461001
नर्मदापुरम में रस्ते से हटाए गए फल-सब्जी ठेले
Budhni, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में नगरपालिका ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सतरस्ते स्थित फल और सब्जी के ठेलों को हटाकर फल एवं सब्जी मंडी में स्थानांतरित किया। इस अभियान में नगरपालिका की टीम, वार्ड पार्षद और पुलिस का सहयोग रहा। ठेले हटने से यातायात की समस्या का समाधान हुआ है और सतरस्ते का सौंदर्य पुनः नजर आने लगा है। अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर की गई और आगे भी जारी रहेगी। आम नागरिकों ने इस कदम की सराहना की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ATS टीम ने आरोपी जसपाल सिंह के घर पहुँचकर जांच में नया मोड़ दे दिया
Noida, Uttar Pradesh:PUNE (MAHARASHTRA): ATS TEAM REACHES RESIDENCE OF ACCUSED JASPAL SINGH IN SUKHBIR SINGH BADAL ATTACK CASE लोगो की मदद करते थे कारोना में भी सबकी मदद की मैने तो बचपन देख रहा हूँ उनको हमे तो आपसे ही सुना है, उन्होने कुछ किया है0
0
Report
कोंगाव पुल पर महिला को डूबते से बचाने वाले उपसरपंच व सामाजिक कार्यकर्ता सम्मानित
Thane, Maharashtra:भिवंडी तालुक्यातील कोन गावातील पुलावर अचानक एका महिलेने वाहत्या पाण्यात उडी घेतली. गणेश घाटावर दशक्रिया विधी सुरू असतानाच परिस्थितीचा संधी साधत दोघांनी जीवाची पर्वा न करता महिलेचे प्राण वाचवले. त्यांनी थेट महिलेपर्यंत पोहोचून तिला सुखरूप बाहेर काढले. त्यांच्या धाडसामुळे एका महिलेचा जीव वाचला. त्यांच्या कार्याचे सर्वत्र कौतुक होत आहे. या धाडसी कार्याची दखल घेत ग्रामपंचायत कोनच्या वतीने 15 ऑगस्ट स्वातंत्र्यदिनाच्या कार्यक्रमात पांडुरंग कराळे आणि निलेश म्हात्रे यांचा विशेष सत्कार करण्यात येणार आहे.0
0
Report
DRG constable Sonu Kursham dies in road accident, mourning in Narayanpur
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिला मुख्यालय से महज एक किलोमीटर दूर इमलीपदर गांव के समीप गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन और मोटरसाइकाइल के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार डीआरजी जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान कांस्टेबल सोनू कुरशाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू कुरशाम वर्तमान में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे। वह पूर्व में आत्मसमर्पित नक्सली था और मुख्यधारा में लौटने के बाद पुलिस बल में शामिल होकर अपनी सेवाएं दे रहा था। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ है। पुलिस पिकअप वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। सोनू कुरशाम का नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर पुलिस बल में शामिल होना क्षेत्र में बदलाव और मुख्यधारा से जुड़ने की एक मिसाल माना जाता था। सड़क हादसे में उनकी अचानक मौत की खबर से पुलिस महकमे में भी शोक का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
अंकिता भंडारी के माता-पिता की राहुल गांधी से मुलाकात; दोषियों के खिलाफ मजबूत आवाज
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: YASHPAL ARYA (UTTRAKHAND CONGRESS CHIEF)/GANESH GODIYAL (CLP) ON ANKITA BHANDARI FAMILY MEETING WITH RAHUL GANDHI दिल्ली: कांग्रेस विधायक यशपाल आर्या ने कहा, 'आज अंकिता भंडारी के माता-पिता ने राहुल गांधी से मुलाकात की। उनकी लंबी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि हमें आज तक न्याय नहीं मिल पाया है... आज भी वे लोग न्याय की भीख मांग रहे हैं। राहुल गांधी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि हम दोषियों के खिलाफ मजबूत आवाज उठाएंगे...'0
0
Report
यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा चाक चौबंद, चेकिंग और ड्यूटी पूरी तरह निर्धारित
Yamuna Nagar, Haryana:15 अगस्त को लेकर यमुनानगर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में किसी तरह की सुरक्षा चूक न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया。 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 15 अगस्त के मुख्य कार्यक्रम को लेकर पुलिस की तमाम ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों के दौरान भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे。 इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जिले में पिछले कई दिनों से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके。0
0
Report
कैथल पुलिस ने 12 लाख रुपये कीमत की हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार
Kaithal, Haryana:कैथल पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन नशा तस्करों सहित लगभग 12 लख रुपए की हीरोइन की खेप पकड़ी कैथल पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 12 लाख रुपये कीमत की 250 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब निवासी तीन कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब नंबर की एक स्विफ्ट कार में नशे की खेप कैथल की तरफ लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चीका-अंबाला बाईपास पर ड्रेन के पास सादी वर्दी में नाकेबंदी की। जैसे ही संदिग्ध स्विफ्ट कार मौके पर पहुंची, पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान करीब 250 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने कार सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही डीएसपी रमेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कैथल पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करना ही नहीं, बल्कि नशे की सप्लाई के पूरे नेटवर्क तक पहुंचकर उसकी जड़ पर प्रहार करना है। कैथल पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार मजबूत हो रहा है。0
0
Report
Advertisement
राहुल सिन्हा बोले- निर्मल घोष की गिरफ्तारी पहले होनी चाहिए थी, ममता पर निशाना
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): RAHUL SINHA (BJP LEADER) ON AMIT SHAH'S REMARKS REGARDING PARLIAMENT DISCUSSION/ OPPOSITION'S ABSENCE FROM MEETING/ ARREST OF FORMER TMC MLA NIRMAL GHOSH IN R G KAR MEDICAL COLLEGE HOSPITAL JUNIOR DOCTOR RAPE AND MURDER CASE कोलकाता: निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा, "निर्मल घोष को बहुत पहले गिरफ्तार करना चाहिए था। उन्होंने ममता बनर्जी के निर्देशों पर सभी चीजे छिपाई थीं। इस जांच को आगे बढ़ने दीजिए। इन सभी चीजों में ममता बनर्जी है। इसके बाद ममता बनर्जी को हिरासत में लेना चाहिए।"0
0
Report
लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी: त्रि-रंग थीम से सजता शहर, विधान भवन की रोशनी
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): CITY DECORATED IN TRICOLOUR THEME AHEAD OF INDEPENDENCE DAY CELEBRATIONS / VISUALS OF ILLUMINATED VIDHAN BHAWAN0
0
Report
तिरंगा हमारी आन,बान और शान,मुसलमान देश की एकता-अखंडता के लिए खड़ा: मौलाना शाहबुद्दीन
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी ने कहा कि आज पूरे देश में शान-ओ-शौकत के साथ जश्न-ए-आजादी मनाया जा रहा है और तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि मदरसों, घरों, दुकानों और मुस्लिम संस्थाओं के स्कूल-कॉलेजों में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाएं। मौलाना शाहबुद्दीन रजवी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है और भारत की पहचान है। देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए भारत का मुसलमान हमेशा मजबूती के साथ खड़ा है और जरूरत पड़ने पर हर कुर्बानी देने को तैयार है।0
0
Report
Advertisement
मराठी अनिवार्य बिल पर ड्राइवरों का विरोध: अबू आसिम आजमी 6 महीने की मोहलत मांगते हैं
Mumbai, Maharashtra:मराठी अनिवार्य पर SP का विरोध, अबू आसिम आजमी बोले - "6 महीने की मोहलत दो, वरना टैक्सी-ऑटो ड्राइवरों को होगा नुकसान" महाराष्ट्र सरकार ने टैक्सी और ऑटो ड्राइवरों के लिए मराठी बोलना अनिवार्य करने वाला बिल पास किया है। इस फैसले का टैक्सी ड्राइवर विरोध कर रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं। अबू आसिम आजमी ने क्या कहा? SP महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने हमारे नुमाइंदे Amjad khan से खास बातचीत में कहा कि "सरकार को लोगों को मराठी सीखने के लिए 6 महीने का टाइम देना चाहिए"।0
0
Report
सोनामर्ग के रंगा मोड़ पर भारी बादल-बारिश, किनारों पर पानी बढ़ा
Aram Pora, Ganderbal, Heavy Cloudburst Hits Ranga Morh in Sonamarg, Water Levels Rise in River Authorities urge people to stay away from riverbanks and water channels as a precautionary measure following the sudden rise in water levels along the Srinagar–Leh Highway.0
0
Report
असम-अरुणाचल सीमा पर प्रदर्शन के बीच पुलिस ने हवा में गोली चलाईं: तनाव बढ़ा
Guwahati, Assam:असम-अरुणाचल सीमा पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में गोली चलाईं असम-अरुणाचल सीमा पर फिर तनाव बढ़ गया है. प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं. इस बीच पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग की है गौरतलब है कि गत 11 अगस्त को सीमा विवाद में अरुणाचल के तरफ से फायरिंग में 11 असम के लोग घायल हुए थे , उसके विरोध में सीमा पर अवरोध कर विरोध प्रदर्शन चल रहा है . असम और अरुणाचल प्रदेश की बॉर्डर पर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई. कई छात्र और सामाजिक संगठनों के लोगों ने बुधवार (12 अगस्त 2026) को असम के जगुन को अरुणाचल प्रदेश के नामचिक और जयरामपुर से जोड़ने वाली सड़कों को जाम कर दिया था. अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार (13 अगस्त 2026) को प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं. प्रदर्शन बुधवार सुबह करीब 5 बजे शुरू हुआ था. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाए और दोनों राज्यों के बीच गाड़ियों की आवाजाही रोक दी. संगठनों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक यह विरोध जारी रहेगा. प्रदर्शन में तकम मिसिंग पोरिन केबांग (TMPK), मिसिंग मिरी कृषक संग्राम समिति (MMK), गोरखा स्टूडेंट्स यूनियन और छात्र मुक्ति संग्राम समिति से जुड़े लोग शामिल हुए हैं.0
