icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461775
Sandeep MehraSandeep MehraFollow9 May 2025, 02:11 pm

Hoshangabad - पचमढ़ी रोड सिद्ध महाराज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत

Pipariya, Madhya Pradesh:

शुक्रवार दोपहर के समय एक दर्दनाक हादसा प्रकाश में आया है, जिसमें एक 22 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई. पिपरिया शासकीय अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर शुभम सिंह ने बताया कि एक दुर्घनाग्रस्त युवक को अस्पताल लाया गया था. जांच के उपरांत वह मृत पाया गया युवक के शरीर पर काफी गंभीर चोट के निशान पाए गए है, किसी भारी वाहन द्वारा दुर्घटना हुई लगता है. मृतक का नाम लाल साहब पिता छोटेलाल नागवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी बनखेड़ी के ग्राम खानोतिया है, शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, मामले में पुलिस जांच कर रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारिशी गधेरे में पहाड़ के बच्चों की स्कूल तक पहुंचने की कठिन परीक्षा

Bageshwar, Uttarakhand:पहाड़ में पढ़ाई सिर्फ किताबों और स्कूल तक पहुंचने की कहानी नहीं है, कई बच्चों के लिए ये रोज जिंदगी से जूझने का संघर्ष है। बागेश्वर के दूरस्थ माना डिगोली गांव से सामने आया वीडियो बरसात में पहाड़ के स्कूली बच्चों की मुश्किलों की तस्वीर दिखा रहा है। उफनते गधेरे के बीच छोटे बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। पानी का बहाव इतना तेज है कि एक गलत कदम भारी पड़ सकता है। ऐसे में सीनियर छात्र आगे आते हैं और छोटे बच्चों का हाथ पकड़कर उन्हें गधेरा पार कराते हैं। ये सिर्फ रास्ता नहीं... पहाड़ के बच्चों की रोज की परीक्षा है।
0
0
Report

DM ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में 15 अगस्त को अल हसनैन पब्लिक स्कूल हादसे के मामले में डीएम अंकित खंडेलवाल ने बड़ी कार्रवाई की. डीएम ने स्कूल प्रबंधक मोहम्मद उवेश समेत दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कठोर कदम उठाने के आदेश दिए. BSA अलका शर्मा को हादसे की जांच सौंपी गई; जांच में स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई. दीवार और छज्जा जर्जर होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को छज्जे पर जाने से रोकने के लिए उपाय नहीं किए. हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी जांच में शामिल की गई. पुलिस स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है. 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान स्कूल गेट के छज्जे के गिरने से एक छात्र की मौत हो गई, दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. असमोली थाना क्षेत्र के मदाला फतेहपुर में स्कूल हादसा.
0
0
Report
Advertisement

कोडरमा में बैंक लूट की योजना बनाते अपराधियों के साथ मुठभेड़, एक गिरफ्तार

Koderma, Jharkhand:कोडरमा के तिलैया थानाक्षेत्र के इंदरवा-झरनाकुण्ड में बैंक लूट की योजना बनाते अपराधियों की तिलैया थाना पुलिस के साथ बीती रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपित को पैर में गोली लगी है, जबकि अपराधियों की धड़-पकड़ में तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार को भी पैर में चोट आई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को कुछ अपराधियों के द्वारा अपराध की योजना बनाने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आलोक में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही बैंक लूट की योजना बना रहे एक अपराधी ने पुलिस पर हथियार तान दिया, इसके बाद पुलिस के द्वारा भी एक गोली फायर किया गया, जिससे एक अपराधी घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। इसके अलावा उसके साथ पकड़े गए तीन आरोपितों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है और उसे लगातार पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपित बिहार के सिवान के रहने वाले बताई जा रहे हैं, जो इंदरवा-झरनाकुंड स्थित एक मकान में बैंक लूट की योजना बना रहे थे। अपराधियों के पास हथियार भी था। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी कुमार शीवाशीष भी सदर अस्पताल पहुंचे और घटना में चोटिल थाना प्रभारी विनय कुमार से उनका हाल-चाल जाना और अपराधियों से भी पूछताछ की। एसडीपीओ प्रमोद केसरी के मुताबिक अपराधियों के पास से तीन पिस्टल, 15 गोली और पांच मैगजीन भी बरामद किया गया है।
0
0
Report

