461771
Hoshangabad - गुरुवार को मंडी में सरसों और गेंहू के भाव में बड़ा बदलाव
Sohagpur, Madhya Pradesh:सेमरी हरचंद कृषि उपज मंडी समिति ने गुरुवार शाम दिन भर के फसल बिकवाली के भाव जारी करते हुए बताया कि गुरुवार को मंडी में सरसों, गेंहू, चना और धान की आवक हुई। मंडी सचिव ने बताया कि आज मंडी में सरसों 5900 प्रति कुंतल के भाव से बिका, तो वहीं गेहूं 2487 रुपए प्रति कुंतल से ₹2550 प्रति कुंतल, चना 5527 रुपए प्रति कुंतल से 554 रुपए प्रति कुंतल के भाव से बिका ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आयकर विभाग की छापेमारी: रांची-बेगусराय में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर रेड
Ranchi, Jharkhand: आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने राजधानी के कई ठिकानो पर की छापेमारी... रामकृपाल कंस्ट्रक्शन ठिकानों पर आईटी की रेड आयकर विभाग रांची और बेगुसराय स्थित कंपनी के कार्यालय में शुरु की गई जांच रामकृपाल कंस्ट्रक्शन से जुड़े दूसरे ठेकेदारों को भी शामिल किया गया है. रामकृपाल कंस्ट्रक्शन का ठेके का कारोबार झारखंड, बिहार समेत देश के कई राज्यों फैला हुआ है यह कंपनी मूल रुप से सड़क, भवन और पुल बनाने का काम करती है.0
0
Report
बूंदी में रेगर महासभा ने सात दिन का अल्टीमेटम देकर हेलिपैड रोकने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:रेगर समाज ने प्रशासन को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम। बूंदी— अखिल भारतीय रेगर महासभा ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर गरीब काश्तकार परिवारों की खातेदारी भूमि की पैमाइश कर कब्जा दिलाने और प्रस्तावित हेलिपैड के नाम पर कथित बेदखली रोकने की मांग की। समाज ने आरोप लगाया कि वर्षों से खेती और निवास कर रहे परिवारों को मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद हटाने का प्रयास किया जा रहा है। हेलिपैड के लिए वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने की मांग भी उठाई। सात दिन में समाधान नहीं होने पर हिंडोली में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।0
0
Report
टिकमढ़गढ़ के बल्देडगढ़ में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, 3 घायल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के सेवार गांव में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, मकान की छत डालते समय शटरिंग गिरने से हुआ हादसा, हादसे में एक महिला समेत 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं, घायलों में मकान मालिक मुन्नालाल अहिरवार भी शामिल, बेटा जयराम और बहू भी हादसे में घायल हुए, तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।0
0
Report
Advertisement
जम्मू में शिवसेना ने पाक आर्मी चीफ असिम मुनिर का पुतला फूंका
Aram Pora, Ganderbal, Shiv Sena (Uddhav Balasaheb Thackeray) held a protest in Jammu, burning an effigy of #Pakistan Army Chief Gen. Asim Munir over reports of alleged violence against protesters in Pakistan-occupied Jammu & Kashmir. The party's Jammu unit chief, Munish Sahni, condemned the reported incidents, reiterated India's position that PoJK is an integral part of India, and urged the Centre to effectively implement the 1994 Parliamentary resolution on the entire Jammu & Kashmir.0
0
Report
रेउसा विकास खंड की ग्राम पंचायत अजयपुर के पचुरखी गांव में करीब दो महीने पहले उखाड़ा गया खड़ंजा मार्ग
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा विकास खंड की ग्राम पंचायत अजयपुर के पचुरखी गांव में करीब दो महीने पहले उखाड़ा गया खड़ंजा मार्ग अब तक नहीं बन सका है। इससे नाराज ग्रामीणों ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर प्रशासन से सड़क का जल्द निर्माण और मामले की जांच की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक रामबहादुर के घर से संतोष के घर तक का खड़ंजा मार्ग करीब दो माह पहले उखाड़ दिया गया था, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। आरोप है कि ग्राम सचिव अवनीश शुक्ला को कई बार शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया-चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में सड़क पर कीचड़ और जलभराव होने से आवागमन मुश्किल हो गया है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। "दो महीने से सड़क उखड़ी पड़ी है। कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।" ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर जल्द से जल्द खड़ंजा मार्ग का निर्माण कराया जाए। साथ ही निर्माण में हुई देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।0
