461005
भगवान परशुराम का भव्य प्रकट उत्सव
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष में युवा सनाढय ब्राह्मण समाज द्वारा अध्यक्ष आनंद थापक के नेतृत्व में आज मंगलवार को 2 बजे जानकारी के अनुसार भगवान परशुराम का प्रकट उत्सव मंगलवारा घाट स्थित सनाढयसभा प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम का अभिषेक किया गया। इस दौरान हनुमान चालीसा भगवान परशुराम जी का पाठ किया गया । पूरे विश्व के कल्याण के लिए भगवान परशुराम से प्रार्थना की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड परिसीमन पर आदिवासी संगठनों का मोर्चा, सरना धर्म कोड और 1971 जनगणना पर बहस
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में परिसीमन और सरना धर्म कोड का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है... आदिवासी संगठनों ने साफ कहा है कि अगर पांचवीं अनुसूचित क्षेत्रों में नए आधार पर परिसीमन किया गया तो आदिवासी प्रतिनिधित्व पर असर पड़ेगा... रांची प्रेस क्लब में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में कई अहम मांगें उठाई गईं... रांची प्रेस क्लब में आदिवासी छात्र संघ झारखंड और राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा भारत की ओर से संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई... वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में आदिवासी आबादी करीब 26 प्रतिशत है, लेकिन बाहरी आबादी बढ़ने के कारण परिसीमन के बाद आदिवासी सीटों की संख्या प्रभावित हो सकती है... संगठनों ने आशंका जताई कि वर्तमान में आरक्षित 28 विधानसभा सीटों में से कई सीटें कम हो सकती हैं... बाइट:विद्यासागर कारकेटा, (राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा मगसचिव) संगठनों ने मांग की कि पांचवीं अनुसूचित क्षेत्रों में परिसीमन 1971 की जनगणना के आधार पर ही किया जाए... वक्ताओं ने कहा कि परिसीमन के मुद्दे पर पहले भी बड़े आंदोलन हो चुके हैं और जरूरत पड़ने पर फिर व्यापक आंदोलन किया जाएगा... आदिवासी समाज से एकजुट होकर अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील भी की गई... बाइट :- सुशील उरांव, केंद्रीय अध्यक्ष आदिवासी छात्र संघ प्रेस वार्ता में सरना धर्म कोड को जल्द लागू करने की मांग भी दोहराई गई... इसके साथ ही ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल यानी टीएसी की बैठक बुलाने की मांग रखी गई... वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज के विकास के लिए शिक्षा, जागरूकता और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करना जरूरी है... बाइट :- संजय पाहन, केंद्रीय प्रवक्ता, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा0
0
Report
सरोगेसी के नियमों पर आम जनता की जानकारी कम: विदेशी महिला सरोगेसी पर चर्चा
Ratlam, Madhya Pradesh:सरोगेसी कि जानकारी का अभाव, विदेशी महिला सरोगेसी के लिए नहीं। सरोगेसी को लेकर आम नागरिकों में ज्यादा जानकारी नहीं है सिर्फ जिनको सरोगेसी की जरूरत है उन्हें डॉक्टर के माध्यम से उनकी जानकारी मिल पाती हैँ, भारत में नियमों की बात करें तो सरोगेसी महिला भारतीय होना आवश्यक है, ज्यादातर केस में महिला नजदीकी जान पहचान में होना जरूरी हैँ। 9 माह का पूरा चिकित्सा खर्च के अलावा 3 साल में किसी भी तरह कि स्वास्थ्य परेशानी में चिकित्सा देखरेख करनी होती है।0
0
Report
महाराजगंज में बाढ़ के खिलाफ मॉक ड्रिल, 45 लोग सफल रेस्क्यू
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महाराजगंज जनपद में बाढ़ से बचाव को लेकर जिला प्रशासन ने की मार्कड्रिल,45 लोगो का किया गया सफल रेस्क्यू, ज़ी मीडिया से एक्सक्लुसिव बातचीत में एसडीएम ने बताया बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन की पूरी है तैयारी वॉक थ्रू ऑन बाढ़ मॉकड्रिल विथ एसडीएम0
0
Report
Advertisement
पाचोरा के किसान ने बेटों के साथ चार एकड़ खेत में कपाशी लगाने की तैयारी की
Jalgaon, Maharashtra:जळगावच्या पाचोरा तालुक्यातील कुऱ्हाड गावात शेतकऱ्याच्या दोन्ही मुलांनी ओढला औत Anc सध्या खरीप हंगामाची लगबग सुरू आहे. आर्थिक संकटात सापडलेल्या कुऱ्हाड खुर्द (ता. पाचोरा) येथील ज्ञानेश्वर रतन शहाणे या शेतकऱ्याने उमरदे शिवारात दुसऱ्याची शेती कसण्यासाठी घेतली आहे. घरची परिस्थिती अत्यंत हलाखीची असल्याने आणि शेतीकामासाठी मजुरी देणे शक्य नसल्याने त्यांनी मंगळवारी आपल्या शेतात सरी पाडण्याचा निर्णय घेतला, मात्र बैलजोडीचा खर्च परवडणारा नसल्याने त्यांच्या गणेश शहाणे व विनेश शहाणे या दोन्ही मुलांनीच औताला ओढण्याचा निर्णय घेतला. दिवसभर औताला जुंपत या बापलेकांनी चार एकर शेतात कपाशी लावण्यासाठी सऱ्या पाडल्या.0
