461223
सिवनी मालवा में वन विभाग कर्मचारियों ने रेंजर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा में विगत दिवस हुई वनरक्षक की मौत के मामले में वन विभाग के कर्मचारियों ने रेंजर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों ने कहा कि यदि रेंजर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो वे हड़ताल पर जाने का निर्णय लेंगे। इस संदर्भ में DFO मयंक गुर्जर सोमवार शाम 4 बजे उप वनमंडल कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने लगभग 2 घंटे तक कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ चर्चा की और उन्हें हड़ताल पर नहीं जाने के लिए समझाने का प्रयास किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का जोधपुर दौरा: दल-बदल कानून, जनगणना, परिसीमन पर स्पष्ट बयान
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी आज जोधपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। दल-बदल कानून पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि संविधान के तहत यदि किसी दल के दो-तिहाई सांसद या विधायक पार्टी छोड़ते हैं तो उसे दल-बदल नहीं माना जाता और इसका अंतिम निर्णय संबंधित सदन के स्पीकर या राज्यसभा के सभापति द्वारा किया जाता है। परिसीमन और जनगणना को लेकर देवनानी ने कहा कि ये दोनों संवैधानिक दायित्व हैं। जनगणना हर 10 साल में और परिसीमन लगभग 25 वर्षों में होता है। 2011 के बाद जनगणना नहीं हुई, इसलिए अब इसके शुरू होने की संभावना है और केंद्र सरकार इस दिशा में काम कर रही है। नारी शक्ति के आरक्षण पर उन्होंने कहा कि इसे राजनीति का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। सभी दलों को मिलकर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि उन्हें समय पर उनका अधिकार मिल सके। विधानसभा के विस्तार को लेकर उन्होंने बताया कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए 300 सदस्यों तक की बैठने की व्यवस्था विकसित की जा रही है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल राजस्थान में विधान परिषद बनने की कोई संभावना नहीं है। लोकतंत्र और संविधान पर उठ रहे सवालों को लेकर देवनानी ने कहा कि देश में लोकतंत्र पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत है तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान अटूट।0
0
Report
छत्तीसगढ़ से आए पांच लुटेरे होटल में रहते पकड़े गए, संभलपुर पुलिस
Sambalpur, Odisha:ଘର ପଶ୍ଚିମ ବଙ୍ଗ ଚୋରି କଲେ ଛତିଶଗଡ ଏବଂ ଧରାପଡ଼ିଲେ ସମ୍ବଲପୁର ରୁ |ସେହିଭଳି ପାଞ୍ଚ ଜଣ ଲୁଟୋରା ଙ୍କୁ ଧରିଛି ସମ୍ବଲପୁର ପୋଲିସ | ସେମାନେ ଗୋଟିଏ ହୋଟେଲ ରେ ରହି ସମ୍ବଲପୁର ରୁ ଲୁଟ କରିବା ପାଇଁ ମସୁଧା କରୁଥିବା ବେଳେ ତାଙ୍କୁ ଧରିଲା ସମ୍ବଲପୁର ଧନୁପାଳି ପୋଲିସ |ଏହି ଗେଙ୍ଗ ରେ ଦୁଇ ଜଣ ପୁରୁଷ ଓ ତିନି ଜଣ ମହିଳା ରହିଥିବା ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି | ଛତିଶଗଡ ରୁ ଚୋରି ସୁନା ଅଳଙ୍କାର ଉଦ୍ଧାର ସହ ଅଭିଯୁକ୍ତ ଙ୍କୁ ପୋଲିସ ହସ୍ତାନ୍ତର କରାଯାଇଥିବା ସୂଚନା ମିଳିଛି |0
0
Report
इंदौर एयरड्रम थाने के तीन पुलिसकर्मियों पर क्रिप्टो लेनदेन मामले में कार्रवाई
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के एरोड्रम थाने में पदस्थ तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। क्रिप्टो करेंसी से जुड़े एक मामले में पैसे के लेनदेन और पुलिसकर्मियों की कथित संलिप्तता की शिकायत सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। दरअसल डीसीपी जोन-1 कृष्णलाल चंदानी को मिली शिकायत में दो पक्षों के बीच क्रिप्टो करेंसी के लेनदेन में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए और जांच में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सब-इंस्पेक्टर राम शाक्य, हेड कांस्टेबल दीपू यादव और आरक्षक योगेश लश्करिया को तत्काल प्रभाव से कार्यालय अटैच कर दिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
गन्ने के कचरे में शुगर मिल परिसर में भीषण आग, दमकल ने संभाला मोर्चा
