461223
सिवनी मालवा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले की कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा नगर में गुरुवार दोपहर खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सुपर बाजार और मिठाई के गोदामों पर कार्रवाई की।
दोपहर लगभग 12:30 बजे विभाग की टीम साईं सुपर बाजार पहुंची और वहां विक्रय किए जा रहे सामनों की जांच की। इस दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट का खाद्य समान मिला, जिसे जब्त किया गया और पंचनामा भी बनाया गया। इसके बाद टीम साईं स्वीट्स के गोदाम पर पहुंची जहां से मिठाइयों के सैंपल लिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में अचानक मौसम बदला, करोल बाग इलाके के दृश्य सामने
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SUDDEN WEATHER CHANGE IN NATIONAL CAPITAL VISUALS FROM KAROL BAGH AREA0
0
Report
महासमुंद में यौन उत्पीड़न के आरोप: पंडित नरेंद्र शास्त्री गिरफ्तार
Mahasamund, Chhattisgarh:यौन उत्पीड़न के आरोप में पंडित नरेंद्र शास्त्री गिरफ्तार. बागबाहरा पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर नरेंद्र शास्त्री को किया गिरफ्तार. नरेंद्र शास्त्री पर धारा 376(2)(j), 376(2)(n), 376(2)(m) के तहत मामला दर्ज. सूत्रों के अनुसार रायपुर के सिलयारी निवासी है नरेंद्र शास्त्री. कथावाचक और ज्योतिषाचार्य के लिए है विख्यात. महासमुंद पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गिरफ्तारी की जानकारी. मामला हाई प्रोफाइल होने का अंदेशा. महासमुंद पुलिस ने मामले में कुछ भी कहने से किया इंकार.0
0
Report
झांसी: सीपरी बाजार में उधारी मांगने पर दबंग ने दुकानदार की पिटाई, वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की सुदामापुरी से मारपीट का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब दुकानदार ने उधारी के पैसे मांगे तो दबंग ने उसकी पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित दुकानदार अंकित अहिरवार ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी दुकान के उधारी के 2100 रुपये मांगे थे। इसी बात से नाराज होकर दबंग ने उसके साथ गाली गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मारपीट के दौरान वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। पीड़ित ने थाना सीपरी बाजार पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और तहरीर देकर दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
Advertisement
रामपुर पुलिस ने नेपाल भागने की कोशिश कर रहे तीनों से 12 करोड़ का सोना-चांदी बरामद किया
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में 12 करोड़ का सोना-चांदी बरामद; बिलासपुर पुलिस ने बस से तीन आरोपी पकड़े, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी. तेलंगाना से चोरी कर नेपाल ले जा रहे थे जेवरात; 7 किलो सोना, 1 किलो चांदी बरामद; पति, पत्नी और साली गिरफ्तार. मोबाइल लोकेशन से पुलिस को मिली सफलता; तेलंगना पुलिस के इनपुट पर कार्रवाई. रामपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी. रामपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बिलासपुर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान करीब 12 करोड़ रुपये मूल्य के सात किलो सोना और एक किलो चांदी के जेवरात के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपी नेपाल के निवासी हैं और तेलंगाना से चोरी किए गए जेवरात लेकर नेपाल भागने की फिराक में थे, पुलिस के अनुसार तेलंगाना पुलिस से सूचना मिली थी कि एक व्यापारी के यहां से बड़ी मात्रा में सोना और चांदी चोरी कर कुछ लोग नेपाल की ओर जा रहे हैं, सूचना के आधार पर बिलासपुर थाना पुलिस ने वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की, इसी दौरान एक रोडवेज बस को रोककर तलाशी ली गई, जिस में सवार तीन संदिग्धों के कब्जे से सात किलोग्राम सोना और एक किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद हुए, बरामद माल की अनुमानित कीमत 12 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है, गिरफ्तारी आरोपियों की पहचान कमल शाही, उसकी पत्नी विमला शाही और साली कल्पना शाही के रूप में हुई है, तीनों मूल रूप से नेपाल के निवासी हैं और तेलंगाना में एक व्यापारी के यहां काम करते थे, आरोप है कि इन्होंने व्यापारी के यहां से सोना-चांदी चोरी किया और उसे लेकर नेपाल भागने की योजना बना रहे थे, रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि तेलंगाना पुलिस से मिले इनपुट और मोबाइल लोकेशन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है, बरामद माल और आरोपियों के संबंध में तेलंगाडा पुलिस को सूचना दे दी गई है, तेलंगाणा पुलिस के रामपुर पहुंचने के बाद संयुक्त रूप से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और बरामद सोना-चांदी को सुरक्षित कब्जे में ले लिया गया है, इस बड़ी बरामदगी को रामपुर पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है,0
0
Report
कोखराज पुलिस ने NDPS वारंटी शिवम केशरवानी को गिरफ्तार किया
