icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461881
Reetesh SahuReetesh SahuFollow1 Oct 2024, 10:07 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिरसा में सफाई और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की 28 दिन की हड़ताल तेज प्रदर्शन के साथ

Sirsa, Haryana:एंकर रीड हरियाणा सरकार के खिलाफ सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। कर्मचारियों की हड़ताल के आज 28 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन मांगों का समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में सिरसा में कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और चेयरमैन के ऑफिस के सामने हरियाणा सरकार का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 28 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लंबे समय से हड़ताल के कारण कर्मचारियों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। वोल 1 कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय से बाजारों की तरफ रोष मार्च भी निकाला। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए और कर्मचारियों ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। रोष मार्च के दौरान कर्मचारियों ने शव यात्रा निकालकर सरकार के प्रति अपना आक्रोश जाहिर किया। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें कोई नई नहीं हैं और लंबे समय से सरकार के सामने रखी जा रही हैं। वोल 2 प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। कर्मचारियों का कहना है कि सफाई व्यवस्था और फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी लगातार अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारियों को निभाते रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं और मांगों पर सरकार की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं, हड़ताल के 28वें दिन सिरसा शहर के बाजारों में जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दिए। शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ जिला प्रशासन की ओर से पुलिस दलबल की मौजूदगी में शहर के बाजारों से कूड़ा उठवाया गया। प्रशासन की ओर से कूड़ा उठाने की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के बीच प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था को संभालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, कर्मचारियों का कहना है कि केवल कूड़ा उठाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। जब तक कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से जल्द से जल्द बातचीत कर उनकी मांगों को पूरा करने की गुजारिश की। कर्मचारियों ने कहा कि वे सरकार के साथ बातचीत के जरिए समस्या का समाधान चाहते हैं, लेकिन अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वोल 3 सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल, फायर ब्रिगेड यूनियन के जिला प्रधान राजेश कुमार और नगर परिषद कर्मचारी संघ के जिला प्रधान नरेश कुमार ने कर्मचारियों की मांगों और आंदोलन को लेकर जानकारी दी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द फैसला करना चाहिए। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी और फायर ब्रिगेड कर्मचारी शहर की आवश्यक सेवाओं से जुड़े हुए हैं। इन कर्मचारियों की सेवाएं सीधे तौर पर आम जनता से जुड़ी हैं। इसके बावजूद कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर सरकार के स्तर पर ठोस निर्णय नहीं होने के कारण उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। पुतला फूंकने और रोष मार्च के जरिए सरकार को संदेश दिया गया है कि कर्मचारियों में अपनी मांगों को लेकर भारी नाराजगी है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आने वाले समय में आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने साफ कहा कि मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अपील की कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और हड़ताल समाप्त करवाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएं। कर्मचारियों का कहना है कि वे टकराव नहीं चाहते, बल्कि बातचीत और सहमति के माध्यम से अपनी मांगों का समाधान चाहते हैं। फिलहाल सिरसा में सफाई और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल का 28वां दिन है। एक तरफ कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार जारी है, तो दूसरी तरफ जिला प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कूड़ा उठवाने की कार्रवाई कर रहा है। अब देखना होगा कि सरकार और कर्मचारियों के बीच बातचीत कब होती है और क्या दोनों पक्षों के बीच सहमति बन पाती है। फिलहाल कर्मचारियों ने अपना आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है और सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। बाइट नरेश कुमार , जिला प्रधान, नगर परिषद कर्मचारी संघ। बाइट मदन लाल , जिला प्रधान , सर्व कर्मचारी संघ। बाइट राजेश कुमार, जिला प्रधान, फायर ब्रिगेड यूनियन।
0
0
Report

युवा कांग्रेस का हरियाणा बीजेपी कार्यालय का घेराव, बेरोजगारी-नशा के मुद्दों पर आंदोलन

