461771
इटारसी में किसानों के साथ पुलिस की मारपीट पर कार्यवाही की मांग
Sohagpur, Madhya Pradesh:सोहागपुर में राष्ट्रीय रेवा सेवा भक्त मंडल ने नर्मदापुरम कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। मामला 10 अक्टूबर 2024 का है, जब इटारसी डबल लॉक पर खाद वितरण के दौरान पुलिसकर्मियों ने किसानों के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इस घटना से किसानों में भारी आक्रोश है। सोहागपुर के अनुविभागीय अधिकारी ने कलेक्टर से घटना की निष्पक्ष जांच करने और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भगवान जगन्नाथ की अस्वस्थता के बाद उज्जैन में रथयात्रा की तैयारी तेज
Ujjain, Madhya Pradesh:सहस्त्र जलधाराओं के स्नान के बाद अस्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ को काढ़ा और खिचड़ी का सेवन कराया जा रहा है। महाकाल की नगरी उज्जैन में इन दिनों श्रद्धा और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। इस्कॉन मंदिर में विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की तबीयत सहस्त्र जलधाराओं से स्नान के बाद बिगड़ गई है। परंपरा के अनुसार, स्नान के बाद भगवान के अस्वस्थ होने का काल शुरू हो गया है, जिसके चलते मंदिर के पट भक्तों के दर्शन के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान भगवान को सांसारिक कष्टों से मुक्ति दिलाने के लिए मंदिर के सेवक पूरी निष्ठा के साथ सेवा में जुटे हुए हैं। परंपरा का पालन करते हुए भगवान ने अन्न और जल का त्याग कर दिया है और अब उन्हें पूरी तरह से प्राकृतिक उपचार दिया जा रहा है। मंदिर के सेवक अनंत गोपाल दास के अनुसार, भगवान को दिन में तीन बार विशेष औषधीय काढ़ा पिलाया जा रहा है, ताकि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो सके। वहीं, राजभोग के समय उन्हें बहुत ही सात्विक और हल्की खिचड़ी का भोग लगाया जा रहा है। पुजारियों और भक्तों का पूरा ध्यान भगवान के शीघ्र स्वस्थ होने पर केंद्रित है, जिसके लिए मंदिर परिसर में लगातार विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। मान्यताओं के मुताबिक, भगवान आषाढ़ अमावस्था तक इसी तरह एकांतवास में रहकर स्वास्थ्य लाभ करेंगे। इसके बाद आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा को उन्हें विशेष स्नान कराकर नवीन वस्त्र धारण कराए जाएंगे, जिसके साथ ही मंदिर के पट पुनः भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। भगवान के स्वस्थ होने के अगले दिन यानी 16 जुलाई को भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रभु नगर भ्रमण पर निकलेंगे। फिलहाल, भक्त अपने आराध्य के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और रथयात्रा के दिन के दर्शन के लिए बेहद उत्साहित हैं।0
0
Report
होटल में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप, CCTV से संदेह, पुलिस जांच शुरू
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में महिला कर्मचारी से कथित छेड़छाड़ के आरोप के बाद विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. होटल शिवसागर एनएक्स में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने अपने सहकर्मियों पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि विरोध करने पर विवाद बढ़ गया, जिसमें वह घायल हो गई. महिला ने आरोप लगाया है कि उसके सिर पर काँच की बोतल से वार किया गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में होटल के भीतर विवाद और झूमाझटकी होती दिखाई दे रही है. हालांकि, फुटेज में छेड़छाड़ या कथित हमले के तरीके की स्पष्ट पुष्टि नहीं होती. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि शिकायत, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
लापता काउंसलर मुस्कान प्रधान मामले में पुलिस तलाश तेज
Taga, Chhattisgarh:बिग ब्रेकिंग एक्सक्लूज़िव जांजगीर-चांपा महिला परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर मुस्कान प्रधान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता,, दोपहर करीब 2 बजे काउंसलिंग के बाद कार्यालय से घर के लिए निकली थीं,, देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को दी सूचना,, मां ने एसपी कार्यालय और संबंधित थाना पुलिस से लगाई मदद की गुहार,, मुस्कान का मोबाइल फोन भी बंद, पुलिस तलाश में जुटी,, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे मामले से हड़कंप,, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है,0
0
Report
Advertisement
विदिशा अस्पताल प्रसूति वार्ड डिलीवरी के बाद तीन नर्सों के विरोध में ज्ञापन सौंपा