Betul, Madhya Pradesh:शुगर मिल में गन्ने के कचरे में लगी भीषण आग,फायर टीम ने संभाला मोर्चा एंकर-बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के ग्राम साईखेड़ा में स्थित शुगर मिल में कैंपस में गन्ने के कचरे में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी,जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह कचरा गिरिराज शुगर मिल द्वारा एकत्र किया गया था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले धुआं देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया है। फायर ब्रिगेड कर्मियों को सूखे कचरे के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाई हो रही है। ग्रामीण भी मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने में सहयोग कर रहे हैं। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन पूरी तरह आग बुझ नहीं पाई है。0
0
Report
बगहा के रामनगर में भीषण आग: चार घर जलकर राख, मुआवजे की मांग तेज
Bagaha, Bihar:LOCATION- BAGAHA REPORT- IMRAN AZIZ FORMAT- AVBB VISUAL LIVE SHOTS BYTE 2604ZBJ_BAGA_FIRE_R ANCHOR- बड़ी खबर बगहा से है जहाँ रामनगर थाना क्षेत्र के वार्ड-15 बैकुंठपुर गांव में अचानक लगीं आग ने भीषण तांडव मचाया। बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 4 घर और कई दालान पूरी तरह जलकर राख हो गए और करीब आधा दर्जन मवेशी जल कर मर गए हैं। दरअसल बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें इतनी भयावह हो गईं कि गरीबों के आशियाने पलभर में स्वाहा हो गए। आग की चपेट में आकर घर में बंधे आधा दर्जन मवेशी भी नहीं बच पाए। इधर सूचना पर रामनगर से पहुंची अग्निशमन की गाड़ी आग पर काबू पाने में नाकाम रही। बाद में भैरोगंज से दमकल की दूसरी टीम बुलाई गई, लेकिन तब तक चारों घर पूरी तरह जल कर राख हो गए।वहीं आसपास के घरों को बचाने के लिए ग्रामीण खुद मैदान में उतरे। कोई बाल्टी-लोटा लेकर दौड़ा, तो कोई चापाकल चला-चलाकर थाली से पानी फेंकता रहा । युवकों ने खेती किसानी वाली फसल में स्प्रे करने वाली मशीन से पानी का छिड़काव कर आग बुझाने की कोशिश की । आग को फैलने से रोकने के लिए एक फूस के घर को तोड़कर सड़क पर रख दिया गया, ताकि पूरा मोहल्ला भयावह आग की लपटों औऱ उसके चपेट में न आ सकें । बताया जा रहा है की इस भीषण आग में लाखों की संपत्ति जलकर खाक होने का अनुमान है। क्योंकि घरों में रखें गए अनाज, कपड़े, बर्तन और नगदी रुपया समेत सब कुछ जल गया है । लिहाजा अग्नि पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं । हालांकि स्थानीय लोगों खुद से मदद को हाथ आगे बढ़ाये हैं औऱ सबों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा और राहत देने की मांग किया है। बाइट - अग्नि पीड़ित महिलायें बाइट - सूजल सिंह, डिप्टी चेयरमैन रामनगर नगर पालिका परिषद0
0
Report
मुज़फ्फरनगर हादसे में छह घायल, ट्रक के साथ कार की टक्कर
Noida, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग कार व ट्रक की टक्कर से हुआ भीषण सड़क हादसा ओवरटेक करने के दौरान दो ट्रकों के बीच में जा घुसी कार कार Sवार 6 लोगों गंभीर रूप से हुए घायल कार Sवार 4 घायलों को गंभीर अवस्था में भेजा बिजनौर कार ड्राइवर के मासूम बच्ची को जानसठ सीएचसी रेफर पुलिस मौके पर घायलों को निकालने में जुटी बिजनौर की ओर से आ रही कार दिल्ली की तरफ जा रही थी थाना रामराज क्षेत्र के देवला का पूरा मामला0
0
Report
Advertisement
विदिशा में 42°C तापमान, लू से जनजीवन प्रभावित
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार दोपहर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। तेज धूप और लू जैसे हालातों के चलते सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला, वहीं लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। वीओ: चिलचिलाती धूप के कारण बाजारों में भी भीड़ कम रही। गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। डॉक्टरों ने भी इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर के समय घर में ही रहने को कहा गया है。0
0
Report
