461771
स्वच्छता ही सेवा अभियान, सोहागपुर में कन्या विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन
Sohagpur, Madhya Pradesh:सोहागपुर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चित्रकला, निबंध लेखन, और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 27 छात्राओं ने चित्रकला, जबकि 6 छात्राओं ने निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया। नगर परिषद के अधिकारियों सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने इस पहल के महत्व पर जोर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बदलापुर में सीलबंद पानी की बोतलों में गंदगी, FDA से कार्रवाई की मांग
Ambernath, Maharashtra:बदलापूरमध्ये सीलबंद पाणी बॉटलच्या नावाखालेले लोकांना दूषित पाणी दिलं जात असल्याचा धक्कादायक प्रकार उघडकीस आलाय. एका ग्राहकाने विकत घेतलेल्या स्थानिक ब्रँडच्या बाटलीत पांढऱ्या रंगाची घाण आढळून आलीये. या प्रकरणात आता FDA मार्फत काय कारवाई केली जाणार असा सवाल उपस्थित केला जातोय. बदलापूरमधील एका दुकानात ग्राहकानं स्थानिक ब्रँडची सीलबंद पाण्याची बाटली विकत घेतली. अर्धी बाटळी पाणी प्यायल्यानंतर त्या ग्राहकाला पाण्याच्या बाटलीत पांढऱ्या रंगाची घाण आढळून आली. विशेष म्हणजे या पाणी बॉटलवर एक्सपायरी डेट सुद्धा नव्हती. शुद्ध पाण्याच्या नावाखाळे स्थानिक उत्पादकांकडून लोकांची फसवणूक केली जात असल्याचा आरोप या ग्राहकाने केलाय. तसंच एफडीएने या कंपनीवर कारवाई करावी अशी मागणी केलीय. दरम्यान याबाबत आम्ही कंपनीच्या संबंधित अधिकाऱ्यांशी बोलण्याचा प्रयत्न केला असता सध्या मी आजारी आहे आम्ही लॅब टेस्टिंग करून प्रतिक्रिया देऊ अशी माहिती त्यांनी दिली.0
0
Report
झारखंड: कार्तिक सोरेन के मुताबिक 95% मांगें मानने पर सरकार सकारात्मक
Noida, Uttar Pradesh:रांची: झारखंड सरकार के साथ बातचीत के नए दौर के लिए जाते हुए, छात्र प्रदर्शनकारी कार्तिक सोरेन ने कहा, "सरकार ने सुधारों से जुड़ी हमारी 95% मांगें मान ली हैं। जहां तक परीक्षा रद्द करने और (CBI से) जांच की हमारी मांग का सवाल है, तो उस पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। इसलिए, हम उसी सिलसिले में वहां जा रहे हैं। देखते हैं क्या होता है। हम पहले दिन से ही सकारात्मक रहे हैं। हमें राज्य सरकार से काफी उम्मीदें हैं कि वे हमारी मांगें मान लेंगी। हमारी मांगें जायज़ हैं और वे उन्हें मान लेंगी...0
0
Report
कोटद्वार में हाथियों के झुंड ने शिक्षक-वाहन पर हमला, सभी सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:कोटद्वार में हाथियों के झुंड ने करीब डेढ़ घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। NH-534 पर लाल पुल के पास स्कूल जा रहे शिक्षकों से भरे टेंपो ट्रैवलर को हाथियों ने घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। सभी शिक्षक किसी तरह वाहन से निकलकर सुरक्षित जगह की ओर भागे और अपनी जान बचाई। हाथों के झुंड काफी देर तक टेंपो ट्रैवलर के आसपास रहा। हाथियों ने वाहन को धक्का मारा और सूंड से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन के अंदर रखा शिक्षकों का सामान भी हाथियों ने इधर-उधर फेंक दिया। घटना में किसी शिक्षक के घायल होने की सूचना नहीं है।0
0
Report
Advertisement
भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन DC जरिए केंद्र-राज्य सरकारों को सौंपा
Una, Himachal Pradesh:भारतीय मजदूर संघ ने मजदूर वर्ग से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के नाम उपायुक्त के माध्यम से 11 सूत्रीय मांग पत्र भेजकर मजदूर हितों से जुड़ी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। भारतीय मजदूर संघ ने मांग की कि श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। इसके साथ ही ESI सुविधा की वेतन सीमा 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 42 हजार रुपये करने की मांग रखी गई। संघ ने EPS पेंशन को बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिमाह करने के साथ इसमें मेडिकल सुविधा और महंगाई भत्ता (DA) जोड़ने की भी मांग की। प्रदर्शन करने बालो ने EPF की वेतन सीमा 15 हजार रुपये से बढ़ाने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों और NHM कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। उनका कहना था कि लंबे समय से विभिन्न विभागों और संस्थानों में सेवाएं दे रहे इन कर्मचारियों को उचित वेतन, सामाजिक सुरक्षा और स्थायी रोजगार का लाभ मिलना चाहिए। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मजदूर वर्ग देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है, लेकिन इसके बावजूद श्रमिकों को कई मूलभूत सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से 11 सूत्रीय मांग पत्र पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।0
