icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रयागराज के नीले ड्रम के करोड़ों के खजाने की जांच तेज

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में नीले ड्रम में करोड़ों की नगदी मिलने के मामले की जांच तेज, आयकर विभाग के साथ पुलिस और राजस्व विभाग ने शुरू की जांच, पुलिस और राजस्व विभाग की जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा, राजेश यादव और राकेश यादव ने करोड़ों की नगदी को जमीन खरीदने में इन्वेस्ट किया है, नवाबगंज इलाके में ही करीब 22 बीघे जमीन राजेश यादव और राकेश यादव ने खरीदा है, जानकारी के मुताबिक खरीदी गई जमीन की अनुमानित कीमत करोड़ों में है, पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि जमीनें दुगुना दाम देकर खरीदी गईं हैं, पुलिस अब राजस्व विभाग के साथ मिलकर जमीनों का ब्यौरा खंगाल रहा है, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर खरीदी गई जमीनों को जब्त करेगा प्रशासन। एंकर -- प्रयागराज के नवाबगंज इलाके में राजेश यादव और राकेश यादव के घर नीले ड्रम में मिले खजाने की जांच तेज हो गई है। पुलिस के साथ आयकर विभाग करोड़ों के खजाने की जांच में जुटा है, इसके साथ ही अब राजस्व विभाग भी राजेश यादव और उसके भाई राकेश यादव की संपत्तियों की जांच पड़ताल में जुट गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि राजेश यादव और राकेश यादव ने पिछले चार सालों के भीतर शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में करीब 22 बीघे से ज्यादा जमीन खरीदी है। इन जमीनों की कीमत करोड़ों रुपए है, पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि राजेश यादव और राकेश यादव ने जमीनों की दुगुना कीमत लगाकर खरीदारी की है। राजस्व विभाग अब राजेश यादव और राकेश यादव की संपत्तियों की जांच पड़ताल में जुट गया है। अधिकारियों के मुताबिक पिछले 5 सालों में जो भी संपत्तियाँ दोनों भाईयों ने खरीदी हैं उनकी जांच कराई जा रही है, साथ ही परिवार और रिश्तेदारों के नाम पर भी खरीदी गई सम्पत्तियों का ब्यौरा खंगाल जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अगर संपत्तियों को अर्जित करने में इस्तेमाल किए गए रुपयों को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो अर्जित संपत्तियों को कुर्क और जब्त भी किया जाएगा। वहीं बुधवार की शाम को राजेश यादव और राकेश यादव के घर के अंदर से बरामद हुए तीन ड्रम रूपयों की गिनती आयकर विभाग की टीम कर रही है। पांच सदस्यीय आयकर विभाग की टीम बरामद रुपयों की गिनती में जुटी है, वहीं पुलिस भी राकेश यादव और एक अन्य को हिरासत मे लेकर पूछताछ में जुटी हुई हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि करोड़ो रुपए उसके पास कहां से आए, जो उसने करोड़ों रुपयों की जमीनें खरीदी, उन रुपयों के आय के श्रोत क्या हैं। फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि अभी जांच पड़ताल जारी है, जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद है। गांव में इस बात की भी चर्चा है कि राजेश यादव और राकेश यादव मुंबई के पुणे में जिस कंपनी में रहकर काम करते थे, कोविड के दौरान जब राजेश यादव और राकेश यादव गांव लौटे तो वह पिकअप से आए थे। कहा जा रहा है कि कंपनी के ही करोड़ों रुपए इन लोगों ने गबन किया और सड़क मार्ग से प्रयागराज आ गए। पुलिस फिलहाल यह भी पता लगाने में जुटी है कि ये लोग पुणे में किस कंपनी में काम करते थे, वहां उनका रिकॉर्ड कैसा है, कंपनी ने रुपयों के गबन संबंधी कोई एफआईआर तो नहीं दर्ज कराई है, इन सभी पहलुओं की गहनता से पुलिस जांच में जुटी है। वॉक थ्रू... नवाबगंज में जो करोड़ों की जमीन खरीदी थी उसे दिखाते हुए
0
0
Report

जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण के पैकेज 2 का काम जल्द शुरू, LOA जारी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण के पैकेज 2 का काम शुरू होने वाला है; मौके पर काम कुछ ही दिनों में शुरू किया जाएगा। राजस्थान मेट्रो ने LOA (लैटर ऑफ एक्सपटेंस) जारी किया है और CE M इंडिया प्रोजेक्ट लिमिटेड को LOA प्रदान किया गया है। पैकेज 2 पिंजरापोल गौशाला से शुरू होकर बी2 बायपास चौराहे तक भूमिगत कोरिडोर बनेगा। दूसरे चरण के शेष पैकेजों का काम नवंबर तक शुरू हो जाएगा; कुल 42 किमी लंबे दूसरे चरण को 4 पैकेज में बाँटा गया है। पैकेज 2, 3 और 4 का कार्य मौके पर शुरू होगा, जिससे जयपुर मेट्रो के विस्तार में तेजी आयेगी। जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के बारे में व्यापक जानकारी के अनुसार टोंक रोड/प्रतिष्ठान तक मेट्रो लाइन चली जाएगी; प्रधानमंत्री ने आधारशिला 4 जुलाई को रखी थी और CM ने 22 जुलाई को पैकेज 1 का भूमि पूजन किया था। पैकेज 2 में 3.12 किलोमीटर लंबा कोरिडोर और दो भूमिगत स्टेशन होंगे; गौशाला से करीब 400 मीटर आगे पैकेज 2 शुरू होगा। पहला भूमिगत स्टेशन सांगानेर पुलिस स्टेशन के पास बनेगा और यात्री एयरपोर्ट टर्मिनल 1 तक पहुँच पाएंगे; इसके बाद टर्मिनल 3 के पास भी भूमिगत स्टेशन होगा; इसके पश्चात क्लोवर लीफ तक भूमिगत कोरिडोर जाएगा और दुर्गापुरा के पास क्लोवर लीफ तक जाएगा, फिर बी2 बायपास चौराहे के नजदीक एलिवेटेड कोरिडोर पर लौटेगा। इसके अलावा पैकेज 3 में 11.7 किलोमीटर में 12 स्टेशन, लागत लगभग 1392 करोड़ रुपये, सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे; पैकेज 4 में खासाकोठी चौराहे से विद्याधर नगर टोड़ी मोड़ तक 14.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड नेटवर्क और 12 स्टेशन होंगे, लागत लगभग 1331 करोड़ रुपये। निविदा प्रक्रिया जारी है; पैकेज 3 में 11 और पैकेज 4 में 8 फर्मों ने निविदा दी है; अपर समितियों के अनुसार अगले महीने के अंत तक पूरा शेष कार्य शुरू हो जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटरमार्ग की बदहाली पर आक्रोश: 6 नवंबर तक दुरुस्ती का अल्टीमेटम