सावन के तीसरे सोमवारी पर जमशेदपुर के सूर्य मंदिर में महागंगा आरती की भव्य झलक

Jamshedpur, Jharkhand:सावन की तीसरी सोमवारी पर जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर धाम में देर शाम हुई भव्य महागंगा आरती बनारस से आए पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गंगा आरती,पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल जमशेदपुर सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर धाम परिसर में सोमवार देर शाम भव्य महागंगा आरती का आयोजन किया गया। बनारस से आए पुरोहितों द्वारा वाराणसी के गंगा घाट की तर्ज पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती संपन्न कराई गई। इस दौरान पूरा सूर्य मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम के तहत हरी मैदान, बारीडीह बस्ती से श्रद्धालुओं का सामूहिक जलाभिषेक यात्रा के रूप में आगमन हुआ। श्रद्धालुओं ने सूर्य मंदिर परिसर स्थित भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। जलाभिषेक के लिए सुल्तानगंज से गंगाजल की व्यवस्था की गई थी。 शाम में आयोजित महागंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भव्य आरती के साक्षी बने। आरती के दौरान दीपों की रोशनी, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा आरती में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने का अनुभव किया。 इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, स्थानीय विधायक पूर्णिमा दास साहू सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे。 सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सावन के पावन महीने में इस तरह के धार्मिक आयोजन से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। वहीं, महामंत्री अखिलेश चौधरी ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, श्रद्धालुओं एवं पुरोहितों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

पारसनाथ पर गैर-जैन प्रवेश को लेकर तीखी बहस, आस्था बनाम विरोध

Giridih, Jharkhand:जियो और जीने दो का स्लोगन जिस धर्म का मूल सिद्धांत हो, अगर उसी धर्म के लोग अपने मूल सिद्धांतों से भटक जाये और धर्म के नाम पर नफ़रत फैलाने की कोशिश करें, तो इसका परिणाम बहुत घातक ही सकता है. हाँ… हम बात कर रहे अहिंसा परमो धर्म, यानी अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है की बात करने वाली जैन समाज की. झारखंड के गिरिडीह जिले में जैन समाज के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल पारसनाथ पर्वत और मधुबन… पारसनाथ पर्वत एक ऐसा पर्वत हैं, जिसे जैनियों का सबसे पवित्र और विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल माना जाता है और इसे श्री सम्मेद शिखर जी भी कहा जाता है. यह वही पर्वत है जहाँ 20 तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि है. मान्यता है कि जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरों ने यहीं से मोक्ष प्राप्त किया है. इसी कारण ये जैनियों के लिए सबसे बड़ा तीर्थस्थल है. 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ के नाम पर इस पहाड़ और जगह का नाम पारसनाथ पड़ा. पारसनाथ पर्वत हमेशा से सुर्खियों में रहता है, लेकिन सुर्खियों में सिर्फ़ इसलिए रहता है क्योंकि इस पर्वत पर झारखंड के आदिवासियों का अभी अपना दावा है और आदिवासी समाज के लोग अपने भगवान मरांग बुरु की भी पूजा इसी पर्वत पर करते हैं. यही कारण है कि इस पर्वत को लेकर हमेशा विवाद होते रहता है. झारखंड सरकार ने इस पर्वत को टूरिस्ट पैलेस भी बनाने की घोषणा कर चुकी है. जिसके बाद पूरे देश में जैन समाज के लोगों के द्वारा इसका विरोध शुरू हो गया. लेकिन इसके बावजूद इस पर्वत पर बड़ी संख्या में हर समुदाय के लोगों के आने - जाने का सिलसिला सालों भर लगा रहता है, इसी बात से जैन समाज के लोगों में आक्रोश हमेशा देखने को मिलते रहता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसके बार माहौल गर्म हो गया है. दरअसल सोमवार को काफ़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ पारसनाथ पर्वत के मुख्‍य मंदिर (चोंटी) पर उमड़ी हुई थी. कई अलग - अलग राज्यों से जैन समाज के लोगों की भीड़ थी, वहीं आम पर्यटक और छात्रों की भी भीड़ उमड़ी हुई थी. इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ की सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो गया. दरअसल कुछ छात्र पर्वत की मुख्य मंदिर के पास पहुंचे तो जैन समाज के कुछ लोगों ने इनका विरोध करना शुरू कर दिया और हंगामा मचाना शुरू कर दिया. जैन समाज के लोगों का कहना था कि ये पर्वत उनके भगवान की है, इस पर्वत पर ग़ैर जैन समाज के लोग क्यों आते हैं, क्या उनके किसी भगवान की मंदिर इस पर्वत पर है क्या, जो ग़ैर जैन समाज के लोग इस पर्वत में घूमने के लिए चले आते हैं और हमारे पर्वत को दूषित कर देते हैं. जैन समाज की एक युवती का वीडियो सबसे तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमे वह कह रही है की, कौन से भगवान बैठे हुए हैं इस पर्वत में, किसी भगवान का मंदिर है क्या, क्या भोले शिव जी बैठे हैं इस मंदिर में जो जय भोले नाथ का नारा लगाते हुए पर्वत पर चढ़ कर इसे दूषित कर रहे हैं. युवती और जैन समाज के लोगों के द्वारा एक साथ ग़ैर जैन समाज के युवकों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने और हंगामा करने के बार कई युवक पर्वत से वापस लौट गए, लेकिन युवकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा इस. युवकों का कहना है कि अगर इस पर्वत पर ग़ैर जैन समाज के लोगों के आने पर रोक है तो नीचे नो इंट्री का बोर्ड लगवा देना चाहिए. लेकिन युवकों के साथ किए गए इस बर्ताव के बाद लोगों में भारी आक्रोश है.
0
0
Report
Advertisement