0
Report
दमोह के परासई में पीएम आवास घूस मांगने वाले रोजगार सहायक गिरफ्तार
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के परासई में धरा गया रिश्वतखोर रोजगार सहायक पीएम आवास के लिए मांग रहा था घूस.. मामले के मुताबिक इसी परासई गांव के रहने वाले संजू रैकवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर स्वीकृत हुआ था और उसका निर्माण चल रहा था नियमों के मुताबिक निर्माण कार्य की जियो टैगिंग के माध्यम से फोटो पोर्टल पर अपलोड होती है और इस काम के लिए हर बार रोजगार सहायक राजेश द्वारा फरियादी संजू से पैसे की मांग की जाती थी। संजू के मुताबिक इसके पहले रोजगार सहायक उससे एक बार पांच फिर दूसरी बार छह हजार रुपए ले चुका था इस बार तीसरी किश्त के लिए जियो टैगिंग होनी थी और आठ हजार की मांग की गई। लेकिन संजू ने इस बार लोकायुक्त सागर में शिकायत की और तमाम प्रक्रिया होने के बाद आज परासई ग्राम पंचायत भवन में राजेश को आठ हजार रुपये लेते पकड़ा गया है। फिलहाल रोजगार सहायक को गिरफ्तार किया गया है और कार्यवाही जारी है。0
0
Report
Advertisement
पति के भतीजे ने किया रेप, विरोध करने पर घर से भगा दिया
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:पति के भतीजे ने किया रेप, विरोध करने पर घर से भगाया कौशांबी ज़िले में महिला उत्पीड़न रुकने का नाम नही ले रहा है। पति के सऊदी जाने के बाद भतीजे ने जबरन रेप किया, गर्भवती होने पर गर्भपात करवाया और विरोध करने पर घर से भगा दिया। इतना ही नही पीड़िता जब शिकायत लेकर थाने पहुची तो वहां भी पुलिस ने भगा दिया। अब इंसाफ के लिए पीड़िता अधिकारियों के चक्कर काट रही है。 कोखराज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने आज एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी 10 अक्टूबर 2015 को सरायअकिल थाना क्षेत्र के गाँव मे हुई थी। कुछ समय बाद कमाने के लिए पति सऊदी चला गया। उसके जाने के बाद पति का भतीजा उस पर बुरी नज़र रखने लगा, एक दिन जब पीड़िता घर पर अकेली थी तो उसके साथ जबरजस्ती रेप किया। इसके बाद वो डरा धमका कर रेप करने लगा। गर्भवती होने पर गर्भपात कराया गया। पति से सारी घटना बताई तो उसने बातों पर विश्वास नही किया। डरी सहमी पीड़िता अपने घर आ कर अपने माँ बाप से ससुराल में हुए अत्यचार को बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। माँ बाप के साथ थाने पहुची पीड़िता को वहां भी न्याय नही मिला, अब इंसाफ के लिए पीड़िता दर दर की ठोकर खा रही है。0
0
Report
भ भाजपा ने बूथ स्तर तक मजबूती के साथ निकाय चुनावों की तैयारी तेज की
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर। आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बाड़मेर-बालोतरा के संगठन प्रभारी मोहन डागर क्षेत्रीय दौरे पर हैं और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से लगातार संवाद कर चुनावी तैयारियों का फीडबैक ले रहे हैं। बाड़मेर प्रवास के दौरान सांसद सेवा केंद्र में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा विभिन्न मंडलों की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और चुनावी प्रबंधन से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा सहित जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की तथा आगामी चुनावों को लेकर सुझाव दिए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में संगठन प्रभारी मोहन डागर ने कहा कि भाजपा आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जनता के बीच काम कर रहे हैं। उन्होंने संगठन की तैयारियों, चुनावी रणनीति और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर भी विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की मजबूती के दम पर भाजपा आगामी स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी。0
0
Report
कोटपूतली विधायक के जन्मदिन पर 15 दिन सेवा पखवाड़े में विविध सामाजिक कार्यक्रम