0
Report
कालाडेरा में स्मृति वन वृक्षारोपण कार्यक्रम: डिप्टी CM दिया कुमारी और सांसद पूनिया मौजूद
Jaipur, Rajasthan:कालाडेरा जयपुर अटल स्मृति वन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन डिप्टी CM दिया कुमारी, राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया भी मौजूद मुंडिया दुर्गा का बास गांव में चल रहा कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और लोग मौजूद गोविंदगढ़ डिप्टी शिव शर्मा कालाडेरा पुलिस भी मौके पर एंकर- जयपुर जिले के कालाडेरा थाना इलाके के मुंडिया ,दुर्गा का बास गांव में सोमवार को अटल स्मृति वन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी और राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस भी तैनात रही। गोविंदगढ़ डिप्टी शिव शर्मा के साथ कालाडेरा थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया。0
0
Report
हत्या मामले में 10 हजार के इनामी बदमाश कृष्णा गिरफ्तार; अवैध हथियार बरामद
Dholpur, Rajasthan:मनियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के 10 हजार के इनामी सहित अवैध हथियार के साथ 1 गिरफ्तार पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश कृष्णा उर्फ कृष्ण कुमार (20) निवासी नगला मावई, भदियाना, थाना कौलारी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार भदियाना निवासी भारतीवीर ने मनियां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने उसके भाई मुकेश और हिम्मत सिंह के साथ लाठी-डंडों और सरियों से मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों में से एक ने मुकेश कोकट्टे से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मुकेश की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई, जबकि हिम्मत सिंह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कृष्णा इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 10 हजार का इनाम घोषित था。 यह कार्रवाई थानाधिकारी अनिल गौतम के नेतृत्व में एएसआई थानसिंह, एएसआई लोकेश कुमार और कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह की टीम ने की।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में बीएमएस के आह्वान पर मजदूरों का कलेक्ट्रेट प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगें
Dungarpur, Rajasthan:अखिल भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के आव्हान पर विभिन्न श्रमिक व कर्मचारी संगठन के हजारो लोग आज शहर के बादल महल पर एकत्रित हुए | इसके बाद अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर बादल महल से रैली निकाली गई | रैली बादल महल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो होकर गुजरी और कलेक्ट्रेट पर जाकर सम्पन्न हुई | इसके बाद संगठनों ने अपनी मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया | इस मौके पर अपनी विभिन्न मांगो को श्रमिको व कार्मिको ने जमकर नारेबाजी की | वही जिला कलेक्टर को पीएम व सीएम के नाम ज्ञापन सौपा | ज्ञापन में संगठनो ने अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 30,000 प्रतिमाह करने, ईएसआई व ईपीएफ की पात्रता वेतन सीमा को 21,000 से बढ़ाकर 42,000 करने, सभी क्षेत्रों में ''समान काम के लिए समान वेतन'' की नीति लागू करने, केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत चार लेबर कोड्स में से दो लेबर कोड्स में श्रमिक विरोधी प्रावधानों एवं धारणाओं को तुरंत बदलने, बिजली एवं अन्य सरकारी विभागों में ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा सहयोगिनियों को नियमित करने की मांग की है |0
0
Report
केजरीवाल: मैं दिमागी नक्सल हूँ, देशभक्त और गर्व से भरा
Noida, Uttar Pradesh:हाँ। मैं दिमाग़ी नक्सल हूँ। क्योंकि मैं देशभक्त हूँ। और मुझे इस पर गर्व है।0
0
Report
कोटा के सरकारी स्कूलों में अनाधिकृत प्रवेश पर शिक्षा मंत्री के निर्देश, कड़ा सुरक्षा उपाय