Karnaprayag, Uttarakhand:बरसात के दौरान बदहाल हुए कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटरमार्ग को लोक निर्माण विभाग अभी तक दुरुस्त नहीं कर पाया है। सड़क की बदहाल स्थिति अब क्षेत्रीय लोगों के लिए मुसीबत के साथ-साथ जानलेवा साबित हो रही है। सड़क पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हिस्सों और दुर्घटना की आशंका के बीच ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगो ने कहा कि कल जिस स्थान पर सड़क दुर्घटना हुई वहां पर सड़क का पुस्ता टूटा हुआ था, वही मौत की मुख्य वजह भी है। आज उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर कपीरी पट्टी के लोगो ने कहा कि 6 नवंबर तक मार्ग सुधारीकरण नहीं हुआ तो गौचर मेले में सीएम का घेराव किया जाएगा। कर्णप्रयाग विधानसभा के 14 ग्राम पंचायतों को तहशील मुख्यालय से जोड़ने वाली कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटरमार्ग की बदहाल स्थिति इन दिनों मुसाफिरों को मुसीबतों का सबब बनी हुई है। किलोमीटर तीन तक यह मार्ग जानलेवा बना हुआ है। मार्ग पर कही पहाड़ी से पत्थर गिर रहे है तो कही पानी की तेज धारा सड़क पर गिरने से हर पल खतरा बना हुआ है, मार्ग पर कही पुस्ते टूटे है तो कहि सड़क किनारे पैराफिट ही नही है। कल इसी मोटरमार्ग पर स्कूटी दुर्घटना ग्रस्त होकर पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की मौत हो गयी थी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक के साथ ही आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों کا कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत कर दी गई होती और दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए होते तो शायद इस तरह के हादसे को टाला जा सकता था। इस घटना से नाराज कपीरी पट्टी के ग्रामीणों ने आज उपजिलधिक्ष से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखते हुए ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मोटरमार्ग को लंबे समय से ठीक नहीं किया गया है। विभाग की इस लापरवाही के चलते आए दिन वाहन चालकों और राहगीरों की जान जोखिम में बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने दो टूक शब्दों में मांग रखी कि आगामी 6 नवंबर तक कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटरमार्ग को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए ताकि क्षेत्रीय जनता को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समयसीमा तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो आगामी गौचर मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के घेराव की चेतावनी दी है। ग्रामीण बायट / राजेन्द्र सिंह नेगी, ग्रामीण बायट / नरेन्द्र शास्त्री, ग्रामीण बीयट / खेमराज भंडारी , ग्रामीण बीयट / भगवान कंडवाल, ग्रामीण बीयट / अल्केश नोड़ियाल, एसडीएम कर्णप्रयाग। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी यदि जनता को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने कहा कि कपीरी पट्टी से प्रति दिन स्कूली बच्चे, ब्यापारी और स्थानीय लोगो बड़ी संख्या में आवागमन करते है, जिस कारण इस मार्ग को ठीक किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटरमार्ग की बदहाली अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। बरसात में क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत नहीं होने के चलते इसी स्थान पर स्कूटी खाई में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कपीरी पट्टी के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर 6 नवंबर तक सड़क ठीक करने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा नहीं होने पर गौचर मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के घेराव की चेतावनी दी है.
0
0
Report

झारखंड बजट सिर्फ 29% खर्च पर वित्त मंत्री: विकास के लिए वित्तीय अनुशासन जरूरी

Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सूबे में अब तक कुल बजट का महज 29% खर्च होने पर सवाल उठाते हुए कहा, जिस डिपार्टमेंट का बजट 80% से कम होगा उन विभागों के बजट ने कटौती किया जाएगा। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया हेमंत सोरेन की सरकार में वित्तीय अनुशासन हीनता स्वीकार नहीं होगा। वित्त मंत्री के बयान ने विरोधियों को राज्य सरकार पर हमलावर होने का मौका दे दिया झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बताया , इस वित्तीय वर्ष में 22 अक्टूबर तक जहां कुल बजट का 50 से 55% राशि खर्च होनी चाहिए थी ,वो महज 29% राशि खर्च हुआ है। हमने विकास आयुक्त को पत्र लिखा है, फाइनेंशियल नॉर्म्स को हर हाल में पूरा करना होगा । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वित्तीय अनुशासन हीनता कभी बर्दाश्त नहीं करते हैं। जब खर्च ही नहीं होगा तो विकास कैसे होगा।निर्माण वाले डिपार्टमेंट आरसीडी ,आरईओ यहां टेंडर डिसाइड करने में साल डेढ़ साल लग जाते हैं। जब टेंडर डिसाइड नहीं होगा तो काम कैसे होगा।अगर विभाग कहे हमारे पास क्षमता नहीं है, मानव संसाधन का अभाव है तो फिर बजट उतना देने की आवश्यकता नहीं है। जितना कर सकते उतना ही देंगें। वित्त मंत्री ने आगे कहा जो विभाग 80% से कम अपने बजट की राशि खर्च नहीं करेगा उनके बजट एलोकेशन में आगे कटौती होगी。 बाइट ...राधा कृष्ण किशोर, वित्त मंत्री झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, चिंता जायज है, अनुभवी मंत्री हैं जो कदम उन्होंने उठाया है, वो जायज है, वैसे विभागों पर नकेल कसना ,उन्हें अपने प्रशासनिक निर्णय से विवश करना कि वो अपने आचरण में सुधार लाएं ,कार्यसंस्कृति में बदलाव लाएं । हालांकि कुछ अन्य कारण भी रहे हैं , जो बजट राशि खर्च नहीं हो पाता था ,अब वो सारे मुद्दों का समाधान हो चुका है।आने वाली तिमाही में हम अपने लक्ष्य से ज्यादा हासिल कर लेंगे。 बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामूमो मंत्री हफीहुल हसन ने कहा इसके पीछे एक वजह चालान के मुद्दे का था जिसको कैबिनेट में हल कर लिया गया है। अब बिल निकलेगा तो 10 दिन में 29% की राशि 60 प्रतिशत तक हो जाएगा बाइट ...हफीहुल हसन, मंत्री मंत्री इरफ़ान अंसारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, किस परिपेक्ष्य में वित्त मंत्री ने कहा है, कैसे कहा है। खर्च कम होने का कारण बीजेपी है, काम करो तो कहेगी काम किसको दे दिया,काम नहीं दो तो कहेगी खर्च नहीं हो रहा। हम लोगों को केंद्र पैसा भी नहीं देती है और ऊपर से डराती भी है。 बाइट ...इरफान अंसारी, मंत्री बीजेपी प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बीजेपी कहती रही है, ये सरकार विकास को लेकर गंभीर नहीं है।सभी लोग कमीशन खोर हैं। ये राजस्व की कमी का रोना रोते हैं और हर दिन अलोकप्रिय फैसले लेते हैं। बजट बनाते वक्त समझना चाहिए कि प्रबंधन में जुड़े लोग धरातल पर उतारने का कितना काम करते हैं। राज्य में विकास का काम ठप्प पड़ा है。 बाइट ...संदीप वर्मा, प्रवक्ता, झारखंड बीजेपी बाइट ... दीनदयाल वर्णवाल, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी
0
0
Report
Advertisement

