icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461990
Satish Kumar AhirwarSatish Kumar AhirwarFollow26 Aug 2024, 07:13 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संभल दंगा केस: SIT की चार्जशीट के बाद कोर्ट में गवाही का अहम मोड़

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । विवादित जामा मस्जिद / हरिहर मंदिर सर्वे के दौरान 24 नवंबर 2024 को भड़के दंगे के मामले में कोर्ट में चल रही सुनवाई के मामले में बड़ी अपडेट। संभल हिंसा के केस के4 वादी और सुप्रीम कोर्ट के वकील विष्णु शंकर जैन गवाही दर्ज कराने कोर्ट पहुंचे। संभल दंगा केस के वादी विष्णु शंकर जैन की कोर्ट में हुई अहम गवाही क्राइम नंबर 337/24 में दर्ज कराया बयान। विशेष लोक अभियोजक शालिनी ने संभल दंगे के मामले की 4 चार्जशीट फाइलें दाखيل की। संभल दंगे के मामले में दर्ज 12 मुकदमों के मामले में SIT के कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के बाद पहली अहम गवाही। कोर्ट ने अगली सुनवाई 29 अक्टूबर की तारीख दी
0
0
Report

जबलपुर आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन, स्टायफंड बढ़ाने की मांग

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ आयुर्वैदिक कॉलेज के छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्शन ओपीडी को किया बंद स्टायफंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन ₹9383 मिल रहा है अभी स्टायफंड ₹21000 देने की कर रहे हैं मांग ओ पी डी सेवा की बंद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया था वादा शासन पर बाद खिलाफी का लगाया आरोप एमबीबीएस स्टूडेंट की तरह ही सेवा देते हैं आयुर्वेदिक स्टूडेंट लगातार कर रहे हैं प्रदर्शन मामले में शासन से कार्रवाई की मांग शासन प्रशासन जल्द से जल्द दे ध्यान नहीं तो आने वाले समय में और भी उग्र हो सकता है प्रदर्शन बाइट श्रद्धा सिंह स्टूडेंट बाइट अमित सिंह फाइनल ईयर स्टूडेंट
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग अदालत ने हत्या के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां हत्या के प्रकरण में दुर्ग जिला न्यायालय ने 3 साल बाद हत्या के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दरअसल 29 दिसम्बर 2024 की रात्रि 8:30 पर आयुष्मान अस्पताल के पास सिविल लाइन दुर्ग में चेतन साहू अपने घर जा रहा था तभी आकाश देशलहरा और कुलेश्वर साहू ने चेतन का रास्ता रोका और फिर जमकर मारपीट की, पास ही पड़े पत्थर से चेतन का सर कुचल दिया जिससे चेतन लहू लुहान हो गया और जमीन पर गिर पड़ा. ये मंजर देख दोनो आरोपी वहां से फरार हो गए. आसपास के लोगों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुँची और मामले दर्ज कर विवेचना शुरू की. विवेचना में तमाम साक्ष्यों की बारीकी से जांच करने के बाद पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया. इसके बाद पूछताछ में एक महिला का नाम सामने आया. रोशनी लकड़ा दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. रोशनी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. तब कुलेश्वर साहू, आकाश देशलहरा और रोशनी लकड़ा को केंद्रीय जेल भेज दिया गया. इसके बाद आज 2 साल बाद जिला न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.
0
0
Report

