461122
DRM ने रानी कमलापति-इटारसी रेलखंड का किया निरीक्षण
Itarsi, Madhya Pradesh:भोपाल मंडल केDRM देवाशीष त्रिपाठी ने गुरुवार को रानी कमलापति से इटारसी रेलखंड तक और इटारसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान, उन्होंने अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत इटारसी स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा संरक्षा और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। DRM ने रानी कमलापति से इटारसी स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने ट्रैक की संरचना, सिग्नलिंग सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपायों की गहराई से जांच की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योग महाकुंभ से युवा उज्ज्वल भविष्य: राजस्थान में नशे से दूर 2047 का लक्ष्य
Jaipur, Rajasthan:वीओ 51वीं सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन और स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग बना मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम नशे की लत को छोड़ें, योग अपनाएं और विकसित भारत के निर्माण में दें योगदान खेलों के बेहतर बुनियादी ढांचे, युवा प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार एंकर जयपुर में पिछले चार दिन से चल रही नेशनल योगासन चैम्पियनशिप का आज समापन हो गया समापन सत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिरकत की,और लोगों से योग को जीवन में अपनाने और युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख दी वीओ जयपुर में चार दिन से चल रहा योग का राष्ट्रीय महाकुंभ आज अलंकार कॉलेज में सम्पन्न हो गया देशभर के करीब दो हजार खिलाड़ियों ने चार दिन तक अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन कर खूब सुर्खियां बटोरी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने योगासन चैम्पियनशिप के विजेता पश्चिम बंगाल, हरियाणा और पर रहे महाराष्ट्र की टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजस्थान की टीम ने सीएम के सामने संगीतमय योगासन की प्रस्तुति दी समापन सत्र को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और ऋषियों की अनमोल धरोहर है, जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ, संयमित और संतुलित जीवन जीने की कला सिखाई है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे नशे की लत को छोड़ें और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाते हुए विकसित भारत-विकसित राजस्थान के निर्माण में अपना योगदान दें। बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री वीओ मुख्यमंत्री ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी प्रयासों और वैश्विक कूटनीति की बदौलत संयुक्त राष्ट्र ने हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। आज योग, ध्यान और प्राणायाम विश्व के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं। यह ज्ञान परंपरा मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि एकाग्रता को बढ़ाने में, निर्णय क्षमता को मजबूत करने और जीवन में सकारात्मकता लाने में योग की अहम भूमिका है। आज जब पूरी दुनिया बदलती जीवनशैली और अनेक स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे समय में योग स्वस्थ मन और तन के लिए सबसे सरल, सहज और प्रभावी माध्यम है। उन्हेांने अपनी सरकार की ओर से युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए किये गये कामों की फेहरिस्त गिनाई,,सीएम ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण इलाकों में अटल ज्ञान केन्द्रों के जरिये ऑनलाइन क्लास के साथ ई-लाइब्रेरी की सुविधाएं उपलब्ध कराईं हैं मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार के विकसित भारत 2047 के संकल्प को आज फिर दोहराया साथ ही सरकार की ओर से युवाओं को दी गई सरकारी नौकरियों को का जिक्र किया बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बाइट लालचंद कटारिया पूर्व कैबिनेट मंत्री बाइट राव राजेंद्र सिंह सांसद जयपुर ग्रामीण वीओ सीएम ने कहा कि ओलम्पिक की तैयारी के लिए राजस्थान ने टॉप्स योजना लागू की है साथ ही युवाओं के लिए राजस्थान युवा नीति-2025 जारी की है। खेलों के बेहतर बुनियादी ढांचे और युवा प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है ताकि हमारा प्रदेश खेल के मैदान में देश-दुनिया में अग्रणी बने। प्रदेश के खिलाड़ियों को ओलम्पिक खेलों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से राजस्थान टॉप्स योजना लागू की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17 नए खेलो इंडिया केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। वहीं, 1 हजार 786 खिलाड़ियों को 40 करोड़ 12 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है。 बाबूलाल धायल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के चरण बदले: जैसलमेर-बीकानेर में नया निर्धारण
