हरदा में बच्ची से हुए दुष्कर्म के चलते सेन समाज ने आरोपी को सजा देने की मांग की
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में सेन समाज ने हरदा जिले के छीपाबड़ में 5 वर्षीय बच्ची से हुए दुष्कर्म के विरोध में बाइक रैली निकाली। समाज के लोगों ने एएसपी को ज्ञापन सौंपकर पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने आरोपी को फांसी देने की मांग भी रखी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो सर्वसमाज धरना और चक्काजाम करेगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
