नर्मदापुरम शहर के समेरिटंस विद्यालय में गरबा महोत्सव का आयोजन
नर्मदापुरम के सांदीपनी परिसर मालाखेड़ी में शनिवार शाम नवरात्रि पर्व के मौके पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में समूह के आठ विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूरा कार्यक्रम मां जगदम्बा की आराधना और भक्ति गीतों पर आधारित रहा। प्रतिभागियों ने धार्मिक भजनों पर गरबा प्रस्तुत किया।जुमेराती, माखननगर, सोहागपुर, पिपरिया, इटारसी, बायां, और सिवनी मालवा विद्यालयों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|