icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
461001
Rajendra MalviyaRajendra MalviyaFollow6 Oct 2024, 01:54 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामनगर में अवैध शीशम तस्करी पर वन सुरक्षा बल ने 28 गिल्टे बरामद

एंकर-तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर में वन सुरक्षा बल की टीम ने अवैध शीशम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है,मुखबिर की सूचना पर टीम ने रामनगर तराई पश्चिमी के अंतर्गत आने वाले भगवंतपुर रोड स्थित एक प्लॉट में छापेमारी कर शीशम के 28 गिल्टे बरामद किए हैं, वन विभाग ने लकड़ी को कब्जे में लेकर वन अपराध दर्ज कर लिया है,अब वन विभाग की टीम बरामद लकड़ी के स्रोत और अवैध कटान स्थल की पहचान में जुटी है. तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर की वन सुरक्षा बल टीम को 16 सितंबर को नियमित गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि वन क्षेत्र से अवैध रूप से काटे गए शीशम के गिल्टे जसपुर क्षेत्र के भगवंतपुर रोड स्थित एक प्लॉट में जमा किए गए हैं. सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी वन सुरक्षा बल मथुरा सिंह मावड़ी ने गश्ती टीम को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचकर कार्रवाई की, टीम के मौके पर पहुंचने पर वहां शीशम के 28 नग बरामद हुए,वन विभाग ने सभी गिल्टों को तत्काल अपनी अभिरक्षा में ले लिया. वन विभाग के मुताबिक मामले में संबंधित वन अपराध पंजीकृत कर लिया गया है,अब जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शीशम की यह लकड़ी कहां से काटी गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं,साथ ही अवैध पातन स्थल की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग ने अवैध पातन और वन उपज की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्त और निगरानी को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं. वन क्षेत्राधिकारी मथुरा सिंह मावड़ी के नेतृत्व में वन सुरक्षा बल द्वारा सघन गश्त, मुखबिर तंत्र और त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा की चोरी और अवैध तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी.वही कार्रवाई करने वाली टीम में वन क्षेत्राधिकारी मथुरा सिंह मावड़ी, वन दरोगा मगन लाल, वन दरोगा वीरेंद्र सिंह परिहार, सुखदेव सिंह और वाहन चालक श्याम सुंदर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report

टिहरी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान शुरू, कार्यक्रमों का आगाज

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान की जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने शुरूआत की और पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की,नई टिहरी बौराडी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में संकल्प अभियान रथ को भी रवाना की गया और विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए वही रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ,इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया,प्रभारी मंत्री ने वही लोगो की समस्याएं भी सुनी और कहा आज शाम टिहरी झील के पास कोटी में आशीर्वाद का एक दिया कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा और 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

एटा की कुटैना नहर में देवर-भाभी के शव, मौत का रहस्य बरकरार

Etah, Uttar Pradesh:एटा में देवर-भाभी का नहर में पड़ा मिला शव, नहर में देवर-भाभी का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, जानकारी के अनुसार कासगंज में 7 सितंबर को नहर में कूदे थे, आज एटा की कुटैना नहर में दोनों लोगों के शव मिले, मृतक देवर-भाभी कासगंज के रहने वाले है, फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण चलेगा पता, वहीं पुलिस हर पहलू से पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना मिरहची क्षेत्र के कुटैना नहर का पूरा मामला。
0
0
Report

कोटा के आरकेपुरम में बीसी धोखाधड़ी: 8-10 करोड़ के घोटाले का शक, जांच जारी

Kota, Rajasthan:कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र से बीसी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। केशवपुरा निवासी जितेंद्र पालीवाल ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने fir दर्ज की है। शिकायत के मुताबिक आरकेपुरम मुक्तिधाम के पीछे रहने वाले कृष्ण मुरारी माहेश्वरी अलग-अलग बीसी संचालित करते है। इनमें लोगों से उनकी क्षमता के अनुसार हर महीने करीब 2 से 5 हजार रुपए जमा करवाए जाते थे। आरोप है कि बीसी पूरी होने के बाद भी कई लोगों को उनकी जमा राशि वापस नहीं मिली। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम मांगने पर पहले टालमटोल की गई और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया गया। शिकायत में करीब 500 से 1000 लोगों से 8 से 10 करोड़ रुपए तक की राशि लेने की आशंका जताई गई है। हालांकि यह आंकड़ा शिकायत में लगाए गए आरोपों पर आधारित है, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।शिकायतकर्ता ने पुलिस से बैंक लेन-देन, रसीदों, डायरी और अन्य दस्तावेजों की जांच कर वास्तविक रकम और प्रभावित लोगों का पता लगाने की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

दमोह में रक्तदान कैंप: मंत्री, सांसद और अधिकारी पहुंचे, एक हजार यूनिट रक्त का लक्ष्य

