icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461771
Reetesh SahuReetesh SahuFollow27 Sept 2024, 02:06 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाहजहांपुर में सिर कटी लाश का खुलासा, पुलिस बचने के लिए हिस्ट्रीशीटर में किया था क़त्ल

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow18m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर पुलिस में 7 दिन पहले सर कटी लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हिस्ट्रीशीटर ने खुद को मृत दिखाने और पुलिस से बचने के लिए एक नेत्रहीन युवक की हत्या करके उसका सर धड़ से अलग कर दिया था। फिलहाल पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को बरामद कर लिया है। इसके अलावा हिस्ट्रीशीटर के परिवार के साथ सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। जिन्होंने लाश को अपने परिवार के हिस्ट्रीशीटर की लाश बताया था। दरअसल 17 नवंबर 2026 को थाना कलान क्षेत्र के सिउड़ी गांव के बाहर बने कुएं के अंदर से सिर कटी लाश मिली थी। लाश के पास एक बैग से गांव के रहने वाले विनोद उर्फ बाबा का आधार कार्ड मिला था। जिसके बाद विनोद के परिवार वालों ने सिर कटी लाश को विनोद की लाश बता कर गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन शव का सर नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो घटना का बड़ा खुलासा हो गया। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर विनोद उर्फ बाबा समेत तीन लोगों को को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि बिनोद उर्फ बाबा पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज थे और एक मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थीm खुद को मृत दर्शाने और पुलिस से बचने के लिए तांत्रिक का काम करने वाले विनोद ने निगोही थाना क्षेत्र के रहने वाले नेत्रहीन राजपाल को गांव के पास ले जाकर धारदार हथियार से उसका सर धड़ से अलग कर लिया। हत्या के बाद अपने कपड़े पहनाकर लाश को कुएं में फेंक दियाm इसके बाद उसके कटे हुए सर को ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया। जबकि विनोद के परिवार वाले इस पूरी हत्याकांड के मामले को छिपाने के लिए झूठ बोलते रहे। जबकि उन्हें पूरी घटना की जानकारी थी। फिलहाल पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार बरामद कर लिया है। इसके अलावा विनोद उर्फ बाबा के दो साथियों विकास और ओमपाल को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या की जानकारी विनोद के पूरे परिवार को थी। लेकिन उनका परिवार हिस्ट्रीशीटर विनोद को मृत दिखाकर पुलिस से बचाने के लिए लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। इस मामले में मुकदमे में उनके परिवार के साथ सदस्यों को भी शामिल किया है। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसमें इसकी पत्नी और बेटी भी शामिल है। फिलहाल घटना के बाद से इलाके के लोग हैरत में हैं।
0
0
Report

जालौन में सपा कांग्रेस के सीट शेयरिंग को लेकर बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,

AdityaAdityaFollow48m ago
Orai, Uttar Pradesh:जालौन में सपा कांग्रेस के सीट शेयरिंग को लेकर बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कांग्रेस और सपा की खिचड़ी नहीं पकाने वाली, सपा की गुंडागर्दी वाली सरकार को जनता ने चार बार देखा, जनता 2027 में भी सपा को देगी नकार, लगातार तीसरी बार भी बीजेपी बनाएगी प्रदेश में सरकार, गुंडागर्दी करने वाली सपा को इस बार फिर से खानी पड़ेगी मात, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले 403 विधानसभाओं में किसी भी सीट पर लड़ेंगे, उत्तर प्रदेश में तीसरी बार लगातार खिलेगा कमल, 2027 के मुख्यमंत्री पद को लेकर बोले मुख्यमंत्री का चेहरा होगा कमल का फूल, भाजपा और अकाली दल के गठबंधन पर बोले, इस बार पंजाब में भाजपा अकाली दल की होगी जीत, जिस तरह यूपी में कांग्रेस हुई साफ, वैसे ही पंजाब में हारेगी कांग्रेस, 20-20 हजार रुपए दिसंबर में देने की बात पर बोले महिलाओं के सम्मान में हमेशा भाजपा रही आगे।
0
0
Report

मुजफ्फरनगर से लखनऊ तक गूंजेगा सामाजिक परिवर्तन मोर्चे का बिगुल, महारैली शामिल होने को लेकर उत्साह

