नर्मदापुरम में गरबा महोत्सव के मद्देनजर पुलिस ने चलाया सख्त चेकिंग अभियान
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम शहर में नवरात्रि के गरबा महोत्सव को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीओपी पराग सैनी के नेतृत्व में एसपी चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी पाए जाने पर भी चालान काटे जा रहे हैं, साथ ही नंबर प्लेट की जांच की जा रही है ताकि महोत्सव के दौरान चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस प्रशासन आवारा तत्वों पर भी कड़ी नजर रख रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
