वन परिक्षेत्र अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर अनिश्चित्कालीन हड़ताल शुरू
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा वन विभाग में पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा कर्मचारियों को प्रताड़ित किये जाने से आक्रोशित सभी कर्मचारी एकजुट होकर वन परिक्षेत्र सिवनी मालवा कार्यालय के सामने टेंट लगा अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए। हड़ताल पर बैठने से पूर्व वन रक्षक स्वर्गीय मंगल पांडे को सभी कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वही वन कर्मचारियों की हड़ताल को धरना स्थल पर पहुँच मध्य प्रदेश पटवारी संघ ने भी समर्थन दिया।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड -पत्रकार नसीम हत्याकांड मामला, आटा मिल मालिक सहित 3 गिरफ्तार
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़: देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पत्रकार नसीम हत्याकांड में शामिल आटा मील मालिक सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कल दिनांक 18.10.2026 को मृतक नसीम अपने सहयोगियों के साथ जरौठी रोड स्थित आटा मील पर विज्ञापन लेने के लिए गए थे। जहाँ आटा मील मालिक और उसके लोगों ने एक राय होकर नसीम व उसके साथियों के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल हुए पत्रकार नसीम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
