461223
सिवनी मालवा अस्पताल में डॉक्टरों को टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा इलाज
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का एक उदाहरण सामने आया है, जहां 50 बेड की सुविधा होने के बावजूद मरीजों का इलाज टॉर्च की रोशनी में किया गया। शनिवार रात अचानक बिजली जाने से अस्पताल अंधेरे में डूब गया, जिससे डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को मोबाइल टॉर्च का सहारा लेना पड़ा। इस स्थिति का वीडियो मरीजों के परिजनों ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिवंडी के इस्कॉन मंदिर में झूलन यात्रा महोत्सव: भक्तों के लिए दुर्लभ मौका
Thane, Maharashtra:भिवंडी - भक्तीमय वातावरण... भिवंडीत इस्कॉन मंदिरात श्री झูลन यात्रा महोत्सवाला भाविकांची गर्दी... राधा-माधवांना झुला देण्याची भाविकांना संधी, 28 ऑगस्टला बलराम पौर्णिमेने सांगता... जगन्नाथ रथयात्रेला मिळालेल्या अभूतपूर्व प्रतिसादानंतर भिवंडीतील इस्कॉन मंदिरात आता श्री झूलन यात्रा महोत्सव मोठ्या भक्तिभावाने साजरा होत आहे. 23 ते 28 ऑगस्ट या सहा दिवस चालणाऱ्या या महोत्सवात भाविकांची मोठी गर्दी होत आहे. दररोज सायंकाळी आकर्षक फुलांच्या सजावटीने सजवलेल्या झुल्यावर श्री श्री राधा माधवांना विराजमान करून विशेष पूजा केली जात आहे. या उत्सवाचे मुख्य आकर्षण म्हणजे प्रत्येक भाविकाला स्वतःच्या हस्ते भगवान राधा-माधवांना झुला देण्याची दुर्मिळ संधी मिळत आहे, त्यामुळे भाविकांमध्ये प्रचंड उत्साह आहे. श्रावण महिन्यात वृंदावनातील राधा-कृष्णाच्या दिव्य लीलांच्या स्मरणार्थ वैष्णव संप्रदायात हा उत्सव साजरा केला जातो. या महोत्सवाची सांगता 28 ऑगस्ट रोजी श्री बलराम पौर्णिमा उत्सवाने होणार आहे. भगवान श्रीकृष्णांचे ज्येष्ठ बंधू बलरामजींचा प्राकट्य दिन म्हणून त्या दिवशी विशेष अभिषेक, कीर्तन, प्रवचन आणि महाप्रसादाचे आयोजन करण्यात आले आहे.0
0
Report
तिब्बत के ग्लेशियर लैके आउटबर्स्ट से बिहार में गंडक बराज पर जलस्तर बढ़ने की संभावना
Patna, Bihar:पटना दिनांक-26.08.2026 को तिब्बत प्रभाग में एक glacial lake के outburst होने से बनी स्थिति आज दिनांक 26.08.2026 के पूर्वाह्न 9.00 बजे तिब्बत प्रभाग में glacial lake के outburst होने के कारण भोटे-कोशी नदी, जो तिब्बत में उद्गमित होकर नेपाल स्थित त्रिशूली नदी में मिल जाती है, में लगभग 3 मीटर का surge प्रवाहित हो रहा है। इस घटना के फलस्वरूप इसके निम्नप्रवाह में गंडक नदी के जलश्राव एवं जलस्तर में भी अप्रत्याशित वृद्धि सभावित है। आज मध्यान 12.00 बजे वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज से 86,000 क्यूसेक का जलश्राव प्रवाहित हुआ है, जिसकी प्रवृत्ति बढ़ने की है। नेपाल प्रभाग स्थित नारायणी नदी का देवघाट गेज स्थल पर वर्तमान जलस्तर 4.77 मीटर है। इस स्थल पर खतरे का निशान 9.00 मीटर एवं चेतावनी स्तर 7.30 मीटर है। यहाँ नदी में पानी बढ़ने पर गंडक बराज तक पहुँचने में लगभग 3.50 घंटा समय लगने की संभावना है। जल संसाधन विभाग द्वारा इस घटना पर त्वरित सतर्कता बरतते हुए वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज के सभी गेटों (36 गेट) को खोला गया है एवं गंडक बराज पर मुख्यालय स्तर से अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में एक तकनीकी दल को भेजा गया है। साथ ही गंडक नदी बेसिन में अवस्थित सभी जिलों में चेतावनी संवाद जारी कर दिया गया है। इस संबंध में विभागीय पदाधिकारियों को संभावित आकस्मिक स्थिति के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियों सुनिश्चित करते हुए लगातार चौकसी एवं निगरानी बरतने हेतु निदेशित किया गया है। इस क्रम में बाढ की स्थिति से निपटने हेतु