461223
तिरंगा ट्रेक्टर रैली में जगह को लेकर किसान नेता ने विडियो जारी कर दी प्रशासन को चेतावनी
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा नगर में 23 सितम्बर को होने वाली तिरंगा ट्रेक्टर रैली में स्थान चयन को लेकर प्रशासन और पदाधिकारियों में सहमती नहीं बन पा रही है। प्रशासन मंडी परिसर में सभा करने की या मीटिंग करने की अनुमति नहीं दे रहा है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने एक विडियो जारी किया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कृषि मंत्री ने किसानों से अपील, पेट्रोल-शक्कर पर घमासान
Begun, Rajasthan:रायपुर- कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों से की अपील.. कृषि मंत्री के अपील पर कांग्रेस का बयान.. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बयान- सोशल मीडिया में बहुत तैर रहा है मोदी जी का संदेश है वोट दे दीजिए 13 रुपए में शक्कर मिल जाएगा.. वो शक्कर वाली दीदी कहा गई उनको पूछना चाहिए 13 रुपए में शक्कर मिल रह कि नहीं.. इथेनॉल मिलाकर डुप्लीकेट पेट्रोल बेच रहे.. इथेनॉल मिलाकर महंगा पेट्रोल बेच रहे है.. गडकरी जी कह रहे थे 15 रुपए में पेट्रोल मिलेगा कहाँ दे रहे है बाइट- दीपक बैज, पीसीसी चीफ0
0
Report
रोहतक में नवनियुक्त उपायुक्त सतबीर सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया
Rohtak, Haryana:नवनियुक्त उपायुक्त सतबीर सिंह ने संभाला कार्यभार वर्ष 2018 बैच के आईएएस अधिकारी है सतबीर सिंह लघु सचिवालय पहुंचने पर अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत रोहतक नवनियुक्त उपायुक्त सतबीर सिंह ने आज कार्यभार संभाल लिया। वर्ष 2018 बैच के आईएएस अधिकारी सतबीर सिंह इससे पूर्व आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे0
0
Report
सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, छठ घाट पर सुरक्षा बढ़ी, लोग दहशत में
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में हाल के दिनों में लगातार हो रही बारिश के बाद सोन नदी भी उफान पर दिखाई दी, जिससे नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच डर का माहौल बन गया। हालांकि मौजूदा समय में नदी का जलस्तर कुछ कम हुआ है और पानी खतरे के निशान से अभी कुछ दूरी पर बह रहा है, लेकिन एहतियातन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी को लेकर एसडीएम ओबरा रवि कुमार ने चोपन नगर पंचायत के छठ घाट समेत आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर जलस्तर और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों और संबंधित कर्मियों को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार बारिश के बाद सोन नदी के बढ़े जलस्तर ने तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। नदी का पानी बढ़ने के बाद घाट और आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी, हालांकि अब जलस्तर में कुछ कमी आई है और छठ घाट की सड़क से भी पानी उतर चुका है। चोपन नगर पंचायत के छठ घाट पर मौजूदा जलस्तर 8.03 मीटर दर्ज किया गया है। नदी अभी भी पूरी तरह भरी हुई है, लेकिन पानी फिलहाल खतरे के निशान से कुछ दूरी पर बह रहा है। बावजूद इसके प्रशासन किसी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है। एसडीएम ओबरा रवि कुमार ने वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित सोन नदी के नीचे जलस्तर बढ़ने वाले क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों की स्थिति को परखा। निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मियों को लगातार निगरानी रखने और जलस्तर में अचानक वृद्धि होने पर तत्काल लोगों को सूचना देकर सतर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि सोन नदी के तटवर्ती इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं और नदी में उतरने से पूरी तरह बचें। खासकर बच्चों और पशुओं को नदी की ओर जाने से रोकने की अपील की गई है, क्योंकि बारिश के बाद नदी का बहाव तेज होने के साथ जलस्तर में अचानक बदलाव की आशंका बनी रहती है। फिलहाल रेलवे कॉलोनी और आईडब्ल्यू ऑफिस के लिए पानी की आपूर्ति संचालित है और दो मोटरों में से एक मोटर के जरिए पानी की व्यवस्था जारी है। प्रशासन की नजर लगातार सोन नदी के जलस्तर पर बनी हुई है और किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
