icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मैनपुरी-करहल रामगोपाल यादव का भाजपा पर तीखा हमला बोले-भगवान राम नाराज,चंदा चोर मांगे माफी ।

Ajay KumarAjay KumarFollow7m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल रामगोपाल यादव का भाजपा पर तीखा करहल/मैनपुरी मैनपुरी सपा के राज्यसभा सदस्य प्रो.रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रो.रामगोपाल यादव सोमवार को करहल कस्बे में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे,कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। रामगोपाल यादव ने कहा कि "चंदा चोर सार्वजनिक रूप से जब तक माफी नहीं मांगेंगे,तब तक वे वापस नहीं आएंगे भगवान राम" उन्होंने इशारों में चंदा वसूली को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
0
0
Report

नवजात की मौत, नरकटियागंज अस्पताल में हंगामा: डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव के दौरान एक नवजात बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने जमकर अस्पताल में बवाल काटा है परिजनों का आरोप है कि डाक्टरों की लापरवाही से नवजात बच्चे की मौत हो गई है सही समय पर इलाज नहीं करने की वजह से नवजात की मौत हो गई देर शाम खिरिया मठिया निवासी मरीज सीमा देवी प्रसव कराने अस्पताल पहुंची सुबह में डिलेवरी हुआ लेकिन नवजात की मौत हो गई परिजनों का आरोप है देर रात्रि से डाक्टर सही से इलाज नहीं कर रहे थे दो तीन इंजेक्शन दिए थे सही से इलाज नहीं होने के चलते मृत बच्चा हुआ प्रति माह अल्ट्रासाउंड का रिपोर्ट है बच्चा सही सलामत था फिर प्रसव के दौरान कैसे मौत हो गई प्रहलाद प्रसाद ने बताया कि डाक्टरों की लापरवाही से नवजात की मौत हुई है अच्छे से इलाज नहीं होने के कारण मृत बच्चा का प्रसव हुआ है परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर अवैध उगाही का भी आरोप लगाया है अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डाक्टर विवेक रंजन ने बताया कि बच्चे की गले में नाल फंस गया था जिसके कारण प्रसव के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई परिजनों की शिकायत की जांच कराई जाएगी हंगामा होने पर शिकारपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची परिजनों को समझा बुझा मामला शांत कराया गया है
0
0
Report

रीवा के मऊगंज में अवैध MD ड्रग्स फैक्ट्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा संभाग के मऊगंज जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब एक करोड़ अट्ठाईस लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार-2 के تحت की गई। मऊगंज पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र में दबिश देकर अवैध MD ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 360 ग्राम संदिग्ध MD ड्रग्स बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 300 लीटर से अधिक रासायनिक पदार्थ, ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक महिंद्रा नियो बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया। कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग एक करोड़ 28 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के आधार पर ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इस बड़ी कार्रवाई पर पुलिस महानिदेशक और रीवा जोन के आईजी ने कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ "ऑपरेशन प्रहार-2" आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय के चांदपुरा में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, चार घर जलकर राख

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला जहां भीषण आग लगने से कई घर जलकर पूरी तरह से रखा हो गया। वही आग लगने के बाद घर में रखे 10 लाख की सामान जलकर खाक हो गया। अग्निकांड के बाद मौके पर काफी देर तक भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से आग का तांडव है। जहां आग लगने से कई घर धू धू कर जल कर राख हो रहा है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के सदर प्रखंड अंतर्गत नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव के गाछी टोला वार्ड संख्या-7 में बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने दिनेश सहनी के एक ही परिवार के चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान घर में रखा रसोई गैस एक सिलेंडर फट गया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।आग में सूरज कुमार, भोला कुमार और राजा कुमार के घर जलकर राख हो गए। एक बाइक, एक साइकिल, नगदी, जेवर, अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान भी जल गया। पीड़ित परिवार ने करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।सूचना पर नीमा चांदपुरा थाना पुलिस एवं बिहार अग्निशमन सेवा की मिनी कॉल-101 वाहन मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