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर : विदिशा जिला अस्पताल में 2 जुलाई को प्रसूति वार्ड के बाहर हुई डिलीवरी के मामले में तीन नर्सों के निलंबन के विरोध में गुरुवार को नर्सिंग स्टाफ ने सीएमएचओ कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने पहुंचीं नर्सों में वे तीनों नर्सें भी शामिल थीं, जिन्हें विभाग ने निलंबित किया है। नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि बिना उनका पक्ष सुने एकतरफा कार्रवाई की गई है। वहीं सीएमएचओ का कहना है कि पूरी कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। वीओ-1 : 2 जुलाई की रात सिरोंज क्षेत्र की रहने वाली सुखवती ने जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड के बाहर बच्चे को जन्म दिया था। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच कर तीन नर्सों को निलंबित कर दिया। इसी कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ सीएमएचओ कार्यालय पहुंचा और निष्पक्ष सुनवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। बाइट : मनीषा, नर्स वीओ-2 : नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि घटना के संबंध में उनसे कोई पूछताछ नहीं की गई और बिना उनका पक्ष जाने कार्रवाई कर दी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे आंदोलन और हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे। बाइट : नर्स वीओ-3 : उधर, सीएमएचओ डॉ. रामहित कुमार ने विभागीय कार्रवाई को उचित बताते हुए कहा कि जांच के बाद ही निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर आउटसोर्स एजेंसी पर जुर्माना लगाया गया है, वहीं कुछ सुरक्षा गार्डों को भी सेवा से हटाया गया है। बाइट : डॉ. रामहित कुमार, सीएमएचओ0
0
Report
जतारा थाना परिसर में युवक ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया, वीडियो वायरल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का हंगामा करने लगा, पेट्रोल डालने के बाद वह जोर जोर से चीखने लगा जिससे थाना परिसर में अफरा तफरी मच गई, मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और समझा बुझाकर उसे शांत कराया, फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है की युवक ने इतना बड़ा कदम उठाने की कोशिश क्यों की है, घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है, वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।0
0
Report
जमुई के बेला गांव के जंगल से अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
Jamui, Bihar:जमुई बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गजही पंचायत स्थित बेला गांव के जंगली इलाके से पुलिस ने बुधवार देर शाम को करीब 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया है। शव के पास से पुलिस ने एक आसमानी रंग का हैंडल वाला चाकू और शराब की बोतल भी बरामद की है। मृतक के सिर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि करीब 5-7 दिन पहले अज्ञात अपराधियों ने युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंक दिया था।घटनास्थल बिहार-झारखंड सीमा से सटा होने के कारण मृतक के झारखंड का निवासी होने की संभावना जताई जा रही है।स्थानीय ग्रामीणों से जंगल में बदबू उठने की सूचना मिलने पर बिचकोड़वा थानाध्यक्ष राहुल कुमार,एसआई विकास कुमार और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मृतक की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है। उसने पीले रंग की टी-शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी तथा उसके दाहिने हाथ पर लाल धागा बंधा हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच की।थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शव की स्थिति अत्यधिक खराब होने और कीड़े लग जाने के कारण सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने इसे पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ़ केस दर्ज कर लिया है।पुलिस क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
1031 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार – चेरो थाना कार्रवाई
Pariaunna, Bihar:चेरो थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1031.76 लीटर विदेशी शराब के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार हरनौत - चेरो थाना पुलिस ने गुरुवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झारखंड से पटना ले जाई जा रही 1031.76 लीटर विदेशी शराब बरामद की तथा दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि बिहार मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल नंबर की एक महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप (WB-37E-8285) से झारखंड से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप चेरो के रास्ते पटना ले जाई जा रही है। वाहन जांच के दौरान शराब की खेप बरामद सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने द्वारिका बिगहा मोड़ के समीप नाकेबंदी कर सघन वाहन जांच शुरू की।