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow1h ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर : खबर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से है 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के माता रमाबाई आंबेडकर मैदान में आयोजित होने वाली सामाजिक परिवर्तन मोर्चा महारैली को लेकर मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस महारैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं और उनका दावा है कि यह महारैली अब तक की सबसे बड़ी महारैली साबित होगी।इसी कड़ी में मंगलवार को AIMIM के मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा अध्यक्ष सलमान ठेकेदार ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में रैली की तैयारियों, कार्यकर्ताओं के लखनऊ पहुंचने की व्यवस्था और अनुशासन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि मुजफ्फरनगर से दर्जनों से ज्यादा गाड़ियां, बसें और ट्रेनों से कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना होंगे। बैठक के बाद सलमान ठेकेदार ने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में इस महारैली को लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि हम इस महारैली के माध्यम से उन सभी पार्टियों को दिखा देंगे कि अब दलित, पिछड़ा और अब्दुल क्या कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह रैली सिर्फ भीड़ जुटाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय और हिस्सेदारी की लड़ाई का ऐलान है। सलमान ठेकेदार ने कहा कि इस महारैली में हम अपने दोनों राष्ट्रीय अध्यक्षों - आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का संबोधन सुनेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का संबोधन 2027 के विधानसभा चुनाव को जीतने का बिगुल फूंकेगा और उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म देगा। गौरतलब है कि हाल ही में दोनों दलों ने मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का गठन किया है। इस मोर्चे ने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है और 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर मजबूती से लड़ने का ऐलान किया है। 26 नवंबर की महारैली इसी मोर्चे का पहला बड़ा शक्ति प्रदर्शन मानी जा रही है। इस महारैली के मुख्य मुद्दे संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और हिस्सेदारी जैसे मुद्दे हो सकते है नेताओं का कहना है कि संविधान दिवस पर यह रैली संविधान को बचाने और वंचित, शोषित, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज को उनका हक दिलाने के लिए आयोजित की जा रही है। मुजफ्फरनगर के कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से उनकी आवाज को अनसुना किया गया, लेकिन अब सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के रूप में उन्हें एक मजबूत मंच मिला है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को इस महारैली के बारे में जागरूक करेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को लखनऊ लेकर जाएंगे। फिलहाल, मुजफ्फरनगर सहित पूरे प्रदेश में इस महारैली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। अब सबकी निगाहें 26 नवंबर पर टिकी हैं, जब लखनऊ में दोनों राष्ट्रीय अध्यक्ष मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और 2027 के चुनाव का रोडमैप पेश करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

मथुरा में 70 लाख के गांजे की बड़ी खेप पकड़ी,तीन तस्कर गिरफ्तार

PKPushpendra KumarFollow1h ago
Shahjadpur Tappa Sonai, Uttar Pradesh:मथुरा। जनपद मथुरा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) आगरा जोन और थाना मांट पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 134 किलोग्राम गांजे की खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कारें भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं। पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे पर मांट टोल प्लाजा से पहले घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इस दौरान दो संदिग्ध कारों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में दोनों कारों से गांजे के 67 पैकेट बरामद हुए। प्रत्येक पैकेट में करीब दो किलोग्राम गांजा था। इस प्रकार कुल 134 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार उर्फ छोटे निवासी औरैया, हाल निवासी दिल्ली तथा सचिन देवीदास तायवडे और सोमेश साहेबराव मानेकर निवासी जनपद अमरावती, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक वोक्सवैगन और एक हुंडई आई-20 कार के अलावा चार मोबाइल फोन, दो डेबिट कार्ड और 3,200 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
0
0
Report

बोरे में मिला खून से लथपथ अज्ञात शव, हत्या की आशंका से मची अफरा-तफरी

PKPushpendra KumarFollow1h ago
Shahjadpur Tappa Sonai, Uttar Pradesh:मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के पालीखेड़ा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार को एक बोरे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव खून से लथपथ हालत में मिला। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल थाना हाईवे पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी, थाना हाईवे प्रभारी बैजनाथ सिंह और मंडी चौकी प्रभारी रोहित उज्ज्वल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर और शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
0
0
Report

सिकंदरा राव में 41 बसों में सवार होकर मां गंगा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु, सूरज भैया ने दिखाई हरी

