icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डाक विभाग ने राखी भेजने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे शुरू कर दिए

Gaya, Bihar:राखी का प्यार अब डाक के जरिए, वाटरप्रूफ लिफाफे में सुरक्षित पहुंचेगा भाई की कलाई तक। रक्षाबंधन का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे भाई-बहन के बीच प्यार और अपनापन भी डाक के जरिए दूरियों को मिटाने लगा है। बहन की राखी भले ही भाई से दूर हो, लेकिन भारतीय डाक ने इस दूरी को कम करने की खास तैयारी की है। भारतीय डाक विभाग ने राखी भेजने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे की सुविधा उपलब्ध कराई है। यानी अब बारिश हो या रास्ते में नमी की परेशानी, बहन की भेजी राखी और उसके साथ लिखा प्यार भरा संदेश सुरक्षित तरीके से भाई तक पहुंचेगा। राखी का त्योहार सिर्फ एक धागे का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच अटूट रिश्ते और विश्वास का प्रतीक है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों को राखी और शुभकामना संदेश डाक के माध्यम से भेजती हैं। डाकघर पहुंचने वाली इन राखियों में सिर्फ एक धागा नहीं होता, बल्कि उसमें जुड़ी होती है बहन की भावनाएं, बचपन की यादें और भाई की लंबी उम्र की कामना। भारतीय डाक की यह सुविधा खास तौर पर उन बहनों के लिए बेहद उपयोगी है, जिनके भाई दूसरे शहर, राज्य या देश में रहते हैं। शहर के प्रधान डाकघर और सभी प्रखंड मुख्यालय के डाकघरों में राखी भेजने के लिए विशेष लिफाफे उपलब्ध कराई गई है। वाटरप्रूफ लिफाफे के जरिए राखी को सुरक्षित रखने की कोशिश की गई है, ताकि मौसम की चुनौती भी भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के बीच बाधा न बन सके। शहर के प्रधान डाकघर में बहनों की सुविधा के लिए विशेष काउंटर खोला गया है। जँहा बहने राखी के लिए निर्धारित लिफाफे की खरीदारी कर रही है। प्रधान डाकघर के कर्मचारी भी राखियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं। डाक विभाग का प्रयास है कि बहन की भेजी राखी सही समय पर भाई की कलाई तक पहुंचे और रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर सजे प्यार का वह धागा। कहते हैं, रिश्तों में दूरी चाहे कितनी भी हो, सच्चा प्यार रास्ता ढूंढ ही लेता है। भारतीय डाक इसी भावना को एक बार फिर साकार कर रहा है। एक लिफाफे में राखी, एक संदेश में प्यार और एक धागे में हजारों भावनाएं—भारतीय डाक के जरिए बहन का यही प्यार अब सुरक्षित पहुंचेगा भाई की कलाई तक।
0
0
Report

सपा पर महिला सुरक्षा-मान के नाम पर छलावा, यूपी में गुंडागर्दी का आरोप

Noida, Uttar Pradesh:सपा के मुंह से महिला सुरक्षा-सम्मान की बात महज़ छलावा है। यूपी ने 2012-17 के दरम्यान सपा की गुंडागर्दी, अपराध, माफिया, दंगाइयों और भ्रष्टाचारियों के संरक्षण वाली राजनीति न केवल देखी है, बल्कि काफी हद तक सही भी है। यह क़तई साफ है कि सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव को 2027 से 2047 तक यूपी की सत्ता और उनके दिल्ली वाले गार्जियन कांग्रेस के जेन-जी नेता श्री राहुल गांधी को 2049 तक देश की सत्ता मिलने वाली नहीं है। दोनों भविष्य के नाम पर फ़र्ज़ी वादे बेच रहे हैं। सपा का PDA यानी ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी' की हकीकत यूपी की महिलाएं बेहतर तरीक़े से समझती हैं और वे सपा की चाल, जाल और झांसे में नहीं आएंगी।
0
0
Report
Advertisement