करोड़ीचक में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने आरोपियों पर शक

Danapur, Bihar:करोड़ीचक में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या फुलवारीशरीफ के करोड़ीचक इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गोलू यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोलू यादव अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पार्टी में बैठा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसे गोली मार दी गई। परिजनों ने शराब पार्टी में शामिल दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। गोलू यादव को चार गोलियां मारे जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही मृतक के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

छत्रपति संभाजीनगर महापालिका: २५ नगरसेवकों पर अपात्रता जांच, निर्णय में वर्षों लग सकते हैं

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजी नगर मनपातील ११५ पैकी २५ नगरसेवकांविरोधात ३ अपत्ये, अतिक्रमण आणि अनधिकृत बांधकाम आदी कारणांवरून अपात्रतेच्या तक्रारी दाखल आहेत. याप्रकरणी सोमवारी  मनपा आयुक्त अमोल येडगे यांच्यासमोर सुनावणीला सुरुवात झाली. पहिल्या दिवशी ९ नगरसेवकांना बोलावण्यात आले होते. सुनावणीसाठी नगरसेवक समर्थक आणि वकिलांसह कागदपत्रे घेऊन दाखल झाले. मात्र यातील ८ जणांनी आरोपांवर म्हणणे मांडण्यासाठी पुढील तारीख देण्याची विनंती केली. आयुक्तांनी ही विनंती मान्य करत त्यांना मुदत दिली. आठ नगरसेवकांना पुढील तारीख मिळाल्याने आता त्यांच्या म्हणण्यासोबत तक्रारदारांनी दिलेले पुरावे आणि कागदपत्रांची तपासणी होईल. अतिक्रमण किंवा अनधिकृत बांधकामाच्या आरोपांत संबंधित विभागांकडून वस्तुस्थिती अहवाल मागवला जाईल. विशेष म्हणजे महापालिकेच्या या सुनावणीनंतर हा अहवाल निवडणूक आयोग आणि त्यानंतर न्यायालयातही जाऊ शकतो. त्यामुळे या प्रकरणाचा अंतिम निकाल येईपर्यंत ५ वर्षांचा कालावधीही निघून जाऊ शकतो, अशी शक्यता आहे
0
0
Report