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव कार्यक्रम में किया बदलाव। जैसलमेर, बीकानेर,सलूम्बर जिलों के चुनावी चरणों में बदलाव। जैसलमेर की सभी पंचायत समितियों को चौथे चरण में किया शामिल। जैसलमेर जिले की राजमथाई मुख्यालय फलसूंड, सांकडा,भणियाना, खुहडी。 फतेहगढ, रामगढ, जैसलमेर, रामदेवरा मुख्यालय पोकरण, नाचना, और मोहनगढ पंचायत समितियों में चौथे चरण में मतदान। जिला परिषद जैसलमेर के सदस्यों के नामांकन 31 अक्टूबर को चौथे चरण में। बीकानेर जिले में पंचायत समितियों के चरणों का भी पुनर्निर्धारण。 प्रथम चरण में बीकानेर की खाजूवाला, पूगल,छत्तरगढ़,रूणिया पंचायत समिति。 द्वितीय चरण में बीकानेर की हदां, बीठनोक, बज्जू, कोलायत,बीकानेर में वोटिंग。 तृतीय चरण में डूंगरगढ़, रिड़ी और लूणकरणसर पंचायत समिति में वोटिंग。 चतुर्थ चरण में नोखा, पांचू और जसरासर पंचायत समिति में वोटिंग。 सलूम्बर जिले में तृतीय चरण में लसाड़िया, सेमारी, सलूंबर और गींगला में वोटिंग सलूम्बर में चतुर्थ चरण में झल्लारा, जयसमंद और सराडा पंचायत समिति में वोटिंग。 जिला परिषद सलूम्बर के सदस्यों के नामांकन 19 अक्टूबर को तृतीय चरण में जारी होगी।0
0
Report
मोतीहारी में पाक कनेक्शन की चर्चा: मेड इन पाकिस्तान चादर बिकते देखे गए दो संदिग्ध
Motihari, Bihar:मोतिहारी में दो संदिग्ध को देखे जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, मेड इन पाकिस्तान की महंगी चादर महज दो सौ में देकर लापता हुए दोनों संदिग्ध। असम में पाकिस्तानी एजेंट के आरोप में गिरफ्तार हुआ मोतिहारी का अभिषेक कुमार सिंह का पूरा पता जानने को लोग जहां कल से उत्सुक थे कि इस बीच मोतिहारी में पाकिस्तान कनेक्शन का एक और ऐसा मामला सामने आया है जिसमें मोतिहारी में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कल असम में आर्मी इंटेलीजेंस के इनपुट पर गिरफ्तार अभिषेक कुमार सिंह, पिता सुरेंद्र प्रसाद सिंह मोतिहारी के सेमरहाँ गांव, थाना राजेपुर का रहने वाला हैं। मोतिहारी के एक युवक की पाकिस्तान कनेक्शन सामने आने के बाद जहां कल से ही चर्चा का बाजार गर्म था वही आज मोतिहारी शहर के रघुनाथपुर में एक ऐसा वाक्या हुआ जिसके बाद स्थानीय लोग से लेकर पुलिस के होश उड़ गया है। आज रघुनाथपुर में दो संदिग्ध युवक चादर बेच रहे थे। महंगी चादर को काफी सस्ता दाम में दोनों संदिग्ध युवक बेच रहे थे। कीमत सुनकर कई लोगों ने चादर खरीदा इसी दौरान युवक की गतिविधि थोड़ी संदिग्ध लगी। दोनों युवक मोतिहारी के नहीं लग रहे थे। चादर का पैसा जिस फोन पे पर ले रहे थे उसपर एक युवक को संदेह हुआ, युवक ने जब चादर को बारीकी से देखा तो चादर पर मेड इन पाकिस्तान लिखा हुआ था जबकि अन्य चादर पर मेड इन पाकिस्तान लिखा हुआ मिटाया गया था। मेड इन पाकिस्तान लिखा हुआ देखने के बाद मोहल्ले के लोगों को शक हुआ। लोग ने पुलिस को फोन किया तो पुलिस ने दोनों संदिग्धों को पकड़ कर रखने को बोला पर इसी बीच दोनों संदिग्ध युवक आसन्न खतरे को भांप कर मौके से अचानक गायब हो गए जैसे उन्हें हर गली मोहल्ले की जानकारी हो। कौतूहल जिसे हरकोई दूर करना चाहता है अब लोग सवाल पूछ रहे है कि मेड इन पाकिस्तान की चादर मोतिहारी में क्यों बेची जा रही थी? चादर को महज एक और दो सौ में क्यों बेची जा रही थी? चादर बेचने वाले दोनों युवक अचानक कहां और क्यों गायब हो गए?0
0
Report
Advertisement
कैसरबाग पुलिस ने अवैध हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई, 42 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:कैसरबाग पुलिस का अवैध हुक्काबार पर चला हंटर। अब तक कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई。 अवैध हुक्काबार से 42 लोग गए पकड़े。 इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी सफलता。0
0
Report
नालंदा में मोबाइल टावर तार काटने के प्रयास में एक युवक पकड़ा
Pariaunna, Bihar:सिलाव बाजार के संगत कुआं के पास निजी कंपनी के मोबाइल टावर से तांबे का तार काटकर चोरी करने का प्रयास कर रहे दो युवकों में से एक को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। बताया जाता है कि दोनों युवक टावर परिसर में पहुंचकर तांबे का तार काट रहे थे। तार कटने के बाद मोबाइल टावर ने काम करना बंद कर दिया। इसकी जानकारी कंपनी के इंजीनियर ने टावर संचालक को दी। मौके पर पहुंचे संचालक ने दोनों युवकों को भागते देखा और शोर मचाकर स्थानीय लोगों को जुटाया। इसके बाद लोगों ने पीछा कर सिंह कॉलोनी के पास एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान राजगीर थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी 22 वर्षीय दीपक डोम के रूप में हुई है। लोगों का आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीछे कई दिनों से तर कटवा गिरोह का सदस्य से स्थानीय लोग परेशान थे ये गिरोह मोबाइल टावर के तार को ही काट लेते थे जिससे मोबाइल उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती थी।0