जी हेल्पलाइन ने 3 दिन में शिकायत का समाधान किया: इंटीरियर सर्विस मामला

Ghaziabad, Uttar Pradesh:जी न्यूज़ हेल्पलाइन में शिकायत के बाद शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान हो गया है। शिकायतकर्ता सौरभ कुमार ने बताया कि उन्होंने ओये टर्टल इंटीरियर सर्विस से घर में इंटीरियर का काम करवाया था। लेकिन उन्होंने पूरे पैसे लेने के बाद भी काम को ढंग से नहीं किया था। उन्होंने संबंध में कंपनी में शिकायत की थी और कंज्यूमर कोर्ट में भी शिकायत की थी। कंपनी वालों ने उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया था और किसी भी मैसेज का रिप्लाई नहीं मिल रहा था। कंपनी में उनके घर के अंदर काम को अधूरा छोड़ दिया था काफी परेशानी हो रही थी। परेशान होने के बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से इस समस्या को साझा किया। उनको जी हेल्पलाइन पर शिकायत करने का सुझाव मिला। उसके बाद उन्होंने जी हेल्पलाइन पर शिकायत की और मात्र 3 दिन के अंदर ही उनकी समस्या का समाधान हो गया। समस्या का समाधान होने पर उन्होंने जी न्यूज़ का धन्यवाद दिया है।
0
0
Report
Advertisement

आदिवासी कांग्रेस की बैठक से 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति तय