Mohammad RajaMohammad RajaFollow1h ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस-कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर सिकंदराराऊ से आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। श्रवण गंगा सेवा समिति की ओर से आयोजित 57वीं निःशुल्क श्रवण गंगा यात्रा के तहत सोमवार देर रात 41 बसों में सवार होकर हजारों श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन और पवित्र स्नान के लिए रवाना हुए। यात्रा को समिति के संयोजक सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज भैया ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा की शुरुआत एटा रोड स्थित समिति के नवनिर्मित कैंप कार्यालय पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई। यहां भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। इसके बाद बसों की पूजा-अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया गया।इस धार्मिक यात्रा में सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के साथ हाथरस, जलेसर, टूंडला, जसराना और सादाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देर रात तक चले आयोजन में कड़ाके की ठंड भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को कम नहीं कर सकी। मां गंगा के जयकारों के बीच बसों का काफिला गंगा तट की ओर रवाना हुआ। दीपावली से पूर्व एटा रोड पर समिति के नए कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया गया था। इस बार पहली बार इसी नवनिर्मित कार्यालय से श्रवण गंगा यात्रा को रवाना किया गया। समिति द्वारा प्रत्येक पूर्णिमा पर आयोजित की जाने वाली यह निःशुल्क यात्रा वर्षों से श्रद्धालुओं को गंगा स्नान का अवसर उपलब्ध करा रही है। समिति के अनुसार अब तक लाखों श्रद्धालु इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं। यात्रा में विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोगों की सहभागिता सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे की मिसाल भी पेश कर रही है। श्रद्धालुओं ने इस पुनीत सेवा के लिए समिति की सराहना करते हुए परंपरा को निरंतर जारी रखने की कामना की।
0
0
Report
Advertisement

कार्तिक पूर्णिमा पर मोहम्मदाबाद गोहना में भीषण जाम, राहगीर और वाहन चालक परेशान

VKVasim KhanFollow1h ago
Muhammadabad, Uttar Pradesh:कार्तिक पूर्णिमा पर मोहम्मदाबाद गोहना में भीषण जाम, राहगीर और वाहन चालक परेशान मुहम्मदाबाद गोहना। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देवलास मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं और मऊ व करहां की ओर आने-जाने वाले वाहनों की भारी भीड़ के चलते मंगलवार को मोहम्मदाबाद गोहना में भीषण जाम लग गया। रोडवेज, चौराहा सहित प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण चारपहिया वाहनों, दोपहिया वाहनों और रोडवेज बसों की आवाजाही प्रभावित रही। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
0
0
Report

हापुड़ - कार्तिक गंगा मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

RKRavi KumarFollow2h ago
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में गंगा के पावन तट पर कार्तिक मेले का भव्य आयोजन हुआ। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से आए करीब 35 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा अर्चना कर दीपदान किया। पूरे घाट पर दीपों की रोशनी से ऐसा नज़ारा बना, जैसे गंगा मैया खुद जगमगा उठी हों। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा-अर्चना की और अपने पूर्वजों को याद किया। महाभारत काल से ही इस पर्व की परंपरा चली आ रही है। महाभारत के युद्ध में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए किए गए दीपदान से ही ये पर्व शुरू हुआ था। आज भी लोग अपने दिवंगत परिजनों के लिए यहाँ दीपदान करते हैं। बताया जाता है चौदस का दिन बहुत खास होता है। मान्यता है कि इस दिन दीपदान करने से भटकती आत्माओं को शांति मिलती है और उन्हें सही स्थान प्राप्त होता है। श्रद्धा, भक्ति और परंपरा के इस संगम ने कार्तिक गंगा मेले को एक बार फिर से यादगार बना दिया। वहीं इस बार हापुड़ के गंगा कार्तिक मेले को अमरोहा के तिगरी मेले से जोड़ने वाला पीपा पुल भी श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं हापुड़ पुलिस प्रशासन ने मेले में आए लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था देने का भी भरकस प्रयास किया हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से लोगों को जाम की समस्या से गुजरना पड़ा, आस्था के इस मेले में यूपी उत्तराखंड दिल्ली हरियाणा सहित कई राज्यों से करीब 35 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा कार्तिक मेले में आस्था की डुबकी लगाई
0
0
Report

