icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मालपुरा में डिग्गी पुलिस ने 24 घंटे में दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार

Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से खबर डिग्गी पुलिस को मिली बड़ी सफलता शातिर बाइक चोर गिरफ्तार डिग्गी पुलिस व DST मालपुरा की टीम ने की बड़ी कार्रवाई कस्बा डिग्गी व मालपुरा से महज एक घंटे के अंतराल में दो मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर को वारदात के 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की कुल 4 मोटरसाइकिलें की बरामद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी व मानवीय आसूचना के आधार पर आरोपी की तलाश कर किया दस्तयाब आरोपी फागी थाना क्षेत्र के लसाड़िया निवासी विक्रम सिंह को किया गिरफ्तार
0
0
Report

बारां के अफीम किसान डोडा-चूरा के उचित दाम और आदेश रद्द करने की मांग

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:डोडा-चूरा नष्टीकरण आदेश वापस लेने की मांग, गोरधनपुरा बालाजी में अफीम किसानों की महापंचायत किसानों ने लिया निर्णय - उचित दाम नहीं मिलने तक तोल केंद्र पर नहीं ले जाएंगे डोडा-चूरा, 12 सितंबर से उपखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी बारां जिलें के छीपाबड़ौद क्षेत्र के गोरधनपुरा बालाजी के स्थान पर सोमवार को अफीम किसान संघर्ष समिति बारां-झालावाड़ के तत्वावधान में किसान महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष महेंद्र कुमार नागर ने की। महापंचायत में बारां-झालावाड़ के सैकड़ों की संख्या में अफीम किसान मौजूद रहे。 महापंचायत में किसानों ने जिला आबकारी अधिकारी, बारां द्वारा जारी डोडा-चूरा नष्टीकरण के आदेश को वापस लेने की मांग प्रमुखता से उठाई। किसानों का कहना था कि वर्ष 2025-26 से पूर्व के अफीम डोडा-चूरा के लिए किसानों को 2000 रुपये प्रति किलो उचित मूल्य दिया जाए तथा नष्टीकरण की कार्रवाई को तब तक स्थगित रखा जाए जब तक सरकार इस पर उचित निर्णय नहीं ले लेती。 किसानों ने मांग रखी कि अफीम उत्पादन में तुलाई के दौरान अफीम गोंद की धुलाई के साथ ही डोडा-चूरा की तुलाई भी साथ में की जाए。 किसानों ने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले में किसान महापंचायत के आंदोलन के बाद सरकार ने डोडा-चूरा नष्टीकरण का आदेश वापस ले लिया था, उसी तर्ज पर बारां-झालावाड़ में भी आदेश वापस लिया जाए। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि जब तक भारत सरकार द्वारा डोडा-चूरा का उचित दाम घोषित नहीं किया जाता, तब तक कोई भी किसान डोडा-चूरा नष्टीकरण के लिए तोल केंद्र पर नहीं ले जाएगा。 महापंचायत के बाद किसानों ने भारत सरकार के केंद्रीय वित्त मंत्री, राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं जिला कलेक्टर बारां के नाम ज्ञापन तैयार किया। यह ज्ञापन उपखंड अधिकारी के माध्यम से तहसीलदार छीपाबड़ौद को सौंपा गया。 किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 11 सितंबर तक डोडा-चूरा नष्टीकरण का आदेश वापस नहीं लिया गया तो 12 सितंबर से छीपाबड़ौद उपखंड कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर अनिश्चितकाल तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी。 महापंचायत में समिति अध्यक्ष महेंद्र कुमार नागर, उपाध्यक्ष अमृतलाल मेहरा, कोषाध्यक्ष प्रहलाद सुमन, संगठन मंत्री प्रेमचंद नागर, प्रवक्ता हेमराज लववंशी, शिवराज लववंशी, प्रेमचंद लोधा सेवानिवृत्त वनपाल, जगदीश लोधा, रमेश लोधा, बलराम मीणा, रामप्रसाद गुर्जर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे。
0
0
Report

न्यायालय के आदेश पर दस माह बाद लूट का केस दर्ज

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow1m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलालपुर निवासी आरोपियों के ऊपर न्यायालय के आदेश पर घटना के दस माह बाद लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाली शहर के ग्राम सकतपुर निवासी पीड़ित रकुमपाल पुत्र प्यारे के अनुसार उसकी ससुराल कोतवाली शाहाबाद के ग्राम बिलालपुर में है। कमल किशोर पुत्र विद्या प्रकाश, उसकी पत्नी इसनोज कुमारी और पुत्र विवेक उसके रिश्तेदार हैं और उससे रंजिश मानते हैं। वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। 10 नवंबर की शाम वह अपनी बाइक से धान बेचकर 25,000 रूपये लेकर लौट रहा था। रास्ते में विपक्षी कमल किशोर ने अपनी पत्नी और पुत्र के साथ उसे रोक कर मारपीट की और रूपए का झोला, बाइक छीन ली और जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए। 11 नवंबर 25 को कोतवाली शाहाबाद में घटना की लिखित सूचना दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। दो जून को उसने पुलिस अधीक्षक हरदोई को भी प्रार्थना पत्र दिया लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। तब उसने मजबूर होकर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर घटना के दस माह के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध लूट सहित अन्य धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