गंगा में डूबे व्यक्ति की जान बचाने वाला सिपाही बन गया देवदूत
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग गंगा मे डूब रहे व्यक्ति के लिए देवदूत बना सिपाही गंगा में कूदे 50 वर्षीय व्यक्ति की पुलिस ने बचाई जान पारिवारिक कलह के चलते भूरा सिंह ने गंगा मे लगाई छलांग व्यक्ति क़ो डूबता देख पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान सिपाही ने गंगा मे कूदकर 3 किलोमीटर दूर से बचाया व्यक्ति रस्सी की मदद से गंगा में बह रहे व्यक्ति को सकुशल निकाला बाहर सिपाही राजकुमार के साहस से बची 50 वर्षीय व्यक्ति की जान पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर व्यक्ति क़ो किया सुपुर्द0
0
Report
ग्रेटर नोएडा: लूट की झूठी कहानी बनाकर 3.88 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में 3 लाख 88 हजार 700 रुपये हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी रचने वाले आरोपी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है...पुलिस ने उसे दबोच लिया और उससे गाड़ी भी बरामद की है... यानी जिस रकम को बैंक में जमा करने की जिम्मेदारी थी...उसी रकम को हड़पने के लिए लूट की पूरी कहानी गढ़ दी गई...लेकिन सीसीटीवी और पुलिस की जांच ने झूठ का पर्दाफाश कर दिया..0
0
Report
पूर्णिया एसएसपी ने हवाई फायरिंग के बाद मॉक ड्रिल कराई, क्या सच में हुआ डर?
Purnia, Bihar:ANCHOR - सम्राट सरकार की पुलिस पूरे एक्शन मूड में दिख रही है । इसी का नतीजा है कि पूर्णिया के एसएसपी द्वारा एक हवाई फायरिंग घटनाक्रम में पकड़े गए अभियुक्त को घटनास्थल पर लाकर मॉक ड्रिल करवाया और घटना की बारीकी से जांच की । साथ ही मौके पर ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया । घटना को क्यों अंजाम दिया , क्या मकसद था पूरे सीन को रिक्रिएट किया गया । मौके पर पूर्णिया के एसएसपी डाक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । जबकि मुख्य आरोपी ऋषभ सिंह ने कोर्ट में सिलेंडर किया है । उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को घटी घटना का उद्देश्य इलाके को अशांत करना था । बताते चले की पूर्णिया डीएम और एसपी आवास घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर है। एसपी ने बताया कि जहां पर घटना को अंजाम दिया गया था वहीं पर सभी अभियुक्त को लाकर मॉक ड्रिल कराया गया ताकि पुलिस के प्रति लोगों का सम्मान बढ़े और ऐसे लोगो में पुलिस के प्रति खौफ पैदा हो ।0
0
Report
Advertisement
मुंगेर पुलिस ने देशी हथियार और 145 कारतूस बरामद कर मो इरशात गिरफ्तार किया
Munger, Bihar:मुंगेर पुलिस ने चार देशी हथियार,दो रायफल और 145 कारतूस की बरामदगी की। पुलिस ने मो इरशात को किया गिरफ्तार। मुंगेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पूरबसराय थाना क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस को बरामद किया। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की गुप्त सुचना मिली की कमेला रोड में मो इरशात और मो अरसद अवैध रूप से हथियार और कारतूस की खरीद - फरोख्त का धंधा करते है इसी सुचना के आधार ओर पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरभ कुमार और जिला आसूचना इकाई की टीम द्वारा मो इरशात के घर में छापेमारी की गयी जंहा पुलिस ने भारी मात्रा अवैध हथियार एवं कारतूस की बरामदगी की गयी और मो इरशात की गिरफ्तारी की गयी लेकिन मो अरसद भागने में सफल रहा। एसपी ने बताया की पूछ ताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया को दोनों भाई अवैध हथियार की खरीद - विक्री का काम करते है। उन्होंने बताया की दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर0
