461223
MP में लोकार्पण के 7 साल बाद भी शुरू नहीं हुआ कंप्यूटर सेंटर
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:सिवनी मालवा नगर में लगभग 7 वर्ष पहले बने कंप्यूटर सेंटर का लोकार्पण कर दिया गया था, लेकिन आज तक कंप्यूटर सेंटर शुरू नहीं हो पाया है। सेंटर के लिए आए सैकड़ों कंप्यूटर कमरों में कबाड़ हो रहे हैं। इस कंप्यूटर सेंटर का निर्माण 2017 में तत्कालीन भाजपा प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा, तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक सरताज सिंह, और सांसद की उपस्थिति में हुआ था। वर्तमान में कंप्यूटर सेंटर में छात्रों को शिक्षा देने के लिए आए कंप्यूटर और अन्य मशीनें धूल खा रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हल्द्वानी विधायक ने सरकार पर निशाना, महिला अपराध बढ़ोतरी और UPI शुल्क
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध की स्थिति चिंताजनक है और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए, उत्तराखंड में महिला अपराध लगातार चिंता का विषय बना हुआ है. उन्होंने दावा किया कि हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड महिला अपराध के मामलों में पहले स्थान पर पहुंच गया है. सुमित हृदयेश ने सरकार से कानून-व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की, अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि मामले में जिस VIP का जिक्र सामने आया था, उसका नाम अब तक सार्वजनिक नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि पहाड़ की बेटी को अभी तक न्याय नहीं मिला है और इस मामले में सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. UPI से जुड़े मुद्दे पर भी उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि UPI पर शुल्क या टैक्स का बोझ बढ़ने से आम लोगों और कारोबारियों पर इसका असर पड़ सकता है. टैरिफ और शुल्क को लेकर भी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसलों से बाजार की व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ सकता है और देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान होने की आशंका है.0
0
Report
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर बड़ा हमला, पार्षद खरीद-फरोख्त पर बयान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर अशोक गहलोत के खरीद-फरोख्त के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान अशोक गहलौत ने पार्षदों के खरीद-फरोख्त के लगाए थे आरोप राठौड़ ने कहा- अशोक गहलोत जब मुख्यमंत्री बने, तब उन्होंने बसपा के MLA को जोड़ा 2 बार अशोक गहलोत जोड़-तोड़ से मुख्यमंत्री बने अशोक गहलोत का जैसा स्वभाव है, वैसा हमारा नहीं है पार्षद बिकाऊ नहीं, उनके बारे में ऐसा कहना लोकतंत्र का अपमान है निर्दलीय पार्षद अगर कांग्रेस के साथ जा रहा, तो क्या कांग्रेस खरीद रही है उनको निर्दलीय विकास के लिए हमारे साथ आ रहे हैं पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर अशोक गहलोत के बयान पर बोले राठौड़ गहलोत मन से चाहते हैं पीएम मोदी जैसा व्यक्ति देश को चाहिए लेकिन वो उजागर नहीं करते, क्योंकि उनका आका नाराज हो जाए जयपुर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कांग्रेस पर बड़ा हमला राठौड़ बोले- कांग्रेस में जलेबी रेस चल रही है कांग्रेस नेताओं में आपसी विरोध है PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा जलेबी रेस में दौड़ रहे हैं अशोक गहलोत को पीछे कर के आगे आना चाहते हैं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को लगता है मैं और आगे जा सकता हूं सचिन पायलट छापा मार युद्ध प्रणाली के माध्यम से आगे आना चाहते0
0
Report
विकसित भारत 2047 का भौगोलिक महाकुंभ: कोटा में 500 भूगोलवेत्ता जुटेंगे