Raipur, Chhattisgarh:आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी और वरिष्ठ नेताओं की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हो रही है. बैठक में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित आदिवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं. 2028 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदिवासी कांग्रेस की ये बैठक है. आदिवासी सीटों को साधने की रणनीति बनाई जा रही है आदिवासी कांग्रेस की बैठक और भाजपा के बयान को लेकर बैज ने कहा- जो बीजेपी के नेता आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधन को छीनने वाले, आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करने वाले, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई तक नहीं देने वाले, अपने आप को आदिवासी नहीं वनवासी कहने वाले आदिवासी की बात ना करे तो ज़्यादा बेहतर है. भाजपा आदिवासी के दुख दर्द तकलीफ़ को नहीं समझ सकती है, आदिवासियों के जल जंगल जमीन को लूटना उनका काम है. आदिवासियों की तकलीफ़ और दर्द को समझना कांग्रेस का काम है. कांग्रेस बैठक कर आदिवासियों के हक की लड़ाई, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ने की रणनीति बना रही है. आने वाले वक्त में बड़ा आंदोलन होगा सांसद भोजराज नाग के नींबू काटने वाले बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान, कहा- भारतीय जनता पार्टी अंधविश्वास वाली पार्टी है. जादू टोना वाली पार्टी है. कोरोना काल के समय ताली बजवाए, घंटी बजवाए. नींबू काटने से बारिश रुक जाती है, तो नींबू काट कर महंगाई रोक दे, पेट्रोल शक्कर की कीमतें कम करवा दे, नींबू काटकर बिजली बिल कम कर दे बीजेपी में हो रही समन्वय की बैठक को लेकर दीपक बैज का बयान, कहा- भारतीय जनता पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, सभी मंत्रियों का परफॉर्मेंस जीरो है, सुनने में आया है संगठन ने कुछ मंत्रियों को डांट फटकार लगाई है. कमीशन खोरी में लगे हुए हैं, पता चला है कुछ मंत्री तो रोते हुए बैठक से बाहर आए हैं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव पर बैज का निशाना, कहा- शिक्षा मंत्री कठपुतली की तरह विभाग को चला रहे है. स्कूलों में किताबें नहीं है, टीचर नहीं है ,भवन नहीं है. भवन है तो जर्जर है, स्कूलों में पानी भरा है. बदहाल शिक्षा व्यवस्था का जिम्मेदार कौन है? छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार राजस्थान देश के सभी जगह यही हाल है. जेन अल्फा स्कूल के बच्चे सरकार के खिलाफ बिगुल फूक दिए है. अपनी गलती छुपाने के लिए शिक्षा मंत्री कांग्रेस का नाम लेना बंद करें आदिवासी कांग्रेस की बैठक और भाजपा के बयान को लेकर बैज ने कहा- जो बीजेपी के नेता आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधन को छीनने वाले, आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करने वाले, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई तक नहीं देने वाले, अपने आप को आदिवासी नहीं वनवासी कहने वाले आदिवासी की बात ना करे तो ज़्यादा बेहतर है. भाजपा आदिवासी के दुख दर्द तकलीफ़ को नहीं समझ सकती है, आदिवासियों के जल जंगल जमीन को लूटना उनका काम है. आदिवासी की तकलीफ़ और दर्द को समझना कांग्रेस का काम है. कांग्रेस बैठक कर आदिवासियों के हक की लड़ाई, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ने की रणनीति बना रही है. आने वाले वक्त में बड़ा आंदोलन होगा बैठक और रणनीति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान, कहा- छत्तीसगढ़ में आदिवासियों से जुड़े बहुत सारे मुद्दे और समस्याएं हैं. आदिवासियों को लूटने का षड्यंत्र चल रहा है प्रदेश में. 11 आदिवासी सीट हम जीते, 3 सीटों पर मामूली अंतर रहा, देखें तो 14 सीट हो जाता है, ऐसे हम अभी भी बराबरी पर हैं भाजपा के शिक्षा विभाग में ट्रांसफर और स्कूलों की स्थिति को लेकर बघेल ने कहा- स्कूलों में पढ़ाई हो नहीं रही, जेन अल्फा आंदोलन कर रहे हैं, शिक्षा व्यवस्था ठप्प पड़ा है, मंत्री न ही गणवेश दे पा रहे हैं और न पुस्तक कॉपी उपलब्ध करा रहे हैं. उन्होंने ट्रांसफर उद्योग बनाकर रखा है, जो चढ़ावा चढ़ाता है उसका ट्रांसफर होता है भाजपा सत्ता-समन्वय की बैठक को लेकर भूपेश बघेल का बयान, कहा- भाजपा में समन्वय नाम की चीज नहीं, संगठन छिन्न-भिन्न हो गया है, सत्ता और संगठन में कोई तालमेल नहीं है, बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल की स्थिति देखिए, मंत्रियों में भी तालमेल नहीं है, गड्ढे में सरकार है बाईट- दीपक बैज, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कांग्रेस बाईट- भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़.....
0
0
Report

तेंदूखेड़ा पुलिस ने स्मैक तस्करों को दबोचा, 7.9 ग्राम स्मैक और मोटरसाइकिल जप्त

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ' के तहत तेंदूखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया है。 तेंदूखेड़ा पुलिस टीम ने गोलू ढाबे के पास से दो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा。 ​तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 7.90 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत करीब ₹80,000 आंकी गई है。 ​पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ₹50,000 कीमत की मोटरसाइकिल भी जप्त कर ली है。 पकड़े गए आरोपियों की पहचान करेली निवासी 35 वर्षीय केदार धानक और 42 वर्षीय अजय लोधी के रूप में हुई है।
0
0
Report
Advertisement