अनंत सिंह की विधायकी रद्द करने की मांग पर विधानसभा नोटिस जारी

Patna, Bihar:मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह की ओर से अनंत सिंह की विधायकी रद्द करने की मांग को लेकर भेजे गए पत्र पर विधानसभा अध्यक्ष ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि जेडीयू की ओर से भेजे गए पत्र की समीक्षा की गई है। अब अनंत सिंह को नोटिस भेजकर उनका पक्ष मांगा जा रहा है। वे लिखित या व्यक्तिगत रूप से अपना पक्ष रख सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने साफ कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही विधानसभा के नियमों के तहत अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं, दुलारचंद हत्याकांड मामले में अनंत सिंह की जमानत खारिज होने पर उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर उन्हें पूरा विश्वास है। संतोष सुमन, मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त जारी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों को समृद्ध बनाने के लिए कृषि, पशुपालन और मछली पालन के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है। किसानों की तरक्की से ही देश और बिहार आगे बढ़ेगा。 अनंत सिंह की जमानत रद्द होने के सवाल पर संतोष सुमन ने कहा कि यह न्यायालय का मामला है। पार्टी स्तर पर इस मामले में कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के विरोध और एक नवंबर को होने वाली महा रैली पर उन्होंने कहा कि विपक्ष को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ विरोध संवैधानिक तरीके से होना चाहिए。 राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक नई पार्टी के बढ़ते आकार से घबराई हुई है। वहीं, त्योहार के सीजन में दुकानदारों के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि इससे दुकानदारों के साथ आम नागरिकों को भी परेशानी होती है। विपक्ष को विरोध करना है तो सदन में और सही मुद्दों पर करना चाहिए। आम जनता को परेशान नहीं करना चाहिए。 संतोष सुमन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर देश के विकास के विरुद्ध राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार किसानों को मजबूत बनाने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में जुटी है, वहीं विपक्ष भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने में लगा है। अनंत सिंह की जमानत रद्द होने पर उन्होंने कहा कि सभी को न्यायालय के फैसले का सम्मान करना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर करवाचौथ पर छत पर गोली, महिला घायल; पुलिस एयरगन से जांच में जुटी

