461771
सोहागपुर में कांग्रेस का विरोध, मंत्रियों के बयान पर कार्रवाई की मांग
Sohagpur, Madhya Pradesh:सोहागपुर में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह द्वारा राहुल गांधी को आतंकवादी कहने पर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए दोनों मंत्रियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई और उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की। साथ ही, सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6000 रुपये करने और 100% सोयाबीन खरीदने की भी मांग ज्ञापन में शामिल की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सरगुजा पैलेस में दशहरे की शस्त्र पूजा के बाद दरवाजे आम लोगों के लिए खुले
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा में रियासतका से चली आ रही परंपरा के तहत दशहरे पर सरगुजा पैलेस में शस्त्र पूजा की गई। पूजा के बाद पैलेस के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए गए। जहाँ पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से मुलाकात और दशहरा की शुभकामनाएं देने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सरगुजा पैलेस में दशहरे का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। संधि पूजा के साथ शस्त्र पूजन किया गया। इसके अलावा नगाड़ा पूजा, निशान पूजा और क्षेत्र की रक्षा के प्रतीक हाथी-घोड़ों की पूजा भी की गई। शस्त्र पूजा के बाद आम लोगों के लिए पैलेस के दरवाजे खोल दिए गए। पूर्व डिप्टी सीएम और सरगुजा राजपरिवार के प्रमुख टीएस सिंहदेव से मिलने तथा दशहरा की बधाई देने लोगों का तांता लगा रहा। रियासतकाल में दशहरे के दिन राजा से मुलाकात करने रियासत के लोग और जमींदार सरगुजा पैलेस पहुंचते थे। उस दौर में राजा को नजराना भेंट करने की परंपरा थी। समय के साथ इस परंपरा का स्वरूप बदला है। अब लोग राजपरिवार के प्रमुख से मुलाकात कर दशहरा की शुभकामनाएं देते हैं। इस तरह सरगुजा पैलेस में आज भी रियासतकालीन परंपरा की झलक देखने को मिलती है।0
0
Report
जोबट में मिशन D3: दहेज-दारू-डीजे के विरुद्ध रावण दहन से पहले संदेश
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर के जोबट में अनोखी पहल: रावण दहन से पहले 'मिशन D3' (दहेज, दारू और डीजे) के पुतले फूंककर बुराइयों को त्यागने का संदेश जिले के जोबट स्थित दशहरा मैदान में इस बार विजयादशमी के पर्व पर एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। रावण दहन के पारंपरिक कार्यक्रम से ठीक पहले, स्थानीय संगठन 'मिशन D3' द्वारा समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ एक बड़ा संदेश दिया गया। क्या है 'मिशन D3'? मिशन D3 का तात्पर्य तीन बड़ी सामाजिक बुराइयों—दहेज (Dowry), दारू (Alcohol) और डीजे (DJ) से है। कार्यक्रम के दौरान इन तीनों बुराइयों के प्रतीकात्मक इंसानी पुतले बनाकर उनका दहन किया गया, ताकि समाज को इनके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके। महंगी शादियों और कर्ज के दलदल में फंसता समाज आयोजकों का कहना है कि शादियों में दहेज, शराब और भारी-भरकम डीजे के बढ़ते खर्चों के कारण आदिवासी समाज में विवाह अब बेहद खर्चीले होते जा रहे हैं। इन फिजूलखर्चों को पूरा करने के चक्कर में गरीब किसान और परिवार लगातार कर्ज के दलदल में फंसते जा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बदतर होती जा रही है। इस अनूठी पहल के जरिए समाज को यह कड़ा संदेश दिया गया कि यदि हमें अपनी संस्कृति और आर्थिक स्थिति को बचाना है, तो इन बुराइयों का त्याग करना बेहद जरूरी है।0
0
Report
जालौन दशहरा मेले में नशेड़ियों का हंगामा: Meghnad के पुतले के पास गाली-गलौज