Yamuna Nagar, Haryana:युवा कांग्रेस द्वारा हरियाणा में युवाओं की अनदेखी, नशे का कारोबार, बेरोजगारी, विकास कार्यों में भेदभाव सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नीतीश कटारा के नेतृत्व में बीजेपी yमुना कमल कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यमुनानगर में कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नीतीश कटारा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से लेकर बीजेपी सरकार द्वारा विद्यार्थियों पर किए गए लाठीचार्ज सहित अन्य मुद्दों को लेकर सिलसिलेवार बीजेपी के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन घेराव कार्यक्रमों में कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल होंगे। नीतीश कटारा यूथ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में शहरों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है, गली-गली नशा बिक रहा है, लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है, सरकार में बैठे लोग और अधिकारी अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं। इन मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यमुनानगर के घेराव में अन्य कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा अंबाला के सांसद वरुण मुलाना में शामिल होंगे।
0
0
Report
Advertisement

बोकारो में बाढ़ी नदियाँ उफान पर, तीन गेट खुले; गाय बहने की घटना सामने

Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro में बारिश के कारण दामोदर नदी और गरगा नदी उफान पर हैं। पिछले कई दिनों की भारी वर्षा से गरगा नदी में आज सेक्टर 11 पुल के पास तेज धार में एक गाय बह गई, जिसे ग्रामीण खोजते हुए देखा गया। तेनु डैम का जलस्तर बढ़ने से इसके तीन फाटक खोले गए। लोगों को आगाह किया गया है और तेलमोचो पूल के पास दामोदर नदी में चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। मछुआरे, ग्रामीण और आम लोग नदी के किनारे बिना काम के न जाएं—जिला प्रशासन की चेतावनी। बोकारो, धनबाद और बंगाल में इस नदी की धारा बहती है, इसलिए सभी को सतर्क रहने को कहा गया है। गरगा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। स्थानीय लोग और पूर्व मुखिया रामसुंदर कोइरी सहित अन्य समाजसेवी राजेंद्र महतो ने कहा कि लोग नदी किनारे न जाएं। आज एक गाय तेज धार में बह गई, जिसका खोजकार्य जारी है।
0
0
Report
Advertisement

ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना में शिक्षक की मौत, ग्रामीणों ने प्रदेशन से कार्रवाई की मांग

Noida, Uttar Pradesh:Gangapur सुरेश शर्मा Bhilwara से बड़ी खबर: टेक्टर ट्रॉली से शिक्षक की मौत का मामला, रायपुर पुलिस की समझाइस और उचित कार्रवाई के बाद प्रदेशन हुवा खत्म, पोस्टमार्टम को लेकर बनी सहमति, उच्च अधिकारीयों ने दिया आश्वासन, बेखौफ टेक्टर चालकों के खिलाफ होंगी कठोर कार्रवाई, अल सुबह hुवा था नाथडियास गांव मे हादसा, टेक्टर ट्रॉली की टक्कर से हुई थी शिक्षक की मौत. रायपुर थाना क्षेत्र के नाथडियास गांव मे बजरी से भरे टेक्टर ने बाइक सवार एक शिक्षक को टक्कर मार दी, हादसे में शिक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गईं, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बॉडी सड़क पर रखकर प्रदेशन शुरू कर दिया, मृतक की बॉडी को मौके पर नहीं उठाने दे रहे हैं, बजरी माफियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ग्रामीणों का कहना है कि अवैध बजरी की शिकायत कई बार प्रशासन से की मगर कोई कठोर कार्रवाई नहीं पाई, सूचना पर रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची, आक्रोषित लोगों से समझाएस कर रही है, मृतक प्रभु सिंह सरकारी शिक्षक थे जो नाथड़ीयास स्कूल में सरकारी काम से जा रहे थे, तभी अनियंत्रित टेक्टर ट्रॉली ने बाइक चपेट में लेने से मौत हो गई।
0
0
Report

रावतभाटा में मतदाता जागरूकता के लिए 1–8 सितम्बर तक स्वीप गतिविधियाँ

Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ में नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार को अंबेडकर भवन में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर ने कर्मचारियों और श्रमिकों को मतदान की शपथ दिलाई. इसके बाद अंबेडकर भवन से गणेश नगर और बालाजी नगर तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में नगर पालिका कर्मचारी, स्वच्छता मित्र, अग्निशमन कर्मचारी और शहरी रोजगार गारंटी योजना के श्रमिक शामिल हुए. वहीं, ऑटो टिपरों के जरिए ऑडियो संदेश प्रसारित कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है. 1 से 8 सितंबर तक प्रभात फेरी, रैली, रंगोली, नुक्कड़ नाटक और चित्रकला प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ आयोजित होंगी।
0
0
Report
Advertisement