0
Report
मंत्री भुजबळ के बयान से महाराष्ट्र में सियासी तकरार तेज, विपक्ष हमला बोलता है
Yeola, Maharashtra:मंत्री छगन भुजबळ ऑन अंगणवाडी सेविका निलंबन असते चुकीचे प्रकार काही होत असतील तेही लहान मुलांच्या जेवणाच्या बाबतीत आणि त्याची तक्रार जर आली असेल तक्रार करण्याच्या बाबतीतच कारवाई करण्यात असाल तर हे मला योग्य वाटत नाही.. मंत्री छगन भुजबळ सुनेत्रा पवार नोटीसा नाना पटोले वक्तव्य ज्या महिलांना महिन्याला पैसे मिळत आहेत त्यांना जाऊन विचारा त्या किती आनंदी आहेत.... कष्टकरी महिलांच्या कुटुंबात या पैशांचा किती महत्त्व आहे... फायदा काय याचा कुठे काय संबंध.. पार्टीला नोटीसा आल्या असतील तर त्याचे उत्तर आम्ही देऊ... आम्ही तुम्हाला विचारणार नाही.. मंत्री छगन भुजबळ ऑन भरत गोगावले पालकमंत्री करायला माझा हात तटकरे वक्तव्य चांगली गोष्ट आहे ना.. सगळ्यांनीच समजूतदारपणाने वागलं पाहिजे . जिथे आपलं अलायन्स आहे तिथे समजूतदारपणा कोणीतरी दाखवायला पाहिजे तरच महयाुतीची गाडी पुढे चालेल चांगली गोष्ट आहे.. मंत्री छगन भुजबळ ऑन विकास घुले हत्याकांड उपोषण मला याची कल्पना नाही मात्र पोलिसांनी याची नोंद घेतली पाहिजे... जे कोणी आरोपी असतील त्यांना बेड्या ठोकल्या पाहिजे.. मंत्री छगन भुजबळ ऑन दादा भुसे राजीनामा दिपके मागणी... लोकशाहीमध्ये कोणी काय बोलावं हा त्याचा त्याचा प्रश्न आहे.... दादा भुसे हे काम करत आहेत आणि हजारो शाळा महाराष्ट्र मध्ये आहे... सर्व ठिकाणी सर्व काही व्यवस्थित आहे असा माझा सुद्धा दावा नाही... काही ठिकाणी इमारत दुरुस्ती असेल काही ठिकाणी शिक्षकांची कमतरता असेल आपल्याला हेही लक्षात घेतलं पाहिजे या शिक्षणावर राज्य सरकार प्रचंड खर्च करते... त्यातूनही काही ठिकाणी उणीवा असतात त्या उणीव दूर करण्यासाठी आम्ही प्रयत्न करू.. मंत्री छगन भुजबळ ऑन साखर गोड तेल भाव वाढ माझ्याकडे अन्न व नागरी पुरवठा हे खातं तरी असलं तरी तुम्ही सांगत असलेले विषय माझ्याकडे येत नाही... माझ्याकडे भारत सरकार गהहू तांदूळ पाठवते जवळजवळ 54 हजार दुकानांमधून 7 कोटी लोकांना पुरवठा केला जातो... भाववाढीचा जो प्रश्न आहे त्यात मंत्रिमंडळ विचार करेल... जिथे खर्च आहे ती गोष्ट आम्हाला बाहेर बोलता येणार नाही... एखादी घोषणा करण्याआधी फायनान्स मध्ये चर्चा करून करावी अशा सक्त..आदेश आम्हाला दिले आहेत आणि ते खरे आहेत आपण काही जरी बोललो घोषणा केली मात्र प्रत्येक गोष्टीसाठी पैसे लागणारच आहेत.... घोषणा केली तर ती पूर्ण झाली पाहिजे.. मंत्री छगन भुजबळ ऑन कृषी उत्पन्न बाजार समिती निवडणूक पुढे ढकलणे लासलगाव मध्ये ग्रुप बाजी आहे त्यांच्यामध्ये समझोता होण्यासाठी मी प्रयत्न केले... मात्र काही वेळा ते फेल झाले... प्रत्येक जण आपापल्या मार्गाने जात... मंत्री छगन भुजबळ ऑन गिरीश महाजन मनमानी कारभार पृथ्वीराज चव्हाण आरोप मी त्यावर काय सांगणार... ज्यांच्यावर आरोप केला ते दुसरे ज्यांनी केला ते दुसरे... मी तिसरा मध्ये मेरा चांद मी काय सांगणार त्यात तुम्ही त्यांनाच विचारा...0
0
Report