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दशहरा मेला ग्राउंड में नशेड़ियों का हंगामा, मेला ग्राउंड में मेघनाद के पुतले पर चढ़कर कर रहे थे गाली-गलौज, रामलीला कमेटी की शिकायत पर पुलिस ने नशे में धुत युवकों को लिया हिरासत में, पुलिस हिरासत में नशे में धुत युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस हिरासत में सार्वजनिक तौर पर गालियां देते नजर आए नशेड़ी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के धनुतालाब स्तिथ मेला ग्राउंड का मामला।0
0
Report
Advertisement
बरेली दशहरा: विशाल रावण-मेघनाथ पुतलों के साथ आतिशबाजी, राजगद्दी यात्रा शुरू
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली । दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति बरेली के तत्वाधान में 70 था विराट दशहरा मेला विष्णु इंटर कॉलेज के मैदान में बड़ी ही भव्यता और धूमधाम से संपन्न हुआ। हजारों की संख्या में शहरवासियों मे मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बरेली दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति के महामंत्री रवि छाबड़ा ने बताया कि यह भव्य मेला विभाजन के बाद सन 1950 से मॉडल टाऊन में लगाया जा रहा है, बरेली के सब से बड़े मेले के रूप इसे जाना जाता रहा है। उन्होंने यह भी बताया पहले राजगद्दी की शुरुआत जिला परिषद कार्यालय से होती थी और यह पूरे शहर का भ्रमण करते हुए मॉडल टाऊन दशहरा मेला ग्राउंड पहुंचती थी। यह मेला गत वर्ष से दशहरा मेला ग्राउंड की जगह विष्णु इंटर कॉलेज मैदान में नए स्वरूप में आयोजित हो रहा है। महामंत्री रवि छाबड़ा ने यह भी बताया कि शाम 4.30 बजे राजगद्दी यात्रा श्री हरि मंदिर के शुरू होकर सनातन धर्म मंदिर,रामायण मंदिर,दरगाह मंदिर होते हुए मेला स्थल पर पहुंची। राजगद्दी में भगवान श्री राम का मनोहर स्वरूप के दर्शन भक्तजनों को हो रहे थे। मेला स्थल पर 50 फुट ऊंचे रावण और 40-40 फुट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाए गए थे। इस अवसर पर आतिशबाजी का जोरदार मुकाबला सभी बरेली वासियों को देखना का अवसर मिलेगा।0
0
Report
शहजादपुर में पत्थर के रावण की रामलीला: परंपरा का अनोखा प्रतीक
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:पत्थर के रावण की अनोखी रामलीला कौशांबी के शहजादपुर में रामलीला की परंपरा कुछ अलग है। यहां कागज का रावण नहीं जलाया जाता, बल्कि पत्थर के विशालकाय रावण का प्रतीकात्मक वध होता है। पत्थर से बना रावण अपने पूरे परिवार के साथ आज भी यहां की ऐतिहासिक परंपरा की गवाही दे रहा है。 ये तस्वीरें कौशांबी जिले के शहजादपुर गांव की हैं, जहां पत्थर के रावण का विशाल दरबार लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है。 यहां रावण के साथ मेघनाद, मंदोदरी और परिवार के दूसरे सदस्यों की पत्थर की मूर्तियां भी स्थापित हैं। रामलीला का स्वरूप देश की दूसरी रामलीलाओं से अलग है。 यहां दशहरे पर कागज के रावण का पुतला जलाने के बजाय, राम और रावण के युद्ध के दौरान विशालकाय पत्थर की मूर्ति का प्रतीकात्मक वध किया जाता है。 शहजादपुर की यह अनूठी परंपरा रामलीला की ऐतिहासिक विरासत और स्थानीय संस्कृति की एक खास पहचान है।0
0
Report
खैरागढ़: सरकारी शाला चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.5 लाख लागत का माल बरामद