केशकाल में पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसकर 8 गिरफ्तारियाँ दर्ज कीं

Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव जिले के केशकाल में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक के बाद एक सामने आए दो गंभीर मामलों में पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला टाटामारी मार्ग का है, जहां नशे में धुत युवकों ने वन विभाग के चपरासी के साथ जमकर मारपीट की। वहीं दूसरे मामले में भी इन्हे अपराधियों मे से एक चारामा निवासी एक आदतन अपराधी अपने जीजा पर जानलेवा हमला करने की नीयत से धारदार हथियार लेकर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और अब अपराधियों का शहर में पैदल जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया गया। केशकाल में सोमवार को अपराध की दो सनसनीखेज घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी। पहला मामला टाटामारी मार्ग का है। एसडीओपी ने बताया कि चारामा से केशकाल आए करीब 8 युवक नशे की हालत में थे, जिन्होंने वन विभाग के चपरासी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में चपरासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर ही रही थी कि इसी दौरान एक और गंभीर वारदात का खुलासा हुआ। चारामा निवासी इमामुद्दीन खान अपने जीजा पर हमला करने की नीयत से करीब चार धारदार हथियार लेकर उसके घर पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी आरोपियों के तेवर कम होते नजर नहीं आए। बताया जा रहा है कि एक आरोपी पुलिस के सामने हत्या में इस्तेमाल हथियारों के बारे में बेखौफ होकर जानकारी देता नजर आया। वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने पुलिस के साथ फोटो खिंचवाने की मांग भी की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को थाना परिसर से केशकाल बस स्टैंड तक पैदल जुलूस के रूप में ले जाकर न्यायालय में पेश किया। केशकाल में लगातार सामने आ रही आपराधिक गतिविधियों के बीच पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कस रहा है। एसडीओपी अरुण नेताम ने साफ कहा है कि असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report

कोटा की विराट अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा: कलरी पहली बार दिखेगी, श्रद्धालु जुटेंगे

Kota, Rajasthan:25 सितंबर को कोटा में निकलेगी विराट अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा, पहली बार केरल का पारंपरिक युद्ध कौशल ‘कलरी’ बनेगा मुख्य आकर्षण; 200 झांकियां-अखाड़े, भजन व डांडिया मंडलियां होंगी शामिल, 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान, पर्यावरण संरक्षण का भी रहेगा विशेष संदेश. 25 सितंबर को कोटा में निकलने वाली विराट अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा इस बार भक्ति, शौर्य, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संगम बनेगी। शोभायात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण केरल का पारंपरिक युद्ध कौशल ‘कलरी’ होगा, जो पहली बार अपनी विशेष प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को रोमांचित करेगा। दोपहर 11.30 बजे सूरजपोल गेट से शुरू होने वाली शोभायात्रा में करीब 200 झांकियां एवं अखाड़े, 90 अखाड़े, 10 भजन मंडलियां और 10 डांडिया मंडलियां शामिल होंगी। लगभग 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है और यात्रा करीब 18 से 19 घंटे तक चलेगी। मार्ग में शहर की 150 स्वागत समितियां श्रद्धालुओं का स्वागत करेंगी। सुरक्षा के लिए 350 स्वयंसेवक, जिनमें 200 पुरुष और 150 महिला सुरक्षा स्वयंसेवक शामिल हैं, तैनात रहेंगे। पर्यावरण संरक्षण को विशेष प्राथमिकता देते हुए मिट्टी और गोबर से बनी गणेश प्रतिमाओं को बढ़ावा दिया जाएगा तथा 1100 गणेश प्रतिमाएं निःशुल्क वितरित की जाएंगी। आयोजन समिति का लक्ष्य इस ऐतिहासिक शोभायात्रा के माध्यम से कोटा को राष्ट्रीय और विश्व पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने का प्रयास
0
0
Report
Advertisement