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल के जन्मदिन के अवसर पर 1 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। पूर्व चेयरमैन एडवोकेट महेंद्र कुमार सैनी एवं भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सैनी ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया। सैनी ने बताया कि सेवा पखवाड़े का मूल मंत्र “सेवा समर्पण और क्षेत्रीय विकास” रखा गया है। इस दौरान मंदिर दर्शन एवं पूजन, सुंदरकांड भजन संध्या, सघन वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण, रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क चिकित्सा और जांच शिविर, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता जागरूकता अभियान, अस्पताल, श्मशान भूमि, मंदिर, बावड़ी, सार्वजनिक पार्क, स्कूल, महाविद्यालय और गौशाला सहित विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान के साथ डस्टबिन वितरण किया जाएगा। साथ ही गरीब और असहाय बच्चों को निःशुल्क स्टेशनरी वितरित करने के साथ प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान, गौशालाओं में हर चारा, गुड़ एवं खाद्य सामग्री का वितरण और पक्षियों के लिए परिंडा अभियान भी चलाया जाएगा। इसके अलावा अन्य सामाजिक सरोकार के कार्यों का आयोजन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में गले से लॉकेट झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार; बाइक और लॉकेट बरामद
Hanumangarh, Rajasthan:गले से सोने का लॉकेट झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और लॉकेट बरामद हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना पुलिस ने महिला से सोने का लॉकेट झपटने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी आदित्य ने बताया कि संगरिया निवासी महिला विमला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 जुलाई को वह भगतपुरा रोड से दूध देकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने बातों में उलझाकर उनके गले से सोने का लॉकेट झपट लिया और फरार हो गया। पुलिस ने मानक टिब्बी निवासी 28 वर्षीय राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और छीना गया सोने का लॉकेट बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, चोरी और छीनाझपटी सहित तीन मामले दर्ज हैं।0
0
Report
ABVP का धरना-ज्ञापन: जैसलमेर थानेदार-हेड कांस्टेबल के निलंबन की मांग
Kota, Rajasthan:जैसलमेर जैसलमेर कोतवाली के तत्कालीन थानाधिकारी सुरजाराम और एक हेड कांस्टेबल दीपेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ ABVP कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला कलेक्टर और पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सख्त विभागीय कार्रवाई व निलंबन की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहर में प्रस्तावित 'तिरंगा यात्रा' की पूर्व सूचना देने थाने पहुंचे थे। परिषद का आरोप है कि इसी दौरान उपरोक्त पुलिसकर्मियों ने अकारण अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के साथ मानसिक प्रताड़ना भी दी। ABVP पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम के लिए पुलिस का यह रवैया बेहद निंदनीय है और इससे राष्ट्र तथा सेना के सम्मान से जुड़ी भावनाएं आहत हुई हैं। परिषद ने प्रशासन से दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष विभागीय जांच कर उन्हें तुरंत निलंबित करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन राष्ट्रभक्त नागरिकों को साथ लेकर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से वृहद जन-आंदोलन करेगा।0
0
Report
जामनगर हत्या केस: पत्नी और प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार, शव 12 फुट गड्ढे में दफन