0
Report
डिकाडला में ट्रिपल डेथ: स्कॉर्पियो से कुचला तीन युवकों की मौत, हत्या की आशंका
Panipat, Haryana:डिकाडला में ट्रिपल डेथ से सनसनी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बनी मौत का कारण या साजिश? स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार तीन युवकों को कुचला, मौके पर ही मौत परिजनों ने लगाया सुनियोजित हत्या का आरोप, नामजद एफआईआर दर्ज पानीपत। समालखा क्षेत्र के गांव डिकाडला में देर रात हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खेत से घर लौट रहे स्कूटी सवार तीन युवकों को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान विनोद, नरेंद्र और अनीप (दीपक) के रूप में हुई है। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने इसे सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसे पूर्व रंजिश के चलते की गई सुनियोजित हत्या बताया है। परिजनों का आरोप: यह हादसा नहीं, सोची-समझी हत्या मृतक (दीपक) के भाई एवं ब्लॉक पार्षद अमित ने कहा कि तीनों युवक रोजाना की तरह गांव से खेतों की ओर घूमने गए थे। लौटते समय स्कॉर्पियो ने उन्हें तेज गति से कुचल दिया। अमित ने कहा, "यह कोई साधारण हादसा नहीं है। तीन-तीन लोगों की एक साथ मौत होना कई सवाल खड़े करता है। हमें पूरा विश्वास है कि यह सुनियोजित हत्या है। पुलिस और प्रशासन निष्पक्ष जांच करे तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।" उन्होंने मामले की गहन जांच के लिए सीआईए और उच्च स्तरीय जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग भी उठाई। पुरानी रंजिश के एंगल से जांच घटना की सूचना मिलते ही समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 डीएसपी बोले: नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज डीएसपी नरेंद्र ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। अस्पताल ले जाने पर तीनों युवकों की मौत की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या की धाराओं के तहत नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है, जिसे जांच का आधार माना गया है। डीएसपी के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की दो टीमों और थाना पुलिस की एक टीम को लगाया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। हादसा या हत्या? पुलिस जांच पर टिकी सबकी नजर डिकाडला गांव की इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर परिजन इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं, वहीं पुलिस भी रंजिश के एंगल से मामले की जांच कर रही है। अब यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह वास्तव में सड़क हादसा था या फिर पूर्व नियोजित वारदात। बाइट अमित मृतक दीपक का भाई बाइट नरेंद्र डीएसपी0
0
Report
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर दी, आग में जलने वाला युवक अस्पताल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर हादसे में धू धूकर जली बाइक चपेट में बाइक सवार बाइक सवार के शरीर का 70% हिस्सा आग से जला सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में युवक को पहुंचाया अस्पताल प्राथमिक इलाज के बाद बाइक सवार लखनऊ रेफर हालत गंभीर आग मे जलती बाइक और युवक का वीडियो वायरल जामो थाना के गोरियाबाद चौकी क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: खड़गे ने सभी महासचिव, इंचार्ज और प्रांतीय अध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता की
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Congress National President Mallikarjun Kharge Chairs Meeting Of All General Secretaries, In-Charges & Pradesh Congress Committee Presidents0
0
Report
रोडवेज बस-ट्रक टक्कर में चालक की मौत, बरेली में बस सेवाएं ठप