सामग्रियों के भंडारण एव तटबंधों के सतत् निरीक्षण का पुख्ता इंतजाम किया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव, बिहार के स्तर से संबंधित सभी जिला पदाधिकारी के साथ अकस्मात बैठक आहूत कर मामले से अवगत कराते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ यथा तटबंध के अंदर के आवासितों को माईकिंग कराकर अवगत कराना तथा सस्यम समय सुरक्षित स्थान पर ले जाने हेतु आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया। NDRF एवं SDRF की टीमों को संभावित प्रभावित क्षेत्रों में नियुक्त किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा मुख्य सचिव, बिहार, प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग एवं सचिव, जल संसाधन विभाग के साथ बैठक आहूत कर स्थिति की समीक्षा की गयी एवं संबंधितों को 'हाई अलर्ट' मोड में रहते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई ससमय सुनिश्चित करने तथा स्थिति पर लगातार नजर बनाये रखने हेतु निदेशित किया गया।0
0
Report
धौलपुर नकबजनी: तीन शातिर गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुआ खुलासा
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: निहालगंज थाना पुलिस ने भवा साहब के बाड़ा क्षेत्र में नकबजनी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल सौरभ कपासिया और कांस्टेबल धर्मेन्द्र की अहम भूमिका रही। निहालगंज थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि दिनांक 26 अगस्त 2025 को भवा साहब के बाड़ा में एक मकान में नकबजनी की घटना हुई थी। प्रार्थी ने रिपोर्ट दी थी कि अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर नकदी और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि एएसपी और सीओ सिटी के सुपरविजन में उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षक किया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर टीम ने मुरैना, आगरा और मथुरा में लगातार दबिश दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि पूछताछ में शातिर चोरों ने वारदात करना कबूल किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 12 चांदी के सिक्के, बिछुआ, पायजेब, चांदी के कछुआ आकार की आकृति, गणेश जी की प्राचीन मूर्ति और अन्य कीमती आभूषण बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि शातिर चोर अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। ये दिन में बंद मकानों की रेकी करते थे और रात में वारदात को अंजाम देते थे। शातिर चोरों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इनसे अन्य चोरी की वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। बाइट 1 देवेंद्र शर्मा थाना प्रभारी0
0
Report
Advertisement
AIAPGET: जयपुर में बिजली गुल के बाद सिर्फ 49 अभ्यर्थियों की री-एग्जाम पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:AIAPGET परीक्षा के बीच बिजली गुल, अब 192 में से सिर्फ 49 अभ्यर्थियों का री-एग्जाम क्यों? जयपुर जयपुर में AIAPGET 2026 परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने के मामले में NTA ने 49 अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है। लेकिन अब इसी फैसले पर अभ्यर्थियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज सेंटर पर कुल 192 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे। बिजली जाने के बाद इनमें से 49 अभ्यर्थी ऐसे बताए गए हैं, जिन्हें परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। NTA ने इन्हीं 49 का री-एग्जाम 1 सितंबर को कराने की बात कही है। लेकिन सवाल ये है कि जब सेंटर पर 192 अभ्यर्थी बैठे थे तो सिर्फ 49 को ही