डॉ. राधाकृष्ण चतुर्वेदी की 53वीं पुण्यतिथि पर रतननगर में प्रेरणा दिवस

Churu, Rajasthan:चूरू । बीकानेर संभाग के प्रथम आईएएस डॉ. राधाकृष्ण चतुर्वेदी की पुण्यतिथि रतननगर में मनाई गई. शिक्षा और सुविधाओं के अभाव वाले दौर में रतननगर जैसे छोटे कस्बे से संघर्ष करते हुए शिक्षा हासिल कर बीकानेर संभाग के प्रथम आईएएस बनने वाले डॉ. राधाकृष्ण चतुर्वेदी की 53वीं पुण्यतिथि सोमवार को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने उनके संघर्ष, प्रशासनिक कुशलता और रतननगर के विकास में दिए योगदान को याद करते हुए वर्तमान युवा पीढ़ी से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया. समारोह में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि डॉ. चतुर्वेदी हम सभी के प्रेरणापुंज थे। उन्होंने देश और प्रदेश में राजकीय सेवाओं के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोकसेवा की ऐसी नींव रखी, जो आज भी मील का पत्थर बनी हुई है। उनकी कुशल प्रशासनिक क्षमता तथा लोक एवं सामाजिक सेवा के कारण मरुधरा आज भी उन्हें श्रद्धा से याद करता है। उन्होंने कहा कि डॉ. चतुर्वेदी रतननगर के विकास के संवाहक रहे। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। वे भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका निष्काम कर्मयोग निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा. विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि छोटे से कस्बे रतननगर में जन्मे डॉ. राधाकृष्ण चतुर्वेदी ने बाल्यावस्था से ही जीवन में कुछ कर गुजरने का संकल्प लिया. उस दौर में शिक्षा हासिल करना और किसी बड़े लक्ष्य की कल्पना करना भी चुनौतीपूर्ण था. इसके बावजूद उन्होंने संघर्ष करते हुए शिक्षा प्राप्त की और बीकानेर संभाग के प्रथम आईएएस बनकर पूरे मरुस्थल क्षेत्र को गौरवान्वित किया. डॉ. चतुर्वेदी के पौत्र एवं समाजसेवी अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि पं. राधाकृष्ण चतुर्वेदी का जन्म 10 अक्टूबर 1910 को रतननगर में हुआ था. उन्होंने संघर्षपूर्ण जीवन जीते हुए राजस्थान के एकीकरण के बाद आईएएस सेवा में चयन प्राप्त किया. बीकानेर स्टेट के तत्कालीन महाराजा सार्दुल सिंह ने उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें इंस्पेक्टर जनरल कस्टम्स एंड एक्साइज का दायित्व सौंपा। उत्कृष्ट सेवाओं के चलते उन्हें डायरेक्टर सिविल सप्लाइज का दायित्व भी मिला. अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि डॉ. चतुर्वेदी के अनुरोध पर महाराजा सार्दुल सिंह रतननगर आए, जिसके बाद कस्बे में बिजली की सुविधा पहुंची तथा देपालसर स्टेशन से रतननगर तक सड़क का निर्माण हुआ. उन्होंने श्रीगंगानगर कलेक्टर, रेवेन्यू सेक्रेटरी, मेडिकल एवं हेल्थ सेक्रेटरी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं और रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हुए. उन्होंने कहा कि उनके दादा अपनी मायड़ भूमि को कभी नहीं भूले और हमेशा रतननगर के विकास के लिए प्रयासरत रहे. उनके बताए मार्ग पर चलते हुए परिवार भी कस्बे के विकास में अपना योगदान देता रहेगा. साहित्यकार मुरारीलाल महर्षि ने कहा कि डॉ. चतुर्वेदी ने राजकीय सेवा के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोकसेवा की ऐसी परंपरा स्थापित की, जिसे आज भी याद किया जाता है. उनकी प्रशासनिक क्षमता, सामाजिक सरोकार और रतननगर के विकास एवं शैक्षिक उन्नयन के लिए किए गए कार्य नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं. इस अवसर पर डॉ. अक्षत चतुर्वेदी एवं आयुष चतुर्वेदी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया. अन्य वक्ताओं ने भी डॉ. चतुर्वेदी के जीवन संघर्ष एवं उपलब्धियों को याद करते हुए युवा पीढ़ी से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया. समारोह के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, वासुदेव चावला, मुरारीलाल महर्षि, राजेंद्र-धीरेन्द्र, ईशरराम डूडी, नारायण सैनी, नारायण शर्मा, सम्पत तंवर, सम्पतलाल कटारिया, नारायण प्रसाद सैनी, विजय गोठवाल, अशोक यादव, पवन यादव, सूर्यप्रकाश स्वामी, रमेश कुमार गौड़, दीनदयाल पारीक, निर्मल सेन आदि ने बड़ी संख्या में रतननगरवासियों ने बस स्टैंड स्थित सर्किल पर डॉ. राधाकृष्ण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
0
0
Report