कन्या महाविद्यालय निर्माण से रास्ता बंद, पुराना मार्ग फिर शुरू करने की मांग

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ में कन्या महाविद्यालय का निर्माण शुरू होते ही वार्ड नंबर 20 इंदिरा आवास के रहवासियों की परेशानी बढ़ गई है। वर्षों से जिस रास्ते से लोगों की आवाजाही हो रही थी, अब उसी मार्ग के बंद होने से वार्डवासियों को करीब 3 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। नाराज महिला, पुरुष और बच्चे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर पुराने रास्ते को दोबारा शुरू करने की मांग की। मामला रानी रश्मि देवी महाविद्यालय के सामने स्थित उस रास्ते का है, जिसका उपयोग वार्डवासी लंबे समय से आवागमन के लिए करते आ रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि अब इस जमीन को कन्या महाविद्यालय की भूमि बताया जा रहा है और उन्हें इंदिरा आवास के पीछे से ग्राम हिरावाही मार्ग की ओर जाने को कहा जा रहा है। इससे लोगों की दूरी और परेशानी दोनों बढ़ गई हैं। वार्डवासियों ने वैकल्पिक रास्ते की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शाम के समय वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। वहीं, मोतिनाला पुल वर्षों से अधूरा होने के कारण आवागमन पहले ही मुश्किल है। ऐसे में आपात स्थिति में एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने की आशंका भी जताई गई है। अब वार्डवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि पुराना रास्ता दोबारा शुरू नहीं किया गया, तो वे चक्काजाम कर उग्र आंदोलन करेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने अपर कलेक्टर, एसडीएम और सीएमओ को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। बाइट 2 - भुनेश्वरी रजक, वार्डवासी बाइट 3 - विमल बोरकर, वार्डवासी बाइट 4 - दिलीप लहरे, पार्षद
0
0
Report
Advertisement

बगहा अदालत ने शराबी हत्याकांड में रुदल राय को 10 साल की सजा

Bagaha, Bihar:पश्चिमी चंपारण जिले से बड़ी खबर: बगहा मध निषेध विशेष न्यायाधीश राजीव कुमार द्विवेदी की अदालत ने हत्यारोपी रुदल राय को 10 साल की सज़ा और 50 हज़ार रुपए जुर्माने की सज़ा सुनाई है। वास्तव में रुदल राय ने शराब के नशे में कमरूल नेशा के साथ मारपीट की थी, जिससे उसे गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस मामले में बगहा कोर्ट ने रुदल राय को 10 साल की सश्रम कारावास समेत 50 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड नहीं देने पर दोषी को छह माह का साधारण अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। रामनगर थाना कांड संख्या 177/23 के अभियुक्त रुदल राय को स्पेशल कोर्ट ने दोषी करार देते हुए अहम सजा सुनाया। वक़्ते-ए-वक्ते अनवर हुसैन अंसारी (Special Public Prosecutor, मद्यनिषेध) ने बताया कि मामला वर्ष 2023 का है; रामनगर थाना क्षेत्र के छठियाघाट निवासी रुदल राय पिता लघुनी राय पर कमरुल नेशा की हत्या करने का आरोप सिद्ध हुआ है, आठधारा 341, 323, 504 और 302 के साथ मद्यनिषेध अधिनियम की धारा 37 के तहत कार्रवाई की गई है। अभियोजन के मुताबिक 19 अप्रैल 2023 को दर्ज मामले में आरोप था कि रुदल राय शराब के नशे में था; इसी दौरान उसने कमरूल नेशा के साथ मारपीट की और उसे PC road पर पटक दिया; घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट लगी थी; इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को दोषी ठहराया और सजा सुनाई। इसे हत्या के मामलों में न्यायिक कार्रवाई की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। SPP ने कहा है कि कोर्ट के इस फैसले से कानून का डर पैदा होगा क्योंकि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। बाइट- अनवऱ हुसैन अंसारी, SPP मध निषेध विभाग, सीविल कोर्ट बगहा
0
0
Report
Advertisement

नैनवां नगरपालिका EO-पार्षद विवाद: प्रदर्शन के साथ गिरफ्तारी की माँग

Jaipur, Rajasthan:नैनवां नगरपालिका ईओ-पार्षद विवाद: नगरपालिका कार्मिकों का उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन, पार्षद की गिरफ्तारी की मांग गिरफ्तारी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी, वार्ड 23 के निवासियों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन नैनवा नगरपालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) नरेंद्र कुमार मीणा और वार্ড 23 के पार्षद प्रमोद सैनी के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर नगरपालिका कार्मिकों ने ईओ नरेंद्र मीणा के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और पार्षद की गिरफ्तारी करने की मांग की कार्मिकों ने चेतावनी दी कि यदि पार्षद को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे। वहीं, दूसरी ओर वार्ड 23 के निवासियों ने नेतृत्व उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पालिका ईओ ने पार्षद प्रमोद सैनी के खिलाफ मारपीट, राजकार्य में बाधा का दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
0
0
Report