री-एग्जाम का मौका क्यों दिया जा रहा है? दूसरा बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये 49 अभ्यर्थी हैं कौन? NTA की ओर से अभी तक ऐसा कोई स्पष्ट नोटिफिकेशन सामने नहीं आया है, जिसमें बताया गया हो कि किन अभ्यर्थियों को री-एग्जाम के लिए चिन्हित किया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों के बीच असमंजस बना हुआ है कि NTA किस आधार पर इन 49 अभ्यर्थियों की पहचान करेगा। वहीं अभ्यर्थियों का आरोप है कि मामला सिर्फ 49 अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी नहीं होने का नहीं है। बिजली जाने के बाद परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी और कुछ अभ्यर्थी बाहर भी आए। अभ्यर्थियों का दावा है कि इस दौरान पेपर को लेकर आपस में चर्चा हुई और कुछ सवालों को लेकर जानकारी साझा हुई। उनका आरोप है कि कुछ अभ्यर्थियों ने रफ शीट पर सवाल हल कर लिए थे。 ऐसे में अभ्यर्थियों को डर है कि अगर कुछ लोगों को पेपर से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी मिल गई, तो इसका असर पूरी मेरिट पर पड़ सकता है। अभ्यर्थियों की मांग है कि सिर्फ 49 नहीं, बल्कि उस सेंटर के सभी 192 अभ्यर्थियों की परीक्षा दोबारा कराई जाए, ताकि सभी को एक जैसे माहौल में परीक्षा देने का मौका मिले। अभ्यर्थियों का कहना है— सालों की मेहनत लगी है, अगर मेरिट ही प्रभावित हो गई तो हमारी मेहनत का क्या होगा?0
0
Report
कल्याण पूर्व खड़गोळवली में मध्यरात्रि घटना: दो मोटरसाइकिल जलीं, 10–12 वाहन क्षतिग्रस्त
Kalyan, Maharashtra:कल्याण पूर्व खड़गोळवली परिसर में मध्यरात्रि धक्कादायक घटना घटी। रस्ते के किनारे खड़ी गाड़ियों की तोड़फोड़ कर दो मोटरसाइकिलें जलाईं गईं; लगभग 10 से 12 वाहन नुकसान में बताए गए हैं। इस घटना में एक घर की छत के पल्ले भी जलने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही कोळसेवाडी पुलिस ने चक्रवेग जांच शुरू कर दी है एवं दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में कोळसेवाडी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस जांच कर रही है। घटना के कारण क्षेत्र में भयावह वातावरण फैल गया है और नागरिकों ने कठोर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
जयपुर फुटबॉल सीजन 2026 का ग्रैंड फाइनल 30 अगस्त को—युवाओं के लिए मंच
Jaipur, Rajasthan:जयपुर की खेल संस्कृति में फुटबॉल को नई पहचान देने के उद्देश्य से जयपुर फुटबॉल सीजन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान फुटबॉल स्कूल के पेशेवर कोचों की ओर से तैयार किए गए इस टूर्नामेंट का उद्देश्य शहर के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को ज्यादा प्रतिस्पर्धी मुकाबले और बेहतर प्रदर्शन का मंच उपलब्ध कराना है।जयपुर के प्रसिद्ध पोलो सीजन से प्रेरित इस प्रतियोगिता में सीजन आधारित और राउंड-रॉबिन फॉर्मेट अपनाया गया है। इसके चलते खिलाड़ियों को एक मैच के बजाय लगातार मुकाबलों में खेलने, अपनी तकनीक और रणनीति को निखारने तथा वास्तविक मैच परिस्थितियों में अनुभव हासिल करने का मौका मिल रहा है।आयोजकों का कहना है कि जयपुर फुटबॉल सीजन का उद्देश्य केवल विजेता तय करना नहीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धा उपलब्ध कराकर एक मजबूत फुटबॉल वातावरण तैयार करना है।जयपुर फुटबॉल सीजन 2026 का ग्रैंड फाइनल और एग्जिबिशन मैच रविवार, 30 अगस्त को खेला जाएगा। बाइट - रानू सिंह राजावत, आयोजक0
0
Report
Advertisement
बारावफात जुलूस में सजावट सामग्री विवाद, गणेश प्रतिमा सड़क पर गिरने से तनाव