0
Report
शाहजहांपुर: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का शहीद प्रतिमाओं के सामने धरना
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर बिफरे सपाई, जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में शहीद प्रतिमा के सामने दिया धरना शाहजहांपुर: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में शाहजहांपुर में सियासी उबाल आ गया। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहीद प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने दो टूक ऐलान किया कि जब तक अखिलेश यादव को रिहा नहीं किया जाता, तब तक सपा का यह विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
आख़िरकार क्या बोले केंद्रीय मंत्री? अखिलेश यादव के बयान पर विपक्षी नैरेटिव पर चोट
Agra, Uttar Pradesh:आगरा, उत्तर प्रदेश: SP चीफ अखिलेश यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री SP सिंह बघेल ने कहा, “यह बयान उत्तर प्रदेश में आने वाले चुनावों में उनकी होने वाली हार को दिखाता है। एक कहावत है, ‘अगर नाचना नहीं आता, तो आंगन को दोष देते हो।’ जिन्हें चुनाव से पहले पता चलता है कि उनकी सरकार नहीं आ रही है, वे संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करना शुरू कर देते हैं। वे इलेक्शन कमीशन की बात करते हैं, वे EVM की बात करते हैं, वे बैलेट की बात करते हैं। तो, यह इस बात का इशारा है कि चुनाव से पहले ही वे यह नैरेटिव बना रहे हैं कि अगर हम हारते हैं, तो इन वजहों से हार रहे हैं। इलेक्शन कमीशन एक स्वतंत्र और निष्पक्ष संवैधानिक संस्था है, और इसी कमीशन और EVM के ज़रिए, लगभग पूरे विपक्ष ने कभी न कभी सरकारें बनाई हैं... जब जनादेश उनके पक्ष में होता है, तो ये सभी संस्थाएं ठीक रहती हैं, और जब जनादेश उनके पक्ष में नहीं होता, तो संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाए जाते हैं。”0
0
Report
निवाई में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, पंचायती राज चुनावों की तैयारी तेज
Tonk, Rajasthan:निवाई टोंक निवाई में भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, पंचायती राज चुनाव में जीत का संकल्प पंचायती राज चुनाव को लेकर निवाई के एक निजी गार्डन में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राम सहाय वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, जिला प्रभारी रामानंद गुर्जर और नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र जयसिंहपुरा मौजूद रहे। विधायक राम सहाय वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में संपन्न नगर पालिका चुनाव में प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आमजन के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में मिली सफलता के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश बना हुआ है। विधायक ने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे और प्रदेश में भाजपा के जिला प्रमुख एवं प्रधान बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भाजपा की कड़ी जुड़ेगी तो प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद जिले में जिला प्रमुख और प्रधान भाजपा के होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। जिला प्रभारी रामानंद गुर्जर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव में पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ काम करने का संदेश दिया。0
0
Report
जल जीवन मिशन के अंतर्गत एक दर्जन अवैध जल कनेक्शन काटे गए
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक राइजिंग लाइन से लगभग एक दर्जन अवैध कनेक्शन काटे जल जीवन मिशन के तहत शिकायत मिलने पर एईएन डिम्पल मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। सरोली पंप हाउस से टोकरवास एवं घाड़ जाने वाली राइजिंग लाइन से जुड़े करीब एक दर्जन अवैध पानी के कनेक्शन काटे गए। एईएन डिम्पल मीणा ने अवैध कनेक्शन करने वाले लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा अवैध कनेक्शन किया गया तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान विभागीय कर्मचारियों की टीम मौजूद रही।0
0
Report
Advertisement
सारण बाढ़ के बीच गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग की मदद, 8 प्रसव