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। सरकारी स्कूल को निशाना बनाकर शैक्षणिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और बर्तन चोरी करने के मामले में मोहगांव पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से करीब 2.50 लाख रुपये की सामग्री बरामद की है。 मामला ग्राम अजानकपूर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का है। यहां 1 अक्टूबर 2026 को चोरी की घटना सामने आई थी। स्कूल के कमरों से शैक्षणिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, बर्तन समेत अन्य जरूरी सामान गायब मिले थे। इसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की。 विवेचना के दौरान पुलिस ने 20 अक्टूबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के ग्राम थावरी निवासी रोनक कुमार उर्फ शिव (19 वर्ष), गंडई थाना क्षेत्र के लोचन पटेल उर्फ बाउज (23 वर्ष) और अरुण गोसाई (22 वर्ष) शामिल हैं。 पुलिस के मुताबिक, मामले में करीब ढाई लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ में 51 फीट रावण का दहन, दशहरा महोत्सव में जमकर आतिशबाज़ी
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के मुख्यालय पर विजयदशमी पर्व के अवसर पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद ने दशहरा महोत्सव का आयोजन राड़ी के बालाजी मंदिर परिसर के समीप किया गया। जहां 51 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके पहले कार्यक्रम स्थल पर नगर परिषद द्वारा जमकर आतिशबाज़ी भी की गई, जिससे पूरा आसमान रंगीन रोशनी से भर उठा। झालावाड़ नगर परिषद द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नरेश महाराज राणा चंद्रजीत सिंह रहे। झालावाड़ नगरपरिषद सभापति राजेश गुर्जर ने अतिथियों के संबोधन के माध्यम से अभिनंदन किया। दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में मेले जैसा माहौल नजर आया; पूरे परिसर में महिलाओं और बच्चों ने झूले, चकरी और फास्ट फूड का जमकर लुफ्त उठाया।0
0
Report
निवाई दशहरे में रावण दहन और रामलीला ने मेला को बनाया मोस्ट आकर्षक
निवाई टोंक अहंकार का प्रतीक रावण कुंभकरण के पुतले का हुआ दहन निवाई नगर पालिका निवाई का विशाल दशहरा मेला आकर्षन का केंद्र बना। राजस्थान में हाड़ौती के बाद दूसरे नंबर पर निवाई शहर दशहरा मेला नगर पालिका मंडल द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा, अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबूलाल, सतगुरु आश्रम के संस्थापक पंडित राजकुमार शर्मा, अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र जयसिंहपुरा रहे। राजस्थानी कलाकृति और संस्कृति को लेकर तरह-तरह की झांकियां में पूरे साज-सज्जा के साथ पूरा लवाजमा सजी-धजे हाथी घोड़े और कम से कम 60 ट्रैक्टरों में स्वचालित झांकियां, दादू दयाल jamaat अखाड़ा हनुमान, व्यायामशाला द्वारा डांड पट्टे और कई अद्भुत कार्यक्रम दादूपंथी आश्रम द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन रावण अंगद संवाद हजारों की तादाद में दूरदराज से आने वाले लोग बस स्टैंड पर बनाया गया स्वागत द्वार दुल्हन की तरह सज रहा है निवाई शहर रक्त अंचल पर्वत के ऊपर आतिशबाजी का प्रदर्शन प्रताप स्टेडियम पर आर्य वीर कला संस्थान द्वारा रामलीला प्रदर्शन हजारों की तादाद में रामलीला का आनंद लेने वाले आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए महिलाएं पुरुष पूरे मेले का मजा उठाते हुए नगर पालिका निवाई मंडल द्वारा भव्य जुलूस खंणदेवत रोड़ स्थित दादू दयाल आश्रम से रवाना हुआ जो मुख्य बाजारों में होता हुआ बस स्टैंड, पहाड़ी चुंगी नाका बावड़ी वाले बालाजी से दशहरा मैदान पहुंचा चुनाव आचार संहिता लगने के बाद पुलिस उप अधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा, निवाई थाना अधिकारी घासीराम, सदर थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नवरत्न शर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। नगर पालिका मंडल के सभी कर्मचारियों ने स्वागत द्वार से पुष्प वर्षा कर विजयदशमी के जुलूस का स्वागत