0
Report
Advertisement
राजगढ़ में केंद्रीय विद्यालय को लेकर आंदोलन तेज, 15 अगस्त को तिरंगा रैली प्रस्तावित
Alwar, Rajasthan:केंद्रीय विद्यालय को लेकर राजगढ़ में फिर भड़का आंदोलन, ''केवी नहीं तो वोट नहीं'' के लगे पोस्टर राजगढ़ (अलवर)। अलवर जिले के राजगढ़ उपखंड के नाम से स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय का मामला एक बार फिर गरमा गया है। केंद्रीय विद्यालय को राजगढ़ में ही संचालित करने की मांग को लेकर राजगढ़ आवाज मंच ने कस्बे के प्रमुख बाजारों में ''केवी नहीं तो वोट नहीं'' के पोस्टर लगाए हैं। गुरुवार को बाजार से गुजर रहे भाजपा नेताओं को भी आवाज मंच के सदस्यों ने तख्तियां दिखाकर अपनी मांग से अवगत कराया। मंच के कार्यकर्ताओंका कहना है कि यदि केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ में शुरू नहीं किया गया तो इसका असर आगामी चुनावों में देखने को मिल सकता है। आवाज मंच के संयोजक मुकेश जैमन ने बताया कि करीब आठ महीने पहले राज्य सरकार के मंत्री संजय शर्मा और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया था, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ने स्वयं राजगढ़ पहुंचकर आंदोलन समाप्त कराया था, लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं हो सकी है। मामले को लेकर अब आंदोलन को फिर से तेज करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 15 अगस्त को राजगढ़ कस्बे में एक विशाल तिरंगा रैली निकाली जाएगी। गौरतलब है कि वर्ष 2021 में राजगढ़ उपखंड के नाम से केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत हुआ था। बाद में विद्यालय को रेणी क्षेत्र में स्थानांतरित किए जाने की चर्चा के बाद राजगढ़ क्षेत्र के लोग विरोध में उतर आए थे। पिछले वर्ष भी इस मुद्दे को लेकर लंबे समय तक आंदोलन चला था। उस दौरान आवाज मंच के संयोजक मुकेश जैमन ने आठ दिनों तक आमरण अनशन किया था। 31 दिसंबर 2025 को राज्य सरकार के मंत्री संजय शर्मा और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया था कि राजगढ़ में उपयुक्त भूमि की तलाश कर केंद्रीय विद्यालय यहीं खोला जाएगा। इसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया था। हालांकि, आश्वासन के बाद भी कोई प्रगति नहीं होने पर राजगढ़ आवाज मंच ने राजस्थान हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की। इस पर हाई कोर्ट ने रेणी के दलालपुरा में निर्माण कार्य पर अंतरिम रोक लगा दी, जो अभी भी प्रभावी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि राजगढ़ उपखंड के नाम से स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय आखिर राजगढ़ में खुलता है या नहीं। फिलहाल यह मुद्दा क्षेत्र की राजनीति में अहम विषय बनता जा रहा है और आगामी नगरीय चुनावों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।0
0
Report
खोह नागोरियान में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 7.15 ग्राम स्मैक बरामद
Jaipur, Rajasthan:खोह नागोरियान इलाके में मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा पुलिस ने तस्कर हिम्मत राम मीणा को किया गिरफ्तार कब्जे से 7.15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद पुलिस ने परिवहन में इस्तेमाल बाइक की जब्त खोह नागोरियान थानाधिकारी प्रकाश बिश्नोई ने की कार्रवाई0
0
Report
बीकानेर में स्वतंत्रता दिवस से पहले हजारों बच्चों का तिरंगा उत्सव
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर स्वतंत्रता दिवस से पहले बीकानेर में दिखा देशभक्ति का अद्भुत नजारा एक साथ हज़ारो बच्चों ने हाथों में थामा तिरंगा हजारों तिरंगे एक साथ लहराए तो देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा माहौल नन्हे बच्चों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का दिया खास संदेश आने वाली पीढ़ी ने तिरंगा लहराकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया अद्भुत नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी रहे मौजूद कार्यक्रम में भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल, महावीर रांका सहित कई विशिष्ट लोग रहे मौजूद STBA की ओर से आयोजित हुआ विशेष देशभक्ति कार्यक्रम डॉ. पी.एस. वोहरा की अगुवाई में हुआ आयोजन स्वतंत्रता दिवस से पहले बीकानेर में देखने को मिली देशभक्ति की शानदार तस्वीर एक साथ हजारों बच्चों के हाथों में लहराता तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र देखिए बीकानेर से सामने आई देशभक्ति की ये अद्भुत तस्वीरें0
0
Report
Advertisement