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कोखराज पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के वारंटी शिवम केशरवानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर गिरफ्तारी के दौरान वारंटी शिवम केशरवानी, उसके परिजनों और करीब 50 समर्थकों ने पुलिस टीम को घेर कर हमला किया। इस घटना में छत्तीसगढ़ पुलिस के आरक्षी जगदेव प्रसाद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामला 6 जून का है, जब रायपुर जनपद की पुलिस टीम इचौली गांव पहुंची थी ताकि वारंटी को गिरफ्तार किया जा सके। कोखराज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।0
0
Report
बड़ौत में रंजिश: हिस्ट्रीशीटर ने घर पर फायरिंग कर किया हमला, एक की मौत
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत में रंजिश को लेकर शहर के दिल्ली बस स्टैंड पर हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने अपने साथियों के साथ टेंट व्यवसायी सोहनलाल के घर फायरिंग कर दी, जिसमें वरुण लुहारी के अलावा व्यवसायी सोहनलाल और उसके बेटे विकास के अलावा राहगीर रोहित गोली लगने से घायल हो गए, जिसमें सोहनलाल की मौत हो गई जबकि अन्य घायलो को हायर सेंटर रेफर किया गया हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई टैंक व्यवसायी के स्वजन ने सीएससी में हंगामा किया और आरोप लगाया कि जनपद में हिस्ट्रीशीटर बदमाश खुले घूम रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
कान्हा टाइगर रिजर्व में CDV संक्रमण से बाघ-तेंदुआ मौतें, प्रबंधन पर सवाल
Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मंडला के विश्व प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है…जहाँ एक तरफ बाघों की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं… वहीं अब बाघों सहित अन्य वन्यजीवों पर मौत का खतरा मंडराता दिखाई दे रहा है। टाइगर रिजर्व का कोर और बफर जोन गंभीर संक्रमण की चपेट में बताया जा रहा है… और सवाल सीधे प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं। कान्हा टाइगर रिजर्व में केनाइन डिस्टेंपर वायरस यानी CDV का खतरा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कुत्तों से फैलने वाले इस संक्रमण की चपेट में आकर अब तक आधा दर्जन से अधिक बाघ और तेंदुओं की मौत हो चुकी है वहीं फिलहाल एक बाघ शावक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है । लगातार हो रही वन्यजीवों की मौतों ने पूरे वन महकमे में हड़कंप मचा दिया है। बाघों की हो रही लगातार मौतें और बढ़ रहे CDV संक्रमण से प्रबंधन में हड़کمप है वही दर्जनों पशु चिकित्सक संक्रमण पर काबू करने और बाघों के इलाज की कवायद में लगे हैं पर स्थिति नियंत्रण में आते नहीं दिख रही । प्रबंधन जनजागरूकता अभियान और पार्क क्षेत्र और आसपास के ग्रामों में कुत्तों के वैक्सिनेशन में लगा है तब भी स्थिति काबू में नहीं है । डॉ संदीप अग्रवाल - पशु चिकित्सक - कान्हा टाइगर रिजर्व। कान्हा जैसे संवेदनशील टाइगर रिजर्व में लगातार बाघ और तेंदुओं की मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जैसे कि, आखिर बीते एक साल में कान्हा टाइगर रिजर्व किस वजह से संक्रमण और कुप्रबंधन का शिकार होता चला गया? संक्रमण की वास्तविक स्थिति क्या है? अब तक कितने वन्यजीव प्रभावित हुए? क्या समय पर मॉनिटरिंग हुई थी? क्या जिम्मेदारी तय होगी? वगेरह, वगेरह। एंकर - फिलहाल कान्हा में बढ़ते संक्रमण और वन्यजीवों की मौतों ने चिंता बढ़ा दी है…अब देखना होगा कि प्रबंधन के दावे ज़मीन पर कितने असरदार साबित होते हैं… और क्या देश की इस महत्वपूर्ण टाइगर रिजर्व को बड़े खतरे से बचाया जा सकेगा।0
0
Report
खैरागढ़: NDPS के फरार गांजा तस्कर गिरफ्तार, 6.015 किग्रा गांजा जब्त
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे गांजा तस्कर को खैरागढ़ पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुर्गेश यादव जनवरी 2026 में पुलिस नाकाबंदी के दौरान 6.015 किलोग्राम गांजा और अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने उस समय करीब 1.11 लाख रुपये मूल्य का गांजा और वाहन जब्त किया था। लगातार तलाश और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 8 जून को आरोपी को दबोच लिया। करीब पांच महीने तक पुलिस को चकमा देने के बाद आरोपी अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। खैरागढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
दिल्ली में अचानक मौसम बदला; एयरपोर्ट टर्मिनल-3 के दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SUDDEN WEATHER CHANGE IN NATIONAL CAPITAL/ VISUALS FROM AIRPORT TERMINAL 30
0
Report
Advertisement
सingssिंगरौली में सड़क हादसा: युवक की मौत, परिजनों ने चक्काजाम किया
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग सिंगरौली से इस वक्त की बड़ी खबर.... एमपी के सिंगरौली में नहीं था हम रहे सड़क हादसे... सिंगरौली जिले के शीतुल गांव में कोयला परिवहन वाहन हाईवा ने युवक को कुचला... हादसे में राजेंद्र कुमार शाह की मौके पर दर्दनाक मौत... टक्कर के बाद अनियंत्रित वाहन मकान में जा घुसा... आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्का-जाम.... 8 घंटे तक परसौना-खुटार-बंधौरा मार्ग रहा जाम.... दोषी चालक पर कार्रवाई और भारी वाहनों पर प्रतिबंधित करने की मांग... प्रशासन ने परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी.... समझाइश के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया....0
0
Report
दिल्ली में अचानक मौसम बदला: RK Puram से दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SUDDEN WEATHER CHANGE IN NATIONAL CAPITAL/ VISUALS FROM RK PURAM0