किया गया। हाथी में बैठकर भगवान राम और लक्ष्मण पवन पुत्र हनुमान का माल्यार्पण बस स्टैंड पर माल्यार्पण कर भगवान राम की आरती उतारी। स्वागत के बाद सभी अतिथि टोंक रोड स्थित दशहरा मैदान पहुंचे और रावण अंगद संवाद सुना। निवाई नगरपालिका मंडल के कर्मचारी और अधिशासी अधिकारी नवरतन शर्मा व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मेले को बड़ी मुस्तैदी से निवाई डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा और उनके जवानों ने पचास हजार की जनता को नियंत्रित किया था और समस्त चौकियों के थाना प्रभारियों को मेले पर पैनी नजर रखे हुए हर जगह मुस्तैदी से खड़े हुए थे। दतवास थाना प्रभारी निरमा मीणा निवाई सदर थाना प्रभारी घासीराम पुलिस प्रशासन बड़ी मुस्तैदी सी नजर रखे हुए थे। अहंकार का प्रतीक रावण दहन के बाद भगवान राम माता जानकी को लेकर भैया लक्ष्मण पवन पुत्र हनुमान के साथ दशहरा मैदान मेला स्थल से रवाना होकर रामलीला मैदान प्रताप स्टेडियम पहुंचे, प्रताप स्टेडियम को अयोध्या नगरी की तरह दुल्हन की तरह सजाया गया और भव्य आतिशबाजी की गई। भगवान राम के उद्घोष से पूरा स्टेडियम गुंजायमान हो गया निवाई दशहरा मेला आकर्षक का केंद्र बना।0
0
Report
जयपुर दशहरा महोत्सव: 105‑फीट रावण और 90‑फीट कुंभकर्ण का दहन
Jaipur, Rajasthan:आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी की चमक... मैदान में खचाखच भरी भीड़... हर किसी की निगाहें 105 फीट ऊंचे रावण पर टिकी थीं। तब भगवान श्रीराम के स्वरूप ने धनुष पर अग्निबाण चढ़ाया और रावण की नाभि पर निशाना साधा। अगले ही पल रावण की आंखों से शोले भड़क उठे, मुंह से आग के गोले निकलने लगे और देखते ही देखते अहंकार का प्रतीक रावण धू-धू कर जल उठा। इसी के साथ पूरा दशहरा मैदान 'जय श्रीराम... जय श्रीराम' के उद्घोष से गूंज उठा। जयपुर के आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान में विजयदशमी का उल्लास चरम पर दिखाई दिया। श्रीराम मंदिर प्रन्यास एवं श्री सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में 105 फीट ऊंचे रावण और 90 फीट ऊंचे कुंभकर्ण के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह नजारा देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में लोग जुटे। रावण दहन से पहले हुई आतिशबाजी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। आसमान में कभी नियाग्रा फॉल जैसा झरना बहता नजर आया तो कभी चमचमाती अशर्फियों की बरसात हुई। जमीन से उठते सुनहरे अनार और आसमान में धूमकेतु जैसी रोशनी ने लोगों को आकर्षित किया। आतिशबाजी में Star War जैसा नजारा भी देखने को मिला। आकाश में रंगीन हवाई मछलियों और ऑक्टोपस जैसी आकृतियों ने अनूठी छटा बिखेरी। लाल, हरी, नीली और पीली रोशनी के बीच आसमान में फूलों के गुलदस्ते खिलते दिखाई दिए। लंबे बांसों पर घूमती रंगीन चकरियां और चमकते सितारों ने पूरे मैदान को रोशनी से नहला दिया। दहन के दौरान रावण का पुतला भी खास आकर्षण रहा। रावण की आंखों से आग की लपटें और मुंह से आग के गोले निकलने का दृश्य रोमांचक रहा। नाभि और सिर पर घूमते अग्निचक्र, तलवार और ढाल से निकलती सुनहरी चिंगारियों ने पुतले को जीवंत रूप दिया। जैसे ही श्रीराम के स्वरूप ने रावण की नाभि पर अग्निबाण चलाया, पुतले में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ ही देर में विशालकाय रावण आग की लपटों में समा गया। इसके साथ ही 90 फीट ऊंचे कुंभकर्ण का भी दहन हुआ। रावण के धराशायी होते ही मैदान में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विजयादशमी केवल रावण वध का पर्व नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लेने का अवसर है। आज समाज के सामने नशा एक बड़े