कल्याण ग्रामीण क्षेत्र में पानी घटा, पुल की मरम्मत से यातायात फिर से चालू

Thane, Maharashtra:कल्याण ग्रामीण भागात पावसाने उघडीप घेतली. अखेर 10 तासांनंतर काळू नदी पुलावरील पाणी खाली उतरलं. नागरिकांनी सुटकेचा निश्वास सोडला. पण पुराने मागे ठेवलीय हानीची खूण. गेल्या 24 तासांपासून मुसळधार पावसामुळे कल्याण ग्रामीण भागातील काळू नदीला पूर आला होता. नदीचं पाणी थेट पुलावरून वाहत होतं, त्यामुळे वाहतूक बंद झाली होती. पण आता दिलासादायक बातमी! पावसाने उघडीप घेतल्याने गेल्या 10 तासांपासून पाणी हळूहळू खाली उतरू लागलंय. पुलावरील पाणी कमी झाल्याने नागरिकांनी सुटकेचा श्वास सोडला आहे. पुन्हा वाहतूक सुरू झाली आहे. पूर काही विनाकारण गेला नाही. पुलाच्या संरक्षक कड्याला मोठा फटका बसला आहे. पुलाचे संरक्षक पाईप तुटले आहेत, काही ठिकाणी पूर्ण वाहून गेले आहेत. कड्यावर झाडं, फांद्या आणि प्लास्टिकचा कचरा अडकला आहे. पुलाची दुरुस्ती आता करणे आवश्यक आहे.‌ पाणी उतरलं असलं तरी पूल कमकुवत झाला आहे. प्रशासनाने तातडीने पाहणी करून दुरुस्ती करावी. नागरिकांनीही कड्याजवळ उभं राहणं टाळावं.
0
0
Report

अखिलेश पर जाल फैलाने का आरोप: डॉ सोनेलाल पटेल जन्मदिन स्क्रीनशॉट वायरल करने की साजिश

Lucknow, Uttar Pradesh:आपको क्या? हो गया है अखिलेश जी। एक गलती को छुपाने के लिए दूसरी गलती। ना ना, ये मत किया कीजिए मित्र आप। अरे हमने आपसे कहा कि आपने डॉ सोनेलाल जी को याद नहीं किया तो आप दबाव में आकर उन्हें सम्मान देने का दिखावा करने लगे। हमारे कुर्मी भाईयों से आप झूठ बोलें, ये अच्छा लगता है क्या? कुर्मी भाईयों से बोला गया आपका झूठ क्या था, आइये सबको बताते हैं। सामाजिक न्याय के प्रखर पुरोधा श्रद्धेय डॉ. सोनेलाल पटेल जी की जयंती का मुद्दा आपके मित्र ओम प्रकाश ने उठा दिया। जब उठाया तब आप सोए थे। नींद खुली तो देखकर चौंक गए, बेचैन हो गए। सोचा अब क्या करूं। कुर्मी भाई तो पहले से ही हमें वोट नहीं देते थे, अगर देने की सोची भी होगी तो अब तो बिल्कुल ही नहीं देंगे। अब ओम प्रकाश राजभर की सच्ची बात को काट नहीं सके आपने व्हाटसअप ग्रुप्स में श्रद्धेय डॉ. सोनेलाल जी की जयंती से जुड़ी खबर का स्क्रीन शॉट वायरल करवाने लगे। अलग अलग व्हाटसअप ग्रुप्स में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि 'भइया जी ने कहा है कि इस स्क्रीन शॉट को जमकर वायरल करवाना है। विशेषकर कुर्मी समाज से जुड़े ग्रुप्स में'। चालाकी से स्क्रीन शॉट से तारीख को हटा दिया गया, जिससे लगे 'राजा बाबू' ने श्रद्धेय डॉ. सोनेलाल जी की जयंती मनाई थी। मत कीजिए अखिलेश जी ऐसा। मत कीजिए। आप मित्र हैं, इसलिए सुझाव दे रहा हूं। आख़िर क्या मिल जाता है आपको झूठ प्रसारित करने से? अरे मान लीजिए कि यादव और मियां भाई के अलावा आप किसी को नायक नहीं मानते तो इसमें क्या हर्ज है? सच थोड़ी ना बदल जाता है। आपको क्या लगता हैं? मेरे कुर्मी भाई मूर्ख हैं? 2 जुलाई 2023 की जिस खबर की असली तारीख छुपाकर और उसे 2026 की बताकर, उसका स्क्रीन शॉट व्हाटसअप ग्रुप्स में प्रसारित करवा रहे हैं, उसका मैं लिंक कमेंट बॉक्स में डाल रहा हूं। पढ़ लीजिएगा। ओमप्रकाश अपने कुर्मी भाईयों के साथ आपको ठगी नहीं करने देगा। राजनीति का ये जमाना ट्विटर, ऐसी, पीसी और व्हाटसअप का अब नहीं रहा। लेकिन आपके सारे पाप का पर्दाफाश यहीं पर करूंगा। जय भारत, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