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन: जामनगर टिकर... जामनगर में युवक की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार गुमशुदगी की अर्जी की जांच में दो साल पहले की मर्डर मिस्ट्री का डरावना खुलासा... दो साल पहले लापता हुए युवक की शराब में साइनाइड देकर बेरहमी से हत्या कर दी गई और फिर एक फैक्ट्री में गला घोंट दिया गया पत्नी के अनैतिक संबंधों में रुकावट बनने पर पति का शव हटाया गया पुलिस जांच में क्राइम पेट्रोल, दृश्यम कांड जैसी मर्डर मिस्ट्री का खुलासा एंकर: जामनगर शहर में दो साल पहले लापता हुए एक युवक के मामले में, एक गुमशुदगी की अर्जी की जांच में क्राइम पेट्रोल और दृश्यम कांड जैसी मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हुआ है। पत्नी के गलत रिश्तों में रुकावट बने पति को उसकी प्रेमिका की मदद से शराब में साइनाइड मिलाकर मार डाला गया और लाश को फैक्ट्री में 12 फुट.gdeep गड्ढे में दबा दिया गया। रहस्यमयी कत्ल के खेल के पीछे पत्नी की झूठी कहानी दब गई है, जिससे बड़ा सनसनी फैल गई है। कल करीब 11 घंटे खुदाई के बाद गहरे गड्ढे से एक इंसानी खोपड़ी निकालकर फोरेंसिक लैब भेज दी गई है। मृतक के भाई ने 3 के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। VO: 01 हालर को हिला देने वाले इस मर्डर केस की पुलिस जांच में दिल दहला देने वाली बातें सामने आई हैं, जिसमें पता चला है कि साज़िश को सतीर ने ठंडे दिमाग से अंजाम दिया था, जिसके मुताबिक जामनगर के जिग्नेशभाई करमशीभाई मावडिया (उम्र 36) नाम के एक युवक ने कुछ साल पहले पृथ्वी नाम की एक युवती से शादी की थी और दोनों साथ रह रहे थे। इसी बीच पृथ्वी का नीलेश काचटिया नाम के एक युवक से लव अफेयर हो गया, जिसमें मृतक युवक रुकावट बन रहा था, और प्रेमी जोड़ों ने उसे रास्ते से हटाने के लिए एक खतरनाक साज़िश रची थी। VO: 02 साज़िश के तहत, आरोपियों ने जिग्नेश को अपने भरोसे में लेकर, उसे डेयरडेविल GIDC के शिव पार्क इलाके में एक दानी सभा में बुलाया और दानी में साइनाइड मिलाकर उसका धिम्म बनाया, जिसके बाद शव को 12 फुट गहरे गड्ढे में दबा दिया। इस काम के बाद, मृतक की पत्नी पृथ्वी ने अपना गुनाह छिपाने के लिए अपने ससुराल वालों और परिवार को गुमराह करने के लिए एक झूठी कहानी बनाई और लगातार दो साल तक उसका पति नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया गया रहा। कंपनी में ऐसा नियम है कि मोबाइल फोन रखना या उस पर बात करना मना है। वह यह बात दोहराती रही, मृतक का भाई इस मामले में बार-बार पूछता था और हर बार आरोपी पत्नी ऑस्ट्रेलिया की बात करती थी, जिसके बाद शक और पक्का हो गया। इसी बीच, शिकायत करने वाले अशोकभाई ने अपने चचेरे भाई, जो ऑस्ट्रेलिया जा रहा था, से जिग्नेशभाई का लोकल पता और विदेश में कॉन्टैक्ट नंबर पूछा। मृतक की पत्नी साफ जवाब नहीं दे पाई, इसलिए जब उसने पुलिस को बताने की बात की तो वह टूट गई। 3 दिन पहले, मृतक के भाई ने CT-B डिवीजन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले की पूरी जांच की थी और आरोपियों से पूछताछ के दौरान जब साजिश और हत्या का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई। VO: 03 जामनगर डिस्ट्रिक्ट पुलिस चीफ डॉ. रवि मोहन सैनी और ASP प्रतिभा राव के गाइडेंस में, CT-B PI गढ़वी, LCB PI चौधरी और पंचकोशी-B PI राठौड़ ने दरेड GIDC शिवमपार्क-6 इलाके में पूरी जांच की, जहां युवक को गड्ढे में दफनाया गया था। कल सुबह 10 बजे से ब्रेकर मशीन और ड्रिल जैसे औजारों से खुदाई का काम शुरू किया गया। पुलिस के अलावा, खुदाई के दौरान सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की एक टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। रात में जमीन में दबे इंसानी अवशेषों को निकालकर FSL लैब भेजा गया और आरोपियों को फॉर्मल तरीके से गिरफ्तार करने और दूसरी कार्रवाई की गई। इस भयानक मामले में, जो दो साल से गुमशुद्दी के तौर पर दर्ज था, पुलिस जांच ने जांच में हुई सनसनीखेज साजिश-हत्या पर से पर्दा उठा दिया है। VO : 04 अशोक धर्मशीभाई मावड़िया (उम्र 50), जो ब्लॉक 702, A-विंग, मुख्यमंत्री निवास, हापा शोरूम के पीछे, दरम्यान में रहते हैं, ने कल IPC की धारा 302, 201, 120(B) के तहत पृथ्वी उर्फ भूमिबेन जिग्नेश मावड़िया, नीलेश मनसुख कचटिया और बलवीर देवीराम वर्मा, जामनगर, पंचकोशी-B के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि आरोपी पृथ्वीबेन ने अपने प्रेमी नीलेश कचटिया और नीलेश के दोस्त आरोपी बलवीर के साथ मिलकर जिग्नेश मावड़िया को मारने की पहले से तय साजिश रची थी और इसी साजिश के तहत पिछली तारीख 31-5-24 को रात 12 बजे से कुछ पहले नीलेश और बलवीर ने जिग्नेशभाई को दरेड GIDC शिवमपार्क-6 स्ट्रीट नंबर 12/B प्लॉट पर पार्टी के लिए बुलाया था। जहां जिग्नेश को शराब में साइनाइड मिलाकर पिलाने