चिड़ावा वार्ड-10 से राजकुमार के नामांकन पर ठेकेदारी आरोप, जांच की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं चिड़ावा के वार्ड 10 से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार के नामांकन पर आपत्ति ठेकेदारी से जुड़े होने का आरोप, नामांकन निरस्त करने की मांग नामांकन को लेकर जिला कलेक्टर को दी लिखित शिकायत शिकायत में नगर पालिका के कार्यादेश और निविदा दस्तावेज किए पेश राजस्थान नगरपालिका अधिनियम और निर्वाचन नियमों का दिया हवाला कलेक्टर से दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग झुंझुनूं नगर पालिका चुनाव-2026 में चिड़ावा के वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार के नामांकन को लेकर विवाद सामने आया है। प्रत्याशी के नगर पालिका में ठेकेदारी कार्य से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए उनके नामांकन की वैधता पर आपत्ति दर्ज करवाई गई है। इस संबंध में जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वार्ड 10 से कांग्रेस के टिकट पर नामांकन दाखिल करने वाले राजकुमार पुत्र महीपाल ठेकेदारी का कार्य करते हैं और मैसर्स राजकुमार कॉन्ट्रैक्टर नाम से फर्म संचालित करते हैं। शिकायत में राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 24 और राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 का हवाला देते हुए नामांकन की पात्रता की जांच करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने अपनी आपत्ति के साथ नगर पालिका से संबंधित कुछ दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं। इनमें निविदा सूचना संख्या 02/2026-27 के कार्य संख्या 21 का हवाला दिया गया है। शिकायत के अनुसार, इस कार्य के तहत मोहर सिंह सैनी के मकान से पंडित गणेश नारायण रोड तक सीसी सड़क निर्माण का कार्यादेश 20 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। कार्य की अवधि 21 जुलाई से 20 अक्टूबर 2026 तक बताई गई है।इसके अलावा निविदा संख्या 05/2024-25 के तहत वार्ड 1 से 40 तक विभिन्न स्थानों पर क्रॉस निर्माण एवं मरम्मत कार्य से जुड़े पुराने कार्यादेश का भी शिकायत में उल्लेख किया गया है।शिकायतकर्ता का कहना है कि 1 सितंबर को चिड़ावा के एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भी आपत्ति प्रस्तुत की गई थी। अब जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की गई है कि प्रस्तुत दस्तावेजों और नियमों के आधार पर प्रत्याशी की पात्रता की निष्पक्ष जांच की जाए और यदि निर्वाचन नियमों के तहत नामांकन निरस्त करने की स्थिति बनती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।हालांकि, राजकुमार के नामांकन की वैधता पर अंतिम निर्णय निर्वाचन अधिकारी द्वारा दस्तावेजों और लागू नियमों की जांच के बाद ही होगा। फिलहाल नामांकन पत्रों की संवीक्षा की प्रक्रिया के दौरान सामने आई इस आपत्ति को लेकर चिड़ावा की चुनावी राजनीति में चर्चा तेज हो गई है।
0
0
Report

झुंझुनूं के मंडावा रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, घायल राहगीर मदद के लिए दौड़े

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के मंडावा रोड पर जिला जेल और स्टेडियम के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। दुर्घटना की पूरी घटना रास्ते में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार मंडावा की ओर से एक बाइक आ रही थी जिसमें एक युवक के साथ महिला सवार थी। जिला जेल से पहले बाइक चालक ने किसान कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क पर अचानक टर्न लिया। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक आगे चल रही बाइक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक मुड़ने के कारण पीछे आ रहे बाइक चालक अपना संतुलन नहीं बना पाए और उसने पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। हादसा होते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायल लोगों की मदद की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top