ऐशबाग स्टेशन पर महिला को ट्रेन पकड़ने से बचाया गया, बड़ा हादसा टला

Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते टला प्लेटफार्म नंबर-4 पर ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस पकड़ने पहुंची थी महिला ट्रेन चलने के बाद चढ़ने के प्रयास में महिला का बिगड़ा संतुलन महिला ट्रेन के साथ लटक गई, प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों में मचा हड़कंप क्लीनिंग सुपरवाइजर सुशील कुमार कश्यप ने तत्परता दिखाकर महिला को खींचा सुशील कुमार ने महिला को सुरक्षित प्लेटफार्म की तरफ खींच लिया मौके पर तैनात पुलिसकर्मी भी तुरंत महिला को बचाने के लिए दौड़े गार्ड ने घटना के बाद ट्रेन को तत्काल रुकवाया समय रहते महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया गया पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाया और सुरक्षित ट्रेन में बैठाया घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है सुशील कुमार कश्यप की सूझबूझ से महिला की जान बची, बड़ा हादसा टला
0
0
Report

दिग्विजय सिंह का शिक्षा-भर्ति और विकेंद्रीकरण पर जोर

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पद वृद्धि की मांग कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं 80 साल का नौजवान हूं. आपकी लड़ाई हम लड़ेंगे. आपने दतिया में कर दिखाया, अब मध्यप्रदेश में करके दिखाने की बारी है. आज मैं आप लोगों के बीच इसलिए आया हूं क्योंकि आपकी जो मांग है वह वाजिब है. एक बालक पिछले 5 दिन से बिना अनाज और पानी के यहां बैठा हुआ था. मैंने मेरे जीवन में दो चीजों पर महत्व दिया है शिक्षा और स्वास्थ्य. नई पीढ़ी को अगर आगे लाना है तो अच्छी शिक्षा और अच्छी स्वास्थ्य की व्यवस्था होनी चाहिए. मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां लोग जंगलों में रहते हैं पहाड़ों में रहते हैं. मैंने सत्ता का विकेंद्रीकरण किया. सारे फैसले भोपाल से क्यों है फैसला गांव से होने चाहिए. कई ऐसे गांव थे जहां 10-15 किलोमीटर तक शिक्षा की व्यवस्था नहीं थी तब हमने निर्णय लिया कि अगर प्राथमिक शाला 1 किलोमीटर दूर है तो वहां स्कूल खोल दिया जाए. चोर व्यापम शिक्षा की भर्ती नहीं करेगा. गांव के लोग भी शिक्षक का चयन करेंगे. जिनके बच्चों को शिक्षा मिलेगी वहीं शिक्षक की नियुक्ति करेंगे. लगभग 45000 हमने नई स्कूल खोल दिया था 6 महीने के अंदर और आदिवासी क्षेत्रों में. हमने शिक्षकों के नियुक्ति के अधिकार भोपाल से छीन कर जिलों में जनपद में ब्लॉक में दे दिए थे और वहां ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को महत्व दिया गया था. अब वहां जो मास्टर बन गए थे उनको कहा जरा फिर से एग्जाम दो. परीक्षा कहां से देंगे उस समय जो सिलेबस था अब टीचर नए सिरे से नए सिलेबस की परीक्षा कैसे देंगे. भाजपा RSS के लोगों की घुसने के लिए सारी योजना बनाते हैं. मेरे कार्यकाल में कभी व्यापम का घोटाला सुना था आपने. मामा ने अपनी सिफारिश कर करके कई अयोग्य लोगों को भर्ती कर दिया. सौरभ शर्मा की रिहाई हो गई लेकिन यह नहीं पता चला कि सोना कहां से आए यह है भाजपा का राज. भाजपा चंदा चोर है चढ़ावा चोर है हर चीज के चोर है और नौकरी चोर हैं. 13000 पदों की जगह निकाल कर सिर्फ 7000 को नौकरी दी बाकी के पद कहाँ गए. कावड़ यात्रा को लेकर दिग्विजय सिंह का विवादित बयान. ये युवाओं को कावड़ यात्रा में ले जाना चाहते हैं पर नौकरी नहीं देना चाहते. कावड़ यात्रा में क्या क्या होता है मुझे कहने की जरूरत नहीं है. जबसे भूमिपूजन हुआ तबसे चंदा देते हुए आ रहा हूँ और मुझे मुस्लिम कहते हैं. मैं सीएम को चेतावनी देता हूं अगर शिक्षक दिवस तक इनकी मांग पूरी नहीं की तो मैं भी 24 घंटे के लिए यहां भूख हड़ताल पर बैठूंगा. वही दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ सरकार गिरने का आज फिर दुख जताया. दिग्विजय सिंह ने कहा हमारे विधायक बिक गए सिंध्या भी बिक गए जिसकी वजह से हमारी सरकार चली गई जो विधायक बिके थे वहां सिर्फ छह ही जीत कर आए हैं.
0
0
Report

