदी के भेष में नजर आए प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य डॉ. इरफान - सैकड़ों युवाओं ने पैदल मार्च कर डीएम कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन - राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आजम खान के समर्थन में उठाई आवाज - पडरौना रविंद्र नगर में अनोखे प्रदर्शन की हो रही चर्चा0
0
Report
पौड़ी लकड़ी टाल पर कमी, दाह संस्कार प्रभावित; जल्द टिन शेड से समाधान
Olakamanda, Uttarakhand:पौड़ी。 स्लग- पौड़ी के लकड़ी की कमी से अंतिम संस्कार में परेशानी。 पौड़ी शहर के लकड़ी टाल में आए दिन लकड़ी की कमी होने से अंतिम संस्कार करने में स्थानीय लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पौड़ी शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इसी लकड़ी की टाल पर निर्भर है। ऐसे में दाह संस्कार के लिए पहुंच रहे लोगों को टाल पर लकड़ी उपलब्ध न होने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से बनी यह समस्या स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। स्थिति यह है कि अंतिम संस्कार के समय लकड़ी की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। वहीं पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी ने आमजन से जुड़ी इस समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में लकड़ी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने बताया कि इससे पहले भी यह समस्या उनके संज्ञान में आई थी। जानकारी में सामने आया था कि लकड़ी टाल में पर्याप्त टिन शेड नहीं होने के कारण बारिश के दौरान लकड़ियां भीग जाती हैं। इसी वजह से लकड़ी की आपूर्ति भी सीमित रखी जाती थी। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए टाल में टिन शेड निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। जल्द ही टिन शेड का निर्माण कराया जाएगा, जिससे लकड़ियों को बारिश और नमी से बचाया जा सकेगा और उनका लंबे समय तक सुरक्षित भंडारण संभव हो पाएगा。0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर के गोलबाजार में दीपा सागर मौत के बाद परिजनों ने दुकान घेराव किया
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर – जगदलपुर के गोलबाजार स्थित पूर्व विधायक संतोष बाफना के प्रतिष्ठान के सामने मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। मृतका दीपा सागर के परिजनों और बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने दुकान का घेराव कर गमलों में तोड़फोड़ की और शटर पर पत्थरबाजी की। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। दरअसल, सोमवार सुबह दुकान की छत पर सेल्स गर्ल दीपा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
तेंदूखेड़ा में लोकतंत्र बचाओ गोष्ठी: कांग्रेस पर आरोप, विदेशी फंडिंग की साजिश का दावा
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एमपी वेयरहाउसिंग चेयरमैन संजय नागायच ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए देश में भ्रम और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। तेंदूखेड़ा में आयोजित इस गोष्ठी में स्थानीय विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए संजय नागायच ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश और समाज के खिलाफ अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी फंडिंग और असामाजिक तत्वों के जरिए देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। बही राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा अगर कांग्रेस को वोट चोरी का शक है, तो राहुल गांधी सांसद पद से इस्तीफा दें और अपनी राज्य सरकारों को दोबारा चुनाव में उतारें। कर्नाटक एमएलसी चुनाव में बैलेट पेपर से भी जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। नागायच ने जनता से अपील की कि वे ऐसे विघटनकारी प्रयासों को पहचानें और लोकतंत्र की मजबूती के लिए एकजुट रहें। बाइट संजय नागायच, अध्यक्ष, एमपी वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन बाइट मुलायम सिंह पटेल (विधायक तेंदूखेड़ा)0
0
Report
7 हजार रिश्वत मांगने पर अमीन गिरफ्तार: निगरानी विभाग ने कार्रवाई की
Gaya, Bihar:7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ अमीन गिरफ्तार, आवेदक के शिकायत पर निगरानी विभाग ने की कार्रवाई। सुशाशन की सरकार में जँहा सरकार लोगो की समस्याओं के निदान के लिए लगातार दिशा निर्देश जारी कर रही है। लेकिन सरकारी कर्मियों सरकार के दिशा निर्देश के ताख पर रखकर अवैध वसूली करने में कोई भी कसर नही छोड़ रहे है। ऐसे कर्मियों पर निगरानी विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद है और ऐसे भ्रष्ट कर्मियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसा ही एक ताज मामला सामने आया है जँहा जमीन की मापी के लिए रोहित कुमार ने आवेदन दिया था और उस आवेदन के आधार पर जमीन की मापी के रिपोर्ट देने के लिए 7 हजार रुपये रिश्वत की माँग की गई थी। रिश्वत की माँग पर आवेदक रोहित कुमार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग में कर दी और निगरानी विभाग के अनुसार तय समय व स्थान पर आवेदक और निगरानी की टीम मौके पर पहुँचल गई। तब वहाँ अमीन पहुँच और सात हजार रुपये आवेदक के द्वारा दिया गया और रुपये लेते ही रंगेहाथ निगरानी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वंही इस मामले को लेकर निगरानी विभाग के डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि रोहित कुमार ने अपनी जमीन की मापी के लिए आवेदन दिया था। मापी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के बदले उनसे 7 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसके बाद रोहित कुमार ने निगरानी विभाग से शिकायत की। शिकायत के आधार पर निगरानी टीम ने कार्रवाई करते हुए गया में एपीआर मॉल के समीप दोनों आरोपियों को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार और दीपू कुमार के रूप में पहचान किया गया है। फिलहाल निगरानी विभाग की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
Advertisement