रावण के रूप में खड़ा है। इसका अंत किए बिना विकसित और मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि नशे के खिलाफ 100 सप्ताह का महाभियान चलाया जा रहा है। इसमें आमजन और सामाजिक संगठनों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल लोक जैसे कार्यों से देश की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा मिली है। सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई हो रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्रीराम मंदिर में राम दरबार के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, महापौर सुनील कोठारी और पूर्व विधायक अशोक परनामी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
चौमूं में विजयदशमी: 51 फीट रावण दहन, भीड़ उमड़ी
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर बुराई पर हुई अच्छाई की जीत चौमूं में विजय दशमी के पर्व पर हुआ रावण दहन चौमूं में 51 फ़ीट ऊंचे रावण के पुतले का अंत रेलवे स्टेशन रोड़ पर स्थित खेल मैदान में हुआ आयोजन खेल मैदान में बड़ी संख्या में उमड़े शहर के लोग धू-धूंकर जले रावण,कुम्भकर्ण, मेघनाथ के पुतले पूर्व विधायक रामलाल शर्मा,सभापति आशीष दुसाद ,आयुक्त रामकिशोर मेहता सहित जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद एंकर-विजयदशमी के पर्व पर चौमूं में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेलवे स्टेशन रोड स्थित खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को देखने के लिए शहर के बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इस दौरान 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण के साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी धू-धूकर जल उठे। पुतलों के दहन के साथ ही पूरा मैदान जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ विजयदशमी का पर्व मनाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, नगर परिषद सभापति आशीष दुसाद सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। विजयदशमी के इस आयोजन ने लोगों को सत्य की राह पर चलने और बुराइयों का त्याग करने का संदेश दिया। पर्व को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान खेल मैदान में लोगों की भारी भीड़ रही और रावण दहन आकर्षण का केंद्र बना रहा।0
0
Report
उदयपुर के गोगुंदा में तेज़ हादसा, बाइक सवार की मौत, पुलिस जाँच शुरू
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर के गोगुंदा से खबर, उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा ईसवाल के पास अज्ञात वाहन ने मजदूरी कर घर लौट रहे बाइक सवार को लिया चपेट में, हादसे में कसनियावाल निवासी पुष्कर गमेती की मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों की सूचना पर हाईवे टीम, हाईवे एंबुलेंस और गोगुन्दा थाना पुलिस पहुंची मौके पर, हाईवे एंबुलेंस से शव को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया, पुलिस कर रही मामले की जांच,0
0
Report
विजयादशमी उत्सव: साय ने रावणभाठा में 10 लाख सालाना सहायता की घोषणा
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व. इस दौरान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और अन्य लोग मौजूद रहें. यहां रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले का दहन किया गया, साथ ही जबरदस्त आतिशबाजी भी की गई. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच से संबोधित करते हुए रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए हर साल 10 लाख रुपये देने की घोषणा की0
0
Report
Advertisement