Begun, Rajasthan:#बस्सी, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी कस्बे में बारावफात के जुलूस के दौरान सजावट में इस्तेमाल की गई सामग्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जुलूस के दौरान फर्रियां उड़ाए जाने के बीच भगवान गणेश के चित्र सड़क पर गिरने और पैरों तले आने की बात सामने आने के बाद मामला गरमा गया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। विवाद की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और बस्सी थाना अधिकारी प्रेम सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में भी लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जुलूस के दौरान सामने आए वीडियो फुटेज और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की गई है और सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
गंगा जलस्तर में आयी कमी,काण्डा कला-कैथी गंगा घाट पर नावों का संचालन शुरू
Bbrasi, Uttar Pradesh:टांडाकला गंगा घाट पर नाव का संचालन शुरू *मार्कंडेय महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं और वाराणसी-जौनपुर के यात्रियों को मिली राहत* चहनियां । गंगा घाट में जलस्तर में कमी आने और नदी का बहाव सामान्य होने के बाद प्रशासन ने नावों के संचालन को हरी झंडी दे दी है। बीते दिनों गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण सुरक्षा के लिहाज से नाव संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था। जलस्तर घटने के साथ ही प्रशासन के निर्देश पर सरकारी फ्री नाव सेवा पुनः शुरू करा दी गई है। नाव संचालन शुरू करने के साथ ही प्रशासन ने सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। घाट दरोगा दीन सिंह ने बताया कि नदी का पानी घटने और स्थिति सामान्य होने के बाद संचालन शुरू कराया गया है। सभी नाविकों को निर्देश दिया गया है कि वे स्वयं और नाव में सवार प्रत्येक यात्री को सेफ्टी जैकेट पहनाकर ही नदी पार कराएं।नाविक चंदन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए नाव में पर्याप्त मात्रा में लाइफ जैकेट उपलब्ध करा दी गई हैं। हालांकि, कुछ यात्री सेफ्टी जैकेट पहनने में आनाकानी करते हैं, जिन्हें समझा-बुझाकर जैकेट पहनाया जाता है।0
0
Report
सीतापुर में महिला द्वारा बच्चों के अपहरण का सनसनीखेज मामला, इलाके में हलचल
Noida, Uttar Pradesh:सीतापुर के शहर कोतवाली इलाके में मंगलवार देर रात में महिला द्वारा बच्चों के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरनगर में 24 घंटे में चोरी का खुलासा, महिला से नकदी-गहने बरामद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा महिला ने अपने घर से लाखो की चोरी कर दी थी झूठी सुचना पुलिस क़ो लाखो की नगदी व सोने की बाली चोरी की दी थी सुचना पुलिस ने मौक़े पर पहुंच घटना की बारीकी से की जाँच पुलिस ने 24 घंटे मे किया घटना का खुलासा पुलिस ने आरोपी महिला से 4.40 लाख की नगदी व बाली बरामद साँस द्वारा ज्यादा खर्चा ना देने से क्षुब्ध होकर गुलशाना ने की चोरी थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरिनगर की घटना0
0
Report
रसूलाबाद में जर्जर छत की ईंटें गिरने से मां-बेटा घायल
Amethi, Uttar Pradesh:जर्जर छत की ईंटें भरभराकर गिरीं, मां-बेटा घायल बारिश और सीलन से कमजोर हो गई थी छत रसूलाबाद गांव में बुधवार को जर्जर छत की ईंटें अचानक भरभराकर गिरने से मां-बेटा मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के समय परिवार के दोनों भाई घर पर मौजूद नहीं थे। घायलों का निजी चिकित्सालय में उपचार कराया गया。 