रामपुर-कंवरपुरा स्कूल मामले में सीजेपी बनाम ग्रामीणों के बीच झड़प, गाड़ियों के शीशे टूटे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर स्कूल की व्यवस्थाओं में जांच करने के लिए पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हुई, मामला राजधानी के रामपुर - कंवरपुरा स्कूल का है जहाँ आज सीजेपी के कार्यकर्ता स्कूल में जबरदस्ती घुसने का प्रयास कर रहे थे स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें रोका और समझाइस कर वहां से वापस भेज दिया, लेकिन इसके बाद सीजेपी कार्यकर्त्ता फिर से करीब 2 दर्जन से अधिक की तादाद में एकत्रित होकर वापस आ गए, ग्रामीणों ने फिर से समझाइस करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों के बीच में तकरार हो गई और तकरार झगड़े में तब्दील हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों व सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई, इस झड़प में कई गाड़ियों के शीशे टूटे गए तो कई सीजेपी पर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई, सीजेपी कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती स्कूल में घुसने के मामले को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगों का विरोध है कि इस स्कूल के मरम्मत एवं विकास के लिए उन्होंने स्थानीय विधायक को पत्र लिखा और विधायक कोष से फंड भी जारी हो गया, तो फिर जबरदस्ती सीजेपी कार्यकर्ता स्कूल में घुसकर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं, ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षा के मंदिर को हम पॉलिटिकल का अखाड़ा नहीं बनने देंगे चाहे कोई भी हो, इस तरह की हरकत करेगा हम स्कूल में नहीं घुसने देंगे, इस दौरान रामपुर स्कूल का जायजा सहयोगी दिनेश तिवारी...0
0
Report
Advertisement
सीकर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री पूनिया का भव्य स्वागत; शेखावाटी मुद्दे उठाने का वादा
Sikar, Rajasthan:सीकर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया का भव्य स्वागत पूनियां बोले- बीजेपी से बड़ा कोई ट्रेनिंग स्कूल नहीं, निकाय चुनाव में जीत का जताया भरोसा शेखावाटी के मुद्दे राज्यसभा में उठाने की कही बात राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर सीकर पहुंचे। भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, भाजपा नेता गजानंद कुमावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सतीश पूनिया ने कहा कि सीकर से उनका पुराना और विशेष जुड़ाव रहा है। उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत सीकर से हुई और विद्यार्थी परिषद से लेकर युवा मोर्चा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री तक की जिम्मेदारियों के दौरान सीकर के कार्यकर्ताओं का उन्हें लगातार साथ और स्नेह मिला। पूनिया ने कहा कि पार्टी में विचार और संगठन से बड़ा कुछ नहीं है। भाजपा ने उन्हें अलग-अलग समय पर जो जिम्मेदारियां दीं, उनसे उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि बीजेपी से बड़ा कोई ट्रेनिंग स्कूल नहीं है। हरियाणा चुनाव की जिम्मेदारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की सीख और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वहां अपेक्षित परिणाम देने में सफलता मिली। उन्होंने बताया कि अब पार्टी ने उन्हें पंजाब जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और हरियाणा से पंजाब की नजदीकी होने के कारण दोनों राज्यों के कार्यकर्ताओं की ताकत, समय और रणनीति का लाभ पंजाब में संगठन को मिलेगा। स्वागत समारोह के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व विधायक रतन जलधारी, राजकुमारी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम रणवा, महेश शर्मा, दांतारामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी गजानंद कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे。 