फरीदाबाद में HCS परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी बायोमैट्रिक जांच में पकड़ा गया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन द्वारा आयोजित HCS (Executive & Allied Services) प्रारंभिक परीक्षा के दौरान HPSC व जिला प्रशासन फरीदाबाद की कड़ी मुस्तैदी से एक फर्जी अभ्यर्थी को समय रहते प्रारम्भिक जांच में ही पकड़ लिया गया है। के एल महता दयानन्द पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 7C में प्रारम्भिक जांच में पकड़ा गया *विशाल कुमार* नाम का फर्जी अभ्यर्थी विशाल कुमार नाम के फर्जी अभ्यर्थी को बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान पकड़ा गया, जो किसी अन्य उम्मीदवार के स्थान पर परीक्षा देने पहुँचा था। जांच में पाया गया कि संबंधित असली अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के आसपास ही मौजूद था। प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को कस्टडी में ले लिया गया है और संबंधित धाराओं में इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जा रहा है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है और परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फरीदाबाद में कुल 80 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है परीक्षा, सुबह-शाम की दो पाली में आयोजित की जा रही है परीक्षा0
0
Report
हाथरस में भाजपा की जन आक्रोश महिला पदयात्रा, अखिलेश और कांग्रेस का फूंका पुतला
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। इस दौरान बागमुला चौराहे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस का पुतला फूंका गया। भाजपाइयों ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने पर विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह पदयात्रा शहर के श्री कृष्ण गौशाला से शुरू होकर बागमुला चौराहे पर समाप्त हुई। इसमें प्रदेश की कैबिनेट मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य सहित भाजपा की काफी महिला कार्यकर्ता और अन्य पदाधिकारी व भाजपाई मौजूद रहे।पदयात्रा से पहले श्री कृष्ण गौशाला परिसर में भाजपा द्वारा "नारी शक्ति स्वाभिमान, विपक्ष ने किया अपमान" विषय पर जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सांसद अनूप प्रधान, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री डोली माहौर सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेबी रानी मौर्य ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिला आरक्षण बिल जैसे महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कर विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की आधी आबादी विपक्षी दलों को माफ नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल नहीं चाहते कि गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग की महिलाएं राजनीति में आगे बढ़ें। मंत्री मौर्य ने कहा कि भाजपा की नीतियां महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से हैं, जबकि विपक्ष केवल विरोध की राजनीति करता है। इस मौके पर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप जूते पटककर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रीति चौधरी, संध्या आर्य, डोली माहौर, अखिलेश गुप्ता, प्रभा सिंह, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, हरिशंकर राना, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, संजय सक्सेना, अविनाश तिवारी, रामवीर सिंह भैयाजी, बृजेश चौहान आदि काफीलोग मौजूद थे।0
0
Report
Advertisement
भिवानी गैस सिलेंडर फटने से परिवार बाल-बाल बचा: शीशे टूटे, घर का नुकसान