Kota, Rajasthan:विकसित भारत 2047 के भौगोलिक दृष्टिकोण पर कोटा में मंथन, 17 से जुटेगा देशभर के भूगोलवेत्ताओं का महाकुंभ राजस्थान भूगोल परिषद् के 52वें राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे 500 विशेषज्ञ, 13 तकनीकी सत्रों में होगा शोध-पत्रों का वाचन कोटा। कोटा विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा ICSSR, नई दिल्ली के प्रायोजन में 17 से 19 सितम्बर तक राजस्थान भूगोल परिषद् के 52वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का मुख्य विषय ‘विक Developed भारत 2047 : विकसित भारत के लिए ब्लूप्रिंट—एक भौगोलिक दृष्टिकोण’ रखा गया है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन करते हुए कहा कि देश के समावेशी विकास, पर्यावरणीय संरक्षण और क्षेत्रीय चुनौतियों के समाधान में भौगोलिक दृष्टिकोण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह आयोजन शोध और अकादमिक संवाद को नई दिशा देगा。 सम्मेलन में देशभर से लगभग 500 विशेषज्ञ, शिक्षाविद् एवं शोधार्थी शामिल होंगे। आयोजन के दौरान कुल 13 तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन, कृषि, नगरीकरण, स्मार्ट सिटी और ऊर्जा संकट जैसे ज्वलंत विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे。 सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन 17 सितम्बर को सुबह 11 बजे नागार्जुन भवन सभागार में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि RBSE अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ तथा मुख्य वक्ता प्रो. एच.एस. शर्मा होंगे। समारोह में प्रो. रोली कंचन का विशेष स्मृति व्याख्यान भी आयोजित होगा。0
0
Report
Advertisement
पेट्रोल पंप 2000 बिल UPI से नहीं लेंगे; MDR चार्ज 16 अक्टूबर से लागू
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP के पेट्रोल पंप 2000 से ज्यादा बिल नहीं लेंगे UPI से 16 अक्टूबर से होगी व्यवस्था लागू पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन का फैसला MDR चार्ज के चलते लिया गया फैसला एसोसिएशन का दावा हर महीने 17 हजार 400 का अतिरिक्त भार पड़ेगा0
0
Report
खुशबू मिरज़ा और सादफ मिरज़ा से जुड़ी ताजा खबरें सामने आईं
Noida, Uttar Pradesh:khushboo mirza0
0
Report
अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल: रामनगर में महिला कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन रामनगर उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्या के चार साल पूरे हो चुके हैं, मामले में न्याय की मांग को लेकर रामनगर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और रानीखेत रोड पर सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब सार्वजनिक किए जाने की मांग की। रामनगर में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता रानीखेत रोड पर एकत्र हुए और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया। महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय ने कहा कि 18 सितंबर 2022 को अंकिता भंडारी की हत्या की घटना सामने आई थी और अब इस घटना को चार वर्ष पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता के माता-पिता के साथ ही उत्तराखंड की जनता के मन में आज भी कई सवाल हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस VIP के नाम का जिक्र मामले के दौरान सामने आया था, आखिर वह कौन था और उसका नाम अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि घटना के बाद रिजॉर्ट पर रातों-रात बुलडोजर क्यों चलाया गया और क्या इससे मामले से जुड़े सबूत प्रभावित हुए। वहीं महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष ऊषा जोशी ने कहा कि अंकिता उत्तराखंड की बेटी थी और जब तक मामले की पूरी सच्चाई सामने नहीं आती तथा अंकिता और उसके परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज उठती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस बीना रावत, सतेश्वरी रावत, पूर्व सभासद विमला आर्या, ममता आर्या, काजल आर्या, शीतल नैनवाल, दीक्षा आर्या, वर्षा शर्मा, सुनीता गुसाईं, पूजा आर्या, दिशा शर्मा, पूजा ताड़ियाल, भावना डंगवाल, कुसुम गुसाईं, पदमा रावत, भावना सती, किरन, दुर्गा कश्यप, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, अनिल अग्रवाल, खुलासा भुवन पांडेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
नेवी जवान पर चाकू से हमला; आरोपी arrested
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले में छुट्टी पर घर आए नेवी के एक जवान पर सरेआम चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। विवाद सिर्फ इतना था कि जवान ने गणेश पंडाल के सामने खड़ी बाइक को हटाने के लिए कहा था। पूरा मामला करेली थाना क्षेत्र के पनारी गाँव का है। बताया जा रहा है कि गणेश पंडाल के सामने आरोपियों ने अपनी बाइक खड़ी कर दी थी। छुट्टी पर आए नेवी के जवान सूरज कौरव ने जब इसका विरोध किया और बाइक हटाने को कहा, तो विवाद बढ़ गया। बात इतनी बिगड़ी कि आदतन अपराधी कार्तिक उदेनिया और उसके साथी छोटू ने नेवी जवान पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल जवान सूरज कौरव को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और फिलहाल मामले की गहराई से विवेचना की जा रही है।0