राहुल गांधी दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर: रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी हैदरगढ़ होते हुए सड़क मार्ग से रायबरेली आएंगे। इस दौरान रास्ते में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। राहुल गांधी यहां 8 अगस्त को सर्राफा व्यापारियों, डॉक्टरों, खिलाड़ियों और केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। 9 सितंबर को सांसद निधि से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और ग्रामीण विकास समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा होगी। राहुल गांधी जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे। बाइट - किशोरी लाल शर्मा, सांसद अमेठी
0
0
Report

इंदौर जेल रोड इमली के पेड़ से कार चपेट में, घायलों का इलाज शुरू

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के जेल रोड पर सोमवार को अचानक इमली का पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। पेड़ की چपेट में एक कार आ गई, जिसमें सवार लोग घटना का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया कहा जा रहा है कि घटना में एक मौत हो गई हालांकि मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई ओर हम भी पुष्टि नहीं। पेड़ गिरने की इस घटना में दो लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए गोकुलदास अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर पहुंचे रजनीश कसेरा एडिशनल कमिश्नर इंदौर ने बताया कि गाड़ी में सवार लोग इंदौर में नर्मदा विकास प्राधिकरण के उप संचालक डिप्टी कलेक्टर के परिजन थे जिनमें उनकी माताजी ओर अन्य परिजन थे सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम ने मौके पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू किया, ताकि चौराहे पर यातायात व्यवस्था सामान्य की सके। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात प्रभावित रहा।
0
0
Report
Advertisement

छात्रा की डीएम से गुहार: पेपर से पहले बिजली नहीं तो कैसे पढ़ें?

Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में छात्रा की डीएम से गुहार। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्रा हाथ जोड़कर डीएम साहब से गुहार लगा रही है। प्लीज डीएम सर लाइट दिला दीजिए, हमारे माता-पिता पैसे लगाते हैं, लाइट नहीं तो हम कैसे पढ़ें। बरसात में सड़क में इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। प्लीज डीएम सर हमारे वहां लाइट दिला दीजिए, हमें बहुत जरूरत है। हम लोग जब पढ़ने बैठते हैं तो लाइट ही नहीं होती है। प्लीज डीएम सर हमारे पेपर आने वाले हैं, तो हम पेपर कैसे दे पाएंगे। महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के आदर्श नगर बेहटा छावनी की छात्रा ने डीएम से लगाई फरियाद।
0
0
Report

बल्लभगढ़ बाजार में भीषण आग, चार दुकाने जलकर खाक; कारणों की जांच जारी

Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ ब्रेकिंग बल्लभगढ़ के बाजार में पेट की दुकान में लगी भीषण आग, चार दुकानें जलकर खाक बल्लभगढ़ के बाजार में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर बाजार में भगदड़ मच गई और दुकानदारों व लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग इतनी भयंकर थी कि दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग की इस घटना में कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी किया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

रामदेवरा मेले में प्रशासन ने भक्तों के दर्शन और सुरक्षा के लिए बड़े इंतज़ाम किए

Jaisalmer, Rajasthan:जिला कलेक्टर जैसलमेर अनुपमा जोरवाल ने रामदेवरा में आज बाबा Ramदेव जी की समाधि के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने डालीबाई की समाधि के भी दर्शन किए। इस अवसर पर पोकरण तहसीलदार प्रीतम सिंह, और थानाधिकारी देवकिशन राठौड़ सहित कई लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाबा रामदेव जी के भादवा मेले में व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल एकदिवसीय रामदेवरा प्रवास पर रहे इन दोनों बाबा रामदेव बाबा मेला अपने पूरे सभा पर चल रहा है ऐसे में प्रशासन की तरफ से दर्शनार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में तहसीलदारपुर रोड प्रीतम सिंह के द्वारा विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए की मेले में आने वाले भक्तों को बिना किसी परेशानी के सुगमता पूर्वक दर्शन हो इस तरह की उचित व्यवस्था की जाए मेले के दौरान पीने का पानी चिकित्सा लाइट सहित अन्य प्रकार की मूलभूत सुविधा के लिए भक्तों को भटकना नहीं पड़े। उन्होंने समाधि स्थल के अंदर प्रवेश द्वार व दर्शन करने के पश्चात निकासी द्वार सहित अन्य प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। बाबा रामदेव समाधि स्थल पहुंचने पर बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से उनका स्वागत अभिनंदन किया गया।
0
0
Report

आत्मसमर्पित नक्सल नेता भूपती की ग्रामसभा समन्वयक नियुक्ति पर विवाद, आंदोलन की चेतावनी