नागपंचमी: वन विभाग ने कड़ी सुरक्षा, 20 कोबरा पकड़े, सपेरों को चेतावनी

Damoh, Madhya Pradesh:नागपंचमी पर रहा नागों पर वन विभाग का पहरा.. वन अमले ने मुक्त कराए कोबरा.. फारेस्ट ऑफिसर्स की माने तो विगत दो दिन पहले से ही सपेरों और नाथ सम्प्रदाय के लोगों के पास जाकर उन्हें ताकीद किया गया था कि नागों का सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं किया जाएगा, लेकिन फारेस्ट तीन अलग अलग टीमों के शहर भर में गश्त की और बीस सांपों को सपेरों के पिटारों से जब्त किया है। पकड़े गए सांपों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और फिर देर शाम उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है। दमोह रेंज के रेंजर के मुताबिक सभी साँप कोबरा प्रजाति के थे और सभी स्वस्थ्य पाए गए है। वहीं वन अमले ने सपेरों और नाथों को हिदायत देकर छोड़ा है और चेताया है कि यदि अब ये लोग सांपों को बंधक बनाकर उनका प्रदर्शन करते पाए गए तो उन पर मुकदमा बनाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद के विजयनगर में मुठभेड़: एक गिरफ्तार, एक घायल

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र में पुलिस और फायरिंग के मामले में वांछित अभियुक्तों के बीच मुठभेड़ हुई है। थाना विजयनगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 446/26 में वांछित अभियुक्तों के दोबारा किसी घटना को अंजाम देने के लिए निकलने की सूचना मुखबिर के जरिए मिली थी। सूचना पर विजयनगर पुलिस ने सीएचएसपी स्कूल के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। आरोप है कि दोनों ने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त अमन के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे अभियुक्त अरुण को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। घायल अभियुक्त अमन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