0
Report
धमतरी: दंतैल हाथी से ग्रामीणों में दहशत, फसलों को खतरा
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में एक बार फिर हाथी की आमद ने ग्रामीण इलाकों में दहशत बढ़ा दी है। सिंगपुर और केरेगांव वन परिक्षेत्र में एक दंतैल हाथी लगातार विचरण कर रहा है। वही हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में खौफ के साथ ही खेतों में खड़ी धान की फसल पर भी संकट मंडरा रहा है। बताया जा रहा है दंतैल हाथी खेतों में पहुंचकर खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। हाथी के लगातार मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। साथ ही विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और उसके संभावित रास्तों की निगरानी की जा रही है। वहीं हाथी प्रभावित गांवों में ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। लोगों से जंगल और हाथी के विचरण वाले इलाकों की ओर नहीं जाने की अपील की है। साथ ही हाथी दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे छेड़ने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है। फिलहाल वन विभाग की चुनौती हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने के साथ-साथ ग्रामीणों और उनकी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है। दंतैल के लगातार मूवमेंट ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है और अब सभी की नजर वन विभाग की निगरानी और अगले कदम पर टिकी है।0
0
Report
पाकिस्तान से ड्रोन ड्रॉपिंग: एसपी ने बॉर्डर एरिया का निरीक्षण किया
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के रावला मंडी से खबर 14 KND में पाकिस्तान की तरफ से हुई ड्रोन ड्रॉपिंग की घटना के बाद पुलिस के सहयोग करने वाले किसान के घर पंहुचे एसपी वहीं सीमावर्ती इलाके 14knd में ड्रोन ड्रॉपिंग के मामले में SP हरिशंकर खुद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे भारत-पाक बॉर्डर एरिया कुछ दिन पूर्व ड्रोन से हुई थी करीब 5 किलो से अधिक हेरोइन और 500 ग्राम अफीम की ड्रॉपिंग SP हरिशंकर ने 'ड्रोन ड्रॉपिंग' के घटनास्थल का किया गहन निरीक्षण ड्रोन ड्रॉपिंग की घटना के बाद कार्यवाही में पुलिस का सहयोग देने वाले किसान संतराम सुथार को एसपी ने सम्मानित किया एसपी बोले सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी को रोकने पुलिस की सहायता करने वाले लोगो को करेंगे सम्मानित0
0
Report
Advertisement
गिरीश गर्ग निर्विरोध सभापति: धौलपुर नगर परिषद में निर्दलीय की बड़ी जीत
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: नगर परिषद सभापति पद पर गिरीश गर्ग निर्विरोध निर्वाचित धौलपुर। नगर परिषद धौलपुर के सभापति पद पर निर्दलीय प्रत्याशी गिरीश गर्ग निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं。 सभापति पद के लिए कुल 7 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से 6 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। मैदान में अकेले गिरीश गर्ग का नामांकन शेष रहने पर वह निर्विरोध सभापति0
0
Report
युवती ने शादी का झांसा देकर दो साल तक साथ रहने के बाद शादी से इनकार किया: पुलिस ने मामला दर्ज किया
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर करीब दो साल तक साथ रहने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक,पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में युवती ने मोतीझील मस्जिद के पास रहने वाले एहसान खान पर आरोप लगाया है कि वह शादी का झांसा देकर करीब दो साल तक उसके साथ रहा। युवती का आरोप है कि बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर पुरानी छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटा रही है。0
0
Report
रामदेवरा मेले में लकड़ी चूल्हे से खाने बनाकर गैस बचाने का संदेश