Bareilly, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बुधवार देर रात ट्रक से पीछे से रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद बरेली में रोडवेज के संविदा चालकों और परिचालकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बस सेवा ठप कर दी। वीओ 01 शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में बुधवार देर रात लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव धनेली पल्तू के पास रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई और करीब छह यात्री घायल हो गए। इस हादसे के बाद बरेली में रोडवेज के संविदा चालकों और परिचालकों ने सुबह बस सेवा ठप कर दी। हादसा बुधवार देर रात करीब 1:40 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे रोहिलखंड डिपो की बस अनियंत्रित हो गई। बस चालक प्रमोद की उम्र 30 वर्ष थी। सूचना मिलने पर 112 पीआरवी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटना के बाद बरेली में रोडवेज के चालकों और परिचालकों में भारी आक्रोश फैल गया। हादसे के विरोध में संविदा चालकों और परिचालकों ने रोडवेज बस सेवा ठप कर दी। चालकों ने आरोप लगाया कि नियमानुसार लंबे रूट की बसों में दो चालक होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बस में केवल एक चालक था, जिससे रात में नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ। चालकों ने बताया कि इसी वजह से चालक प्रमोद की जान चली गई। इसके साथ ही रोडवेज अधिकारी ने न तो कॉल उठाया और न ही कोई अधिकारी उनको देख ने पहुचा, फिलहाल चालको को समझाने का प्रयास जारी है0
0
Report
नसबंदी के बाद महिला की मौत: पति ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के चितरी थाना क्षेत्र के गड़िया गांव में एक महिला की नसबंदी ऑपरेशन के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पति कालूराम ने सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डूंगरपुर जिले की चितरी थाना पुलिस के अनुसार गडिया गाँव निवासी कालूराम ने रिपोर्ट दी है कि 9 जून 2026 को अपनी 38 वर्षीय पत्नी सुशीला नसबंदी प्रक्रिया के लिए सागवाड़ा जनरल अस्पताल ले गया था। वहां सरकारी डॉक्टर बनवारी लाल मीणा ने जांच के बाद नसबंदी ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने ठीक बताते हुए छुट्टी दे दी। रात करीब 10 बजे पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। अगले दिन 10 जून को सुबह वे उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से स्थिति गंभीर देखकर उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सरकारी अस्पताल में डॉ. बनवारी लाल ने उसे दोबारा भर्ती किया और दोपहर में फिर से स्वास्थ्य ठीक बताकर छुट्टी दे दी। घर लौटने के बाद शाम 5 बजे सुशीला की हालत बिगड़ गई। दोबारा गंभीर हालत में सागवाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कालूराम ने इलाज में लापरवाही के कारण मौत का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में नारी चौपाल: महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर चर्चा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं के सूचना केंद्र में हुआ नारी चौपाल का आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं अधिकारों पर संवाद विधायक राजेंद्र भांबू व कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने किया संबोधित उप निदेशक विप्लव न्यौला के संयोजन में हुआ कार्यक्रम बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया नारी चौपाल में हिस्सा केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर हो रहे है लगातार कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना केंद्र सभागार में जिला स्तरीय नारी चौपाल एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्यौला के संयोजन में हुए कार्यक्रम की थीम "महिला विकास से महिला नेतृत्व आधारित विकास की ओर" थी। जिसमें महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के लाभों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भांबू ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। आज महिलाएं घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रही हैं। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ाकर विकसित राष्ट्र के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम को जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने भी संबोधित किया। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला ने कार्यक्रम के बारे में तथा झुंझुनूं जिले में महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए तथा लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को लाडो संकल्प पत्र एवं बधाई संदेश प्रदान किए गए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विश्वंभर पूनियां, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अरूणा सिहाग, भाजपा नेता इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया तथा जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह सहित अन्य मौजूद थे। बाइट 01 : राजेंद्र भांबू, विधायक, झुंझुनूं (लाइट स्काई ब्लू कुर्ता, मूंछ साफ) बाइट 02 : डॉ. अरूण गर्ग, कलेक्टर, झुंझुनूं (व्हाइट और ब्लू लाइन की शर्ट, मूंछ है) बाइट 03 : विप्लव न्यौला, उप निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग, झुंझुनूं (चश्मा लगाया हुआ है)0