करौली के पांचना बांध से पानी छोड़ने के बाद नहरों में जाम, किसान नाराज

Karauli, Rajasthan:करौली। पांचना बांध से कमांड क्षेत्र की नहरो में पानी निकासी का मामला, कुसाय में पानी नहीं पहुंचने से नाराज किसानों ने लगा रखा है कई स्थानों पर जाम, श्रीमहावीरजी नादौती मार्ग पर कोडिया की बगीची एवं कैमला गांव पर लगा हुआ है जाम, हिंडौन - करौली मार्ग पर कटकड़ गांव के समीप लगा हुआ है जाम, हिंडौन सिटी गंगापुर मार्ग पर भी लगा हुआ है जाम, टोडाभीम के किरवाड़ा में भी किसानों ने लगाया जाम, आवागमन बाधित होने से आम जन को हो रही परेशानी, विभागीय अधिकारी किसान समझाइश दे रहे हैं, कल पांचवा बांध से कमांड क्षेत्र की नहरो में की गई थी पानी की निकासी, तकनीकी खराबी के चलते जल प्रवाह तेज गति से नहीं हुआ था, तकनीकी खराबी को रात भर प्रशासन की मौजूदगी में किया गया दुरुस्त, आज सुबह 5 बजे कमांड क्षेत्र की नहरो में पुनः छोड़ा गया पानी, हालांकि अभी दूरस्थ स्थानों पर पानी नहीं पहुंचने के कारण कई स्थानों में लगा हुआ है जाम
0
0
Report
Advertisement

काशीपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की बैठक; संगठन विस्तार पर जोर

Jaspur, Uttarakhand:काशीपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों को दिये जीत के मंत्र काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सोमवार को काशीपुर पहुंचे, जहां बाजपुर रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हाई प्रोफाइल संगठनात्मक बैठक में उन्होंने प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, प्रकोष्ठों की सक्रियता, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और जनता के बीच सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश एवं जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठनात्मक दृष्टि से इस बैठक को भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
0
0
Report

पांचना बांध के गेट खुलते ही जल प्रवाह बहाल

Jaipur, Rajasthan:पांचना बांध से जल प्रवाहित CM भजनलाल शर्मा ने दी बड़ी सौगात प्रवाह के दौरान आई तकनीकी खामी हुई दुरुस्त रात भर जुटीं SDRF एवं जल संसाधन विभाग की टीमें प्रशासन ने तत्काल लिया मामले में संज्ञान जल संसाधन विभाग एवं SDRF की तकनीकी टीमों को मौके पर लगाया विशेषज्ञों द्वारा युद्ध स्तर पर तकनीकी खामी को दूर करने का कार्य लगातार किया गया लिफ्ट, कैनाल और नदी की तरफ निर्धारित गेट खुले जिस गेट में तकनीकी दिक़्क़त आ रही थी, उसे आज तड़के 4:50 बजे पर खोल दिया गया भरतपुर, बीसलपुर और मथुरा से विशेषज्ञ बुलाए गए थे मुख्यमंत्री स्वयं दिल्ली प्रवास के दौरान लगातार फीड बैक लेते रहे 20 साल से बंद जिन गेट में तकनीकी खामी थी उन्हें भी खोल दिया गया
0
0
Report

भटवाड़ी में फुल्यार मेले की धूम, ग्रामीण संस्कृति का उत्सव

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के ग्रामीण क्षेत्रों में फुल्यार (फूलियार) मेले की धूम। उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक फुल्यार (फूलियार) मेला पूरी आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। भटवाड़ी के ग्राम बंद्रानी और ग्राम द्वारी में आराध्य प्रसिद्ध सोमेश्वर देवता के सानिध्य में फुल्यार मेले का आयोजन हुआ, मेले में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में रासो तांदी नृत्य किया। मेले में सोमेश्वर देवता के पसवा ने डांगरिया (लोहे की नुकीली कुल्हाड़ी) आसान लगाकर चलकर गए, जिसे मेले के आकर्षण का केंद्र माना गया। ग्रामीण भगवान सोमेश्वर देवता से अच्छी फसल एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। मेले में उच्च हिमालयी क्षेत्रों एवं बुग्यालों से सुंदर फूल लाकर अपने आराध्य देवी-देवताओं को अर्पित करते हैं और पारंपरिक वेशभूषा में ग्रामीण लोक गीतों पर लोक नृत्य करते हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। बड़े संख्या में मेले में ध्याणियां (गांव की विवाहित बेटियां) भी मेले में आती हैं; मेला मेल मिलाप का मुख्य साधन है जो सांस्कृतिक समृद्ध लोक-परंपरा को जीवंत रखता है। ऐसे आयोजनों से आपसी मेल-जोल और सामाजिक एकजुटता बढ़ती है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top