के बाद, उन्होंने मृतक के शव को छिपाने के लिए फैक्ट्री में ही एक गहरा गड्ढा खोदा और उसे दफना दिया। इस तरह, तीनों आरोपियों ने साजिश रची और युवक की हत्या कर शव को दफना दिया, सबूत मिटा दिए और अपराध को अंजाम दिया। ऑस्ट्रेलिया में काम करने वाली बेवफा पत्नी की झूठी कहानी का अंत.... पुलिस जांच में पत्नी द्वारा अपने प्रेमी की मदद से पति के बाल हटाने की मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जब पत्नी ने मृतक के परिवार को बताया कि जिग्नेश नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया गया है और वहां कंपनी में मोबाइल फोन बैन हैं, तो उसने ऐसी कहानी बनाई थी और हर बार जब वह झूठी कहानी बताती थी, तो मृतक के परिवार को यही भ्रम होता था कि जिग्नेश विदेश चला गया है, लेकिन हाल ही में, जब से मृतक के पिता ऑस्ट्रेलिया जा रहे थे, तब से मृतक की पत्नी जिग्नेश का पता और कॉन्टैक्ट डिटेल्स पूछने पर साफ जवाब नहीं दे पाई और शक के घेरे में आ गई, और आखिरकार बेवफा पत्नी की झूठी कहानी का अंत हो गया। गुमशुदगी की अर्जी की जांच में रहस्यमयी खूनी खेल से पर्दा उठ गया है.... हाल ही में, केतन अग्रवाल मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था और ऐसे दूसरे मामले भी चर्चा में आ गए थे। इस बीच, जामनगर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिससे सनसनी फैल गई है। पुलिस ने एक आम गुमशुदगी की अर्जी पर पूरी जांच की, जिससे मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ गया है और आरोपी का गुनाह सामने आ गया है। गौरतलब है कि मृतक युवक पृथ्वी से शादी कर चुका था। शादी से पहले पृथ्वी का आरोपी नीलेश से लव अफेयर था, जिसके बाद कुछ समय के लिए बातचीत बंद हो गई और पुराना प्यार फिर से जाग उठा और आखिर में साजिश के तहत हत्या कर दी गई। करीब 11 घंटे की खुदाई के बाद इंसानी कंकाल मिला... दो साल पहले रहस्यमय तरीके से गायब हुए एक युवक की हत्या कर उसकी लाश दफनाने की सनसनीखेज जानकारी सामने आने के बाद, कल सीनियर पुलिस अधिकारियों की देखरेख में पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर करीब 10 लोगों के साथ डेरेड GIDC शिवम पार्क में ब्रेकर मशीन और ड्रिल की मदद से फैक्ट्री के अंदर खुदाई शुरू की। करीब 11 घंटे तक 12 फुट गहरा गड्ढा खोदने के बाद रात के करीब अंदर इंसानी कंकाल के अवशेष मिले। पुलिस ने पंचनामा समेत कार्रवाई की और कंकाल को जांच के लिए भेजने का फैसला किया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी नीलेश ने 2024 के आखिर में उस जगह पर फैक्ट्री किराए पर ली थी, जहां अवशेष मिले थे और मशीनरी की नींव के लिए गड्ढा खुदवाया था। उसके बाद जिग्नेश को दफनाने के बाद उसके ऊपर मिट्टी और सीमेंट का स्लैब बनाया गया था। बाइट: अशोक मावडिया (मृतक का बड़ा भाई) बाइट: प्रतिभा (ASP जामनगर) WKT.... मुश्ताक दल, ज़ी मीडिया, जामनगर0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय: आयकर विभाग ने RKSCPL के मुख्य कार्यालय समेत ठिकानों पर छापेमारी
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर। जहां आयकर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है जहां शहर की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (RKSCPL) के मुख्य कार्यालय और आवास समेत देशभर के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने एक साथ छापेमारी की है। सुबह से जारी इस कार्रवाई के बाद कंपनी और कारोबारी जगत में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल आयकर विभाग की ओर से छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय शहर के पॉश इलाके श्रीकृष्ण नगर स्थित राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य आवास और कार्यालय पर सुबह-सुबह आयकर विभाग की टीम ने अचानक दबिश दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 10 वाहनों के काफिले में पहुंचे आयकर विभाग के लगभग 20 अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की। परिसर को सुरक्षा बलों ने पूरी तरह अपने घेरे में ले लिया। गेट बंद कर दिए गए और कार्रवाई के दौरान किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश तथा अंदर मौजूद लोगों के बाहर आने-जाने पर रोक लगा दी गई। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीम कार्यालय और आवास में मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेजों, कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, लैपटॉप, डिजिटल लेन-देन के रिकॉर्ड और बैंक खातों से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई केवल बेगूसराय तक सीमित नहीं है। चूंकि कंपनी का कारोबार कई राज्यों में फैला हुआ है, इसलिए आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें देशभर में कंपनी के अन्य ठिकानों पर भी एक साथ सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक इस कार्रवाई के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई टैक्स संबंधी अनियमितताओं, वित्तीय लेन-देन और अन्य दस्तावेजों की जांच के सिलसिले में की जा रही है। विभाग विभिन्न वित्तीय अभिलेखों और कारोबारी दस्तावेजों का मिलान कर रहा है।इधर, श्रीकृष्ण नगर स्थित कंपनी के मुख्य कार्यालय और आवास के बाहर पूरे दिन हलचल का माहौल बना रहा।गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक रामकृपाल सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके निधन के बाद कंपनी का संचालन उनके दोनों पुत्र सुधीर कुमार सिंह और रंजन कुमार सिंह देख रहे हैं। हालांकि, छापेमारी के दौरान दोनों की मौजूदगी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और अधिकारी दस्तावेजों की गहन जांच में जुटे हुए हैं। इस छापेमारी में क्या कुछ सामने आता है और विभाग की ओर से क्या आधिकारिक जानकारी दी जाती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।0
0
Report
अयोध्या में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम का बड़ा अभियान, यातायात में राहत
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में साप्ताहिक बंदी के दिन नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने चौक से फतेहगंज मार्ग तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर दुकानों के सामने नालियों पर लगी अवैध जालियों को हटाया गया, जिससे सड़क और नालियों की मूल चौड़ाई बहाल की जा सके। नगर निगम की टीम ने ठेला, खोमचा और पटरी दुकानदारों को भी सड़क पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी देते हुए निर्धारित स्थानों पर ही दुकान लगाने की अपील की। अभियान के दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, जिससे यातायात बाधित होने की समस्या को कम करने का प्रयास किया गया। नगर निगम के जोनल अधिकारी सुब्रत तिवारी ने बताया कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने से आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने सभी दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सड़क पर दुकान या सामान न रखें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।0
0
Report
हरिद्वार की सूखी नदी में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से गाड़ियाँ बह गईं
Haridwar, Uttarakhand:धर्मनगरी हरिद्वार में महज़ दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बारिश के चलते खड़खड़ी क्षेत्र स्थित सूखी नदी में अचानक तेज बहाव और जलस्तर बढ़ गया, जिसकी चपेट में आकर सूखी नदी में पार्क की गई गाड़ियां बह गईं और बहकर आगे फंस गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आया और क्रेन/हाइड्रा की मदद से पानी के तेज बहाव में फंसी गाड़ियों का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। जनपद हरिद्वार में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के वाहनों के लिए लगभग 13 निर्धारित पार्किंग स्थल हैं, जिनका प्रयोग किया जा रहा है। आज की यह घटना सूखी नदी क्षेत्र की है, जहां कश्यप चौक और श्मशान घाट के बीच बारिश का पानी आने से जलस्तर अचानक बढ़ गया। कुछ लोग जो श्मशान घाट पर अंत्येष्टि के लिए आए थे, उन्होंने अपने वाहन नदी के किनारे खड़े कर दिए थे। अचानक आए तेज पानी के बहाव की चपेट में ये वाहन आ गए। चूंकि कांवड़ मेला व्यवस्था के चलते हमारे पास हाइड्रा/क्रेन उपलब्ध थे, तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू करा दिया गया है। मौके पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं और आसपास तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी स्थिति में वाहनों को सूखी नदी के क्षेत्र में पार्क न करने दें।0
0
Report
Advertisement