शेखावाटी के मुद्दे राज्यसभा में उठाने की बात सतीश पूनिया ने कहा कि राज्यसभा में हंगामे के कारण पूरा सत्र प्रभावित रहा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दे सदन में उठाए। उन्होंने ऊंटों की घटती संख्या का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में ऊंटों की आबादी में बड़ी गिरावट आई है। इसके अलावा उन्होंने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की मांग भी सदन के सामने रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शेखावाटी और पूरे राजस्थान के महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने कर्मों से शेखावाटी का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे。 निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर पूनिया ने कहा कि शहरी क्षेत्र भाजपा का वैचारिक आधार वाला क्षेत्र रहा है और पार्टी को यहां लगातार सफलता मिलती रही है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की केंद्रीय टीम भी जमीनी स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनावी रणनीति पर काम करेगी। उन्होंने भजनलाल सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए पेपर लीक, ERCP और यमुना जल समझौते जैसे मुद्दों को सरकार की उपलब्धियां बताया। पूनिया ने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौर में पेपर लीक उसकी पहचान बन गया था, जबकि भजनलाल सरकार के कार्यकाल में अब तक एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। पूनिया ने दावा किया कि डबल इंजन की सरकार के दम पर भाजपा निकाय चुनाव में अच्छे बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। Gen Z को लेकर बोले- युवाओं को भाजपा देगी ज्यादा अवसर Gen Z के राजनीति में बढ़ते जुड़ाव के सवाल पर पूनिया ने कहा कि देश में Gen Z शब्द भले ही नया आया हो, लेकिन देश के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर खेल और अन्य क्षेत्रों तक युवाओं ने हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पार्टी के भीतर महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में कई सुधार किए हैं। पार्टी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की पहल की और युवा नेतृत्व को भी अवसर दिया। पूनिया ने कहा कि ऊर्जावान और अपेक्षाकृत युवा कार्यकर्ताओं को भाजपा आने वाले समय में ज्यादा अवसर देगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।0
0
Report
राजस्थान विधानसभा मानसून सत्र स्थगित: विपक्ष पर हंगामे के बीच मंत्री बोले
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का बयान यूसीसी को लेकर बोले बेढ़म एक कानून के तहत प्रदेश के लोगों की सुरक्षा हो, अधिकार मिले विपक्ष के रवैये की निंदा की विपक्ष जनता के मुद्दे रखना चाहता था तो सदन में हंगामा क्यों किया कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है कांग्रेस का काम सदन की कार्यवाही को बाधित करना है CJP के लोगों के साथ हुई मारपीट को लेकर बोले बेढ़म कहा- अगर वो स्कूल चेक करने गए थे तो उसकी प्रक्रिया है गांव के सरपंच या कलेक्टर से कहते वो कांग्रेस के ही लोग हैं, दूसरा मुखौटा पहनकर शांति भंग करना चाहते हैं मैंने जानकारी मांगी है, जो भी न्यायोचित होगा, वो करेंगे राहुल गांधी दिल्ली में एफआईआर करवाने के लिए गए हैं, झारखंड क्यों नहीं जाते?0
0
Report
स्काउट्स से अनुशासन और जिम्मेदारी का विकास, शिक्षा विभाग ने शुरू की पहल
Ambala, Haryana:स्कूली छात्रों में अनुशासन, जिम्मेदारी और कमिटमेंट की भावना विकसित करने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने स्काउट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने का फैसला लिया है. इसे लेकर स्कूल प्रिंसिपलों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं और छात्रों को स्काउट्स से जुड़ने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है. जिला शिक्षा विभाग की इस पहल को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा खुद स्काउट्स की ड्रेस पहनकर जिला शिक्षा विभाग कार्यालय पहुंचे.