Chapra, Bihar:सारण में बाढ़ का पानी भले ही हजारों परिवारों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा हो, लेकिन इसी आपदा के बीच स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से कई घरों में किलकारी गूंजी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसी गर्भवती महिलाओं को समय पर रेस्क्यू कर स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय निगरानी में उनका सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराया गया। अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू की गई 8 गर्भवती महिलाओं का सफलतापूर्वक प्रसव कराया जा चुका है। जिले के 6 प्रखंडों की 42 पंचायतों के 236 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। अनुमानित 4,60,963 आबादी और 1,04,043 परिवार बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि 74,737 लोगों को निष्क्रमित किया गया है। ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में स्वास्थ्य विभाग की टीमें नाव, एंबुलेंस और मोबाइल मेडिकल टीमों के माध्यम से प्रभावित इलाकों तक पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। बाढ़ के बीच गर्भवती महिला का रेस्क्यू, अस्पताल में गूंजी किलकारी मकेर प्रखंड के फुलवरिया क्षेत्र में बाढ़ के पानी के बीच फंसी तजम्मूल खातून, पत्नी मुस्लिम अली, को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समय रहते रेस्क्यू किया। महिला को एंबुलेंस के माध्यम से गरखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकीय निगरानी में उसका सुरक्षित प्रसव कराया गया। बाढ़ के कारण सड़क संपर्क बाधित होने के बावजूद स्वास्थ्य टीम की सक्रियता से महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। इसके बाद अस्पताल में मां और नवजात की आवश्यक देखभाल की गई। मकेर प्रखंड के विक्रम केतुका गांव में भी तीन गर्भवती महिलाएं बाढ़ के पानी के बीच फंसी थीं। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने SDRF और NDRF के सहयोग से नाव के जरिए प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर तीनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। बाढ़ के पानी के बीच गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना स्वास्थ्य और बचाव टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन संयुक्त प्रयास से तीनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पानापुर प्रखंड में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से तीन गर्भवती महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया गया। चिकित्सकीय निगरानी में तीनों का सुरक्षित प्रसव कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बाढ़ की स्थिति में गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि प्रसव के दौरान किसी तरह की आपात स्थिति न बने। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क टूटने के कारण स्वास्थ्य विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती मरीजों और गर्भवती महिलाओं तक पहुंचना है। इसके बावजूद मेडिकल टीमें नाव और एंबुलेंस के माध्यम से गांवों तक पहुंच रही हैं। जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू कर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 54 चिकित्सा शिविरों में 14,012 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार चिकित्सा व्यवस्था संचालित की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाए रखने के लिए बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है। तरैया में 4 मेडिकल टीम और 1 मोबाइल टीम, मकेर में 5 मेडिकल टीम और 3 मोबाइल टीम, पानापुर में 6 मेडिकल टीम, अमनौर में 7 मेडिकल टीम, परसा में 7 मेडिकल टीम तथा दरियापुर में 1 स्थायी और 4 मोबाइल मेडिकल टीम लगातार काम कर रही हैं। इन टीमों की विशेष निगरानी गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों पर है। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी, डीपीसी रमेशचंद्र कुमार सहित वरीय और प्रखंड स्तरीय अधिकारी मेडिकल टीमों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। बाढ़ ने भले ही सारण के सैकड़ों गांवों को पानी में घेर रखा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता ने इन मुश्किल हालातों में उम्मीद की नई तस्वीर पेश की है। जहाँ चारों ओर पानी और संकट है, वहीं स्वास्थ्य टीमों की कोशिशों से बाढ़ प्रभावित इलाकों में एक के बाद एक घरों में किलकारी गूंज रही है।0
0
Report
वाराणसी में गंगा पानी चेतावनी से नीचे, गाद निकालने का काम तेज
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश | त्योहारों से पहले गाद निकालने का काम तेज़ हो गया है क्योंकि गंगा का पानी चेतावनी के निशान से नीचे चला गया है।0
0
Report
बिजयनगर ब्यावर: लाखों की चोरी, पुलिस ने दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:ब्यावर, बिजयनगर में लाखों की चोरी का पर्दाफाश वारदात के आरोपी पुलिस गिरफ्त में बिजयनगर (ब्यावर ) स्थानीय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बीते 26 जुलाई को गुर्जर मोहल्ला शनि मंदिर गली में हुई लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया थानाधिकारी सीआई राजवीरसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की सघन जांच करते हुए वारदात में शामिल मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई को गुर्जर मौहल्ला शनि मंदिर गली निवासी सुशील बग्गाणी का परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। मकान को सूना पाकर अज्ञात चोरों ने धावा बोला और घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर ली थी। पीड़ित परिवार जब वापस लौटा, तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराया था। CI राजवीर सिंह ने बताया की पीड़ित बग्गाणी के मकान के आसपास के रहने वाले एक व्यक्ति की सूचना पर दो व्यक्तियों ने वारदात को अंजाम दिया था। शिवराज गुर्जर व अमन दीप दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया साथ ही सूचना देने वाले कालूराम को भी हिरासत में लिया गया उनके कब्जे से चोरी का कुछ माल बरामद कर लिया ओर कुछ करने के प्रयास तेज कर दिए हैं。0