Noida, Uttar Pradesh:KOTA (RAJASTHAN): MADAN DILAWAR (EDUCATION MINISTER, RAJASTHAN) ON UNAUTHORISED ENTRY IN GOVERNMENT SCHOOLS / SCHOOL SECURITY MEASURES0
0
Report
Advertisement
नालंदा: लापता रोहित कुमार का शव मिलने पर परिजनों ने चंडी बाजार में सड़क जाम
Pariaunna, Bihar:चंडी थाना क्षेत्र में 13 अगस्त से लापता 20 वर्षीय रोहित कुमार का शव रविवार शाम घर से करीब 200 मीटर दूर बापू हाई स्कूल के पीछे मुहाने नदी किनारे झाड़ी से बरामद हुआ। इसके बाद सोमवार को परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चंडी बाजार और माधोपुर चौक पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया।परिजन बरामद शव को रोहित का बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और शव सौंपने की मांग कर रहे थे। जाम हटाने पहुंची पुलिस से परिजनों की धक्का-मुक्की भी हुई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि लापता होने की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की।वहीं, डीएसपी राजेश रंजन ने बताया कि शव की पहचान डीएनए जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले की जांच जारी है और फिलहाल विधि-व्यवस्था सामान्य है।आरोपियों की पहचान की जा रही है।जांचोपरांत दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
झारखंड में MMRDA संशोधन पर सियासी घमासान: विपक्ष ने हंगामे को मुद्दा बनाया
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में आखिर कितना लाभ मिला और केन्द्र को कितना हिस्सा मिला, यह बहस तब शुरू हुई जब संसद से MMआरDA कानून पास हुआ। राज्य के सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों इसे लेकर बयान दे रहे हैं कि संशोधन से एकरूपता बनी रहे, तथा मेजर मिनरल पर सेस लगाने से राज्य को मिलने वाले राजस्व में प्रभाव पड़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में राज्य की हिस्सेदारी बढ़कर 88.53% हो गई और केंद्र को 11.47% हिस्सा मिला, ऐसे में राज्य के सेस में बढ़ोतरी पर सवाल उठ रहे हैं। 2024 के नियम के अनुसार अब आयरन ओर और कोयला पर प्रति टन सेस बढ़े हैं। झारखंड सरकार के अनुसार इसका नुकसान राज्य को हो रहा है क्योंकि पड़ोसी राज्यों में कीमत कम मिलती है और खदानों की नीलामी भी सुचारू नहीं चल पाई है। सरकार का नया तर्क है कि छात्रों के आंदोलन को डायलूट करने के लिए यह कदम उठाया गया है, और जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ियों को दबाने के लिए MMआरडी 2026 का विरोध किया जा रहा है। राज्य सरकार दावा कर रही है कि पहले विधानसभा मार्च के ऐलान के समय समितियाँ बनाकर वार्ता की कोशिश की गई थी, पर अब चुप्पी दिख रही है और 15 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के सामने वार्ता की तैयारी की बात उठी। यह पूरी बहस और हंगामा सरकार द्वारा बतौर रणनीति भरी दिखाई दे रही है ताकि आंदोलनों को दबाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
बक्सर में युवा चेतना ने हजारों के बीच छाता वितरित, गरीबों की सेवा जीवन लक्ष्य
Noida, Uttar Pradesh:बक्सर में युवा चेतना द्वारा हजारों लोगों के बीच छाता वितरण, रोहित कुमार सिंह ने कहा - "गरीबों की सेवा ही जीवन का लक्ष्य बक्सर | 17 अगस्त 2026 बरसात के मौसम को देखते हुए युवा चेतना के द्वारा बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत नैनीजोर बाजार,गंगौली सहित आधा दर्जन गांवों में हजारों लोगों के बीच छाता वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने किया। रोहित कुमार सिंह के प्रमुख बयान समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा में लाना ही युवा चेतना का लक्ष्य है।"0
0
Report
2027 पंजाब चुनाव में पंथक फैक्टर का असर? सुखपुरा मौड़ के ग्रामीणों की राय