Jaisalmer, Rajasthan:रामदेवरा मेले में गैस की खपत कम करने का संदेश देते हुए लकड़ी पर बना रहे खाद्य सामग्री। स्वयं सेवा संस्था चलाने वाले लोगों को गैस खपत कम करने का दिया गया संदेश। पिछले 25 दिनों से सभी प्रकार की सामग्री लकड़ी के चूल्हे पर बनाई जा रही है। रामदेवरा, जैसलमेर। रामदेवरा मेला में अब तक लगभग सात लाख लोगों तक पहुँचने के साथ कई स्वयंसेवी संस्थाएं और होटल-ढाबे प्रतिदिन गैस सिलेंडर की खपत कर रहे हैं। इन सब के विपरीत स्वयंसेवी संस्था चलाने वाले ओम प्रकाश विश्नोई ने मेले में आमजन को गैस खपत कम करने का संदेश देते हुए, बिना गैस टंकी के परंपरागत चूल्हे पर खाना बनाकर सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों गैस की किल्लत से घरों में भी खाना बनना कठिन हो गया था। इस मेले परिसर में भक्तों के लिए जोधपुरी मिर्ची, बड़े, समोसे, कोफ्ते, मावे की कचोरी, गरम चाय जैसे नाश्ते बनाकर सेवा की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में सूखी लकड़ियाँ आसानी से मिलती हैं। पिछले 25 दिनों से वे चूल्हा जलाकर भक्तों की सेवा कर रहे हैं, जो बहुत पसंद किया जा रहा है। लकड़ी के चूल्हे पर बनी खाद्य सामग्री गैस चूल्हे की तुलनात्मक स्वादिष्ट भी होती है। आवश्यकतानुसार गैस की खपत की जानी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
Alwar mayor election: Independent Rinkal Garg withdraws nomination, BJP-Congress face-off set
Alwar, Rajasthan:अलवर महापौर चुनाव में बड़ा मोड़: निर्दलीय रिंकल गर्ग ने नामांकन लिया वापस, अब बीजेपी-कांग्रेस में सीधा मुकाबला अलवर। नगर निगम महापौर चुनाव में नामांकन वापसी के साथ मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी रिंकल गर्ग ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद अब महापौर पद के लिए कांग्रेस की कमलेश शर्मा और बीजेपी की सुमन अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला रह गया है। नामांकन वापस लेने के बाद रिंकल गर्ग ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार हर व्यक्ति को है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था, लेकिन उन्हें अपेक्षित पार्षदों का समर्थन नहीं मिल रहा था। रिंकल ने कहा कि पार्षदों की ओर से समर्थन के बदले जिस तरह की मांगें रखी जा रही थीं, उन्हें पूरा करना उनके लिए संभव नहीं था। ऐसे में उन्होंने नामांकन वापस लेना उचित समझा। रिंकल गर्ग ने आरोप लगाया कि महापौर चुनाव में पार्षदों की खरीद-फरोख्त चल रही है। उन्होंने कहा कि उनके पास भी समर्थन देने के लिए कुछ मांगें रखी गई थीं, लेकिन वे उन मांगों को पूरा करने में सक्षम नहीं थीं। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव में इसी तरह की परिस्थितियाँ बनी रहीं तो आने वाले समय में कांग्रेस को भी बड़ी समस्या का सामना कर सकता है। रिंकल गर्ग के नामांकन वापस लेने के बाद अब अलवर नगर निगम महापौर पद का चुनाव कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला बन गया है। चुनाव में दोनों दलों के सामने पार्षदों का समर्थन जुटाने की चुनौती रहेगी। बाइट: रिंकल गर्ग, निर्दलीय प्रत्याशी बाइट: अंबालाल मीणा, रिटर्निंग अधिकारी0
0
Report
सासाराम में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर अभियान, फुटपाथी दुकानों को उखाड़ा गया
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। सासाराम में पीला पंजा बुलडोजर का कहर देखने को मिल रहा है। सासाराम में बेदा इलाके में कल से ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में बेदा नहर के किनारे अवैध रूप से कब्जा कर बनाया गया फुटपाथी दुकानदार एवं झोपड़ी को हटा दिया गया है। सासाराम नगर निगम के द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। बता दे कि इस इलाके में जल्द ही वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाना है। ऐसे में जगह को चिन्हित किया जा रहा है। इसी को लेकर नगर निगम के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। जेसीबी और बुलडोजर लेकर नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मी जब बेदा पहुंचे तो हड़कंप मच गया। इस दौरान प्रशासन ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण करने वालों की झोपड़ी आदि को उखाड़ दिया।0
0
Report
कोली की सुसाइट पर बहस तेज, वजहें क्या सामने आएंगी?
Noida, Uttar Pradesh:कोली की सुसाइट पर0
0
Report
Advertisement
