Hoshangabad - भगवान परशुराम के पूजन अर्चन तथा मंदिर के भूमि पूजन से हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा में परशुराम जयंती के अवसर बुधवार सुबह 11 बजे सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई। सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने मिलकर विधिवत पूजा अर्चना तथा आरती की और तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। वहीं पूजन अर्चन के बाद रामजानकी, राधा-कृष्ण मंदिर के बगल में भगवान परशुराम के मंदिर तथा परशुराम भवन का भूमि पूजन भी सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