Bhiwani, Haryana:भिवानी -रेवलेकर्मी के घर फटा सिलेंडर -घर में अलमारी व खिड़कियों के शीशे टूटे -बाल-बाल बचा परिवार, खाना खा रहा था भिवानी के गांव हालुवास में रेलवे कर्मचारी के घर पर गैस सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। पांच किलो का छोटा गैस सिलिंडर फटने के कारण अलमारी व खिड़कियां के शीशे भी टूट गए। गनमीत रही कि परिवार बाल-बाल बच गया। क्योंकि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय परिवार बाहर खाना खा रहा था। वहीं धमाके की आवाज सुनकर परिवार ने संभाला। भिवानी के गांव हालुवास निवासी कृष्ण सिंह ने बताया कि वह मानेहरू रेलवे स्टेशन पर नौकरी करता है। वह कल रात को ड्यूटी करके आया था। उसके घर पर 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर भरा हुआ घर पर रखा हुआ था। जैसे ही वे भोजन करने लगे तो अचानक तेज आवाज आई। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गई। साथ ही बदबू भी आ रही थी। इसके बाद कमरे को खोला गया तो पता चला कि उनके घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। यह कमरा अलग था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। क्योंकि जब गैस सिलेंडर फटा उस समय परिवार वाले बाहर थे। कृष्णा देवी ने कहा कि वे खाना खा रहे थे तो इसी दौरान धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वे बाहर निकले तो देखा कि उनके घर में ही गैस सिलेंडर फटा है। हम बाहर थे तो सुरक्षित रह गए, अगर उसी कमरे में होते तो कुछ भी हो सकता था। जब गैस सिलेंडर फटा तो ऐसा लगा कि छत भी उड़ गई। पहले सोचा किसी पड़ोसी के घर हादसा हुआ है, लेकिन जब देखा तो पता चला कि उनके घर में ही यह हादसा हुआ है। गैस सिलेंडर फटने से शीशे टूट गए और अलमारी भी टूट गई।0
0
Report
बागपत में जमीन के विवाद में बुजुर्ग की हत्या, परिजन बोले पुलिस लापरवाह
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में जमीनी विवाद में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव में मारपीट से घायल बुजुर्ग की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक की पहचान देवेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि चचेरे भाई और पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसमें देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की बेटी रचना ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं हुई और मेडिकल में भी देरी की गई। बताया जा रहा है कि जब परिजन घायल देवेंद्र को इलाज के लिए मेरठ ले जा रहे थे तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में राजेंद्र, रोहित, संजय, मुकेश सहित आधा दर्जन लोगों पर मारपीट और हत्या का आरोप लगा है।0
0
Report
फिरोजाबाद: जयवीर सिंह का राहुल गांधी पर तंज, बंगाल में कांग्रेस का जनाधार ढलान पर
Noida, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "अपनी पार्टी के हर नेता का दायित्व है कि वो अपनी पार्टी के जनाधार को बढ़ाने का प्रयास करें हालांकि कांग्रेस का जनाधार बंगाल में पूरी तरह बिखर चुका है, कुछ बचा नहीं है। फिर भी अगर उनकी पार्टी चुनाव लड़ रही है तो पार्टी के हक में प्रचार करते हुए उन्हें कुछ तो कहना ही है।"0
0
Report
Advertisement
पटना में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा
Patna, Bihar:एंकर--राजधानी पटना के सिटी क्षेत्र स्थित बाईपास थाना इलाके में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में आरोपी रंजीत कुमार (39 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना 22 अप्रैल की है, जब बच्ची रोज की तरह घर से दूध देने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद अगले दिन घर से महज कुछ दूरी पर कंबल में लिपटा उसका शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पूर्वी एसपी परिचय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें एसडीपीओ डॉ. गौरव भी शामिल थे। जांच में सामने आया कि आरोपी रंजीत पिछले डेढ़ महीने से बच्ची को सामान और रुपये देकर अपने झांसे में लेने की कोशिश कर रहा था। घटना के दिन जब बच्ची दूध देकर लौट रही थी, तब आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। कमरे का दरवाजा बंद करने पर बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने सिलबट्टे से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपने बेड के नीचे छिपा दिया। अगली सुबह वह शव को तालाब में फेंकने के लिए ले जा रहा था, लेकिन