अमरोहा में मिठाई पर निर्माण व समाप्ति तिथि लिखना अनिवार्य, नया नियम

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद में मिठाई बेचने वाले दुकानदारों के लिए आज से नए नियम लागू हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार अब दुकानों पर बिकने वाली पैक्ड और खुली मिठाइयों की ट्रे या काउंटर पर निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि लिखना अनिवार्य है। नियम का पालन कराने के लिए अमरोहा में विभागीय टीमें पिछले कई दिनों से मिठाई विक्रेताओं को जागरूक कर रही हैं। सहायक खाद्य आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पहले यह नियम केवल पैक्ड मिठाइयों पर लागू था, लेकिन अब खुली मिठाइयों पर भी तारीख लिखनी होगी। मिठाई की प्रकृति, सामग्री और बनाने की प्रक्रिया के अनुसार दुकानदार उसकी सेल्फ लाइफ एक से 30 दिन तक तय कर सकेंगे। विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस नियम का उद्देश्य खराब मिठाइयों की बिक्री रोकना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।
0
0
Report
Advertisement

भीलवाड़ा में घर के बाहर खड़ी स्कर्पियो चोरी; 16 मिनट में फरार, CCTV कैद

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी, तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग सी सी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना बापू कॉलोनी में वारदात, वाहन मालिक ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट देकर गाड़ी बरामद कराने की मांग की हरिजन बस्ती में घर के बाहर खड़ी काली स्कॉर्पियो चोरी, GPS भी तोड़ा; 16 मिनट में वाहन लेकर चोर हुए फरार, पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे सवाल,सीसीटीवी में कैद हुए वारदात भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की बापू कॉलोनी स्थित हरिजन बस्ती में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए घर के बाहर खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो कार चोरी कर ली। चोर महज 16 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने वाहन में लगा जीपीएस भी तोड़ दिया, जिससे कार की लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बापू कॉलोनी में बाबाराम मंदिर वाली गली निवासी विवेक कुमार घावरी पुत्र शिवराज घावरी अपने परिचित नरेश पाराशर पुत्र शंकरलाल पाराशर की काले रंग की स्कॉर्पियो निजी काम के लिए मांगकर लाए थे। उन्होंने बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे कार अपने घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह करीब सात बजे बाहर आकर देखा तो कार गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लगा।
0
0
Report

बुलन्दशहर में नकली क्रीम फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर में नकली क्रीम बनाने वाली फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा, टीम ने 35 टीन सोयाबीन, 14 टीन रिफाइंड, 30 किलो दही, 30 किलो फ्रेश क्रीम की बरामद, अधिकारियों ने क्रीम के दो नमूने, सोयाबीन का 1 और दही का 1 नमूना जांच को भेजा, लगभग 1 लाख 60 हजार कीमत के मौके से मिले 600 किलोग्राम तैयार माल को जेसीबी द्वारा गड्ढा खोदकर कराया नष्ट, विभाग की टीम द्वारा करीब एक लाख चौबीस हजार के माल को सीज किया गया, राहुल कुमार पुत्र रोहताश निवासी ग्राम उदयपुर थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ द्वारा किया जा रहा था जहर बनाने का अवैध कारोबार, बुलन्दशहर में थाना बीबी नगर क्षेत्र के गांव कुचेसर किला स्थित एक किराए के मकान में चल रहा था अवैध कारोबार। बाइट - अनिल कुमार राय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बुलन्दशहर
0
0
Report

पौंग बांध पर कयाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप शुरू, 14 कॉलेजों की 21 टीमें भिड़ें

Nurpur, Himachal Pradesh:पौंग बांध पर जल क्रीड़ाओं का रोमांच. पौंग बांध की लहरों पर कयाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप का आगाज हुआ. 14 कॉलेजों की 21 टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं. वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन है. नशे से दूर रहें युवा, खेलों को जीवन का हिस्सा बनाएं. 10 महिला वर्ग और 11 पुरुष वर्ग की टीम भाग ले रही हैं. डिज़िटल सेटअप के अनुसार दो दिवसीय आयोजन में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, संतुलन और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं. शुभारम्भ करने वाले प्रमुख अतिथि रघुवीर पठानिया ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों में भाग लेने की अपील की. महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य कामाक्षी लुबां ने प्रतियोगिता के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्व पर बल दिया. समापन 15 अक्टूबर को होगा, जिसमें फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया मुख्य अतिथि होंगे. आयोजन में उद्योगपति, पंचायत प्रमुख, कयाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष और विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक आदि मौजूद रहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top