0
Report
राजस्थान बार काउंसिल ने वकालतनामे टिकट दर 140 रुपये कर दी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान में अधिवक्ताओं और पक्षकारों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान ने अधिवक्ता कल्याण निधि टिकट की दर में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। कार्यवाहक सचिव विकास ढाका द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार राजस्थान अधिवक्ता कल्याण कोष अधिनियम, 1987 की धारा 20 के तहत यह निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत 1 जुलाई 2026 से अधिवक्ता कल्याण निधि टिकट का मूल्य 130 रुपये से बढ़ाकर 140 रुपये कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी वकालतनामे पर 130 रुपये का पुराना टिकट मान्य नहीं होगा और केवल 140 रुपये का नया टिकट ही स्वीकार किया जाएगा। बार काउंसिल ने बताया कि नए मूल्य वाले टिकट 15 जून 2026 से परिषद कार्यालय में उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही राज्य के सभी बार एसोसिएशनों के अध्यक्षों और सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि इस सूचना को नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित कर अधिवक्ताओं तक पहुंचाया जाए। न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को भी इसकी जानकारी भेजी जाएगी ताकि वकालतनामे दाखिल करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।0
0
Report
Advertisement
दिनदहाड़े गोलीबारी से बिहार के हथियार गाँव में दहशत, परिवार सुरक्षित
Gaya, Bihar:दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला हथियार गाँव, बाल-बाल बचे पूरा परिवार। बिहार के बोधगया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। जँहा एक दो नही बल्कि छः राउंड फायरिंग किया गया है। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है और फायरिंग के दौरान पूरा गाँव मे भगदड़ मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ पहुँची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित युवक मुकेश कुमार ने बताया गया कि पटना से एक कार से सात से आठ की संख्या में लोग आए थे मुझे मारने के लिए और सभी लोगो के पास हथियार था। हमारे घर के पास अचानक फायरिंग करने लगे। उन्होंने बताया कि मेरी बहन से लव मैरिज शादी किए थे जो हम लोग इस शादी के खिलाफ थे और इसको लेकर ही वो लोग हमको मारने आया था और धमकी देने आया था कि हमको सपोर्ट क्यों नही करते हो हमको इजाजत किया नही करते हो। पीड़ित युवक ने प्रेम विवाह करने वाला युवक मेराज उर्फ रिंकू का पहचान किया है जो पटना जिले के इमलिया चक का रहनेवाला है जो अपने साथियों के साथ आया था और घटना को अंजाम देने के बाद फरार होगा। फरार होने के दौरान फायरिंग किया गया खोखे को भी अपने साथ लेकर चले गए ताकि इस घटना का कोई भी सबूत नही रहे। बाइट:- मुकेश कुमार, पीड़ित युवक वंही इस घटना के बाद बोधगया थाना पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गया है और पीड़ित परिवार के आवेदन पर आगे की कार्रवाई में जुट गया है। वंही आस पास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगालने में लग गई है ताकि सभी लोगो की पहचान हो सके。0
0
Report
मुजफ्फरपुर SKMCH की सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग की खिड़की से आग, बड़ा हादसा टला
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के SKMCH मे सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग के खिड़की मे अचानक लगी आग अस्पताल कर्मियों ने आनन फानन मे आग बुझाया, कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग के पिछले भाग मे पहले फ्लोर पर खिड़की मे लगी थी आग पहले फ्लोर पर नर्स ड्यूटी रूम के खिड़की मे लगी थी आग एडजस्टिंग फैन मे शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग अस्पताल कर्मियों की तत्परता से तुरंत आग पर पाया गया काबू आग लगने से किसी तरह की कोई क्षति नहीं, स्थिति सामान्य0
0
Report
नवादा के कौआकोल बाजार में बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण हटाया गया
Nawada, Bihar:नवादा के कौआकोल बाजार में चला बुलडोजर जेपी चौक से आश्रम मोड़ तक हटाया गया अवैध अतिक्रमण नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के मुख्य बाजार में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जेपी चौक से आश्रम मोड़ तक फैले अवैध कब्जों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन के अनुसार, बाजार में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। लंबे समय से दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर सामान रखने की शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन ने कार्रवाई से पहले अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित किया था। माइक से कई बार घोषणा कर दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जब प्रशासन दल-बल के साथ जेसीबी लेकर पहुंचा, तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान हटाकर दुकानों के अंदर रखना शुरू कर दिया। प्रशासन की सख्ती देखकर अधिकांश लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया, जिससे यह अभियान अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहा।0
0
Report
Advertisement