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में करवाचौथ की रात के मौके पर पूजा-पाठ के बीच गोली चलने की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला अपने घर की तीसरी मंजिल पर परिवार की अन्य महिलाओं और किराएदारों के साथ करवाचौथ की कथा सुन रही थीं। पूर्व दिशा से चली गोली महिला की नाक के पास जा लगी। गोली लगने के बाद कमरे में अफरातफरी मच गई। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया; शुरुआती जांच में पुलिस ने एयरगन से गोली चलने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोहल्ले की है। घायल महिला का नाम विजया चौहान है, वह अपने पति आलोक चौहान के साथ रहती हैं, जो मोहल्ले में किराना और अंडे की दुकान चलाते हैं। गोली पूर्व दिशा से आई थी और हादसे के समय घर के तीसरे मंजिल पर पूजा-कीर्तन चल रहा था। गोली लगने के बाद परिवार के लोग मदद के लिए पुलिस-112 पर संपर्क कर पाए नहीं, कुछ देर बाद रामगढ़ताल थाने पहुंचे और अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ; रात में उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद छत पर मिली एक गोली भी पुलिस के हवाले कर दी गई है। पुलिस अब गोली चलाने के कारणों और जगहों की पड़ताल कर रही है; शुरुआती जांच में एयरगन की बात सामने आई है। एसपी सिटी ने कहा कि मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
0
0
Report

वोट चोरियों के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन की मॉक ड्रिल आज दिल्ली में शुरू

Patna, Bihar:मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR और कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने अपना आंदोलन तेज करने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आज बैठक होने वाली थी लेकिन और वक्त पर इसे डाल दिया गया है अब यह बैठक शुक्रवार को होगी इस बैठक में लगभग विपक्ष के सभी दल शामिल होंगे बाइट: अजय पासवान मुख्य प्रवक्ता कांग्रेस RJD के विधायक रणविजय साहू ने कहा इंडिया अलायंस का 1 नवंबर को दिल्ली में जो आयोजित है रामलीला मैदान में, उसी को लेकर माननीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे साहब के नेतृत्व में, माननीय राहुल गांधी जी जो विपक्ष के नेता हैं, उनके नेतृत्व में आज मॉक ड्रिल की जा रही है। जिसमें तमाम विपक्ष के नेता एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी और जिस प्रकार से ज्ञानेश कुमार के द्वारा वोट चोरी की गई है, उसका मॉक ड्रिल के माध्यम से यह क्लियर किया जाएगा, दिखाया जाएगा कि किस प्रकार की चोरी की गई है और तमाम एकजुटता के साथ देश में इनका भंडाफोड़ किया जाएगा। बाइट: रणविजय साहू विधायक आरजेडी JDU के MLC खालिद अनवर ने कहा नीति राजनीति देश को बनाने के लिए है या देश को बिगाड़ने के लिए, यह तय करना पड़ेगा अपोजिशन को। अगर आप राजनीति सिर्फ इसलिए कर रहे हैं कि आपको सत्ता मिल जाए और देश की तरक्की रुक जाए, तो ऐसी राजनीति को देश की जनता ने हमेशा रिजेक्ट किया है और आगे भी रिजेक्ट करती रहेगी। अपोजिशन पार्टियां यह समझने में नाकाम हो रही हैं कि जनता का मूड क्या है, जनता क्या चाहती है। उनको सिर्फ अपनी कुर्सी की परवाह है और इसके लिए तरह-तरह के ताने-बाने बुने जा रहे हैं, जिसे जनता कभी पसंद नहीं कर सकती। हमारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड और हमारे नेता नीतीश कुमार ने कभी सत्ता की परवाह नहीं की। जनता की सेवा की और जनता ने उनको हमेशा मौका दिया और आज भी मौका दे रही है। यह समझने से अपोजिशन पार्टियां, मुझे लगता है कि उनको समझ में यह बात नहीं आ रही है। बाइट----- खालिद अनवर MLC,JDU बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा की मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस पार्टी के लोग तो अध्यक्ष मान ही नहीं रहे हैं। उनके सुपर अध्यक्ष के तौर पर वहां सोनिया जी और राहुल जी काम करते हैं। तो जो शैडो अध्यक्ष हैं, जो डमी अध्यक्ष हैं, डमी अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी में काम कर रहे हैं। और ये क्या शैडो संसद की मीटिंग बुलाएंगे और मीटिंग करेंगे? मुझे एक प्रश्न का जवाब दीजिए कि जो पूरी विपक्ष मिलकर एमएलसी (MLC) का चुनाव नहीं लड़ पाई पूरे देश के अंदर, और एक साथ मिलकर लड़ने के बाद भी बहुमत का आंकड़ा नहीं प्राप्त कर पाई है, वो भारतीय जनता पार्टी एनडीए (NDA) से लड़ने के लिए अगर कोई बैठक बुला ही रही है तो हम लोग उसका कोई नोटिस नहीं लेते हैं। भारतीय जनता पार्टी एनडीए सदैव अपना काम करती है। हम जनता से जुड़े मुद्दों के साथ जनहित में खड़े
0
0
Report
Advertisement