راتل سے جھنڈے کی رفتار کی آواز پر سوال: پار्षد ناصر قریشی کی ہلاکت

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा हो गया। जुलूस में शामिल पार्षद और कांग्रेस नेता नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत होकर गिर पड़े। साथी उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सक चंद्रप्रकाश सिंह के मुताबिक, नासिर कुरैशी को जुलूस के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाया गया था। जांच और ईसीजी के दौरान उनकी मौत की पुष्टि हुई। उनके शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय जुलूस में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। ऐसे में मौत के कारणों को लेकर संभावना जताई जा रही है। नासिर कुरैशी पूर्व में कांग्रेस के पद पर भी रह चुके थे और वर्तमान में पार्षद थे। वहीं जुलूस में डीजे की तेज आवाज को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मोबाइल एप्लिकेशन से लिए गए साउंड लेवल में आवाज 90 डेसिबल से अधिक दिखाई दी, जबकि प्रशासनिक तय साउंड डेसिबल काफी कम है। प्रशासन हर त्योहार जुलूस के पहले डीजे साउंड को लेकर अपील करता है और आयोजन को की बैठाके लिए निर्देश देता है, लेकिन बावजूद इसके ऊँची आवाज में डीजे बजाये जाते हैं।
0
0
Report
Advertisement

बड़वानी-सेंधवा में मोहम्मद साहब जन्मदिन पर जुलूस के दौरान DP फॉल्ट से आग टला

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के मौके पर बुधवार को सेंधवा में ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से शहर में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए पुराना एबी रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर धार्मिक उल्लास का माहौल नजर आया हालांकि जुलूस के दौरान उस वक्त कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया,जब पुराने एबी रोड स्थित तिरंगा चौराहे के पास डीपी में अचानक फॉल्ट हो गया और फॉल्ट होते ही डीपी से तेज चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते आसपास पड़ी घास, केबल और कचरे में आग लग गई जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे,जिसके चलते कुछ पल के लिए मौके पर हड़कंप मच गया हालांकि,मौके पर मौजूद समाजजनों और पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पा लिया और जुलुस आगे निकल गया समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया
0
0
Report

गाजीपुर में राखी उत्सव: डीएम ने महिलाओं को फ्री बस यात्रा का तोहफा दिया

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर रक्षाबंधन के अवसर पर डीएम को महिलाओं ने बांधी राखी, सरकार की तरफ से बहनों को बड़ा तोहफा 60 साल से ऊपर की महिलाओं को बसों में मुफ्त बस यात्रा, रानी अहिल्याबाई योजना के तहत मिलेगा स्मार्ट कार्ड महिलाओं को साड़ी, फूड पैकेट और मिठाइयों का वितरण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रहे मौजूद सुरक्षा के लिए पुलिस और यूपी-112 की विशेष व्यवस्था तैनात। गाजीपुर में एक तरफ जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान कर दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि प्रदेश सरकार की नई रानी अहिल्याबाई योजना को मंजूरी मिल गई है, जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा, जिसके माध्यम से वे प्रदेशभर में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं को साड़ी, फूड पैकेट और मिठाइयों का भी वितरण किया गया। डीएम अनुपम शुक्ला ने सभी बहनों और भाइयों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता है। त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस और यूपी-112 की विशेष व्यवस्था भी की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है और जल्द ही पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top