करीब 100 मीटर आगे बढ़ते ही गश्ती पुलिस की गाड़ी देखकर घबरा गया और गली में ही शव छोड़कर फरार हो गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कमरे से हत्या में इस्तेमाल लोढ़ा, खून से सना तकिया, दीवारों पर खून के छींटे और दूध का केन बरामद किया। पुलिस की गतिविधि बढ़ती देख आरोपी साक्ष्य मिटाने की कोशिश कर रहा था और कमरे से सामान बाहर फेंक रहा था। इसी हरकत पर शक होने के बाद पुलिस ने दबिश दी और पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने परिजनों के नाम भी सामने लाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सटीक जांच के आगे उसकी एक नहीं चली और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
बैतूल में मुख्यमंत्री कन्यादान से 200 जोड़ों की सामूहिक विवाह, परंपराओं का संगम
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिला मुख्यालय पर आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विवाह समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। जिले की सात निकायों के 200 जोड़े ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वैदिक और भूमका रीति रिवाज़ से विवाह बंधन में बंधे। एक ही पंडाल में एक ओर 110 जोड़ों का आदिवासी परंपरा अनुसार भूमका पद्धति से विवाह हुआ तो दूसरी ओर 90 जोड़ो का गायत्री परिवार ने वैदिक परंपरा से विवाह संपन्न करवाया। सुबह सभी दूल्हों को ऑडिटोरियम में तैयार कर बारात निकली गई जिसमें जनप्रतिधियों और बारातियों ने जमकर डांस किया। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था कर रखी थी। गर्मी के मद्देनजर पंडाल में वाटर कूलर और शीतल पेयजल,विवाह समारोह में आने वाले जोड़े और उनके परिजनों के लिए भोजन की पर्याप्त व्यवस्था की प्रशासन में की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि भाजपा सरकार ने गरीब परिवारों को अपनी बेटी के विवाह में कोई रुकावट ना आए इसको लेकर मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना शुरू की है जिसे पिछली सरकार ने बख़ूबी निभाया था और अभी मोहन सरकार भी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को आगे बढ़ा रही है इससे गरीबों को बड़ा फायदा हो रहा है और अपनी बेटी की शादी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। पहले गरीब अपनी बेटी की शादी के लिए परेशान होता था अब एक ही जगह अपनी बेटी का विवाह हो जाता है। बैतूल एसडीएम ने बताया कि 200 जोड़े का विवाह संपन्न करवाने भूमिका और वैदिक पद्धति से करवाया गया है सभी व्यवस्था की गई है। बाइट -1- हेमंत खंडेलवाल,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाइट -2- अभिजीत सिंह, एसडीएम बैतूल0
0
Report
कैथल पुलिस का ऑपरेशन स्माइल: 17 वर्षीय लापता लड़का अमृतसर से सुरक्षित बरामद
Kaithal, Haryana:कैथल पुलिस ने 17 साल के लापता लड़के को अमृतसर से बरामद कर परिवार को सौंपा कैथल पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत घरों में मुस्कान लाई। 25 दिनों में 150 गुमशुदा ढूंढे, 15 भीख मांगने और बाल मजदूरी वाले बच्चों का रेस्क्यू किया। हरियाणा पुलिस के ‘ऑपरेशन स्माइल’ अभियान में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर थाना पुंडरी की टीम ने कमाल दिखाया। गांव पाई के 17 वर्षीय लड़का 24 अप्रैल को ट्यूशन के बहाने घर से निकला और लौटा नहीं। परिजनों की तलाश नाकाम रही। एसएचओ इंस्पेक्टर शिव कुमार व एचसी मनोज की टीम ने साइबर सैल की मदद से 25 अप्रैल रात 12 बजे अमृतसर के होटल से लड़के को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया। कैथल पुलिस का शानदार प्रदर्शन 25 दिनों में 150 गुमशुदा (21 बच्चे, 129 व्यस्क) अपनों से मिले। 15 बच्चों को भीख मांगने-बाल मजदूरी से मुक्त कराया। डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि अभियान मानव तस्करी रोकने और जागरूकता फैलाने का है। संदिग्ध गतिविधि की सूचना 112 या नजदीकी थाने पर दें, पहचान गुप्त रहेगी। कैथल पुलिस सुरक्षित माहौल के लिए कटिबद्ध。0
0
Report
Advertisement