NH-52 पर दूध टंकी जीप-ट्रक भिड़ंत, घायल चालक कोटा अस्पताल

Kota, Rajasthan:कनवास थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर दरा स्टेशन के पास दूध की टंकियों से भरी जीप और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में जीप चालक कुशाल (27) घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल चालक को कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के दरा स्टेशन के पास की है। हादसे के बाद कोटा-झालावाड़ हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया। घायल के चाचा देवकरण के अनुसार, कुशाल खेड़िया भटवाड़ा से जीप में दूध लेकर दरा डेयरी जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जीप की जोरदार टक्कर हो गई। सूचना प पर हाईवे पुलिस के कॉन्स्टेबल शिवराज मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त जीप को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया और आवागमन सुचारू करवाया। वहीं, मोरूकला चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि घायल जीप चालक को कोटा अस्पताल रेफर किया गया था। बाद में जीप चालक के परिजनों और ट्रक चालक के बीच आपसी समझौता हो गया। दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

उच्च शिक्षा में विकास कार्यों और लंबित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक जयपुर में

Jaipur, Rajasthan:हैडर- - उच्च शिक्षा को लेकर बैठक - राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने ली बैठक - डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा रहे मौजूद - विश्वविद्यालयों में विकास कार्यों पर हुई चर्चा - लंबित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई - विश्वविद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता पर चर्चा हुई एंकर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े की अध्यक्षता में प्रदेश के विश्वविद्यालयों में संचालित विकास कार्यों एवं लंबित परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विश्वविद्यालयों द्वारा अब तक किए गए कार्यों एवं आगामी कार्य योजनाओं का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान रूसा 1.0 एवं 2.0 तथा प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान पीएम-उषा के कार्यों की समीक्षा की गई। इन योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालयों को प्रदान किए गए अनुदान के उपयोग एवं उससे संबंधित निर्माण, मरम्मत, संसाधनों की खरीद तथा अन्य विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका और उच्च शिक्षा आयुक्त नथमल डिडेल भी मौजूद रहे। बैठक में विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत संरचना के विकास एवं उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।
0
0
Report

गांव की गड्ढों भरी सड़कों पर मतदान, विकास का सवाल बना

Jaipur, Rajasthan:एंकर-लोकतंत्र की स्याही से गांव की तकदीर लिखी जा रही है... लेकिन सवाल ये है कि क्या इस बार गांव की तस्वीर भी बदलेगी...क्योंकि जिन रास्तों से होकर गांव की सरकार चुनी जा रही है... उन्हीं रास्तों पर गड्ढे हैं...जिन गांवों में वोट मांगने नेता पहुंच जाते हैं, वहां आज भी बसें मुश्किल से पहुंचती हैं... बीमार को अस्पताल, बच्चों को पढ़ाई और युवाओं को रोजगार के लिए शहर का रास्ता पकड़ना पड़ता है। जयपुर में पंचायत चुनाव के दौरान लोकतंत्र की दो तस्वीरें सामने आईं... एक तरफ 104 और 102 साल की बुजुर्ग बहनों का उत्साह... दूसरी तरफ परिसीमन से नाराज 898 मतदाताओं वाले गांव का चुनाव बहिष्कार। कहीं घूंघट से वोट निकला, तो कहीं गड्ढों से गुजरकर मतदाता मतदान केंद्र पहुंचे। सवाल सिर्फ गांव का मुखिया चुनने का नहीं... सवाल उस गांव की किस्मत बदलने का है, जो आज भी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार कर रहा है। देखिए हमारी ये रिपोर्ट...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top