Barnala, Bathinda, Punjab:पिंड दी सथ प्रोग्राम तहत पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 में पंथक फैक्टर कितना पड़ेगा भारी, पिंड दी सथ प्रोग्राम के तहत बरनाला के गांव सुखपुरा मौड़ में ग्रामीणों से सीधी बातचीत, पंजाब की राजनीति में पंथक मुद्दों की हमेशा अहम भूमिका रही है। ऐसे में अब सभी की नजरें 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों पर टिकी हुई हैं। बड़ा सवाल यह है कि आगामी चुनाव में पंथक फैक्टर कितना प्रभावशाली रहेगा और क्या पंथक मुद्दे पंजाब के चुनावी समीकरण बदलने में अहम भूमिका निभाएंगे पिछले लंबे समय से पंजाब की राजनीति में शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस का खासा प्रभाव रहा है। दोनों ही पार्टियां लंबे समय तक सत्ता में रही हैं। वहीं, 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला और 2022 में आम आदमी पार्टी ने राज्य में सरकार बनाकर अपनी मजबूत राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराई, अब 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो रही हैं। इस बार कई पंथक राजनीतिक धिरों की ओर से चुनावी मैदान में उतरने और पंथक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही जा रही है। इनमें शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब और शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत जैसी नई पंथक राजनीतिक ताकतों की चर्चा भी हो रही है, ऐसे में सवाल यह भी है कि क्या नई पंथक पार्टियां पारंपरिक राजनीतिक दलों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती हैं? क्या पंथक मुद्दे 2027 के चुनाव में वोटरों को प्रभावित करेंगे? और क्या अलग-अलग पंथक धिरों के चुनाव मैदान में उतरने से वोटों का बंटवारा हो सकता है? (गांव ने आशंका का जतई) पंथक के नाम पर मुख्यमंत्री का पद चाहने वाले अलग-अलग फ्रंट पर अपनी राजनीति सेक रहे हैं .... (गांव वासियों ने आम आदमी पार्टी पंजाब सरकार रिपीट की बात भी कहीं... उन्होंने पंजाब सरकार के कामों की प्रशंसा की और कमियां भी बताई) इन्हीं तमाम सवालों को लेकर पिंड दी सथ की टीम पहुंची बरनाला के गांव सुखपुरा मौड़, जहां ग्रामीणों के साथ सीधे तौर पर बातचीत कर उनकी राय जानी गई। गांव की सथ में लोगों का कहना है कि अगर पंजाब, पंजाबियत और पंथक हितों की वास्तव में चिंता है तो सभी पंथक धिरों को एक मंच पर एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहिए। ग्रामीणों के मुताबिक, अगर पंथक वोट अलग-अलग राजनीतिक धिरों में बंट गया तो इसका सीधा फायदा किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी को मिल सकता है। अब देखنا होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पंथक फैक्टर कितना प्रभाव डालता है और क्या पंथक ताकतें एकजुट होकर पंजाब की राजनीति में नया राजनीतिक समीकरण बनाने में कामयाब होती हैं या फिर अलग-अलग चुनाव लड़ने से वोटों का बंटवारा उनके लिए चुनौती बन जाता है, इन्हीं तमाम सवालों पर गांव सुखपुरा मौड़ की सथ में ग्रामीणों से हुई सीधी बातचीत में सामने आई उनकी राय।0
0
Report
मेरठ जेल: रेडियो परवाज से बंदियों के दिलों में मोहब्बत और दर्द की गूंज
स्पेशल स्टोरी: मेरठ जेल में गूंज रहे प्यार और दर्द के तराने, कारनामे जानलेवा... फरमाइशें मोहब्बत से लबालब मेरठ, 17 अगस्त 2026 — मेरठ की जिला जेल की ऊंची दीवारों के पीछे बंद रिश्तों की कहानियां अब ‘रेडियो परवाज’ के जरिए बाहर आ रही हैं। महिला बैरक 12A और 12B में बंद जिन महिला बंदियों पर हत्या और साजिश के गंभीर आरोप हैं, उनके दिलों में अब प्यार और जुदाई के गीत गूंज रहे हैं। जेल मैनुअल की दीवार तोड़ रहा रेडियो जेल मैनुअल के मुताबिक पुरुष और महिला बैरक के बंदियों की आपस में मुलाकात संभव नहीं है। करीब 3 महीने पहले शुरू हुआ ‘रेडियो परवाज’ अब इसी दूरी को पाट रहा है। एक दिन पहले बंदी पर्ची पर अपने पसंद का गाना लिखते हैं और अगले दिन वही नगमा बैरक के स्पीकरों में गूंजता है। खास बात ये कि RJ बंदी का नाम नहीं लेता, सिर्फ बैरक नंबर का जिक्र करता है। यानी मुलाकात नहीं, पर एक गीत से दिल की बात पहुंच जाती है। महिला बैरक: मोहब्बत और मां की ममता महिला बैरक से सबसे ज्यादा मोहब्बत के नगमों की फरमाइश आती है। इनमें कुछ ऐसी महिलाएं भी शामिल हैं जिन पर पति की हत्या या प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रचने के आरोप हैं। कोई प्रेमी की याद में गीत मांगती है तो कोई जेल से बाहर रह गए बच्चे और परिवार के लिए। मां और बच्चों को याद करने वाले गीत इन बंदियों के लिए भावनाओं का सहारा बन गए हैं। पुरुष बैरक: जुदाई और बेवफाई का दर्द पुरुष बैरक से 70, 80 और 90 के दशक के पुराने फिल्मी गीतों की डिमांड सबसे ज्यादा है। जिनमें प्यार, इंतजार, जुदाई और बेवफाई का दर्द है। ‘रेडियो परवाज’ रोज सुबह-शाम दो-दो घंटे प्रसारित होता है। RJ भी बाहर का कोई प्रोफेशनल नहीं, बल्कि प्रशिक्षित एक बंदी ही है जो साथी कैदियों से रेडियो के जरिए संवाद करता है。0
0
Report
Advertisement
