माखननगर में हुआ निशुल्क ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस कैंप
Narmadapuram, Madhya Pradesh:बुधवार को माननीय संभाग आयुक्त और कलेक्टर महोदया के निर्देश पर आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय, माखननगर में एक दिवसीय निशुल्क ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन कॉलेज प्राचार्य और स्टाफ, सौरभ दीवान, निरंजन बघेल और राजेश चौधरी के सहयोग से किया गया। इस एक दिवसीय निशुल्क कैंप में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम हुआ पूरा, करीब एक घंटे तक KGMU में चला पोस्टमार्टम
Lucknow, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के KGMU में करीब एक घंटे तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चली। सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव को पहले से लीवर और लंग्स से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं थीं। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। प्रतीिक यादव के निधन के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर है। परिवार और समर्थकों की निगाहें अब मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।