रसूलाबाद निवासी शिवानी (38) पत्नी राकेश बुधवार को अपने नौ वर्षीय बेटे आर्यन के साथ घर में थीं। इसी दौरान अचानक जर्जर छत की ईंटें गिरने लगीं। ईंटों के मलबे की चपेट में आने से शिवानी और उनका बेटा आर्यन घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को तत्काल निजी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। शिवानी के देवर हरिकेश ने बताया कि घर की छत वर्ष 2000 में पड़ी थी, लेकिन उसका प्लास्टर नहीं कराया गया था। लगातार बारिश और सीलन के कारण छत की करीब आधी ईंटें कमजोर हो गई थीं। बुधवार को अचानक ईंटें भरभराकर नीचे गिर गईं, जिससे मां-बेटा इसकी चपेट में आ गए。 प्रधान प्रतिनिधि अजीमुद्दीन ने बताया कि परिवार का प्रधानमंत्री आवास योजना में पंजीकरण कराया गया है। पात्रता के अनुसार परिवार को योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।0
0
Report
बिजनौर के सीसीटीवी में तेंदुआ दिखा; इलाके में हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:बिजनौर के सीसीटीवी में तेंदुआ दिखा; इलाके में हड़कंप0
0
Report
Advertisement
जळगाव में वर्षा अभाव से उडीद फसल संकट, किसान ने नष्ट करने का फैसला
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्हे में वर्षा न होने से किसानों की चिंता दिन-ब-दिन बढ़ रही है. आमोदा क्षेत्र में वर्षा के अभाव में उड़द की फसल हाथ से निकलने का डर बन गया है, जिसके कारण किसान दत्तू चौधरी ने वर्षा के अभाव में उत्पादन से होने वाले खर्च भी निपटने के लिए यह फसल नष्ट करने का निर्णय लिया. इस प्रकार बारिश की प्रतीक्षा में किसानों के सामने एक बार फिर संकट खड़ा हो गया है.0
0
Report
कटनी के बरगवां शराब दुकान के पास युवक की मौत, पहचान रोशनी में
Katni, Madhya Pradesh:एंकर कटनी के बरगवां स्थित शराब दुकान के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रवि रजक, पिता गोरेलाल रजक, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैलवारा फाटक गौत्री मंदिर के पास के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रवि रजक 24 तारीख को घर से दवाई करवाने के लिए निकला था; इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। काफी तलाश के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार 26 तारीख को सुबह रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवां शराब दुकान के पास स्थानीय लोगों ने एक शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची रंगनाथ पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो वह रवि रजक का निकला। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा; फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।0
0
Report
लखीसराय में गंगा जलस्तर बढ़ा, दियारा में पानी फैलाने लगा, किसान चिंतित
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में गंगा का जलस्तर वृद्धि से सहायक नदी किऊल और हरूहर नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गया है। जलस्तर में वृद्धि के कारण दियारा क्षेत्र के नए इलाकों में भी पानी फैलने लगा है। खेतों में लगी सब्जी, सोयाबीन, मकई और पशुचारा पानी में डूबने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि फसल बर्बाद होने के साथ ही पशुओं के चारे की भी समस्या खड़ी हो गई है। सरकारी मदद नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए किसान जान जोखिम में डालकर पशुचारा लाने को मजबूर हैं। किसान की चिंता है कि अगर गंगा का जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो अगले कुछ दिनों में निचले इलाकों में भी पानी फैल सकता है। हालांकि जिला प्रशासन फिलहाल गांवों और लोगों को बाढ़ प्रभावित नहीं मान रहा है और जनजीवन प्रभावित नहीं होने का दावा कर रहा है। वहीं, जमीनी हकीकत किसानों की चिंता बढ़ा रही है। उन्हें फसल क्षति के साथ-साथ जान-माल की सुरक्षा की भी चिंता सता रही है।0
0
Report
Advertisement