0
Report
Advertisement
करनाल की निसिंग अनाज मंडी में धान खरीद में किसानों को राहत की उम्मीद
Karnal, Haryana:करनाल की निसिंग अनाज मंडी में धान खरीद को लेकर किसानों की परेशानी सामने आई। कई दिनों से मंडी में धान लेकर बैठे किसानों ने डीसी आनंद कुमार शर्मा को अपनी समस्याएं बताईं। किसानों का आरोप है कि मिलर धान की खरीद नहीं कर रहे और जहां खरीद हो भी रही है, वहां उन्हें कम दाम मिल रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने डीसी को बताया कि वे कई-कई दिनों से अपनी धान की फसल लेकर मंडी में बैठे हैं, लेकिन खरीद नहीं होने के कारण उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के मुताबिक सरकारी एजेंसियों और मिलरों की ओर से समय पर धान की खरीद नहीं होने से मंडी में उनकी फसल पड़ी हुई है और उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है。 कम दाम पर धान बिकने से किसानों को नुकसान किसानों ने यह भी शिकायत रखी कि मंडी में धान की खरीद कम दामों पर की जा रही है। किसानों का कहना है कि एक तरफ फसल बेचने के लिए उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ अपेक्षित कीमत नहीं मिलने से उनकी लागत भी पूरी होना मुश्किल हो रहा है। किसानों ने प्रशासन से खरीद व्यवस्था को सुचारु करवाने की मांग की。 डीसी आनंद कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किसानों से की बातचीत किसानों की शिकायतों के बीच करनाल के डीसी आनंद कुमार शर्मा निसिंग अनाज मंडी पहुंचे और किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। डीसी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि धान खरीद से जुड़ी उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा और खरीद प्रक्रिया को गति दी जाएगी。 बाहर के आढ़तियों के काटे जाएंगे आरओ, बढ़ाई जाएगी राइस मिलों की संख्या डीसी ने कहा कि किसानों की परेशानी को देखते हुए आज ही समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बाहर के आरओ काटे जाएंगे और मंडी में अधिक राइस मिलों को लगाया जाएगा, ताकि धान की खरीद में तेजी लाई जा सके और किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े。 प्रशासन का भरोसा—किसानों की फसल नहीं रुकेगी डीसी ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और खरीद व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि मंडी में धान लेकर पहुंचे किसानों को जल्द से जल्द राहत मिले और उनकी फसल की खरीद सुचारु रूप से हो सके।0
0
Report
जींद में महिला से चेन स्नैचिंग, आरोपी गिरफ्तार
Jhanj Kalan, Haryana:जींद में महिला से चेन स्नैचिंग का खुलासा है। जींद CIA स्टाफ ने वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर झपटकर छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है। मामले की पहचान गांव सिवाहा निवासी सोमबीर उर्फ जौक्कर के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता सोनिया शाम करीब सात बजे ईवनिंग वॉक पर निकली थीं। डॉ. मनोज गर्ग अस्पताल के पास वाली गली में पहुंचते ही पीछे से आए एक व्यक्ति ने महिला के मुंह पर हाथ रख दिया और उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। थाना शहर जींद में मामला दर्ज किया गया और जांच सीआईए स्टाफ को सौंपी गई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
बोकारो में एसिड के साथ 5 गिरफ्तार, जेल से जुड़ा पेचीदा मामला
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में एसिड के साथ 5 गिरफ्तार। काले रंग की आर्टिगा कार JH O9 BE 1111 कार से एसिड बरामद। बोकारो के पिंडरा जोड़ा थाना क्षेत्र का मामला। चाईबासा जेल में बंद एक बंदी से मिलने जा रहा था सभी इस दौरान पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान कार की तलाशी ली गई तो उक्त सामान बरामद किया गया। सभी आरोपियों को मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेशी की गई जहां से जेल भेजा जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर एसिड किस लिए ले जाया जा रहा था वो भी बंदी से मिलने। सूत्रों की माने तो जेल में बंद आरोपी ने मंगाया था। हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है और जांच के बाद ही सारा चीज सामने आएगा।0
0
Report
Advertisement