राय माता धाम में पिकअप पलट, 25 श्रद्धालु घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:बिसाऊ के गांगियासर स्थित राय माता धाम में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप मंगलवार दोपहर निराधनू गांव में धर्मा होटल के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला, पुरुष और बच्चों सहित करीब 25 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और राहगीर घायलों की मदद के लिए दौड़े। स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बिसाऊ के जटिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस से चूरू रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद निराधनू निवासी धर्मवीर सिंह सहित सुनील मीणा, महेंद्र मीणा, कृष्ण कुमावत, नरेश और मुकेश चारण ने घायलों की मदद के लिए तत्परता दिखाई। युवकों ने निजी वाहनों से करीब 14 से 15 घायलों को बिसाऊ के जटिया अस्पताल पहुंचाया। वहीं, अन्य घायलों को मलसीसर, झुंझुनूं और चूरू के अस्पतालों में ले जाया गया। सूचना मिलने पर बिसाऊ पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्यों में जुट गई। बिसाऊ के जटिया अस्पताल में डॉ. दीपक गर्ग सहित चिकित्सा टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. गर्ग के अनुसार, अस्पताल में करीब 14 से 15 घायल पहुंचे थे। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने तथा अन्य के हाथ-पैर और कमर में चोट लगने व फ्रैक्चर की आशंका के चलते बेहतर उपचार के लिए चूरू रेफर किया गया। चिकित्सक के अनुसार, पांच घायल गंभीर थे। इस दौरान पुलिस थाना के एसआई सुभाष चंद्र सहित रामसिंह, श्रवण कुमार, मुकेश कुमार और महेंद्र सिंह भी राहत कार्यों में जुटे रहे। प्रत्यक्षदर्शी धर्मवीर सिंह ने बताया कि निराधनू में पावर हाउस के पास मोड़ पर सामने से एक वाहन आने के कारण पिकअप को साइड देनी पड़ी। इसी दौरान चालक वाहन पर संतुलन खो बैठा और पिकअप पलट गई。0
0
Report
टोंक में दशहरा महोत्सव: रावण-मेघनाद- कुंभकर्ण के पुतलों का दहन
Tonk, Rajasthan:टोंक जिला मुख्यालय पर मंगलवार को नगर परिषद के तत्वाधान में दशहरा महोत्सव आयोजित किया गया। हाट बाजार मैदान टोंक में 51 फीट ऊँचे रावण, 45-45 फीट ऊँचे मेघनाद एवं कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया, जिससे भव्य आतिशबाजी हुई। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस जाप्ता तैनात रहा। नगर परिषद सभापति मयंक गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट सहित कई अधिकारी और कर्मचारी व पार्षद मौजूद रहे। रावण दहन से पूर्व बड़ा कुंआ टोंक से भगवान श्री राम की सवारी बैंडबाजों के साथ निकाली गई; रथ में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, हनुमान आदि सवार थे। दशहरा की सवारी बड़ा कुंआ से रवाना होकर नौशे मियां का पुल, कचहरी, काफला बाजार, पांच बत्ती, सुभाष बाजार, घंटाघर, कंकाली माता मंदिर होते हुए हाट बाजार पहुंची, जहां राम-रावण संवाद कार्यक्रम के बाद भव्य आतिशबाजी की गई, जिससे आसमान में रंग बिरंगी रोशनी दिखी। इसके बाद भगवान श्री राम ने रावण, मेघनाद तथा कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया। दशहरे की सवारी जगह-जगह स्वागत किया गया; साथ में आतिशबाजी भी की गई।0
0
Report
भूपेंद्र नाग भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने, बड़ी जिम्मेदारी मिली
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- भाजपा युवा मोर्चा नेता भूपेंद्र नाग को बड़ी जिम्मेदारी. भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये भूपेंद्र नाग. कांकेर के रहने वाले नाग एबीवीपी और प्रदेश भाजयुमो में संभाल चुके हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी.0
0
Report
Advertisement