स्कूली छात्रों में अनुशासन और प्रतिबद्धता की भावना विकसित करने के लिए स्काउट्स को बढ़ावा देने का फैसला किया गया है. इस संबंध में स्कूल प्रिंसिपलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि वे छात्रों को स्काउट्स के प्रति जागरूक कर सकें. जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने खुद स्काउट्स की ड्रेस पहनकर विभाग के कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे शिक्षक और छात्र इससे प्रेरणा ले सकें. उनका कहना है कि किसी भी पहल को दूसरों पर लागू करने से पहले उसे खुद अपनाना जरूरी है. सुधीर कालड़ा ने बताया विभाग का उद्देश्य स्काउट्स के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, जिम्मेदारी और समाज के प्रति सेवा भाव को मजबूत करना है. स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे अधिक से अधिक छात्रों को स्काउट्स गतिविधियों से जोड़ें और उन्हें इसके फायदे के बारे में जागरूक करें. उन्होंने बताया अंबाला छावनी स्थित स्काउट्स एंड गाइड ट्रेनिंग सेंटर में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके जरिये प्रिंसिपलों और शिक्षकों की गंभीरता सुनिश्चित की जा रही है. सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी. शिक्षा विभाग की इस पहल से स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और अनुशासन पर भी फोकस बढ़ने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि जिले के स्कूलों में स्काउट्स गतिविधियों को लेकर छात्रों की भागीदारी कितनी बढ़ती है। यानी शिक्षा विभाग का संदेश साफ है अनुशासन और जिम्मेदारी की शुरुआत खुद से होगी, तभी छात्रों को भी बेहतर दिशा मिल सकेगी।0
0
Report
Advertisement
बहादुरगढ़ में चार बदमाश गिरफ्तार; उत्पात, अपहरण और आगजनी का सख्त संदेश
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ शहर में आतंक मचाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार। पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस। शहर थाने से लेकर बाजार तक पुलिस कस्टडी में पैदल घुमाया बदमाशो को दो दिन पहले बदमाशों ने दो युवकों का अपहरण कर की थी पिटाई। पिटाई के वीडियो भी किये थे वायरल। पीड़ित के घर के दरवाजे पर भी बदमाशों ने लगाई थी आग। डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा दोषियों पर सख्त कार्यवाही जारी। चार को कर लिया गिरफ्तार, बाकी की तलाश में जुटी पुलिस करीबन 10 बदमाशों ने रात में जमकर किया था उत्पात। पीडितों को नंगा कर पीटा और गलत काम भी किया था।0
0
Report
राजस्थान विधानसभा मानसून सत्र स्थगित, कांग्रेस के हंगामे से सियासी बवाल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर Rvishnusharma राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल का बयान कांग्रेस का नंगा खेल, अलोकतांत्रिक व्यवहार और मर्यादाओं के विपरीत उनका आचरण आज सामने आया है स्पीकर के कक्ष में विपक्ष की मौजूदगी में यह तय हुआ कि सदन चलाएंगे कांग्रेस ने नाटक किया, कल भी गेट खुला था, आज भी खुला हुआ है कांग्रेस तुष्टीकरण से ग्रसित है कांग्रेस को वंदे मातरम् नहीं गाना था, इसलिए कांग्रेस ने हंगामा किया एक समुदाय विशेष को खुश करने के लिए कांग्रेस ने वॉकआउट किया यूसीसी अब सदन की प्रॉपर्टी है, आचार संहिता के बाद फिर से सदन आहूत होगा और सभी बिल पास होंगे0
0
Report
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र स्थगित; कांग्रेस ने बहस नहीं की
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बयान विपक्ष ने अपने आकाओं को खुश करने के लिए सदन के अंदर प्रदर्शन किया कांग्रेस में विधानसभा में चर्चा करने का दम नहीं है सदन में कांग्रेस ने अपनी बात क्यों नहीं रखी, किसने रोका था?0
0
Report
Advertisement