0
Report
नीति आयोग बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री से विशेष पैकेज की मांग पर जोर
Patna, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं बैठक में देश भर में उद्यमिता और कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा रोजगार के स्थायी अवसर सृजित करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस चर्चा में शासन, डिजिटल सार्वजनिक ढांचे और साझेदारी सहित प्रमुख मुद्दों के समुचित कार्यान्वयन की रूपरेखा तैयार करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा इस वर्ष की बैठक का विषय है, 2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास है। बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और उपराज्यपाल भाग ले रहे हैं। बैठक दिल्ली में हो रही है लेकिन पटना में राजनीति इसको लेकर तेज हो गई है। RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा नीति आयोग की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री भाग ले रहे हैं बिहार शिक्षा के क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीछे है और प्रतिदिन की आय देश में सबसे कम है बिहार करोड़ के कर्ज में डूबा हुआ है बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले विशेष पैकेज मिले नीति आयोग के सामने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बात इस मामले को लेकर करना चाहिए एक बिहारी बनाकर बात करना चाहिए मुख्यमंत्री को क्योंकि बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है बिहार बर्बाद हुआ है तो बिहार को विशेष पैकेज या विशेष राज्य का दर्जा मिले जेडयू के MLC नीरज कुमार ने कहा की 2026 में इनको ज्ञान हुआ है जब यह सरकार में थे तो ज्ञान नहीं हुआ था तब बिहार विकास के रास्ते पर था चाचा जैसा कोई नहीं कानून का राज है आज बिहार फैसिलिटी हो गया है जीविका में देश में टॉप कौन हुआ है प्रायमरी एजुकेशन में देश में नंबर वन विहार हुआ है पुलिस बल में बेटियों के हिस्सेदारी में नंबर वन जो राजनीति में फिसड्डी होता है उसको बिहार फिसडी है नजर आता है जो बिहार में रहते नहीं हैं उनको बिहार का अबोहवा क्या मालूम जेडयू के बाइट--- नीरज कुमार MLC एवं मुख्य प्रवक्ता जेडयू कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कहा नीति आयोग के बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे 14 करोड़ की जनता से अपेक्षा उनसे है कि बिहार के जनता के हित की बात जरूर करें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब मिलेगा 2 लाख जो महिलाओं को देना है वह कहां से आएंगे युवाओं को रोजगार नहीं है इन बात को जरूर रखें जिस तरह से भ्रष्टाचार हो रहे हैं उसे पर क्या मंशा है उसे पर रखें आम जनता के साथ किसान परेशान है इस बात को मीटिंग में रखें देश में सबसे महंगी बिजली बिहार को लेना पड़ा है इसके बारे में जरूर नीति आयोग के मीटिंग में रखें देश का प्रधानमंत्री के सामने रखें महंगी बिजली सबसे ज्यादा बिहार में है और सबसे गरीब लोग बिहार में कांग्रेस नेता पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा की बाइट वही बीजेपी के पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने कहा आरजेडी को बोलने कहा कोई हक नहीं है केंद्र सरकार को बिहार की काफी चिंता है मोदी जी 57 बार बिहार का दौरा कर चुके हैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार को जितना गति से बिहार को विकसित कर सकते हैं वह काम कर रहे हैं RJD को चिंता करने की जरूरत नहीं है डबल इंजन की सरकार है बिहार आगे बढ़ रहा है बिहार का जो हक है उससे ज्यादा बिहार को मिला है और मिलते रहेगा0
0
Report
हेमंत सोरेन नीति आयोग बैठक में खनिज लाभ के लिए वित्तीय मांग तेज करेंगे
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में है नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे. राज्य हमारा खनिज संपदा से संपन्न है लेकिन यहां के खनिज पर मानो हमारा हक नहीं है. रॉयल्टी टैक्स और जीएसटी के पैसे की मांग होगी. नीति आयोग से जब पैसे मिलेंगे तो हम यहां का विकास करेंगे. झारखंड में मेट्रो मुख्यमंत्री का सपना है उसे दिशा में हम आगे बढ़ेंगे.0