Damoh, Madhya Pradesh:मंत्री सांसद मौजूदगी में एसपी सहित अधिकारियों और आम नागरिकों ने किया रक्तदान... दमोह में भी कई आयोजन किए जा रहे हैं। आज स्थानीय मानस भवन में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, प्रदेश के आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल, दमोह सांसद राहुल सिंह, विधायक जयंत मलैया सहित तमाम जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिले के एसपी आनंद कलादगी ने खुद रक्तदान कर इस शिविर की शुरूआत; बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया इसके साथ ही शहर के आम नागरिक की बड़ी संख्या में रक्तदान करने पहुंचे। जिले भर में आज एक हजार लोग रक्तदान करेंगे और ये रक्त जरूरतमंदों को प्रदान किया जाएगा।
0
0
Report
0
0
Report

EPFO वेतन सीमा 15000 से 25000, मोदी जन्मदिन पर बड़ा तोहफा—BMS सचिव की प्रतिक्रिया

Haldwani, Uttarakhand:गाजियाबाद, यूपी: BMS के अखिल भारतीय सचिव एवं बैंकिंग क्षेत्र प्रभारी गिरीश चंद्र आर्या ने केंद्र द्वारा EPFO के तहत वेतन सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने पर कहा, "16 सितंबर को इस सीमा को बढ़ाने की घोषणा की गई है। मुझे समझ में आता है कि देश की जनता और देश के श्रमिकों को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर इसकी घोषणा करना, जो पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेज रही है, मुझे लगता है कि यह शुभकामना संदेश का एक रिटर्न गिफ्ट सरकार ने दिया है। मैं अपनी तरफ से, भारतीय मजदूर संघ की तरफ से और देश के समस्त श्रमिकों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके समर्पण भाव से देश की सेवा के लिए धन्यवाद देता हूं और उनके जन्मदिन पर उनको स्वस्थ, दीर्घायु रहने की शुभकामनाएं देता हूं..."
0
0
Report
Advertisement

यमुनानगर में 264 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एंटी बरग्लरी स्टाफ कम एंटी नारकोटिक्स सेल-2 की टीम ने गुलाब नगर कैंप से एक युवक को 264 ग्राम हेरोइन यानी स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब 10 लाख रुपयेबताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। एंटी बरग्लरी स्टाफ कम एंटी नारकोटिक्स सेल-2 के इंचार्ज रमन चंदेल की टीम को सूचना मिली थी कि गुलाब नगर कैंप में एक युवक नशीला पदार्थ लेकर उसे बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 264 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुलाब नगर कैंप निवासी अर्जुन उर्फ खुजली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के करीब तीन मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस आरोपी की संपत्ति की भी जांच करेगी。
0
0
Report

जगह जगदलपुर मिताली चौक पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने स्थिति संभाली

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के मिताली चौक में गुरुवार को भाजपा एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक देखने को मिली। सेवा संकल्प अभियान के तहत सिरासार चौक से लेकर दंतेश्वरी मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसके कारण स्थानीय प्रशासन ने इस क्षेत्र की दुकानों को बंद कर दिया। त्योहारी सीजन में दुकानों को बंद किये जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता मिताली चौक में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदर्शन चालू कर दिया। इस बीच कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग किया, लेकिन धक्का-मुक्की देखने को मिली। लगभग एक घंटे तक मिताली चौक पर विवाद की स्थिति बनी रही。
0
0
Report
Advertisement

CBN arrests 2,222.48 kg of opium dodda chura in Pratapgarh; truck driver arrested

Kota, Rajasthan:मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक ट्रक से 2222.480 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। बड़ी बात ये है कि डोडा चूरा सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। CBN को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में अफीम डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने निगरानी रखी और ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 118 बोरियों में छिपाकर रखा डोडा चूरा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया। बाद में उसकी निशानदेही पर एक अन्य वाहन और व्यक्ति को भी पकड़ लिया गया। बरामद मादक पदार्थ और वाहनों को जब्त कर लिया गया है। CBN के मुताबिक मामले में NDPS एक्ट 1985 के तहत कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
0
0
Report

उदयपुर से डोडा-चूरा तस्करी मामला: दो गिरफ्तार, ट्रक व बाइक जब्त

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की डिवीजन-2 टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र में NH-27 स्थित महाराज की खेड़ी गांव के पास एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाया। तलाशी के दौरान ट्रक में सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 118 बोरियां मिलीं, जिनमें कुल 2292 किलो 460 ग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद हुआ। पूछताछ में खेप को निम्बाहेड़ा इलाके से बाड़मेर ले जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद CBN की दूसरी टीम निम्बाहेड़ा पहुंची और संदिग्ध ट्रक मालिक के घर की तलाशी ली। यहां से एक बाइक और रजिस्टर जब्त किया गया। कार्रवाई में टाटा ट्रॉली ट्रक और बाइक जब्त कर दो व्यक्तियों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top