जांच के दौरान संदिग्ध बोलेरो मैक्स पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। चालक और उपचालक वाहन छोड़कर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के सलानपुर थाना क्षेत्र निवासी विपिन यादव (20 वर्ष) और अखिलेश यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई।वाहन की तलाशी लेने पर ब्लू तिरपाल और कुंदरी (सब्जी) के नीचे छिपाकर रखे गए रॉयल स्टेज ब्रांड के 115 कार्टन में कुल 2976 बोतल (1031.76 लीटर) विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के अलावा बोलेरो मैक्स पिकअप और दो मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए।पुलिस के अनुसार दोनों गिरफ्तार आरोपी अंतर्राज्यीय शराब तस्कर हैं। इनके आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है। इस संबंध में चेरो थाना कांड संख्या 318/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष रौशन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक योगेंद्र राम, सहायक अवर निरीक्षक राम नरेश सिंह तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे。0
0
Report
होटल के अवैध निर्माण पर नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई: महाकाल क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति
Ujjain, Madhya Pradesh:काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने किया विरोध, आरोपी गिरफ्तार, होटल मालिक ने कार्रवाई को बताया अन्यायपूर्ण.. उज्जैन। महाकाल मंदिर क्षेत्र स्थित मां पीतांबरा होटल रेजिडेंसी में फायर सेफ्टी जांच के दौरान नगर निगम के प्रभारी फायर अधिकारी से मारपीट के मामले ने गुरुवार को नया मोड़ ले लिया। एक ओर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर घटना का विरोध जताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, वहीं शाम को नगर निगम का अमला बुलडोजर लेकर होटल पहुंच गया। करीब दो घंटे तक मौके पर हाई वोल्टेज हंगामा चलता रहा। बाद में नगर निगम ने होटल को सील कर दिया। नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस बल और महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की गई। निगम अधिकारियों का कहना था कि होटल का कुछ हिस्सा अवैध निर्माण की श्रेणी में आता है और पूर्व में दिए गए नोटिस व सर्वे के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान होटल संचालक और उनके परिजनों ने विरोध किया। होटल मालिक ने फायर सेफ्टी अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जांच के दौरान अधिकारियों ने अभद्र व्यवहार किया था, जिसके बाद उनके बेटे की अधिकारी से झड़प हुई। उनका आरोप है कि प्रशासन उनके खिलाफ बदले की भावना से बुलडोजर कार्रवाई कर रहा है। और नगर निगम के द्वारा उन्हें कोई भी नोटिस नहीं दिया गया है.. उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे को पुलिस के सामने पेश कर दिया गया है, इसके बावजूद यह कार्रवाई की जा रही है। विरोध बढ़ने पर पुलिस ने स्थिति संभाली। मौके पर मौजूद महिलाओं को पीसीआर वाहन के जरिए वहां से हटाया गया, जिसके बाद नगर निगम की कार्रवाई आगे बढ़ सकी। इधर, महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि बुधवार को फायर सेफ्टी जांच के दौरान हुए विवाद में नगर निगम के प्रभारी फायर अधिकारी के साथ मारपीट की शिकायत पर पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका था। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अपनी वैधानिक कार्रवाई कर रहा है और पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर तैनात है। होटल पक्ष की ओर से यदि कोई लिखित शिकायत दी जाती है तो उसकी भी नियमानुसार जांच की जाएगी। वहीं नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी के विरोध में सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। अधिकारियों के अनुसार होटल के संबंध में पहले से सर्वे और नोटिस की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी थी। भवन में निर्धारित सेटबैक और बिल्डिंग लाइन का उल्लंघन पाए जाने के कारण नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई किसी व्यक्तिगत कारण से नहीं, बल्कि भवन संबंधी नियमों के उल्लंघन के आधार पर की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जयसिंहपुरा क्षेत्र में करीब दो घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम ने अंततः होटल को सील कर दिया। मामले को लेकर प्रशासन और होटल संचालक के अलग-अलग दावे सामने आने के बाद अब पूरे प्रकरण पर सभी की नजर बनी हुई है।0
0
Report