बलिया में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नदी में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में कार्तिक पुर्णिमा के अवसर पर गंगा नदी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा आरती के बाद देर रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवरामपुर घाट साहित अलग-अलग घाटों पर पहुंचने लगे। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से घाटों पर विशेष व्यवस्था का इंतज़ाम भी किया गया है। जल पुलिस के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं कार्तिक पुर्णिमा में स्नान करने आये श्रद्धालुओं का कहना है की कार्तिक पुर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है और स्नान करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन से ही बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले की शुरुआत भी हो जाती है।
0
0
Report
Advertisement

कोरबा में गुस्साए हाथी का कहर: भगाने गए ग्रामीणों पर हमला, सूंड और पैरों से ट्रैक्टर किया क्षतिग्रस्

Korba, Chhattisgarh:कोरबा वनमंडल के कुदमुरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जिल्गा में 11 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पर सवार होकर शोर मचाते हुए हाथियों को जंगल से खदेड़ने का प्रयास किया। इससे भड़के एक हाथी ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन गुस्साए हाथी ने ट्रैक्टर के इंजन को सूंड से पकड़ा और पैरों से कुचलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। Angry Elephant Attacks Villagers Trying to Chase Herd in Korba, Damages Tractor
0
0
Report

लखीमपुर सड़क हादसे में चार की मौत। 6 घायल।

Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली के खंभारखेड़ा चीनी मिल के पास धुंध और कोहरे के चलते देर रात हुए सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मारुति वैन में सवार अन्य आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वैन में सवार लोग पढुवा और निघासन और खीरी जिले के आस पास के थाना इलाको के रहने वाले थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। हादसा इतना वीभत्स की वैन चरमरा गई। पुलिस ने बताया कि ट्रक निघासन से लखीमपुर की तरफ आ रहा था जबकि मारुति वैन लखीमपुर से निघासन की तरफ जा रही थी और दोनों खंभारखेड़ा के पास आमने-सामने टकरा गए । मामले में पुलिस ने ट्रक तो बरामद कर लिया है लेकिन ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद फरार होने में कामयाब हो गया है । जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है ।
0
0
Report

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

Manoj KumarManoj KumarFollow3h ago
Khandwari, Uttar Pradesh:चहनिया,कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं मां भागीरथी गंगा तट पर मंगलवार को गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का भारी भीड़ उमड़ पड़ा। क्षेत्रीय व दुर दराज से भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा के आंचल में आस्था की डुबकी लगायी । वहीं मंदिरों में पूजा अर्चना कर भिक्षुओं को दान दक्षिणा दिया। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल अपने गंगा सेवको के साथ लोगो की सहायता करते रहे । सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का बहुत महत्व है। इसी दिन देव दीपावली मनाई जाती है। आज के दिन गंगा में स्नान दान और भगवान विष्णु मां लक्ष्मी विशेष पूजा की जाती है । इससे सुख और सौभाग्य कि प्राप्ति होती है। इन सभी परम्पराओ का निर्वहन करते हुए बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं मां भागीरथी गंगा तट पर भारी संख्या में क्षेत्रीय व दुर दराज से पहुंचे हजारों श्रृद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगायी । स्नान का सिलसिला भोर से ही शुरू हो गया।
0
0
Report
Advertisement

शादी से पहले मुरादाबाद के एक दूल्हे की अनोखी अपील सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow4h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद। शादी से पहले मुरादाबाद के एक दूल्हे की अनोखी अपील सोशल मीडिया पर चर्चा में है। महानगर की इंदिरा कॉलोनी निवासी जितेंद्र अग्रवाल के बेटे अनमोल अग्रवाल की 25 नवंबर को शादी होने जा रही है। हल्दी की रस्म के बाद अनमोल ने एक वीडियो जारी कर मेहमानों और लोगों से तीन संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से एक-एक पौधा लगाने की अपील की। इसके साथ ही 2027 में योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने और भाजपा विधायक रितेश गुप्ता को टिकट मिलने पर फिर से विधायक बनाने की अपील की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
0
Report

मैनपुरी-महर्षि मार्कण्डेय ऋषि मेले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट ।

Ajay KumarAjay KumarFollow4h ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी जनपद मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्रांतर्गत ग्राम विधूना में आयोजित महर्षि मार्कण्डेय ऋषि मेले में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है,मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने मेला स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top