Gadchiroli, Maharashtra:आत्मसमर्पित नक्सलवादी नेता भूपती याच्या ग्रामसभा समन्वयक नियुक्ती पर गडचिरोली जिले के गोंडवाना विश्वविद्यालय ने ग्रामसभाों के सक्षमीकरण तथा मार्गदर्शन हेतु एकल उपक्रम के तहत नियुक्त किया है. इस नियुक्ति के कारण जिल्ह्यात संयुक्त ग्रामसभांनी जिल्हाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर भूपती की नियुक्ति रद्द करने की मांग की है. 15 दिनों में नियुक्ति रद्द न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है. ग्रामसभा के अनुसार यह नियुक्ति संभवतः राज्य के मुख्य सचिव द्वारा की गई बताई जा रही है, और ग्रामसभा ने सीधे कहा है कि वे इस पद के लिए नहीं हैं.
0
0
Report

गडचिरोली के कुरखेडा में बिबटिया पेड़ पर, गांववाले भयभीत; वन विभाग ने उसे जंगल भगाया

Gadchiroli, Maharashtra:टायटल:---गडचिरोली जिल्ह्याच्या कुरखेडा तालुक्यातील वाघभूमी- टोली गावातील घटना, बिबट्या झाडावर अन् खाली गावकऱ्यांचा गराडा, वाघभूमीत तब्बल तासभर थरार, वनविभागाने एक्शन मोडवर येत बिबट्याला जंगलात हुसकावले अँकर:--  गडचिरोल जिल्ह्याच्या कुरखेडा तालुक्यातील वाघभूमी- टोली गावात बिबट्याने गावालगत प्रवेश केल्याने एकच खळबळ उडाली. बिबट्या दिसताच त्याला पाहण्यासाठी नागरिकांनी एकच गर्दी केली. लोकांची चाहूल लागताच बिबट्याने लगतच्या झाडावर चढून आश्रय घेतला. त्यामुळे झाडावर बिबट्या आणि खाली नागरिकांचा गराडा, असे चित्र निर्माण झाले. घटनेची माहिती मिळताच वनविभागाचे कर्मचारी तातडीने घटनास्थळी दाखल झाले. त्यांनी नागरिकांना दूर हटवत परिसर मोकळा केला. तब्बल तासभर झाडावर बसल्यानंतर बिबट्या खाली उतरला. वनकर्मचाऱ्यांनी कोणतीही हानी होऊ न देता बिबट्याला जंगलाच्या दिशेने हुसकावून लावले. बिबट्या गावालगत आल्याने नागरिकांमध्ये भीतीचे वातावरण आहे. वनाधिका-यांनी परिसरात पेट्रोलिंग सुरू करण्यात आल्याची माहिती दिली आहे.
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर गैसड़ी मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन की 10 दिवसीय कार्यशाला संपन्न

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow21m ago
Gainsari, Uttar Pradesh:नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस विभाग और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष द्वारा संचालित बहू-बेटी सम्मेलन की 10 दिवसीय कार्यशाला का आज गैंसड़ी ब्लॉक के नगर पंचायत सभागार में समापन हुआ। कार्यशाला में शुरू से अंत तक सभी व्यवस्थाएं पुलिस विभाग के साइबर अपराध प्रभारी वशी अहमद के सहयोग से पूरी कराई गईं। बलरामपुर जिले की मुख्य प्रशिक्षक साध्वी (जिला संसाधन व्यक्ति) उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने महिला सुरक्षा, मानसिक उत्पीड़न, दहेज हत्या, नाबालिग बच्चों को बहला कर भगाने और अंतरजाल अपराध जैसे गंभीर विषयों पर प्रशिक्षण दिया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर की महिला आरक्षी, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, विद्यालय अध्यापक, पंचायत सहायक और समूह सखी को जागरूक करना था, ताकि वे अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर सकें। प्रशिक्षण को सफल बनाने में सोनम , प्रभा सिंह, कुसुम लता, सविता , भानु प्रकाश शुक्ला, रवि प्रकाश और विमलेश कुमारी सहित कुल 9 प्रशिक्षकों का योगदान रहा। इसमें 6 विभागों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
0
0
Report

छत्तीसगढ़: सरपंच महासंघ ने CM को 22 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा, वेतन-बीमा-नागरिक अधिकार माँगे

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार सरपंच महासंघ ने CM विष्णुदेव साय को सौंपा 22 सूत्रीय मांग पत्र सरपंचों का मानदेय ₹4 हजार से बढ़ाकर ₹15 हजार करने की मांग सरपंचों को ₹1 करोड़ का जीवन/दुर्घटना बीमा देने की मांग 16वें वित्त आयोग की राशि पंचायतों को तत्काल जारी करने की मांग ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में सरपंचों को अधिक अधिकार देने की मांग PM आवास की राशि बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मांग GeM पोर्टल की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग निर्माण कार्यों के लिए SOR की नई दर लागू करने की मांग मनरेगा की लंबित सामग्री राशि का तत्काल भुगतान करने की मांग सुदूर क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या दूर होने तक चेकबुक से राशि आहरण की अनुमति की मांग छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच महासंघ ने पंचायतों के सशक्तिकरण और सरपंचों की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top