बोरी गांव में एक्सीडेंट के बाद भारी बवाल, व्यापारी के साथ मारपीट पर सवाल
Alirajpur, Madhya Pradesh:बोरी गांव में एक्सीडेंट के बाद भारी बवाल, सब्जी व्यापारी के साथ जमकर मारपीट। पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, फरियादी पक्ष ने लगाया अपहरण और लूट की धाराएं न लगाने का आरोप। आलीराजपुर जिले के बोरी थाना में बोरी में एक एक्सीडेंट के बाद हुआ विवाद, अब पुलिस प्रशासन के खिलाफ एक बड़े जनाक्रोश में बदल चुका है। सड़क हादसे के बाद स्थानीय सब्जी व्यापारी के साथ हुई जमकर मारपीट के विरोध में आज पूरा गांव और व्यापारिक संगठन लामबंद हो गए। बाजार की तमाम दुकानें पूरी तरह बंद कर दी गईं और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। फरियादी पक्ष का साफ तौर पर कहना है कि यह सिर्फ मारपीट का मामला नहीं है, बल्कि उनके साथ लूट और अपहरण जैसी वारदात भी हुई है, जिसे पुलिस दबाने की कोशिश कर रही है और एफआईआर में सही धाराएं नहीं जोड़ी गई हैं। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर पहुंचे जोबट एसडीओपी आशुतोष पटेल स्थिति को संभालने में जुटे हैं, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई है0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में दरोगा गुड्डू प्रसाद से डेढ़ लाख रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ थाना रहीमाबाद में तैनात दरोगा गुड्डू प्रसाद ने एक पीड़ित से डेढ़ लाख रिश्वत की मांग की, वीडियो वायरल पूर्व में पीड़ित की पिटाई करने व 25,000 रुपए लेकर छोड़ने का भी आरोप0
0
Report
आमेर में कार-स्कूटी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Noida, Uttar Pradesh:कार और स्कूटी में आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, टक्कर में स्कूटी सवार एक की मौत, 2 गंभीर घायल, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल, सूचना पर आमेर थाना पुलिस पहुंची मौके पर, आमेर रोड घाटी वाली दरगाह के पास का मामला0
0
Report
कुशीनगर जमीन विवाद में हिंसक बवाल, धक्का-मुक्की के बीच 8 लोग हिरासत
Kushinagar, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग कुशीनगर - जमीन विवाद में जमकर हुआ बवाल - बवाल के दौरान पुलिस से हुई धक्का-मुक्की - जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद - पहले से चल रहे जमीन विवाद लिया उग्र रूप - दोनों पक्षों के 8 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया - एक पक्ष ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप - खड्डा थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में दिनदहाड़े युवती के साथ रेप, पुलिस जांच शुरू
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव युवती से दिनदहाड़े रेप, मचा हड़कंप。 रिश्तेदारी से मायके वापस आ रही थी युवती। रास्ते में बाईक सवार से मांगा था लिफ्ट。 बारिश का फायदा उठा बाइक सवार ने किया युवती से रेप。 बारिश की वजह से सून - सान था रस्ता, बाइक सवार ने किया रेप。 युवती ने अपने रिश्तेदार को घटना की दी जानकारी。 मौके पर पहुंचे रिश्तेदार ने पुलिस को दी सूचना。 युवती ने पुलिस को दी तहरीर, बताई आप बीती。 माखी थाना क्षेत्र क़े रूपऊ गांव में नहर क़े पास की घटना。0
0
Report
24 घंटे में फर्रुखाबाद चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख के आभूषण बरामद
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद दरोगा के घर हुई चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार फतेहगढ़ पुलिस लाइन में एसपी ने किया खुलासा, चोरी किये 15 लाख के जेवरात बरामद फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए एसपी आरती सिंह ने बताया कि 7 जुलाई को हुई इस वारदात के बाद पुलिस की टीमें तुरंत एक्टिव हुईं। शक के आधार पर जब दूधिया निकित यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की गई 4 चूड़ियां, 2 जंजीर, 3 अंगूठियां, 1 जोड़ी झुमकीदार कुंडल और 1 काले मोती की माला का पेंडल (कुल बाजारू कीमत ~15 लाख) बरामद कर लिया गया है। बाइट :-- आरती सिंह - एसपी फर्रुखाबाद0
0
Report
कानपुर में 17 वर्षीय लापता युवक का पेड़ से शव मिला; परिजनों पर आरोप
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग कल से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला कल रात से लापता था 17 वर्षीय युवक घर के पीछे नीम के पेड़ से लटका मिला शव परिजन गांव के ही लोगों पर मारपीट व प्रताड़ित करने का लगा रहे आरोप लड़के के मोबाइल में लड़की का मिला खत राजा को अगर कुछ होता है तो मेरे परिवार वाले ही होंगे जिम्मेदार मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी परिजन अभी भी शव रख कर मुकदमा दर्ज करने की कर रहे मांग चौबेपुर थाना क्षेत्र के वैदानी गाँव का मामला0
0
Report
Advertisement