0
Report
Advertisement
बीकानेर SP मेडिकल कॉलेज के बाहर हंगामा: यूथ कांग्रेस के विरोध पर पुलिस झड़प
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबरESP मेडिकल कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के दौरे से पहले यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, PBM अस्पताल की अव्यवस्थाओं और प्रसूताओं की बिगड़ी तबीयत के मामले को लेकर निकाली थी रैली, रैली के दौरान मेडिकल कॉलेज के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक, स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग, कई यूथ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए, मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात0
0
Report
जम्मू-कश्मीर के LG सिन्हा ने Alfa Hockey इंटर-स्कूल टूर्नामेंट 2026 का समारोह संबोधित किया
Aram Pora, Ganderbal, J&K LG Manoj Sinha addresses closing ceremony of Alfa Hockey Inter School Tournament 2026, says, "I believe that this tournament must have reminded the children of Anantnag of what they are capable of. This tournament must have surely reminded the child of Srinagar that a natural talent of a great player exists within them. They just haven't had the chance to prove themselves until now. For the first time the talent got a platform. Over the past few years, we have witnessed remarkable changes in the field of hockey in J&K. We all know that India has a glorious history in hockey with 8 Olympics gold medals. Driven by the same inspiration, the efforts made by the Jammu and Kashmir Sports Council have significantly increased the popularity of hockey in the Jammu and Kashmir region. Substantial work on talent development has been done in the recent years."0
0
Report
अमरनाथ यात्रा: ड्रोन और लिक्विड बम्स के खतरे के बीच सुरक्षा चाक-चौबंद
Srinagar, Uttarakhand:पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में तेजी से बदले हालात के बीच अमरनाथ यात्रा पर इस बार ड्रोन व लिक्विड बम से हमले का खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने इनपुट के आधार पर अलर्ट जारी किया है। इसी के मद्देनजर सुरक्षा घेरा बढ़ाते हुए इस बार लिक्विड एक्सप्लोसिव डिटेक्टर की संख्या बढ़ाई गई है। हवाई खतरे को रोकने के लिए ड्रोन और एंटी ड्रोन सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। यात्रा को आतंक की काली छाया से मुक्त कराने के लिए सेना भी मजबूत सुरक्षा कवच तैयार करने में जुटी है। थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी का उत्तरी कमान दौरा भी इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ ही पीएमओ से निगरानी बढ़ा दी गई है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी इसे लेकर निरंतर समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। 12 जून को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उच्चस्तरीय बैठक में भी यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा होनी है। इसमें मनोज सिन्हा के साथ सेना व सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। अभी यात्रा मार्ग में पड़ने वाले वन क्षेत्र के साथ ही पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में जवानों की पुख्ता सुरक्षा दीवार तैयार की जा रही है। आगे एडवांस सिक्योरिटी चेक के साथ ही यात्रा में शामिल होने वालों की निगरानी भी बढ़ाई जाएगी। अभी यात्रा मार्ग पर भंडारा लगाने वालों को चार चक्रिय सुरक्षा प्रक्रिया से गुजरा जा रहा है। कड़ी सुरक्षा उपाय:- केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 670 कंपनियां तैनात यात्रा मार्ग नो फ्लाइंग जोन घोषित एआई आधारित कैमरों से निगरानी और फेस रिकग्निशन तकनीक का उपयोग रियल टाइम ट्रैकिंग के लिए आरएफआईडी ट्रैकिंग की व्यवस्था हवाई खतरे को रोकने के लिए ड्रोन और एंटी ड्रोन सुरक्षा व्यवस्था यात्रियों के गुजरने से पहले पूरे रास्ते की तलाशी वाहनों को सुरक्षा बलों की निगरानी में एक से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाएगा0
0
Report
Advertisement