पुलिस के साइबर जागरूकता शिबिर से ऑनलाइन धोखाधड़ी के खतरे पर चेतावनी

Durgapur, West Bengal:ডিজিটাল প্রতারণা রুখতে পুলিশের সাইবার সচেতনতা শিবির। প্রযুক্তির সঙ্গে পাল্লা দিয়ে ক্রমশ বাড়ছে সাইবার অপরাধ। কখনও ‘ডিজিটাল অ্যারেস্ট’-এর ভয় দেখিয়ে, কখনও অনলাইন বিনিয়োগে মোটা রিটার্নের প্রলোভন দিয়ে, আবার কখনও ব্যাঙ্কের KYC আপডেট, ক্রেডিট কার্ডের রিওয়ার্ড পয়েন্ট কিংবা ভিডিও কলের মাধ্যমে প্রতারণার ফাঁদে পড়ছেন সাধারণ মানুষ। এই পরিস্থিতিতে সাইবার অপরাধ সম্পর্কে মানুষকে সচেতন করতে উদ্যোগী হল আসানসোল দুর্গাপুর পুলিশ কমিশনারেটের দুর্গাপুরের কোক ওভেন থানার পুলিশ। সোমবার সন্ধ্যায় কোক ওভেন থানার অন্তর্গত অঙ্গদপুর গ্রামের হরি মন্দির প্রাঙ্গণে থানার পক্ষ থেকে আয়োজন করা হয় সাইবার সচেতনতা শিবির। এলাকার বহু মানুষ শিবিরে উপস্থিত ছিলেন। তাঁদের সামনে সাইবার প্রতারণার বিভিন্ন কৌশল, প্রতারকদের ফোন করার ধরন এবং প্রতারণার হাত থেকে বাঁচতে কী কী সতর্কতা অবলম্বন করা প্রয়োজন, সে বিষয়ে বিস্তারিতভাবে আলোচনা করা হয়। পুলিশের পক্ষ থেকে জানানো হয়, বর্তমানে দৈনন্দিন জীবনের প্রায় সমস্ত ক্ষেত্রেই অনলাইন পরিষেবার ব্যবহার বেড়েছে। ফলে একই সঙ্গে বাড়ছে সাইবার অপরাধের সুযোগও। অচেনা নম্বর থেকে আসা ফোন, সন্দেহজনক লিঙ্ক, OTP বা ব্যাঙ্কের গোপন তথ্য চাওয়া, অনলাইন বিনিয়োগে অস্বাভাবিক লাভের প্রতিশ্রুতি কিংবা পুলিশ-সিবিআই আধিকারিক পরিচয়ে ভয় দেখিয়ে টাকা আদায়ের মতো প্রতারণা সম্পর্কে সতর্ক থাকার পরামর্শ দেওয়া হয়। বিশেষ করে ‘ডিজিটাল অ্যারেস্ট’-এর নামে প্রতারণা নিয়ে সাধারণ মানুষকে সতর্ক করা হয়। পুলিশ বা কোনো সরকারি তদন্তকারী সংস্থা ফোন করে কাউকে ভয় দেখিয়ে টাকা দাবি করে না—এই বিষয়ে সচেতন থাকার বার্তা দেওয়া হয়। পাশাপাশি সোশ্যাল মিডিয়া-ভিত্তিক প্রতারণা, ভুয়ো গিফট ভাউচার, KYC আপডেটের নামে প্রতারণা, ক্রেডিট কার্ডের পয়েন্ট রিডিম এবং ভিডিও কলের মাধ্যমে ব্ল্যাকমেলিংয়ের মতো অপরাধ নিয়ে সতর্ক করা হয়। শিবিরে কোক ওভেন থানার ওসি অঞ্জন মণ্ডল বলেন, “বর্তমান অনলাইন নির্ভর সময়ে সাইবার অপরাধ ক্রমশ বাড়ছে। তাই প্রত্যেককে নিজেরা সচেতন হওয়ার পাশাপাশি পরিবার ও পরিচিতদেরও সচেতন করতে হবে।” কোনও অচেনা ব্যক্তি ফোন করে ব্যক্তিগত বা ব্যাঙ্ক সংক্রান্ত তথ্য চাইলে তা না দেওয়ার এবং সন্দেহজনক কোনও ঘটনায় দ্রুত পুলিশের সঙ্গে যোগাযোগ করার পরামর্শ দেন তিনি। পুলিশের এই উদ্যোগকে সাধুবাদ জানান অঙ্গদপুরের বাসিন্দারাও। তাঁদের বক্তব্য, সাধারণ মানুষের মধ্যে সাইবার প্রতারণা সম্পর্কে সচেতনতা বাড়াতে এই ধরনের শিবির নিয়মিত আয়োজন করা প্রয়োজন।
0
0
Report

भिंड-ग्वालियर रोड हादसे में पांच की मौत, 26 घायल; गंभीर घायलों का ग्वालियर रेफर

Bhind, Madhya Pradesh:भिंड़ ब्रेकिंग सड़क हादसे में पांच की मौत, 26 लोग घायल; गंभीर घायलों को ग्वालियर किया रेफर। गोहद। भिंड ग्वालियर रोड पर छीमका गांव के पास सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से 108 एम्बुलेंस तथा पुलिस वाहनों के से सभी घायलों को उपचार के लिए गोहद अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, एसडीओपी महेंद्र गौतम, चोराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव, गोहद थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह कुशवाहा, ऐंडोरी थाना प्रभारी विवेक प्रभात सहित भारी मात्रा में पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और दुर्घटना के लिए कौन-से कारण जिम्मेदार रहे, इसकी जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। टक्कर लोडिंग वाहन और डंपर के बीच हुई है, सड़क पर बैठे गौ वंस को बचाने के फेर में डंपर मजदूरों से भरी लोडिंग से जा टकराया तीन की मौत रास्ते में ग्वालियर ले जाते समय हुई है बताया जा रहा है जिसकी पुस्टि नहीं हुई है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top